icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा: सोनीपत कांग्रेस ब्लॉक सम्मेलन गरमा उठा

Sonipat, Haryana:सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। दीवान फार्म हाउस में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया。 सोनीपत के दीवान फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए。 दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए बीजेपी की सरकार बनी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी के खिलाफ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया。 दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के कथित झूठ को जनता के सामने उजागर करेंगे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला。 वहीं, सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प’ अभियान पर भी निशाना साधते हुए इसे सेवा की बजाय प्रचार और खुद की सेवा की नीति करार दिया।
0
0
Report

रanchi me Bharat-West Indies T20 ke liye suraksha vyavastha ki sameeksha

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 ADG सह IG दक्षिणी छोटानागपुर मनोज कौशिक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण SSP राकेश रंजन समेत पुलिस के वरीय अधिकारी रहे निरीक्षण में मौजूद स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी फोकस आकस्मिक स्थिति से निपटने और पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश रांची पुलिस की अपील- सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन का करें सहयोग
0
0
Report
Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर में दिव्यांग ब्रजभूषण का राशन कार्ड अब तक नहीं बना

Banda, Uttar Pradesh:सरकारी फाइलों में भले ही हर गरीब को राशन और मदद मिलने का दावा किया जाता हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। जनपद के स्योहढा गांव के रहने वाले दिव्यांग ब्रजभूषण राशन कार्ड बनवाने के लिए करीब 14-15 सालों से सरकारी दफ्तरों की चौखट नाप रहे हैं। लाचारी की हालत में ब्रजभूषण अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार की तरह उन्हें सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। यह हैं स्योहढा गांव के दिव्यांग ब्रजभूषण। हाथों में फरियाद और आंखों में बेबसी लिए ब्रजभूषण पिछले कई सालों से एक अदद राशन कार्ड के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। न चलने-फिरने की ताकत, न ही आजीविका का कोई ठोस जरिया; इसके बावजूद वो नरैनी से लेकर जिला मुख्यालय तक बार-बार गुहार लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों की तरफ से हर बार "बन जाएगा" कहकर टाल दिया जाता है, लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका।
0
0
Report
Advertisement

जेल से लौटे नेताओं का मथुरा में अभिनंदन, श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा : जेल से लौटे नेताओं का अभिनंदन, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत मथुरा. सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर वोट चोरी और प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आगरा जेल में बंद रहे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार समेत अन्य युवा कार्यकर्ताओं की सकुशल रिहाई पर उनका शॉल व माला पहनाकर आधिकारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए हाल ही में पार्टी में शामिल हुए क्षेत्र के कद्दावर राजनेता एवं पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भी कांग्रेस परिवार द्वारा स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छाता विधानसभा के फालेन गांव से रामवीर चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। जेल से लौटे क्रांतिकारी साथियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मिलकर अहंकारी सत्ता को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने दोटूक कहा कि जेल की सलाखें और पुलिस की लाठियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके अलावा, जिलाध्यक्ष ने मथुरा नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस उनके साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

आली गांव में 1500 मकान खाली कराने के नोटिस से विरोध तेज, कांग्रेस-आप मिले

New Delhi, Delhi:ओखला विधानसभा क्षेत्र के आली गांव इलाके में 1500 घरों पर घरों को खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया है जिसे खाली करने का अंतिम समय 26 सितंबर 2026 को दिया गया था वही समय समाप्त होने के बाद अब यहां के रहने वाले लोगों को डर सता रहा है कि कभी भी अब उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है जिसको लेकर वह धरना प्रदर्शन पर बीते कई दिनों से बैठे हुए हैं. और यह मांग कर रहे हैं कि उनके घरों पर जो कार्रवाई होनी है उसे रोक दिया जाए अन्यथा बड़ी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे जो पिछले 100 साल से यहां रह रहे है. वहीं अब इस पर राजनीति भी देखने को मिल रहा है जहां अली गांव के लोग अपने घरों को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं तो इस दौरान आम आदमी पार्टी के बड़े नेता से लेकर आज कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे हैं. वही आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देखिए आली गांव आजादी से पहले का बसा हुआ गांव है और आजादी के बाद जैसे-जैसे गांव में जनसंख्या बड़ी वैसे-वैसे लोग भी बढ़े और लोगों के साथ घर भी बढ़े है लेकिन इस आबादी के साथ ही जिन लोगों पर आज नोटिस आया है यह लोग फाइनेंशियल आगे नहीं बढे. आप सरकार के तरफ से नया फरमान जारी किया गया है कि अब इन्हें एक नया सड़क बनाना है जिसको लेकर उन्हें इस जमीन से लोगों को खाली कराना है यह वही लोग हैं जो पिछले कई दशकों से यहां रह रहे हैं इनके पास जरूरी सभी दस्तावेज जो दिल्ली के होने चाहिए वह सभी चीज हैं इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही और यह पिछले दलित वर्ग के लोग हैं जिन्हें भाजपा की सरकार उजाड़ने का कार्य कर रही है. आज हम लोग राहुल गांधी जी के आदेश के बाद यहां के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे और हम लोग उन्हें या निर्धारित करना चाहते हैं कि आप लोगों की लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ने का कार्य कांग्रेस करेगी. उसी क्रम में साउथ ईस्ट दिल्ली के आली गांव (Ali Village) में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन पर बने लगभग 1,800 मकानों और दुकानों को खाली करने का कोर्ट का नोटिस चस्पा किया गया है. आली चौक से शिव मंदिर तक पुश्ता रोड के दोनों तरफ के करीब 1,500 मकान-दुकान और पीर मोहल्ला के लगभग 300 मकान है. साकेत जिला न्यायालय (Saket District Court) के 31 जुलाई 2026 के आदेश के तहत कार्रवाई के लिए कोर्ट बेलिफ (Bailiff) को नियुक्त किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

SC में सीईसी मामले पर सुनवाई: आरजेडी ने लोकतंत्र को खतरे की आशंका जताई

Patna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मुद्दे पर आरजेडी के शक्ति यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय चुनाव आयोग के कार्य को संज्ञान में लिया है और सीईसी की भूमिका जिस तरह की है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.. चुनाव आयोग की साख बचाने के लिए सबको साथ आना चाहिए बाइट 1 शक्ति यादव, आरजेडी प्रवक्ता बीजेपी के कुंतल कृष्णन ने कहा कि बेवजह विपक्ष राजनीति कार्रवाही है उन्हें इस तरह अनर्गल बातों से बाज आना चाहिए। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके निर्देश से कोई कार्रवाई नहीं होगी .. बाइट 2 कुंतल कृष्णन, बीजेपी प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सीईसी ने बहुत सी गलतियां की हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं था वैसे भी बदलाव उन्होंने किए, जब एसआईआर ही इनवैलिड है तो उसके बाद हुए सभी चुनाव पर भी प्रश्न उठ गया है नोट जेडीयू इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी ऐसा उनका कहना है
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग सैकड़ो किसानों ने सांडी में दिया धरना

Deepak DixitDeepak DixitFollow7m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर। ब्लॉक सांडी मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बाढ़ से किसानों और ग्रामीणों की स्थिति बेहद खराब है। कई परिवारों के सामने भोजन और पशुओं के चारे तक का संकट खड़ा है। इसके बावजूद पात्र बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा। धरने में लल्लन सिंह, भानु शर्मा, राहुल वर्मा, आकाश रावत, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top