244235
अमरोहा में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में अग्रवाल सेवा समिति के सहयोग से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा धूमधाम से आयोजित की गई। रविवार को उनकी जयंती पर निकाली गई इस शोभायात्रा में अग्र समाज के हजारों लोग शामिल हुए, जिसने शहर को आभायुक्त कर दिया। बैंड बाजों के साथ, शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के प्रतीक और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ अशोक कुमार अग्रवाल के मकान से हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट: पीड़िता सिया ने घटना के बाद का दर्द बयां किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया कहती हैं, "जब एक्सीडेंट हुआ, तो मेरी बाइक का पिछला और अगला ब्रेक टूट गया था; बाइक ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे ठीक से चलाया जा सके। वहाँ मौजूद दूसरे राइडर्स ने मुझे देखा; उनमें से एक ने मुझे अपनी बाइक पर पीछे बिठाया और हम सबसे पहले 'बाइकर्स कैफ़े' गए। मैंने वहाँ एक हीट पैच मँगवाया और उसे लगाया। मैं वहाँ लगभग एक घंटे तक रुकी रही क्योंकि मैं बुरी तरह डरी हुई थी—मैं सचमुच काँप रही थी और अपनी बाइक बिल्कुल नहीं चला पा रही थी। फिर, राइडर्स में से एक ने मेरी बाइक चलाई और मैं किसी और की बाइक चलाकर यहाँ तक आई, और आखिर में अपनी बाइक वापस ले ली। फिर मैं उस बाइक को अपने घर ले आई।"0
0
Report
गंगई स्कूल में छत गायब, बरामदे पर पढ़ाई जारी—बच्चों के भविष्य पर असर
Chhindwara, Madhya Pradesh:भगवान हनुमान जी और शिक्षक राम भरोसे के सहारे प्राइमरी स्कूल के बच्चों की शिक्षा .एक साल से हनुमान जी के मंदिर में पढ़ने को मजबूर बच्चे जिस सरकारी स्कूल की छत के नीचे बच्चों के भविष्य की नींव रखी जानी थी उसकी छत ही एक साल से गायब है. मजबूरी ऐसी कि अब संकट मोचन हनुमान मंदिर का बरामदा ही बच्चों की पाठशाला बन गया है. बच्चे मंदिर के बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और जिम्मेदारों के भेजे गए प्रस्ताव सरकारी फाइलों में घूम रहे हैं. जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित गंगई गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल की स्थिति ऐसी है कि यहां बच्चों के लिए शौचालय तक नहीं है .गंगई स्कूल एमएलबी संकुल के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र कपरवाड़ी से जुड़ा है.यहां करीब 32 बच्चे पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ते हैं. इनमें अधिकांश बच्चे श्रमिक और किसान परिवारों से हैं इन बच्चों का सपना डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और शिक्षक बनने का है लेकिन उनके सपनों की पाठशाला आज खुद सरकारी उपेक्षा का शिकार है. स्कूल के शिक्षक राम भरोसे ने भी बताया कि उन्होंने बीओ, बीआरसी और कलेक्टर तक इसकी जानकारी दी है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है वही 32 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक है ऐसे में कही न कहीं बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होता दिखाई देता है. स्कूल की छत मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय नेताओं से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा दी है लेकिन जब सभी ने बजट के अभाव में काम करने से किनारा कर लिया तो संकट मोचन हनुमान इन बच्चों का सहारा बने है. वही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इडपाचे ने बताया कि प्राथमिक शाला गंगई का स्कूल है गंगई का स्कूल एक वर्ष पहले खराब हो गया था लेकिन हमने उसे AWP में प्रस्तावित किया है और शासन से जैसे ही राशि आएगी हम उसे जल्दी से ठीक करवाएंगे और हमने विशेष डिमांड भी उसकी अभी वर्तमान में की है कि छत जल्दी से जल्दी कम्प्लीट हो जाए. उसके साथ-साथ हमने अन्य लोगों से भी प्रस्तावित करने के लिए रिक्वेस्ट किया है, और बहुत शीघ्र ही उसकी राशि प्राप्त हो जाएगी और हम शीघ्र ही उसमें कार्य प्रारंभ कर देंगे.0
0
Report
बंदर के अचानक सामने आने से नहर में गिरे शिक्षक , 24 घंटे बाद बरौना गांव के सामने नहर में मिला शव
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। सोमवार सुबह स्कूल के लिए बाइक से निकले तेंदुआ निवासी सहायक अध्यापक अवनीश पटेल (29) के साथ हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बालामऊ के पैरा कला गांव जाते समय गोसवा गांव के पास शारदा नहर पुल पर अचानक बंदर सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते अवनीश नहर में जा गिरे और पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई गई। करीब 24 घंटे तक नहर में लगातार तलाश चलती रही, लेकिन अवनीश का कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह पुलिस गोताखोरों ने बरौना गांव के सामने नहर में तलाश के दौरान उनका शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही बेसुध हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनीश के असमय निधन की खबर से तेंदुआ गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अवनीश के अचानक चले जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और एक छोटी बेटी को छोड़ गए । सोमवार सुबह जिस परिवार में रोजमर्रा की तरह दिन की शुरुआत हुई थी, मंगलवार सुबह वहां मातम पसरा गया ।0
0
Report
Advertisement
नायब सिंह सैनी का दिल्ली-फरीदाबाद दौरा: अहम मुलाकातें और गणपति महोत्सव में भाग
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली और फरीदाबाद दौरे पर रहेंगे सीएम करीब 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे सीएम नायब सिंह सैनी 12:00 बजे सीएम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से कर्तव्य भवन में मुलाकात करके कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे सीएम 2:00 बजे हरियाणा भवन दिल्ली में सीएमजीजीए के साथ बैठक करेंगे सीएम नायब सैनी शाम 6:00 बजे फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति महोत्सव में होंगे शामिल इसके बाद सीएम नायब सैनी देर रात वापिस चंडीगड़ लौटेंगे0
0
Report
नशे के पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने पिता की कुदाल से हत्या कर दी
Samastipur, Bihar:नशे के लिए पैसे देने से इनकार कर पिता ने नहीं किया? हैवान बना बेटा, आधी रात कुदाल से हमला कर पिता की हत्या । बचाने पहुंची मां को भी पीटा । गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार । समस्तीपुर में सूखे नशे के सेवन करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने ही पिता की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 की है। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखे नशे का आदी था। सुबह उसने पिता से नशे के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। मृतक के तीन बेटे हैं। एक बेटा प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि दो बेटे घर पर ही रहते हैं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा नीचे आया और पिता को गंभीर हालत में पाया। मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि उसका भाई सूखे नशे का आदी है। सुबह उसने पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से मना कर दिया था। रात करीब 12 बजे वह घर आया और माता-पिता से झगड़ने लगा। इसी दौरान उसने कुदाल से पिता पर हमला कर दिया। मां बचाने गईं तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो वह नीचे आया और पिता को अस्पताल लेकर गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
झारखंड के दल MMDR कानून के विरोध में सड़क-सभा प्रदर्शन की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सत्ताधारी दलों ने अब MMDR कानून के खिलाफ सड़क से सदन तक प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया और आने वाले दिनों में सड़क में विरोध प्रदर्शन दिखेगा इस मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार के सभी सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। संजय सेठ ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला कानून है, लोकसभा में चर्चा के बाद यह कानून बना, लेकिन राज्य सरकार को लीगल माइनिंग नहीं, बल्कि इललीगल माइनिंग चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पीछे के दरवाजे से आने वाला पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए सरकार वैध तरीके से कोयला खरीदने के पक्ष में नहीं है। संजय सेठ ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के खजाने की चिंता है, तो अवैध माइनिंग को बंद करवाएं。0
0
Report
Advertisement
झारखंड में सीता सोरेन का सरकार पर निशाना: अवैध कारोबार और छात्र घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश
Dumka, Jharkhand:दुमका बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 26 साल हो गए, जनता ने सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन ये उम्मीदें अब निराशा में बदल गई हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला और बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और पुलिस विभाग को इसी काम में लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी जनता के सवालों से भागने का आरोप लगाया। वहीँ बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने JPSC-JSSC CGL मामले में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों को CID जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि CID सरकार के अधीन है और जांच सरकार के अनुसार कराई जा रही है। सीता सोरेन ने कहा कि कई गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन अब तक पूरे मामले के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े चेहरे शामिल हैं, लेकिन सरकार उन तक नहीं पहुंच पा रही है। CBI जांच होने से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने इसे छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि झारखंड में 'खेला' हो रहा है और असली मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे छिपे हैं。0
0
Report
चांडिल में बालू आयशर दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बचाया
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां के चांडिल क्षेत्र मे हादस से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को सुरक्षित निकाला गया चांडिल । सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र मे ं मंगलवार को गंगूडीह कैनल के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाल ू लदा आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीच े जा गिरा। हादस े के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 प्रत्यक्षदर्शियो ं के अनुसार, बालू लेकर जा रहा आयशर वाहन गंगूडीह कैनल के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीच े जा गिरा। हादस े के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया。 स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन मे ं फंस े चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चालक की स्थिति को लेकर फिलहाल किसी गंभीर चोट की जानकारी सामन े नही ं आई है。 हादस े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है。 गनीमत रही कि हादस े के समय आसपास कोई अन्य व्यक्ति वाहन की चपेट में नही ं आया, जिसस े एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।0
0
Report
गांदरबल में NHM कर्मियों का मोमबत्ती प्रदर्शन, वेतन-नियोजन समेत मांगें तेज
Aram Pora, Ganderbal, NHM employees in Ganderbal held a peaceful candlelight protest as they continued their protest for the past one week in support of their long-pending demands. The protesting employees are demanding equal pay for equal work, job security, and a golden handshake at the time of retirement, among other issues. The employees appealed to the Health Minister and the government to intervene and review their demands, urging the authorities to take immediate steps to address their grievances. The protesters said they would continue their protest until their demands are addressed.0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-94 सुपरटेक सुपरनोवा में गंदे पानी में कीड़े, बिल न जमा का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA गंदा बदबूदार और पानी में कीड़ा की बड़ी समस्या, नोएडा की सेक्टर 94 सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग में गंदे पानी की समस्या, कला पानी और वाटर सप्लाई में छोटे कीड़े आने की भी समस्या, तकरीबन 350 परिवार सोसाइटी में रहते हैं, करोड़ों रुपए के फ्लैट्स में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुपरटेक सुपरनोवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना, बिल्डर ने गंगलजल वाटर सप्लाई का बिल नहीं किया जमा, पानी की समस्या को रेजिडेंट्स करेंगे दूर, रेज़िडेंट्स के मुताबिक सुपरटेक बिल्डर पिछले 2 वर्षों से नहीं जमा किया वाटर बिल, AOA समस्या का जल्द करेंगी समाधान0
0
Report
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विद्युत तार चोर गैंग से मुठभेड़; 2 घायल, एक गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस और विद्युत तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई. स्याना रोड पर चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 2 शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक अन्य साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से करीब 6 कुंतल चोरी का तार, एक ऑटो लोडर, अवैध असलहा, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं. गढ़मुक्तेश्वर सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत तार चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट टीम और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. 14 सितंबर को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस टीम जब गढ़-स्याना रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक संदिग्ध ऑटो लोडर को रुकने का इशारा किया गया. वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने नीचे उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी. पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उनके तीसरे साथी समेत दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर निवासी बुलंदशहर घायल, शेर उर्फ जयदीप चौधरी निवासी मेरठ/गाजियाबाद, घायल और दीपक निवासी गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो लोडर में लदा 14 बंडल हाई टेंशन लाइन के तार वजन लगभग 6 कुंतल, 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं. अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और चोरी के करीब 5 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
उमरिया: एम्बुलेंस नहीं पहुंची, प्रसव पीड़ित महिला को परिजनों ने पिकअप से जिला अस्पताल पहुंचाया
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, ग्राम बरतराई निवासी बैगा आदिवासी समुदाय की प्रसव पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए परिवारों ने जननी एक्सप्रेस को कॉल किया लेकिन दिन भर के इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस प्रसूता को लेने नहीं पहुंची. इस बीच प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का दर्द बढ़ता गया लिहाज़ा परिवारों ने किराये का पिकअप वाहन लेकर प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाए हैं जिसमें बाद महिला का उपचार शुरू हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, बैगा आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी ग्राम देवरा में एम्बुलेंस नहीं जाने के कारण परिजन प्रसव पीड़िता को कांधे पर उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. देखना होगा स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन आगे क्या कार्यवाही करता है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई मेडिकल कॉलेज: पुलिस सहायता केंद्र टॉर्चर रूम, ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज में गार्डों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि मामूली बात पर ई-रिक्शा चालक को पहले रिक्शे से नीचे खींचा गया और फिर जबरन पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। यानी जिस जगह लोगों को सुरक्षा और मदद की उम्मीद होती है, उसी पुलिस सहायता केंद्र को मानो टॉर्चर रूम बना दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के भूराटीकुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक विश्व मोहन बाजपेई से जुड़ा है। सोमवार देर शाम विश्व मोहन सवारियां लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। सवारियां उतारते समय गार्डों ने उससे ई-रिक्शा हटाने को कहा। विश्व मोहन ने कहा कि वह बस हटा रहा है।आरोप है कि इसी बात पर गार्ड भड़क गए।गार्डों ने युवक को रिक्शे से खींचकर नीचे उतारा और जबरन पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि अंदर उसकी पिटाई की गई। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पीड़ित ने गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल बड़ा है—अगर पुलिस सहायता केंद्र के अंदर ही आम आदमी के साथ मारपीट हो जाए, तो पुलिस के इकबाल का क्या? क्या मेडिकल कॉलेज के गार्ड कानून से ऊपर हैं? अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। बाइट -- पीड़ित0
0
Report
कानपुर देहात में कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद हंगामा, 208 पर FIR
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद हंगामा, 33 नामजद समेत 208 पर FIR कानपुर देहात। अमन भदौरिया की मौत के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गजनेर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की तहरीर पर 33 नामजद समेत 208 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में सड़क पर शव रखकर करीब 16 घंटे तक यातायात बाधित करने, राहगीरों और एंबुलेंस की आवाजाही रोकने और पुलिस-प्रशासन के सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। शव सड़क पर रखकर लगाया था टेंट अमन भदौरिया की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को गजनेर-रायपुर मुख्य सड़क पर रख दिया था। पुलिस की शिकायत के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टेंट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। करीब 16 घंटे तक जाम रहने से आम लोगों, राहगीरों और एंबुलेंस वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस-प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जाम खत्म कराने के लिए अलग-अलग थानों और पुलिस शाखाओं से फोर्स बुलाए जाने की बात भी पुलिस की तहरीर में कही गई है। सोशल मीडिया पर हत्या की खबर फैलाने का आरोप पुलिस की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए बिना जांच के अमन भदौरिया की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर प्रसारित की गई। पुलिस का कहना है कि इससे क्षेत्र में तनाव और अशांति की स्थिति बनी। शिकायत में सरकारी कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गलत भाषा के इस्तेमाल और दुर्व्यवहार का भी उल्लेख है। फोटो-वीडियो समेत जुटाए जा रहे साक्ष्य पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए मौके के फोटो और वीडियो, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का विवरण, तैनात फोर्स और अन्य उपलब्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर नामजद और अज्ञात लोगों की भूमिका तय की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
चुनाव आयोग से दावे और आपत्तियों की समीक्षा एक महीने बढ़ाने की मांग
Ranchi, Jharkhand:SIR को लेकर दावों और आपत्ति का आज आखरी मौका है। इसके बाद दावों और आपत्ति पर निपटारे का काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक काफी संख्या में आवेदन मिले हैं।जिनमें अब त्रुटि में सुधार और अधूरे दस्तावेज को लेकर निपटारे का काम किया जाएगा झारखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दावे और आपत्ति के लिए एक महीने वक्त बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले यह समीक्षा कर ले की कितनी आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है । दावे और आपत्ति के निपटारे के लिए आज आखिरी दिन है। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी पत्र मतदाता का मतदान अधिकार समाप्त न हो इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर तारीख बढ़ाने की मांग की थी। कांग्रेस ने कहा कि अगर तारीख नहीं बढ़ती है तो बड़ी संख्या में पत्र मतदाता का नाम कट जाएगा। इसीलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक महीने समय बढ़ाने की मांग की है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के समान पर कटाक्ष किया कि आज अंतिम दिन है यह बहुत पहले से सबको पता था। आखिर फिर से यह समय बढ़ाने की मांग क्यों कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल के लिए काफी समय था। चुनाव आयोग को फाइनल कॉल लेना है अगर वह तिथि बढ़ाते हैं तो भी हम ठीक हैं नहीं बढ़ते हैं तो भी हम ठीक हैं।0
0
Report
Advertisement
