244235
गजरौला में 97वें श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क, बस्ती में 97वें श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया। इस महोत्सव में श्री श्रीरामलीला प्रबंध समिति के तत्वावधान में समुद्र पार कर सीता जी की खोज में हनुमान का लंका जाना, विभीषण से मुलाकात और अशोक वाटिका में रावण और सीता के बीच संवाद जैसे दृश्य का मंचन श्री गिर्राज धरण लीला संस्थान, वृंदावन के कलाकारों ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र: CAG रिपोर्ट व बिलों पर आज चर्चा
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का कल दूसरा दिन सदन में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बधाई प्रस्ताव पर भी चर्चा जारी रहेगी जो स्पेशल मेंशन के तहत सदस्य अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएंगे CAG की दिल्ली सरकार से संबंधित रिपोर्ट पर भी विधानसभा में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता CAG की रिपोर्ट पेश करेंगी सदन में ‘दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज बिल, 2026’ पेश होगा। कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह विधेयक सदन में पेश करेंगे। ‘दिल्ली बेड एंड ब्रेकफस्ट एस्टैब्लिशमेंट्स (रिपील) बिल, 2026’ पर सदन में विचार और पारित कराने की प्रक्रिया होगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा इस विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश करेंगे।0
0
Report
करनाल में संत रविदास जयंती: कलश वंदन यात्रा में भक्तों का उत्साह
Karnal, Haryana:करनाल । संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस पर करनाल में निकली कलश वंदन यात्रा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत, श्रद्धालुओं ने लिया संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प करनाल , संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में आज करनाल के गांव कम्बोपूरा स्थित संत श्री गुरु रविदास मंदिर में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और संत गुरु रविदास को नमन किया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश धारण कर धार्मिक श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और आपसी प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। हरविंद्र कल्याण ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्यों को भी बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर संत गुरु रविदास जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。0
0
Report
मैहर में विजली कर्मचारी पर हमला: तीनों ने पिटाई की, वीडियो सामने, हादसा दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर विघुत वितरण क्षेत्र के हरदासपुर में कर्मचारी से हुई मारपीट, पहले घर में बंद कर की पिटाई फिर बाहर निकाल कर चले लात घूंसे, लाइन बंद करने को लेकर हुआ विवाद, विवाद में तीन लोगों ने मिलकर की पिटाई, पिटाई का वीडियो भी आया सामने, विजली कर्मचारी हुआ गंभीर घायल , घायल का इलाज जारी , मामले को लेकर मैहर थाने में हुआ मामला दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस,0
0
Report
Advertisement
महर के अमरपाटन में जलभराव: बच्चे पानी में तैरते, नगर परिषद पर सवाल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 उमराही बस्ती में इन दिनों हालात कुछ ऐसे हैं कि सड़क पर पानी और पानी में बच्चे नजर आ रहे हैं। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। लेकिन इन हालातों के बीच बच्चों ने भी इसका अपना तरीका खोज लिया। जिस जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है, उसी को बच्चों ने स्विमिंग पूल समझ लिया और पानी में तैरते नजर आने लगे। तस्वीरें देखकर पहली नजर में लग सकता है कि किसी गांव में बच्चों के लिए नया स्विमिंग पूल बनाया गया है, लेकिन हकीकत में यह नगर परिषद की नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये है और आरोप हैं कि बारिश के दिनों में हर सवाल ऐसी स्थिति बनती है कई घरों के तो घुटनों तक पानी भी भर जाता है तस्वीरें सामने आ के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।0
0
Report
गरियाबंद में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर दबने से युवक की मौत — भयावह हादसा
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत। देवभोग थाना क्षेत्र के अमाड गांव का युवक था; गांव से ही उड़ीसा के खपराडिह गांव गया था कृषि कार्य के लिए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। मृतक युवक का नाम महेश्वर नागेश बताया जा रहा है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में नंदिनी-युग की भक्ति और हौसला चमका
Saharanpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच दो नन्हे शिवभक्तों की भक्ति और हौसला हर किसी का ध्यान खींच रहा है। छोटी सी उम्र... लेकिन हौसला आसमान से भी बड़ा... नंदिनी और युग की स्केटिंग कांवड़ में भक्ति भी है और सपनों की उड़ान भी।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा: 85 हजार नकद और स्विफ्ट कारें जब्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 85हजार नगद और दो स्विफ्ट कार जप्त जबलपुर के पनागर के पर्यटन इलाके में जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है वहीं जुआ खिलाने वाला कृष्णा यादव और उसके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश पनागर पुलिस कर रही है. पनागर पुलिस को सूचना मिली थी कि पर्यट में एक बड़ा जुआ फड़ चल रहा है जिसके बाद टीम ने जाकर मौके पर दबिश दी. फड़ संचालक कृष्णा यादव और उसके साथी मौके से फरार हो गए वहीं 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है जो अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. इनसे 85 हजार रुपए नगद जप्त किए गए हैं साथ ही दो स्विफ्ट कार जप्त हुई है. पनागर पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस अधीक्षक विपिन बिहारी सिंह का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और जुआ फंड संचालक कृष्णा यादव और उसके साथियों की सगंता से तलाशी की जा रही है और इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.0
0
Report
गंगा के तेज बहाव से कांवड़िए खतरे में: हरिद्वार-ऋषिकेश में सावधानी जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में गंगा की तेज धारा में 18 कांवड़िए बहने लगे... तो ऋषिकेश में भी कई कांवड़िए गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए... हरिद्वार से ऋषिकेश तक गंगा का तेज बहाव श्रद्धालुओं के लिए खतरे की घंटी है... आस्था के इस सफर में जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है..0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस: गीदम में संस्कृति की धूम, जल-जंगल-ज़मीन आधारित पहचान पर जोर
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के गीदम में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज गीदम ब्लॉक इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और समाजजन शामिल हुए। इस दौरान पूरा गीदम क्षेत्र जल, जंगल और जमीन के नारों से गूंज उठा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गीदम में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाज, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने समाज की एकता और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही युवा वर्ग से अपनी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन से जुड़ी जीवनशैली से है। आधुनिकता के दौर में अपनी जड़ों और पहचान को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।0
0
Report
Advertisement
इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों ने आधार पर्ची बाधा को बताया
Vidisha, Madhya Pradesh:इलाज में देरी और समय पर पर्चा न बनने से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप. जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कनीखेड़ी निवासी 35 वर्षीय कल्लू आदिवासी पिता मथुरा आदिवासी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले गुलाबगंज और फिर विदिशा स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। मृतक के भाई और परिजनों के अनुसार, वे दोपहर करीब 12:30 बजे मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने आधार कार्ड न होने के कारण पर्ची बनाने और भर्ती करने से मना कर दिया। आधार कार्ड लाने के चक्कर में 2 से 3 घंटे की देरी हुई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर पर्ची बन जाता और इलाज शुरू हो जाता, तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। वहीं, पुलिस और अस्पताल मर्ग इंटीमेशन के अनुसार, मरीज को दोपहर 3:00 बजे मृत घोषित किया गया, जिसकी सूचना शाम 5:06 बजे कोतवाली थाना विदिशा को दी गई। जांच अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दी गई तहरीर में मृत्यु का कारण फिलहाल 'अज्ञात' बताया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अग्रिम जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतक: कल्लू आदिवासी (उम्र 35 वर्ष), निवासी- कनीखेड़ी, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर।0
0
Report
आजमगढ़ में राजभर की घोषणा: 50 हजार महिलाएं विरोध के लिए बेलन-झाड़ू लेकर
Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हो? या फिर विपक्ष की दूसरी पार्टी जैसे समाजवादी पार्टी हो, महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में चुनकर न जाएं, इसके लिए सभी बराबर विरोध कर रहे हैं। आप देखिएगा इसी आज़मगढ़ में हम 50 हजार महिलाओं को जुटाएंगे और वो उठाएंगी बेलन और झाड़ू और सभी से पूछेंगी की बताओ क्यों विरोध कर रहे हो? तब इनका महिलाओं के बीच में वोट मांगना मुश्किल हो? जाएगा।"0
0
Report
सीवान में प्रेम प्रसंग: युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Siwan, Bihar:सीवान में प्रेम प्रसंग में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी।पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा काफी समझाने के बाद युवती को नीचे उतारा जा सका।पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के बहादुरपुर बाजार का है।बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर गांव की रहने वाली युवती का बहुआरा कादिर गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है। शादी की मांग को लेकर युवती आज मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने साफ कहा कि जब तक युवक मौके पर आकर शादी के लिए राजी नहीं होता, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। युवती ने अपने प्रेम प्रसंग और शादी के वादे की बात बताई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवती को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया है।फिलहाल पुलिस युवती और युवक को अपने साथ लेकर चली गई,जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में उद्धव गट के विनायक राऊत के बयानों से राजनीतिक घमासान
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- उद्धव ठाकरे गटाचे सचिव माजी खासदार विनायक राऊत बाईट पाॅईटर्स या प्रवासातून राजकीय षडयंत्र रचलंय असं काही नाही टक्केवारी देवून मुंबई गोवा महामार्गावरील ठेके घेतले गेले त्यामुळे सध्याच्या शासनकर्त्यांच्या भल्यासाठी आणि ठेकेदारांचे खिसे भरण्यासाठी प्रत्यक्ष नागरिकांना याचा फायदा नाही, निकृष्ठ कामे होत आहेत शरद पवार खासदार मोदी भेट सुप्रियाताई वक्तव्य आम्ही ऐकले आहे महाराष्ट्राच्या विकासासाठी आम्ही भेटतोय असं त्या म्हणाल्यात पण यातून निष्पन्न काय होणार ते देव जाणे भेट न घेता डि-лимिटेशनला आमचा विरोध आहे हे ते खासदार सांगू शकले असते रामदास कदम यांच्या पायफळ वक्तव्याकडे आम्ही गांभिर्यपुर्वक पहात नाही त्यांच्या बोलण्याला आम्ही किंमत देखिल देत नाही जरांगे पाटील उपोषण जरांगे पाटील यांनी उपोषण एकेउपोषण असा पॅटर्न न राबवता तुम्ही एकदा उपोषण केल्यावर कोणावर विश्वास ठेवायचा आणि कोणावर विश्वास ठेवून उपोषण सोडायचं याचा विचार केला असता तर मराठा समाज्याला तोडघाशी पडण्याची वेळ आली नसती प्रसाद लाड काय बोलावे त्यांना खुप मोठे नेते होवून बसलेत एक पाय तळ्यात एक पाय मळ्यात असे असणारे ते नेते0
0
Report
आगरा के फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, 2 करोड़ से अधिक की ठगी का दावा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप。 सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी。 सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन。 लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था。 तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी。 पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम。 फाइनल ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर भी वसूली जाती थी रकम。 देशभर से 100 से ज्यादा शिकायतें मिलने की बात सामने आई。 2500 से ज्यादा लोगों को ठगी के शिकार बनाने का दावा。 दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का हुआ खुलासा。 रजिस्टर, 32 बैंक पासबुक, 28 एटीएम और 8 सिम बरामद。 12 QR कोड मिले, आरोपी बिहार और जौनपुर के बताए जा रहे。 आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा,0
0
Report
राजनांदगांव में 43.76 करोड़ के विकास कार्यों की भूमि पूजन, 2000 सीट ऑडिटोरियम बनेगा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव शहर के विकास को लेकर आज बड़ा दिन रहा। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। करीब 43 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख है। दावा किया गया है कि यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा। राजनांदगांव शहर में विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए आज कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में करीब 43 करोड़ 76 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इन विकास कार्यों में शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, डामरीकरण, नाली निर्माण, बिजली व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं। इसके साथ ही शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण और संवर्धन के कार्य भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम रहा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह ऑडिटोरियम प्रदेश का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा। इसके निर्माण से राजनांदगांव में बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बाइट— अरुण साव, उपमुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
