244235
अमरोहा में 'वैंकटेश्वरा वीरांगना सम्मान - 2024' समारोह, 50 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में काकोरी शताब्दी वर्ष और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मशताब्दी वर्ष पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से अधिक महिलाओं को "वैंकटेश्वरा वीरांगना सम्मान - 2024" से सम्मानित किया गया। उन्हें शाल, पटका, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खजूरी खास फ्लाईओवर के पास हादसे में होमगार्ड सुनीता की मौत
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला होमगार्ड की मौत हो गई। खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क पार कर रही महिला को पहले बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया वहीं मृतक के जानकार और परिजन ने बताया कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिव विहार निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है। सुनीता दिल्ली होमगार्ड्स में कार्यरत थीं और डीटीसी बस मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पार करने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज मौजूद नहीं था। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क हादसे में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर घायल महिला को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुनीता फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने मामले में बाइक और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनीता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थीं।0
0
Report
विकसित छत्तीसगढ़ 2047 तक राज्य की जीएसडीपी 75 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य—सीएम विष्णु देव साय
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: राजधानी रायपुर में 'स्टेटकॉन 2026: बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़' सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश सरकार 'विकसित छत्तीसगढ़ 2047' के विजन को लेकर मिशन मोड में कार्यरत है। वित्त एवं आवास मंत्री तथा अधिकारियों ने विगत तीन वर्षों में रियल एस्टेट क्षेत्र में किए गए ढांचागत सुधारों का ब्योरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राज्य की जीएसडीपी लगभग 6 लाख करोड़ रुपये है, जिसे वर्ष 2047 तक बढ़ाकर 75 लाख करोड़ रुपये करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।0
0
Report
अयोध्या में बारिश, जनजीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
कोटा: अवैध खनन-ओवरलोड गिट्टी डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.31 लाख जुर्माने के साथ कब्जा
Kota, Rajasthan:कोटा: माइनिंग विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड गिट्टी से भरे दो डंपर जब्त; लगा ₹2.31 लाख का जुर्माना नान्ता और कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन, रॉयल्टी दस्तावेज न मिलने पर किए पुलिस सुपुर्द कोटा। क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। माइन्स फोरमैन गोविंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नान्ता-कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर गिट्टी से अत्यधिक ओवरलोड भरे दो डंपरों को जब्त किया है। पहली कार्रवाई नान्ता नहर के पास की गई, जहां क्षमता से अधिक गिट्टी ले जा रहा एक डंपर पकड़ा गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कुन्हाड़ी थाने के पास अंजाम दी गई, जहां गिट्टी से भरा दूसरा ओवरलोड डंपर टीम के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि वे खनिज सामग्री नान्ता क्रेशर जोन से भरकर ला रहे थे। हालांकि, जब टीम ने खनिज परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। दस्तावेज न मिलने पर माइनिंग टीम ने दोनों वाहनों पर नियमानुसार कुल 2,31,500 रुपये का जुर्माना ठोका और डंपरों को नन्ता व कुन्हाड़ी थानों की सुपुर्दगी में दे दिया। माइनिंग टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया। खनिज विभाग कोटा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा。0
0
Report
NH148 पर ट्रक-कारों के टकराव में आधा दर्जन घायल, हाईवे पर जाम
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर-दौसा NH148 पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक व दो कारों की टक्कर। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम के हालात बने। सूचना के बाद मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रैफिक नियंत्रित करके हाईवे सुचारू किया गया, शिवपुरी के पास देर रात हुआ हादसा।0
0
Report
नोएडा सेक्टर-10 में प्रेस प्लांट में सुबह आग, घायल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- सेक्टर-10 स्थित प्रिंटिंग प्रेस की प्लेट बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कंपनी के सेकंड फ्लोर पर प्रिंटिंग प्लेटमें अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच कंपनी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सक्रिय किया गया। फायर विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर बैंक मैनेजर की गोली से मौत, कार डिवाइडर से टकराई
Jaunpur, Uttar Pradesh:हाईवे पर बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, चलती कार में लगी गोली; डिवाइडर से टकराई गाड़ी जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर एक बैंक मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना द्वारिका होटल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव कार से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर चलती कार में उन्हें गोली लग गई। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। गोली लगने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
SUV में स्टंटबाजी वीडियो वायरल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर SUV कार में स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ BNS एवम मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला बलरामपुर के अधौरा गांव के सुनील गुप्ता के खिलाफ दर्ज हुआ मामला चलती कार में पाँच ब्यक्ति कार का दरवाजा और सनरूफ खोलकर कर रहे थे स्टंटबाजी कोतवाली थाना क्षेत्र के NH 343 में नगरसेना तिराहा के पास कार में कर रहे थे स्टंटबाजी0
0
Report
पुलिस ने स्निफर डॉग से नशे के खिलाफ जारी चेकिंग अभियान तेज किया
Kurukshetra, Haryana:नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, स्निफर डॉग के साथ कई जगहों पर चेकिंग कुरुक्षेत्र के पिहेवा में देर रात को भी चेकिंग जारी नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम ने स्निफर डॉग के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जांच की。 पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। सप्ताह में दो बार विशेष रूप से नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज पुलिस की विशेष टीम स्निफर डॉग के साथ सरस्वती घाट, बूटा ग्राउंड सहित कई स्थानों पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य अवैध गतिविधि के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
Advertisement
UP International Trade Show 4.0 ग्रेटर नोएडा में उद्घाटन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उद्यम, उत्पाद और संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री AmitShah जी UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ करेंगे। Local to Global और Make in India-Make for the World के मंत्र के साथ 'नया उत्तर प्रदेश' अपने Product, Potential व Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। पूर्ण विश्वास है कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यह ट्रेड शो Trade, Technology और Talent को नए अवसर देकर 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति देगा। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का उत्तर प्रदेश की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।0
0
Report
कानपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर हत्या के आरोप, पति हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के विपौसी-नजफगढ़ गांव की 22 वर्षीय सीता नाम की नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पुलिस ने पति अनूप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.0
0
Report
शामली अस्पताल में आर्मी जवान की मौत पर डॉक्टरों के लापरवाही के आरोप
Shamli, Uttar Pradesh:शामली हॉस्पिटल में आर्मी के जवान की मौत। एंकर... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के कैराना रोड पर स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक नवयुवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की आर्मी की भर्ती प्रकिया पूरी हो गयी थी। जवान की मौत के बाद परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि सीने में दर्द के बाद बीपी डाउन होने पर ऑपरेशन किया है। मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में करना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से एक नवयुवक के दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक युवक के परिजनों ने सीने में दर्द होने की शिकायत पर भर्ती किया था। जहां उसका बीपी डाउन हो गया। और फिर डॉक्टर ने बिना जांच पड़ताल किए उसका ऑपरेशन कर दिया। जहां ऑपरेशन करने के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का रहने वाला सावन पुत्र धर्मवीर बताया गया है। जहां मृतक सावन युवक आर्मी में भर्ती हो गया था। जिसकी दीपावली के समय जॉइनिंग होनी थी। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों द्वारा किए गए भर्ती और डॉक्टर की लापरवाही के चलते आर्मी के जवान ने जान गवा दी। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हॉस्पिटल पर हंगामा किया है। और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के दौरान हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सावन अग्नि वीर मैं भर्ती हो गया था। और बस जॉइनिंग करना रह गया था। बाइट ... मृतक का बड़ा भाई महेश मामले में मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची है पीड़ितों के द्वारा शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाइट ... डॉक्टर दीपक चोधरी नोडल अधिकारी0
0
Report
Advertisement
वाराणसी नमो घाट पर एयर शो से पहले घाटों की सफाई तेज़
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Cleaning and desilting underway at Namo Ghat ahead of air show, Sandeep Srivastava (PRO, Municipal Corporation Varanasi). उत्तर प्रदेश | गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आ गया है, घाटों पर काफी गाद जमा हो गई है। वाराणसी नगर निगम ने 22, 23 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले एयर शो से पहले सफाई और गाद हटाने का काम तेज़ कर दिया है। वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) संदीप श्रीवास्तव कहते हैं, "वाराणसी नगर निगम पूरी तरह सतर्क है और इस काम के लिए एक खास टीम तैनात की गई है। इसके अलावा, जैसा कि आप जानते हैं, अगले महीने यहाँ एक एयर शो होने वाला है। नगर निगम इसे बहुत ज़रूरी काम मान रहा है। मैं आपको पूरा भरोसा दिलाता हूँ कि इन त्योहारों से पहले घाटों की सफ़ाई का काम 100% पूरा हो जाएगा... नगर निगम यह पक्का करेगा कि किसी भी भक्त, तीर्थयात्री या पर्यटक को कोई भी परेशानी न हो।"0
0
Report
बिहार के कृषि मंत्री का बेगूसराय दौरा: खाद-बीज की उपलब्धता पर समीक्षा, सख्त कदमों का संकेत
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा बृहस्पतिवार की देर शाम बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारी के साथ एक समीक्षा बैठक की एवं जिले में कृषि की समस्याओं से रूबरू हुए । उन्होंने कहा कि पदाधिकारी से कृषि से संबंधित सारी जानकारियां ली गई है खासकर खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में विशेष पहल की जाएगी और इसके लिए वह दोबारा जल्द ही बेगूसराय पहुंचेंगे। वही उन्होंने जमुई एवं समस्तीपुर की घटना पर चिंता जाहिर कर करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों के प्रति किसी की भी सहानुभूति नहीं है एवं सरकार पूरी तरह से सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। तथा पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है जो भी ऐसी घटनाओं में संलिप्त हैं उन पर कई कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कृषि मंत्री विजय कुमार सिंह बेगूसराय में समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की एवं आज वह अनंत चतुर्दशी के मौके पर सिमरिया में गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना करेंगे तथा यहां से लखीसराय के लिए रवाना होंगे ।0
0
Report
गिरिडीह के मैगी पॉइंट पर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश तेज
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बन्दरकुप्पी स्थिति प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक के पिता झारखंड पुलिस में एसआई के पद पर पदस्थापित है. घटना को लेकर सदर अस्पताल में मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात लगभग 10:30 बजे वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी पथ पर अवस्थित बंदरकुप्पी गए थे। यहां मैगी पॉइंट है, जहां रातभर मैगी, कॉफी और चाय मिलती है। तभी पीरटांड़ थाना इलाके के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने मुक्के से वार किया। जब मुक्के की पिटाई से कुछ नहीं हुआ तो बांस की फराठी (बांस का टुकड़ा) से पिटाई शुरू कर दी। इतना पीटा कि ऋतिक की जान चली गई।घटना की सूचना पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऋतिक की हत्या से लोग सकते में हैं। ऋतिक के पिता पुलिस महकमे में अवर निरीक्षक हैं और वर्तमान में हजारीबाग जेल में पदस्थापित हैं। मृतक ऋतिक यादव का संबंध छात्र मोर्चा से था। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना में दो अन्य युवकों को भी चोट लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया, इसके बाद आरोपियों की खोज में छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं सूचना पर नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऋतिक यादव की हत्या की गई है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
