244221
अमरोहा जनपद से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 66 आवेदन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 66 आवेदन. जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष सहित दो महिलाएं शामिल हैं, बता दें अमरोहा जनपद के भाषण पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी सह चुनाव अधिकारी के सामने आवेदन किये गए . जिनका रिजल्ट आगामी 15 जनवरी तक आ जाएगा. इस मौके पर अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर मौजूद रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में मॉनसून तेज, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Patna, Bihar:पटना बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं. आज बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है.... आज कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में मानसूनी बादलों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. बत ा दें कि आज बिहार में अधिकतम तापमान 35-42°C के आसपास रह सकता है. जबकि न्यूनतम 25-29°C पहुंच सकता है... पटना मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी बिहार में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना जताई गई है... बिहार में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. आज बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शाम के समय बादल और बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है...0
0
Report
खान मार्केट में सुधार से दिल्ली की शहरी सुविधाएं बेहतर, ट्रैफिक सुगमता
Noida, Uttar Pradesh:खान मार्केट में चल रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। नई दिल्ली नगर परिषद के चेयरपर्सन और वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति और उसे लागू करने के बारे में जानकारी ली。 शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के उच्चतम मानकों को बनाए रखना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। ऐसी मशहूर सार्वजनिक और कमर्शियल जगहों को अपग्रेड करना ज़रूरी है ताकि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके, ट्रैफिक और पैदल चलने वालों की व्यवस्था सुधारी जा सके, और आने वाले लोगों, पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को एक अच्छा अनुभव मिल सके。 संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे बचे हुए विकास कार्यों में तेज़ी लाएं और साथ ही क्वालिटी और सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। हम दिल्ली के शहरी स्वरूप को एक आधुनिक, टिकाऊ और विश्व-स्तरीय नागरिक माहौल में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं。0
0
Report
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: घायल आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम सबरीपुर जाने वाले नदी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान ईनाम पुत्र बाबू निवासी खुजनावर, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। दूसरा आरोपी अनीस अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। आरोपी पर गौकशी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं。0
0
Report
Advertisement
राजौरी के कालाबन गांव में भू-धंसाव से डर, प्रशासन जांच में जुटा
Jammu, राजौरी जिले की तहसील मंजाकोट के कालाबन गांव में भू-धंसाव की एक बड़ी घटना सामने आने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। लगातार बढ़ते भू-धंसाव के कारण कई मकानों और आसपास की जमीन में दरारें पड़ने की खबर है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग NH-144A के निर्माण कार्य के बाद शुरू हुई है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान की गई भारी कटिंग और पहाड़ी क्षेत्र में किए गए निर्माण कार्य के कारण जमीन की स्थिरता प्रभावित हुई, जिसके चलते अब भू-धंसाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाके में रहने वाले कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच और तकनीकी आकलन किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम भी क्षेत्र का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद ही इस घटना के वास्तविक कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।0
0
Report
बीच सड़क पर मारपीट करते मेहनतकशो का वीडियो वायरल, पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - खुर्जा: भट्टा मजदूरों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मारपीट के दौरान लात घूंसे चले, पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को पहचान कराने में जुटी0
0
Report
हरियाणा ने नेशनल क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड में शीर्ष स्थान पाया; ई-चार्जशीट 90% से अधिक
Chandigarh, Chandigarh:नेशनल क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड पर हरियाणा शीर्ष स्थान पर सभी समन इलेक्ट्रॉनिक रूप से, ई-चार्जशीट की स्वीकार्यता 90 प्रतिशत से ज्यादा चंडीगढ़, 15 जून-हरियाणा में अब सभी न्यायालय समन कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए जा रहे हैं, जो कागजरहित न्याय प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और न्यायालय प्रणालियों के सफल एकीकरण के परिणामस्वरूप नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-चार्जशीट की स्वीकार्यता 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिसकेसे आपराधिक जांच और अभियोजन प्रक्रिया में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही राज्य ने प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग और न्यायिक प्रक्रियाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है। ये उपलब्धियां आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) तथा इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) की 33वीं राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (एसएसी) की बैठक में सामने आईं। बैठक में नए आपराधिक कानूनों, सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस पहलों के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा ने 7 जून, 2026 से नेशनल न्यू क्रिमिनल लॉज डैशबोर्ड पर पहला स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अलावा, जून 2021 से पिछले 59 महीनों के दौरान राज्य 44 बार इस डैशबोर्ड पर शीर्ष स्थान पर रहा है। अप्रैल 2026 में हरियाणा ने प्रगति डैशबोर्ड पर भी प्रथम स्थान हासिल किया。 बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस नागरिक केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और हरसमय पोर्टल के माध्यम से राइट टू सर्विस (आरटीएस) डैशबोर्ड पर 10 में से 10 अंक प्राप्त कर रही है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर 88.84 लाख से अधिक नागरिक आवेदन का निपटान किया गया, जिससे हरियाणा पुलिस राज्य के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक सेवा प्रदाता विभागों में शामिल हो गई है。 मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी हितधारकों को इस गति को बनाए रखने, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा पुलिसिंग, जांच और न्याय वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। बैठक में आईसीजेS 2.0 के तहत पुलिस अवसंरचना के आधुनिकीकरण पर भी बल दिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा में आईसीजेएस 2.0 प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है, जो राज्य के डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप को दर्शाता है। बैठक में बताया गया कि डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने तथा पुलिस, जेल, अभियोजन, फोरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं और न्यायालयों के बीच निर्बाध सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक डेस्कटॉप कंप्यूटर, यूपीएस सिस्टम, मल्टी-फंक्शन प्रिंटर, क्यूआर कोड रीडर एवं प्रिंटर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एंड-प्वाइंट तथा एलईडी डिस्प्ले सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों की खरीद एवं तैनाती की जा रही है। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक सुश्री नितिका गहलौत ने बताया कि कई महत्वपूर्ण हार्डवेयर उपकरण पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, टैबलेट आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति उपकरण और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कैमरे शामिल हैं। अतिरिक्त उपकरणों की खरीद भी विभिन्न चरणों में जारी है। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री सी.जी. राजनी कान्थन और हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक श्री जे. गणेशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा ITI में चीनी मिलों के लिए विशेष कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना
Chandigarh, Chandigarh:उद्योगों के अनुरूप कुशल मानव शक्ति के विकास की दिशा में हरियाणा एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी पाठ्यक्रमों के संचालन की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग उन्मुखी कौशल प्रदान करना तथा चीनी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों का स्वरूप उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और चीनी मिलों को प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक तथा डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें आईटीआई तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए, ताकि प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित सीखने का अवसर मिल सके। बैठक में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), प्रशिक्षण महानिदेशालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा चिन्हित चीनी मिलों से संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत सूची की समीक्षा की गई। इनमें एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट, शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शुगर बॉयलिंग, क्वालिटी कंट्रोल, डिप्लोमा इन बॉयलर ऑपरेशन, PG डिप्लोमा इन शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, शुगर इंजीनियरिंग डिप्लोमा, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट तथा इंस्ट्रुमेंटेशन एवं ऑटोमेशन, उत्पादकता एवं मैच्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान और बॉयलर संचालन से संबंधित विशेष डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग वर्तमान में आठवीं और दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए 89 विभिन्न ट्रेड संचालित कर रहा है, जबकि प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGt) से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से 169 CTS पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक जैसे रखरखाव संबंधी कई ट्रेड पहले से ही राज्य के ITI में संचालित हैं।0
0
Report
उज्जैन: बिना अनुमति ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मप्र अवैध रूप स टेक्टर टोचन प्रतियोगिता पर पुलिस ने कार्यवाही तहसीलदार, पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रतियोगिता बंद करवाई । अनुमति नहीं होने के बाद भी ट्रेक्टर टोचन का हो रहा था आयोजन 8 से 10 जिलों से सैकड़ों ट्रैक्टरो पर लगते थे लाखों का दांव । एकंर - उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम नंदवासला मे टेक्टर टोचन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। जिसमे 8-10 दूर दराज जिलों से सैकड़ों लोग अपने टेक्टर लेकर इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे। लेकिन प्रशासन को सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रकाश परिहार, थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया अपने पुलिस बल के साथ प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे, तथा वंहा चल रही प्रतियोगिता की अनुमति मांगी, अनुमति नहीं होने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रतियोगिता बंद करवाई और वहां सांउंड सिस्टम आदी को जप्त किया और समिति को समझाइए कि ऐसी प्रतियोगिता ना करवाए। जानकारी में पता चला है कि सैकड़ों ट्रैक्टर पर लाखों रुपए में हार जीत का दाव लगाते है, हार-जीत में विवादित स्थिति भी बनती है और बात खुन खराबे पर पहुंच जाती है प्रतियोगिता जो मानव जीवन के लिए घातक है, और बिना अनुमति के ऐसी प्रतियोगिता गलत है। जब प्रशासन को ऐसे आयोजन की जानकारी लगी तो वह आयोजक स्थल नंदवासला पहुंच कर समिती को सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी और सभी को पुलिस ने भगाया।0
0
Report
उज्जैन हाउसिंग बोर्ड ने जनसुनवाई कर प्लॉट-लीज समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन हाउसिंग बोर्ड के प्लाट ,मकान लीज आदि के संबंध में आ रही समस्याएं, अन्य गतिविधियों के संबंध में जन समस्या निवारण मे सुनवाई की। आज उज्जैन भरतपुरी प्रसाशनिक क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष ओम जैन ने जनसुनवाई की और जनता शिविर लगाकर हाउसिंग बोर्ड के प्लाटों ,मकान की समस्याओं ,नामांतरण ,लीज और अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर में सोमवती अमावस्या पर रिकॉर्ड भीड़, 2.61 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए
Ujjain, Madhya Pradesh:सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के समापन पर महाकाल दरबार में उमड़ा जनसैलाब, 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन तीन दिनों में 7,46,650 श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रतिदिन बढ़ती रही भक्तों की संख्या भीषण गर्मी के बावजूद अटूट रही आस्था, मंदिर प्रशासन ने संभाली दर्शन और सुरक्षा व्यवस्थाएं उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 15 जून को सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस संयोग के चलते देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। मंदिर प्रशासन के अनुसार सोमवार को कुल 2,61,781 श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पिछले तीन दिनों के आंकड़े देखें तो श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। 13 जून को 2,36,975, 14 जून को 2,47,894 और 15 जून को 2,61,781 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इससे स्पष्ट है कि पुरुषोत्तम मास के समापन और सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को महाकाल की नगरी तक खींचा। एक ओर धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा तो दूसरी ओर भीषण गर्मी और उमस के बीच भी भक्तों की आस्था डिगी नहीं। सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शन, सुरक्षा, कतार प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार निगरानी रखकर दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा, जिससे लाखों श्रद्धालुओं ने व्यवस्थित रूप से बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल की नगरी में उमड़ी यह विशाल श्रद्धा एक बार फिर साबित करती है कि बाबा महाकाल के प्रति भक्तों की आस्था मौसम और परिस्थितियों से कहीं अधिक मजबूत है।0
0
Report
बिजनौर के कंभोर गांव में रात्री चौपाल: जनसमस्याओं का त्वरित निदान आदेश
Moradabad, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शासन की मनसा के अनुरूप रात्रि चौपाल एवं जनसम्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिजनौर विधानसभा के गांव कंभोर में किया गया रात्रि चौपाल का आयोजन। जन चौपाल में डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, सदर विधायक सूची मौसम चौधरी सहित तमाम अफसर रहे मौजूद। इसका उद्देश्य मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और निदान के निर्देश देना था। जिले के सभी अधिकारियों ने गांव कंभोर में रात्रि चौपाल में गांव वालों की प्रत्येक समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। सदर विधायक सूची मौसम चौधरी और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गांव के विकास के लिए चौपाल में कंभोर के गांव वालों की हर समस्या सुनी और जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश पारित किये। इस रात्रि चौपाल में आसपास के गांव के प्रधान एवं जनता ने भी चौपाल में अपनी समस्याएं रखी। गांव कंभोर की चौपाल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अपने हर समस्या से अवगत कराया गया। इस चौपाल में एक गांव वाले ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत जो टंकी इस गांव में है उसका पानी साफ नहीं है और टंकीयां में प्रेशर भी नहीं है। जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाकर इस कार्य को सही करने के आदेश दिए। यह चौपाल करीब दो से ढाई घंटे तक चली और चौपाल के बाद गांव वालों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया।0
0
Report
जमुई- सिकंदरा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बमबम सिंह की मौत
Jamui, Bihar:जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली कार्यालय के समीप सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी बमबम सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 11 बजे बमबम सिंह अपने पुत्र को लेने महिसौड़ी चौक जा रहे थे। इसी दौरान बिजली कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बमबम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को सदर अस्पताल भेजा गया तथा घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पुत्र मोहित कुमार सिंह ने बताया कि वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा देने पटना गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात जमुई लौट रहे थे। रात अधिक होने के कारण उन्हें घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था, इसलिए उनके पिता उन्हें लेने महिसौड़ी चौक आ रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी जान चली गई। यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक बेटे के सपनों और एक पिता की उम्मीदों पर पड़ा गहरा आघात है। हर पिता का सपना होता है कि उसका बेटा पढ़-लिखकर बड़ा मुकाम हासिल करे और परिवार का नाम रोशन करे। बमबम सिंह भी अपने बेटे को सरकारी नौकरी करते देखने का सपना संजोए हुए थे। पुत्र मोहित परीक्षा देकर घर लौट रहा था और पिता उसे लेने निकले थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही पिता का साया हमेशा के लिए उसके सिर से उठ गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार ट्रैक्टर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, एक बेटे के हाथ में परीक्षा का प्रवेश पत्र तो है, लेकिन उसे लेने निकले पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। परिवार की खुशियां मातम में बदल चुकी हैं और बसैया गांव में हर आंख नम है।0
0
Report
Advertisement
IPS बनकर सलामी मांगने वाले का वायरल वीडियो: दरोगा ने कहा पहले वर्दी पहनें
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल खुद को ips बता रहे शख्स ने दरोगा से सलामी दागने को कहा दरोगा ने कहा आप वर्दी पहनिए सलामी सल्यूट मिलेगा0
0
Report
कैमूर दौरे पर सम्रॉट चौधरी: 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन, लागत 196 करोड़
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग -मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कैमूर दौरा: परियोजनाओं का शिलान्यास और जनसभा कैमूर में 196 करोड़ रुपये की करीब 60 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से कैमूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के सुरक्षित आगमन के लिए दो हेलीपैड बनाए गए हैं और डीएम नितिन कुमार सिंह लगातार मौके पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके साथ कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं सीएम सिक्योरिटी की विशेष टीम मौजूद है। एयरलिफ्ट के बाद मुख्यमंत्री सीधे मां मुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। पूजा के पश्चात वे सहयोग शिविर का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय शिकायतों का निस्तारण सुनेंगे। सरकार के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कैमूर में लगभग 60 विविध विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 196 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में सड़क, जलाशय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण तथा कृषि संवर्द्धन सम्बन्धी योजनाएं शामिल बताई जा रही हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व आयोजन प्रबंध किए हैं। सम्राट चौधरी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहने की संभावना है।0
0
Report
अजमेर दरगाह में उमर इब्ने खत्ताब के उर्स के मौके पर महफिल-ए-शहादत का एहतराम
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में इस्लाम के दूसरे खलीफा अमीरूल मोमीनीन हज़रत उमर इब्ने खत्ताब (रदी.) का यौमे शहादत मनाया गया। यहाँ सुल्तानुल हिन्द की बारगाह के अहाता नूर में मामूल आस्ताना शरीफ बेहद अदब-ओ-एहतराम से यौमे शहादत का ज़िक्र किया गया। महफिले-पाक अंजुमन सैयद जादगान की जगह मुनअक़िद की गई। महफिल का आगाज़ तिलावत कुरान पाक से हुआ और नात-मनकबत के नज़ारे पेश किये गए। जिसमे कौम के बेहद ऊलेमा और बाहर से आये खुुसूसी मेहमाने उलेमा ने सिरते हज़रत उमर फारूक बयान फरमाया। ज़ायरीन और सामाईं हज़रत ने दीने इस्लाम और खुल्फाये राशिदीन से मोहब्बत का असल मायने समझा। महफिल के आखिर में सलातो सलाम पेश किया गया और दुआ के साथ लंगर का भी खास اهتمام किया गया। अंजुमन के प्रोग्राम कंवीनर सैय्यद साबिर अली नियाज़ी ने बताया कि अजमेर दरगाह शरीफ में चारो खुल्फ़ा का उर्स मनाया जाता है और तमाम अक़ीदत मंदों के लिए महफिल खाना में लंगरे आम का भी अहतमाम किया गया।0
0
Report
Advertisement
