icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कवर्धा में दान के नाम पर सोने की ठगी, आभूषण लेकर फरार बदमाश

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में शीतला मंदिर के पास एक सर्राफा व्यापारी के साथ बेहद शातिर तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को दानदाता बताते हुए व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और देखते ही देखते करीब आठ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका रखा था। उसने व्यापारी से एक ब्राह्मण को राशि दान करने की बात कही और अपने पास रखे नोटों के बंडल में सोने के आभूषण ‘टच’ कराने की बात कहकर धीरे-धीरे व्यापारी से कई आभूषण ले लिए। इसके बाद आरोपी ने आभूषणों को नोटों के बंडल में बांधा और व्यापारी से कहा कि इसे मंदिर में रख दें। कुछ देर बाद अपने आभूषण वापस ले लेना और नोटों का बंडल किसी गरीब को दान कर देना। व्यापारी ने आरोपी की बात पर भरोसा कर बंडल मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद न नोटों का बंडल मिला और न ही सोने के आभूषण। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में आरोपी का हुलिया नजर आया है, लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है。
0
0
Report

सिंहेश्वर मंदिर न्यास के नए प्रबंधक ने गोलमाल रोकने की कड़ाई की घोषणा

Madanpur, Bihar:स सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के नए बनाए गए प्रबंधक सह सहायक लेखा पदाधिकारी रिपु दमन ने पद भार ग्रहण के उपरांत पूरे मंदिर परिसर सहित आसपास का निरीक्षण किया. और उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर कार्यों में किसी प्रकार का गोलमाल अब नहीं चलने वाला है. अगर कोई पैसे के लिए न्यास में कार्य कर रहे है तो वह अपने मन से पद को छोड़कर चले जाए. नहीं तो वैसे कर्मियों पर गाज गिरनी तय है. निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में बिक्री कर रहे गुटखा को भी जप्त किया और सख्त हिदायत दिया कि मंदिर में कोई भी मादक पदार्थ बिक्री नहीं करेगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्किंग के अलावा किसी भी जगह या गेट पर वाहन को पार्किंग नहीं किया जाएगा. दक्षिणी गेट के तरफ होटल संचालक को गंदगी नहीं फैलाने के लिए कहा गया. यह भी कहा गया कि अगर कभी गंदगी फैलाते हुए पकड़े गये तो भारी जुर्माना किया जाएगा. इसके साथ ही पार्किंग के रशीदों की जांच की गई। जबकि शिवगंगा के निरीक्षण के दौरान बताया कि आगामी छठ पर्व को लेकर जो भी आवश्यक सुविधा श्रद्धालुओं के लिए होगी वह अविलंब करने के दिशा में कार्य किया जाए. वही शिवगंगा के किनारे लोगों के द्वारा पेशाब करने के कारण दुर्गंध को देखते हुए अभिलंब इस पर भी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कई दुकानदार शिवरात्रि मेला में अपना दुकान लेकर सिंहेश्वर आए थे जबकि वह अब तक यहीं जमे हुए हैं. इससे न्यास को होने वाली नुकसान की राशि वसूली को लेकर न्यासा कर्मी को निर्देशित किया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर राशि वसूली की कार्रवाई के दिशा में कार्य किया जाए. फिर पार्किंग में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है जिसका भी निरीक्षण किया गया. साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए कार्यों में देरी न करने की बात कही. न्यास कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम होते ही सिंहेश्वर मंदिर परिसर में कुछ नशेड़ी युवक पहुंच जाते है जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात करते हुए कहा कि कोई भी नशेड़ी युवा शाम में अगर मंदिर परिसर में नशा करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. न्यास कर्मियों को बायोमेट्रिक से उपस्थित बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा. मंदिर परिसर में होने वाले मुंडन को लेकर कर्मियों के द्वारा बताया गया कि कई पंडों के द्वारा बिना रसीद कटा कर मुंडन का कार्य कर लिया जाता है. जिससे न्यास को काफी नुकसान होता है. इसके लिए एक काउंटर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए. जिस पर पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुंडन करने वाले सभी नाइयों को चिन्हित करें. साथ ही उसकी लिस्ट बनाएं और अगर कोई नाई बिना रसीद देखे मुंडन करता है तो उस पर जुर्माना करने का प्रावधान किया जाएगा. मंदिर परिसर में खुदरा दुकान लगाने वालों को अब डिजिटल पेमेंट की ओर प्रेरित करते हुए डायरेक्ट न्यास के खाते में पैसा लिया जाएगा. अगर कोई कर्मी गलती करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर जुर्माना के साथ- साथ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. वही फूल दुकानदार का आधार कार्ड लेते हुए चिन्हित जगह पर दुकान लगाने की दिशा पर जल्द ही कार्य करने की बात कही गई. वहीं यह भी बताया कि वैसे कर्मचारी जिनके पास पूर्व का बकाया है उसका लिस्ट न्यास कर्मियों से मांग की गई है. जिसपर भी कार्रवाई तय बताई गई है.
0
0
Report
Advertisement

गोंडा देहात कोतवाली ने 24 घंटे में हवाई फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार किया

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आज मंगलवार देर शाम कंपोजिट शराब की दुकान दर्जीकुंआ रायपुर पर हवाई फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों राम फेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी, मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल,कारतूस बरामद हुआ है। कल सोमवार देर शाम 7:00 के करीब कंपोजिट शराब की दुकान से शराब लेने के बाद शराब की दुकान के बगल पीने के दौरान आपसी कहासुनी और गाली गलौज हुआ था इसी दौरान गाड़ी से जाते समय इन आरोपियों ने हवाई फायरिंग की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी हुई थी और स्थानीय लोगों के अंदर दबदबा कायम करने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह शराब खरीद करके दुकान के बगल ले जाकर नमकीन के साथ शराब का सेवन कर रहे थे इसी दौरान कुछ और लोग आ गए और उन लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद धीरे-धीरे बाद तो दोनों गुटों के लोगों में गाली-गलौज हुआ एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की हुई जब स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों के लोगों को अलग कर दिया। इसी दौरान जब तीनों आरोपी गाड़ी से अपने घर जाने लगे तो इसी में से एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग कर दी गई। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा दौड़ा करके राम फेर तिवारी को पकड़ लिया गया था राम फेर तिवारी से पूछताछ के बाद मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report

डुमरी के स्कूलों में एमडीएम राशि नहीं मिलने पर 14 अक्टूबर से बंद चेतावनी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : प्रखंड शिक्षक समन्वय समिति डुमरी के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल किशोर महतो ने की, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।बैठक में शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना को लेकर गंभीर चिंता जताई। अध्यक्ष कमल किशोर महतो ने कहा कि अप्रैल 2026 से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना ऋणात्मक राशि में चलाई जा रही है। जिले में एक माह से एमडीएम की राशि पड़ी हुई है, लेकिन अब तक विद्यालयों को हस्तांतरित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि राशि नहीं मिलने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। दुकानदार रोज उधारी के पैसे के लिए सचिव और प्रभारी प्रधानाचार्य पर दबाव बना रहे हैं, जिससे आए दिन हाथापाई तक की नौबत आ रही है।समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यालय द्वारा एमडीएम की राशि विद्यालयों के खाते में नहीं भेजी जाती है, तो 14 अक्टूबर से डुमरी प्रखंड के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना बंद कर दी जाएगी। इसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
0
0
Report

हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों को सहयोग और पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति विसर्जन के सुझाव दिए

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति 316/2026 06 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात। दुर्गा पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार पंडाल परिभ्रमण एवं मातारानी के दर्शन हेतु आमंत्रण मुख्यमंत्री आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया तथा दुर्गा पूजा उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि आपके नेतृत्व में पूजा समितियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है और जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों के भ्रमण के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और माता रानी के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों को कई अहम सुझाव दिए; मूर्ति विसर्जन पर्यावरण अनुकूल हो, तालाबों और जलाशयों की स्थिति पर ध्यान, एक वैकल्पिक इको-फ्रेंडली व्यवस्था बनाकर मूर्ति विसर्जन करें। दुर्गा पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु होर्डिंग लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। राज्य सरकार और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के समन्वय से नशा मुक्त झारखंड की परिकल्पना पूरी की जाएगी। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त, बिजली, पानी, सफाई और यातायात व्यवस्था पर स्पष्ट निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राकेश रंजन मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख सदस्य और शांति समितियों के सदस्य शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य की तरक्की व खुशहाली की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

दहेज प्रताड़ना के आरोप: गिरिडीह में विवाहिता किरण देवी की हत्या—शव रेलवे ट्रैक पास

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गट्टीगढ़ा गांव निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर किरण के साथ लगातार विवाद किया जा रहा था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. बताया जा रहा है कि किरण देवी के तीन साल का एक बच्चा भी है। मायके पक्ष के अनुसार, किरण की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति महेश ठाकुर,जो पेशे से ड्राइवर है,उसके चचेरी भाभी के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी बात का किरण द्वारा विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर किरण के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। आरोप यह भी है कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंक दिया गया, ताकि घटना को दूसरी तरह दिखाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग निमियाघाट थाना पहुंचे और आवेदन देकर पति समेत ससुराल के पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं। मृतका के मामा पंकज शर्मा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
0
0
Report

पड़री कला में अतिक्रमण से 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर संकट

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पड़री कला गांव में 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा पर संकट खड़ा हो गया है। गांव में जहां पिछले करीब 35 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है, वहां कथित अतिक्रमण के चलते इस बार मूर्ति स्थापना के लिए जगह ही नहीं बचने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक पूजा स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने और 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा को बचाने की मांग की है। सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री कला का मामला है, जहां दुर्गा पूजा स्थल पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा स्थल पर अतिक्रमण के चलते मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। यही वजह है कि करीब 35 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा इस बार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा स्थल से अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर पूजा स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। मामले को लेकर एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई है। जांच में अगर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि पूजा स्थल पर वास्तव में अतिक्रमण है या नहीं, लेकिन फिलहाल 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पड़री कला गांव, पन्नूगंज थाना क्षेत्र, सोनभद्र का मामला। Byte: आशीष कुमार त्रिपाठी - एसडीएम ओबरा
0
0
Report
Advertisement

मेराल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी: 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के मेराल थाने की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी करवाई की है पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रखी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेराल थाना प्रभारी के नेतृत्व में दुलदुलवा गांव के जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जंगल में अवैध शराब निर्माण के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब तैयार करने की कोशिश पर रोक लगी। गढ़वा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
0
0
Report

धानमंडी में युवक पर हमला: नशे के आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंका, इलाज जारी

Hanumangarh, Rajasthan:झाड़ियों में फेंका, पुलिस पर अनदेखी का आरोप; अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज जारी हनुमानगढ़ टाउन की धानमंडी में काम करने के बाद सोमवार रात घर लौट रहे एक युवक को कथित नशे के आदी प्रवृत्ति के कुछ लोगों की ओर से उठाकर ले जाने और बेरहमी से मारपीट कर अधमरा हालत में झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है. किसी राहगीर ने युवक को बेसुध हालत में देखा और राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. युवक के सिर, हाथों की अंगुलियों, रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी हैं. टाउन के वार्ड नंबर 44 स्थित मुखर्जी कॉलोनी निवासी सफाई कर्मचारी निर्मला ने बताया कि उसका बेटा शुभम सोमवार रात धानमंडी में काम करने के बाद घर लौट रहा था. आरोप है कि रास्ते में मिले नशीले पदार्थ बेचने वाले पांच युवक उसे धानमंडी के पास स्थित बाबा मंगलनाथ के डेरे की ओर ले गए. वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और अधमरा हालत में झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए.
0
0
Report

नावादीह जंगल में बम विस्फोट: तीन जानवरों की मौत से वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल

Hazaribagh, Jharkhand:कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में मंगलवार को बम विस्फोट की तीन घटनाओं ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। लगातार हुए धमाकों के बाद जंगल पहुंचे ग्रामीणों को वहां तीन जानवर मृत मिले। मृत जानवरों में एक ग्रामीण का सूअर, एक कुत्ता और एक जंगली सियार शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिकार के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को जंगल की ओर से एक के बाद एक तीन तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे। जंगल में पहुंचने पर अलग-अलग स्थानों पर तीन जानवर मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल के आसपास दो संदिग्ध लोगों को भी देखा। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे। संदिग्धों के फरार होने के बाद मौके की तलाशी ली गई। वहां से एक बैग, कुछ कपड़े और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने इन सभी सामानों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगाय और जंगली सूअर की संख्या काफी है और इनके शिकार के लिए बाहरी लोग जंगल में पहुंचते हैं। हालांकि, इस घटना में वास्तव में विस्फोटक किसने लगाया और उसका उद्देश्य क्या था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की जाएगी। वनरक्षक वीरेंद्र कुमार के अनुसार जंगल में वन्यजीवों का शिकार करना कानूनन अपराध है। शिकार के लिए बम या किसी अन्य विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाना मामले को और गंभीर बनाता है। वन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है और संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सर्वजीत कुमार ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी जरूरी है, ताकि जंगल में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की जांच जारी है। बरामद स्कूटी और अन्य सामान के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड: 24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड अपडेट। अधिवक्ता हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पांच आरोपियों को गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में मो० रेहान, मो० अशफाक, इनायत, मो० महफूज और मुन्ना उर्फ अख्तर शामिल। दो फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी। कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मो० रेहान, मो० अशफाक, इनायत, मो० महफूज और मुन्ना उर्फ अख्तर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, स्कूटी, मोटरसाइकिल, चाकू और पांच मोबाइल बरामद किया हैं। कटिहार एसपी परिचय कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मामले में आगे भी दो फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है। बताते चलें कि सोमवार को दिन के 10.30 बजे के आसपास कटिहार नगर क्षेत्र के पटेल चौक के समीप अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या से सनसनी फैल गई। नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच बदमाशों ने चाकू मारने के बाद गोली दागकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
0
0
Report

प्लाज्मा एक्सपो में थेरेपी से बुलेट ट्रेन और रॉकेट लॉन्च तक आधुनिक टेक्नोलॉजी

Raipur, Chhattisgarh:अपनी इस खास रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि आखिर बिजली कड़कने की वजह कौन सा वैज्ञानिक सिस्टम होता है, प्लाज्मा थेरेपी कैसे काम करती है, हाईस्पीड बुलेट ट्रेन को रोकने कौन सी तकनीक अपनाई जाती है, रॉकेट लॉन्च करते समय किन परिस्थितियों का ख्याल रखा जाता है? ऐसी तमाम बातें इस रिपोर्ट में बताएंगे. दरअसल रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में पहली बार प्लाज्मा विज्ञान को लेकर एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है. भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट के प्लाज्मा रिसर्च सेंटर के तत्वधान में 8 अक्टूबर तक आयोजित एक्जीबिशन में बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स पहुंच रहे हैं मौके से करीब 10-12 मिनट की रिपोर्ट.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top