Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

गजरौला में एबीवीपी का पीयर्स चड्ढा स्कूल में हंगामा

Sept 04, 2024 09:38:16
Gajraula, Uttar Pradesh

अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित पीयर्स चड्ढा स्कूल में धार्मिक संवेदनाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्कूल में गैर संप्रदाय के बच्चों से प्रार्थना कराते समय हाथ नीचे करने, रक्षा बंधन पर राखियां तोड़ने और माथे का तिलक मिटाने की शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हिमांशु चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने बाद में एक लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी, जिससे मामला शांत हो गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
Mar 29, 2026 02:33:30
New Delhi, Delhi:कालकाजी थाना इलाके में एक व्यक्ति के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक समेत पांच लोग गिरफ्तार; dating एप के माध्यम से मिलने आया था पीड़ित. साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में एक व्यक्ति के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसे महज कुछ घंटे में ही सॉल्व कर लिया गया और एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि 25 मार्च को एक व्यक्ति की अपहरण कर उसके साथ लूट की घटना हुई थी. पीड़ित ने नेहरू प्लेस में डेटिंग एप से मिलने के बाद हमला और पैसे ट्रांसफर की धमकी सुनी; 25 मार्च को शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने फिर महज कुछ घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है; एक महिला भी शामिल है. दो कारें बरामद हुईं; आरोपी ने लगभग सात लाख रुपये ट्रांसफर कराए. एफआईआर संख्या 0373/2026 धारा 309(4), 309(6), 140(3), 3(5) BN S के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवोजित, संजय, ऋषभ, हरलीन कौर और साहिल के रूप में हुई है; सभी दिल्ली के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से पाँच मोबाइल फोन, दो कार और केस प्रॉपर्टी बरामद।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 29, 2026 02:32:15
Noida, Uttar Pradesh:हारिस व उसके साथी डार्क वेब के जरिए भी खास संदेशों का आदान-प्रदान करते थे एटीएस के सामने इस आतंकी माड्यूल के डार्क वेब से जुड़े राज उगले हारिस ने एटीएस ने शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी हारिस को वापस जेल में दाखिल करा दिया हारिस आईएसआईएस और उनके हैंडलरों को भी डार्क वेब के जरिए गोपनीय सूचनाएं व संदेश भेजता था जाँच में यह भी सामने आया है कि हारिस को लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कश्मीर में डार्क वेब का खास प्रशिक्षण दिया गया था यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके साथ अन्य किन युवकों को भी कश्मीर में खास प्रशिक्षण दिलाया गया था हारिस के नेटवर्क में प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार व पंजाब के कई युवक सीधे संपर्क में थे वह डार्क वेब के माध्यम से रात के समय उनके साथ संपर्क साधता था और संदेशों का आदान-प्रदान होता था
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 29, 2026 02:30:12
Baran, Rajasthan:खबर : अं्ता (बारां)\n\nबारां जिले के अंता में पंजा रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में कस्बे में जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा अपने कौशल,शक्ति ओर तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया गया ।\nइस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक ललित मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हे ओर ऐसे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलता हे ।\nविजयदीप शर्मा काचरी के मार्ग दर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में बारां सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वजन वर्गों एवं आयु वर्गों में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल, शक्ति और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।\nइस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।\n\nविजुअल _ पंजा रेसलिंग प्रतियोगिता
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 29, 2026 02:16:10
Noida, Uttar Pradesh:• समुद्र तल से 3.1 से 9.4 किमी ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में पछुआ हवाओं का गर्त अब लगभग 88° पूर्व देशांतर के अनुदिश, अक्षांश 23° उत्तर की ओर स्थित है। उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 से 9.4 किमी ऊपर, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। उत्तरी भारत पर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है, जिसकी मुख्य हवाएँ समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 90 समुद्री मील की गति से चलती हैं। • 2 अप्रैल, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद के 3 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, और उसके बाद 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) से लेकर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) तक रहेगा। • 29 मार्च 2026 को सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। और दोपहर से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। • 30 और 31 मार्च 2026 को दोपहर से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। पिछला मौसम • दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की बारिश/बूंदाबांदी हुई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हवाओं की गति 13 किमी प्रति घंटा तक रही।
803
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 29, 2026 02:15:59
Masaurhi, Bihar:मिट्टी के चूल्हे पर बन रही थी शराब, पुलिस के पहुँचने पर फरार हुए तस्कर. मसौढ़ी के पुनपुन मनोरा के समीप नदी किनारे बनी झुगी झोपड़ी में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस को देखकर निर्माण कार्य में लगे धंधेबाज फरार हो गए. झोपड़े की तलाशी में अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गईं. झोपड़े के अंदर मिट्टी के चूल्हे पर शराब बन रही थी. सभी बर्तनों को उपकरण बनाकर प्रयोग किया जा रहा था, जिससे होकर तैयार शराब बोतलों में भरी जा रही थी. पुलिस ने वहां मौजूद सभी भट्ठियों को ध्वस्त किया. बगैर जमीन में गाढ़कर रखे गए अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट किया गया. पुनपुन थाना के एसएचओ बेबी कुमारी ने बताया कि मामले में आरोपियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. मौके से पाँच सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया.
730
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 29, 2026 02:15:40
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा इलाके से है।जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची।दियारा इलाके में जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मौके पर एक या दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियां संचालित होती मिलीं।इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और सामग्री को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और कई सामानों को आग के हवाले कर दिया गया।बताया जा रहा है कि सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र लंबे समय से अवैध शराब निर्माण का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था, जहां चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर देसी शराब तैयार की जाती थी।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले कई तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
919
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 02:15:10
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून के थाना रायपुर इलाके में पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत का मामला सामने आया है घटना के बाद मौके पर परिजन थाने पहुंचे जहां जमकर हंगामा काटा। वही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोभाल ने थाना प्रभारी के साथ तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है बताया जा रहा है कि लाडपुर में पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी पीआरडी जवान को लेकर थाने पहुंची और हवालात में बंद कर दिया जहां संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की मौत हो गई। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारी रायपुर के साथ को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच की जा रही है एसएसपी देहरादून का कहना है कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
752
comment0
Report
Mar 29, 2026 02:11:26
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती: गणेशपुर के सिकटा में बेखौफ 'पीला पंजा', खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन? ​बस्ती। जनपद के ग्राम पंचायत गणेशपुर अंतर्गत सिकटा गांव में अवैध खनन का काला खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक धरती का सीना चीरकर चांदी काटी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उच्चाधिकारियों को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की यह 'चुप्पी' अब सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और खनन माफियाओं के साथ उनकी 'जुगलबंदी' की ओर इशारा कर रही है। ​सूचना के बाद भी 'सन्नाटा', आखिर मंशा क्या है? ​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के आला अफसरों को है। इसके बावजूद मौके पर किसी भी टीम का न पहुँचना कई बड़े सवाल खड़े करता है। क्या खनन माफिया इतने रसूखदार हो गए हैं कि कानून के हाथ उन तक पहुँचने से कतरा रहे हैं? या फिर 'ऊपर तक' पहुँचने वाली कमीशन की मलाई ने अफसरों की आँखों पर पट्टी बांध दी है? ​बड़ा सवाल: क्या डीएम और एसडीएम करेंगे कार्यवाही? ​सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनपद के जिलाधिकारी (DM), एसडीएम (SDM) और खनन अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बस्ती में इसी तरह मखौल उड़ाया जाता रहेगा? जनता अब यह पूछ रही है कि जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका में संलिप्त दिखने लगें, तो अवैध खनन पर लगाम कौन लगाएगा? ​तैयार हो रही है बड़ी जांच की जमीन ​सूत्रों की मानें तो सिकटा में चल रहा यह अवैध कारोबार बिना स्थानीय रसूखदारों और विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह न केवल राजस्व की बड़ी हानि है, बल्कि पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ है। अब देखना यह होगा कि खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या फिर 'कागजी कार्यवाही' का कोरम पूरा कर फाइलें दबा दी जाएंगी। ​ब्यूरो रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी) मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती मंडल (उ.प्र.)
1049
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 29, 2026 02:00:59
Chhattisgarh:एंकर - नारायणपुर जिला के अबूझमाड़ क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित रेकावाया गाँव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। कभी जिस स्थान पर नक्सलियों की पाठशाला चलती थी और बच्चों को संगठन की विचारधारा सिखाई जाती थी, आज वही जगह शिक्षा के उजाले से जगमगा रही है। नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद रेकावाया गाँव की तस्वीर पूरी तरह बदली है। अब यहां एक नए शासकीय स्कूल भवन में रेकावाया और आसपास के गाँवों के करीब 150 बच्चों का भविष्य संवर रहा है। इस बदलाव को और मजबूत करने के लिए नम्रता जैन ने लगभग 150 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर रेकावाया गाँव का दौरा किया। कलेक्टर के गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पहली बार अपने बीच किसी कलेक्टर को पाकर पारंपरिक अंदाज में स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया। दौरे के दौरान स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, पुस्तकें और खेल सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें पढ़-लिखकर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं, स्कूल प्रांगण में ही चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों की समस्याओं व मांगों को सुना और जल्द ही विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया। रेकावाया की यह कहानी न केवल बदलाव की मिसाल है, बल्कि यह दिखाती है कि सही दिशा और प्रयास से किसी भी क्षेत्र को विकास और शिक्षा के रास्ते पर लाया जा सकता है।
1050
comment0
Report
Advertisement
Back to top