244235
गजरौला की भूरे शाह मियां की दरगाह पर जुम्मे रात को उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में पक्का पुल पर स्थित भूरे शाह मियां की दरगाह पर जुम्मे रात को अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए मुरीदों ने बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर फायर कर्मचाऱियों का आंदोलन: 15 अगस्त तक आदेश नहीं तो बड़ा मोड़
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में सरकार पर समझौते के बावजूद मांगें लागू न करने का आरोप लगाते हुए फायर और नगरपालिका कर्मचारियों का आंदोलन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा. कर्मचारियों ने मुख्य दमकल केंद्र से प्यारा चौक तक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. फायर कर्मचारियों का आरोप है कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उनके लिखित आदेश जारी नहीं किए गए. कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने से अब काम नहीं चलेगा. यूनियन के अनुसार समझौते में फायरमैन और ड्राइवरों को 30 जून तक नियमित करने, 7,500 रुपये वर्दी भत्ता और 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने सहित आठ प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी. ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी शामिल है. कर्मचारियों ने कहा कि वे जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी और संपत्ति बचाते हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है. जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक लिखित आदेश जारी नहीं हुए तो आंदोलन को निर्णायक मोड़ दिया जाएगा. ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है. कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक सरकार मांगों को लिखित रूप से लागू नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी. अब देखना होगा कि 15 अगस्त से पहले सरकार कोई ठोस कदम उठाती है या आंदोलन और लंबा खिंचता है।0
0
Report
अमेठी में डीएम की तिरंगा यात्रा: बच्चों के साथ देशभक्ति का संदेश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - डीएम संजय चौहान ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना, गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर से तहसील मोड़ तक डीएम व अमेठी पुलिस स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल , देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों के दोनों ओर स्थानीय लोगों की दिखी भारी भीड़, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा कस्बा. डीएम ने आम जनमानस से कि अपील 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में लगाए तिरंगा, तिरंगा यात्रा में डीएम और एसपी व सीडीओ के साथ जिले के तमाम अधिकारी हुए शामिल,0
0
Report
विदिशा में ट्रेन चपेट में आकर 75 वर्षीय मूलचंद राठौर की मौत
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में बुधवार शाम को खरी फाटक के पास पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वैशाली नगर निवासी 75 वर्षीय मूलचंद राठौर की मौके पर ही मौत हो गई थी. जीआरपी के अनुसार पटरी पर सड़क और धड अलग-अलग थे प्रथम दृश्य आत्महत्या नजर आ रही थी. आज गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल में शव का पीएम कराया गया. इस मामले को लेकर मृतक के परिजन राजेश राठौर के अनुसार पीतल मिल तरफ उनके अन्य परिजनों से मिलने जाने के दौरान यह हादसा हुआ. अंडरब्रिज पर पानी भरा होने के कारण वह पटरी पार कर रहे थे. जिससे उनकी मौत हो गई. परिजन इसे दुर्घटना बता रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
श्री नांदेड़ साहिब के इलाके में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा
Noida, Uttar Pradesh:ਮੈਂ ਸ੍ਰੀ ਨਾਂਦੇੜ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਸ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ।0
0
Report
पीलीभीत में जेन जी कार्यक्रम: नकलमुक्त परीक्षा और नौकरी प्रमुख मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के इस खास कार्यक्रम में हम पीलीभीत में पहुंचे। चुनाव नजदीक है ऐसे में युवाओं की अहम भूमिका है। इन उपाधि कॉलेज के युवाओं को जेन जी भी कहा जा रहा है इन्हीं जेन जी से हमने बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर वह चुनाव में किन मुद्दों को लेकर अपना वोट करेंगे। इन युवाओं ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा व नौकरी को लेकर वह वोट करेंगे और वही सरकार बनाएंगे जो इस मुद्दे पर आगे आएगी।0
0
Report
नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी फरार
Gumla, Jharkhand:नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के बाद फरार पालकोट थाना क्षेत्र के जबरा बरटोली में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के कठफड़े से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान टेंगरिया गांव निवासी 42 वर्षीय बेली देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बेली देवी अपने मायके गुढ़मा गई थी। वहां से लौटने के बाद वह जबरा बरटोली स्थित अपने मौसेरे भाई जीतना मांझी के घर ठहरी हुई थी। बताया जाता है कि रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच खाना खाने के बाद बेली देवी सोने चली गई। इसी दौरान उसका पति देवी मांझी कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचा और लकड़ी के कठफड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर घर के लोग जागे और गंभीर रूप से घायल बैली देवी को तत्काल पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आरोपी पति देवी मांझी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
केएसआर कॉलेज और सरायरंजन बाजार पर असर, एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट बदला
Samastipur, Bihar:पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदले जाने के विरोध में लोगों ने मुसरीघरारी चौराहा के पास NH-28 पर जाम लगा दिया. समस्तीपुर के सरायरंजन से गुजरने वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट के विरोध में लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को मुसरीघरारी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर दिया गया. लोगों ने पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट के आधार पर ही सड़क निर्माण कराने की मांग की. प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि जब स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराया गया था, तब सरायरंजन बाजार के अलावा केएसआर कॉलेज भी सड़क की जद में नहीं आ रहा था. लेकिन नए एलाइनमेंट में 48 से 53 किलोमीटर के बीच सड़क को घुमावदार आकृति दे दी गई है. एलाइनमेंट टेढ़ा होने के साथ ही अब सरायरंजन बाजार, कंकालीपुर और झखड़ा गांव में करीब 150 घरों के अलावा कई दुकानों को भी तोड़ना पड़ेगा. बदले हुए एलाइनमेंट के कारण करीब 50 साल पुराने केएसआर महाविद्यालय परिसर के भी दो हिस्सों में बंट जाने की स्थिति बन गई है. कॉलेज भवन के एक बड़े हिस्से को भी तोड़ने का प्रस्ताव है. इससे कॉलेज का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा. वर्तमान में इस कॉलेज में करीब 1600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. ऐसे में कॉलेज भवन के प्रभावित होने से उनके सामने पढ़ाई जारी रखने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. प्रदर्शन में शामिल बीजेपी नेता रंजीत निर्गुणी ने बतलाया कि एक्सप्रेसवे के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी की गई है. घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीच से सड़क निकालते हुए सरायरंजन बाजार के सैकड़ों परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है. कॉलेज की फील्ड और कुछ भवन को भी तोड़ने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एजेंसी द्वारा तैयार किए गए प्रारंभिक एलाइनमेंट में सड़क कंकालीपुर और छपरा के दक्षिणी इलाके से होते हुए धनहर चौर के रास्ते निकलनी थी. इस मार्ग में आबादी और महत्वपूर्ण संस्थानों को अपेक्षाकृत कम नुकसान होता था. इसके बावजूद एलाइनमेंट में बदलाव कर घनी आबादी और केएसआर कॉलेज को इसकी जद में ला दिया गया है.0
0
Report
डूंगरपुर में 497.410 किलो मादक पदार्थ जलाकर नष्ट, बाजार कीमत लगभग एक करोड़
Dungarpur, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह, अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेज सिंह की मौजूदगी में थाना अधिकारियों और मालखाना प्रभारियों ने निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जिले के कुल 4 केस में जब्त 497.410 किलो मादक पदार्थ को भंडारिया घाटा स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों ने रिकॉर्ड और जब्त माल का मिलान भी किया, ताकि निस्तारण प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनडीपीएस केस में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डूंगरपुर में भी लंबे समय से मालखानों में रखे निस्तारण योग्य मादक पदार्थों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से मालखानों में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के साथ रिकॉर्ड को भी व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी。0
0
Report
नरेना में तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का संदेश दे गई
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) नगरपालिका क्षेत्र नरेना में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भरत सिंह चादांवास ने किया। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष भंवर माली और महामंत्री बलवीर सिंह ने संभाली यात्रा की कमान। भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा में बच्चों और युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।0
0
Report
Advertisement
Qazigund में 100 फुट ऊँचा तिरंगा, गहमा-गहमी में देशभक्ति की नई मिसाल
Anantnag, 100-Foot-High Tricolour Hoisted in Qazigund with Patriotic Fervour Qazigund, August 13: A strong display of patriotism was witnessed in Qazigund on Thursday as Rumeesa Rafiq Wani, Vice President of the BJP Mahila Morcha, hoisted the Tricolour at a height of nearly 100 feet as part of the Har Ghar Tiranga campaign. Wani climbed onto a JCB crane to reach the elevated point and unfurled the National Flag, conveying a powerful message of love, pride and respect for the nation. The remarkable sight drew the attention of people present at the spot and added to the patriotic atmosphere. The flag-hoisting was aimed at honouring the National Flag and encouraging citizens to actively participate in the Har Ghar Tiranga initiative. With the Tricolour soaring nearly 100 feet above the ground, the moment became a striking symbol of unity, national pride and patriotic spirit in Qazigund.0
0
Report
गुलमर्ग की पहाड़ियों पर पहली बार घोड़ों पर तिरंगा रैली
Gulmarg, TIRANGA rally was held today for the first time in the high hills of Gulmarg. After the special efforts of GDA CEO Tariq Ahmed Naiyke this kind of rally was witnessed for the first time on the high hills of Gulmarg. People and tourists at the rally DC Barmulla and SSP Barmulla participated in enthusiastically waving the tricolor, making the hills of Gulmarg colorful in patriotic colors. A Tiranga rally on horses was organized for the first time today in the famous tourist destination of Kashmir Valley, Gulmarg. This Tiranga rally was attended by locals as well as Gulmarg administration. Riding on horses, holding the Tiranga in their hands, they took out a rally on the hills of Gulmarg, making the whole area colorful in patriotic colors. Organized on the high hills of Gulmarg, this Tiranga rally was a special and memorable event of its kind in the region.0
0
Report
श्रीनगर डल झील में तिरंगे के उल्टा फहराने पर उठी तूफान-भड़का जागरूक विरोध
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर डल झील में देश के तिरंगे का अपमान फारूक वानी श्रीनगर बीजेपी की तरफ से बुधवार को श्रीनगर के मशहूर डल झील में शिकारा रैली का आयोजन किया गया जिसके दौरान बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी शिकारे पर देश के तिरंगे फहराते नजर आए और झील भी काफी खूबसूरत व दिलकश दिख रही थी। तिरंगा रैली की अध्यक्षता बीजेपी श्रीनगर यूनिट के सदस्य शेख सलमान कर रहे थे, लेकिन इस दौरान ऐसी घटना घटी जिसने सभी देशवासियों को निराश किया: दरअसल देश के तिरंगे को उल्टा लटकाया गया था। इस मामले को सभी लोग ट्रोल कर रहे हैं। तिरंगे का केसरी रंग पहले दिख रहा है जबकि ऊपर सब्ज रंग किया गया है जो उल्टा है। झील में जब तिरंगे लहरा रहे थे तो एक झंडा उल्टा दिख रहा था जिसकी काफी आलोचना भी हो रही है। गौरतलब है कि हालिया जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़े हुए देखे जाने के बाद कड़ी आलोचना और पुलिस शिकायतों का सामना करना पड़ा था; यह प्रदर्शन 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में किया गया था।0
0
Report
Advertisement
15 अगस्त पर लखनऊ विधान भवन के पास सुरक्षा चाकचौबंद, डॉग स्क्वायड और निगरानी
Lucknow, Uttar Pradesh:15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे के दिन लखनऊ के विधान भवन पर मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर ली गई है। डॉग स्क्वायड से पूरे इलाके की चेकिंग की जा रही है स्टेज पूरी तरह से बनकर तैयार है विधान भवन और लोक भवन के बीच बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए हैं ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है आसपास मौजूद बिल्डिंग पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं एक तरफ से रास्ते को बंद कर दिया गया है।0
0
Report
मऊ के रानीपुर में स्कूल बस नहर में पलटी, ग्रामीणों ने बचाव किया
Noida, Uttar Pradesh:मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसा एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास हुआ। बस में लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।l हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रिया यादव (कक्षा 8), निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर (कक्षा 1), निवासी ग्रामसभा बड़ा गांव शामिल हैं। अन्य बच्चों को भी हादसे के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बस नहर में पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर बस खाई में पलटी नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग: मानसून सत्र की तिथियाँ तय करने को लेकर मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हो रही बैठक बैठक में तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद कई एजेंडा पर हो रही चर्चा मानसून सत्र तारीखों को पर लग सकती है मुहर0
0
Report
Advertisement
