244221
अमरोहा की मस्जिद में गूंजा 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद', मुस्लिम समाज ने मांगी देश की सलामती की दुआ
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा की मस्जिद में गूंजा 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद', मुस्लिम समाज ने मांगी देश की सलामती की दुआ अमरोहा की इमली वाली मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति दिखाई। एप्पल क्लब की अगुवाई में भारतीय सेना की सलामती और आतंकवाद के खात्मे की दुआ की गई। "हिंदुस्तान ज़िंदाबाद" के नारों से इलाका गूंज उठा। कमर नकवी ने पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की मांग की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षक दिवस पर छाई 'बेसिक शिक्षा के हुनर' की चमक पेपर कटिंग और प्लास्टिक से शिक्षिका ने बनाई बच्चों
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जहाँ पूरे देश में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं पूर्वांचल के एक विद्यालय ने अपनी अनूठी पहल से सोशल मीडिया और आम जनमानस में खूब सुर्खियाँ बटोरीं। रामबन काझा कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए **पेपर कटिंग और प्लास्टिक** जैसी सामग्रियों से बेहद आकर्षक मॉडल ड्रेस तैयार किए। इस अनूठे प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अपनी कला और हुनर से किसी से पीछे नहीं हैं। *शिक्षिका संगीता यादव का रहा विशेष योगदान* इस पूरे कार्यक्रम और नवाचार के पीछे वहाँ की शिक्षिका **संगीता यादव** की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल बच्चियों को इन अनोखी पोशाकों की डिजाइनिंग में मार्गदर्शन दिया, बल्कि उनकी कल्पना को मूर्त रूप देते हुए उन सुंदर ड्रेसों को बच्चियों को पहनाकर एक नए रूप और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।शिक्षिका के इस प्रयास और बच्चों की मेहनत ने विद्यालय का मान बढ़ाया है और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट चयन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मड़ियांव इलाके के हिम सिटी की रहने वाली ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट सिलेक्शन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ईबा खान कहती हैं, "यह कामयाबी मेरे लिए बहुत, बहुत बड़ी बात है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन एक बहुत बड़ी ऑर्गनाइज़ेशन है, और वहां साइंटिस्ट के पद पर काम करना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। और मैंने अपने बड़े भाई से गाइडेंस ली। वह भी ISRO में साइंटिस्ट रहे हैं। और मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया, बहुत गाइडेंस दी, और हर पल पैसे और फाइनेंशियली मेरा साथ दिया..."0
0
Report
डीडवाना-कुचामन के उभरते स्केटर्स ने जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कमाल किया
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के होनहार स्केटर्स ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। RSFI यानी रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ड्रीम हाई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की जन्नत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए। वहीं चेष्टा चौधरी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। लेकिन प्रतियोगिता का सबसे खास आकर्षण रहीं महज साढ़े चार साल की श्रव्या पूनियां, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इतनी कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। अब इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन नन्हे और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि से डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर: ट्रैक्टर टक्कर से MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत
Gazipur, Uttar Pradesh:काल बना ट्रैक्टर! होनहार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा! सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में हुआ हादसा, बाइक सवार नवदीप को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी कर जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे नवदीप डॉक्टर बनकर लोगों की जिंदगी बचाने का था सपना, लेकिन सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी परिवार के इकलौते बेटे थे नवदीप, जवान बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी गाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक होनहार युवा डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। जिस बेटे को माता-पिता ने डॉक्टर बनाकर लोगों की जिंदगी बचाने का सपना देखा था, उसी बेटे की सड़क हादसे में असमय मौत हो गई। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में बाइक सवार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नवदीप की जान चली गई। नवदीप सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे। चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार रहे नवदीप के सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक सड़क हादसे ने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि नवदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल, एक होनहार डॉक्टर की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
गोरखपुर रेलवे स्टेशन और छठ घाटों पर रवि किशन ने सुरक्षा उपायों को तेज किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: छठ महापर्व पर सांसद रवि किशन का रेलवे स्टेशन और छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। एंकर: छठ महापर्व पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गोरखपुर सांसद रवि किशन एक्शन मोड में नजर आए। शनिवार को उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्री आश्रय स्थलों में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। वहीं अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद रवि किशन ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का भ्रमण किया। यात्री आश्रय स्थलों में ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान स्टेशन पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष गोरखपुर के विकास पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहा है, जबकि जनता विकास कार्यों को देख रही है। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद सांसद शहर के प्रमुख छठ घाटों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया。0
0
Report
नेपाल से आया युवक रेलवे पोल पर चढ़ा; जीआरपी जवान ने उसकी जान बचाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- गोंडा जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर आज शनिवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पड़ोसी देश नेपाल से आकर एक युवक ने प्लेटफार्म नम्बर 4/5 पर लगे रेलवे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे गले में फंदा डाल लिया। जान देने का प्रयास करने लगा युवक को फंदे पर लटकता देख मौके पर मौजूद जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरीके से युवक जान देने का प्रयास कर रहा है और उसे हेड कांस्टेबल द्वारा जांच जोखिम में डालकर बचाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 14 नवंबर को सुबह 11 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पर शंकर चौधरी पुत्र खाले नेपाली, निवासी रुकुम, नेपाल ने प्लेटफार्म पर लगे हाईटेंशन पोल पर चढ़कर रस्सी से गले में फंदा लगा लिया। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर तैनात जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचकर पोल पर चढ़े युवक को अपने कंधे का सहारा देकर समय रहते बचा लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना की सूचना पर तत्काल मेडिकल टीम को बुलाया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आरपीएफ के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी हेड कांस्टेबल की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच सकी। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर यह कदम उठाने जा रहा था। जीआरपी हेड कांस्टेबल जवान की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में डाला छठ की आस्था पर छाई भक्तिमय रौनक
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर पूरे गाजीपुर में उत्साह और उमंग का माहौल, चारों तरफ छठी मइया की भक्ति की छटा\n\nगंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज, परिवार के साथ पहुंचे लोग पूजा के लिए वेदिकाएं बनाने और सजाने में जुटे\n\nव्रती महिलाओं में छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा, चार दिवसीय कठिन व्रत की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु\n\nशहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़, फल, नारियल, केला, गन्ना, सूप, दउरा और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी\n\nघाटों से लेकर बाजारों तक पर्व की रौनक, घरों में पूजा की तैयारियां तेज, दुकानदारों में भी छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह\n\nश्रद्धा, विश्वास और परंपरा के महापर्व में सराबोर हुआ गाजीपुर, भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर गाजीपुर में भक्ति और उत्साह का जबरदस्त माहौल है। चारों तरफ छठी मइया के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के बाजारों तक छठ पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। कहीं व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, तो कहीं श्रद्धालु गंगा घाटों पर अपनी-अपनी वेदिकाएं बनाने और सजाने में लगे हुए हैं। दरअसल गाजीपुर में छठ महापर्व की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग पूरे विधि-विधान से पूजा स्थल तैयार कर रहे हैं। घाटों पर वेदिकाएं बनाने से लेकर साफ-सफाई और सजावट तक का काम तेजी से चल रहा है। व्रती महिलाओं के चेहरों पर छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा साफ झलक रही है। उधर, बाजारों में भी छठ की रौनक ने रफ्तार पकड़ ली है। फल मंडियों और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नारियल, केला, गन्ना, सेब, संतरा, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, त्याग और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का महापर्व है। निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना करती हैं।।\n\nबाइट— श्रद्धालु महिलाएं0
0
Report
गोंडा फायर विभाग के सिपाही पर लाइसेंस नाम पर 1000 रुपये रिश्वत का वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा फायर विभाग में तैनात सिपाही निर्मल का पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 नवंबर देर शाम करीब 4.45 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जो आज शनिवार देर शाम 6:30 बजे सामने आया है। जिसमें सिपाही निर्मल कुमार बिना वर्दी के लेबर और टीशर्ट में अपने सीट पर बैठे हुए है। एक व्यक्ति अपने काम के लिए पहुंचता है वह हाथ में 1000 लेकर के वेरिफिकेशन के नाम पर देने लगता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के डर से निर्मल कुमार उठ जाते हैं और फिर घूम करके आते हैं और इशारा करते हैं की टेबल पर ही पैसा रख दीजिए। इसके बाद युवक 1000 रखकर के टेबल पर चला जाता है। दरअसल गोंडा में इस वर्ष दीपावली त्यौहार पर लगने वाले पटाखा दुकानों को लेकर के पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन कराया जा रहा था। पटाखा दुकान लेने के लिए ही एक युवक ने आवेदन किया था जहां उसे वेरिफिकेशन के नाम पर 1000 की रिश्वत ली गई। आपको बता दें कि गोंडा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत कुमार और गोंडा सीओ नगर कार्यालय में तैनात महिला सिपाही सुमन का भी 1000-1000 रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिन्हें बीते रविवार को ही एसपी अभिषेक झा ने निलंबित कर दिया था। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है तो वही अब फायर विभाग में तैनात सिपाही की भी जांच शुरू हो गई है। वही इस पूरे वायरल वीडियो और जांच को लेकर गोंडा सीएफओ ने फोन पर बताया कि निर्मल कुमार जो हमारे फायर विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। उसे पर आरोप लगाया गया कि वह पैसा लेकर के पटाखे का लाइसेंस क्लियर कर रहा है। पूरे मामले की जांच एसपी गोंडा द्वारा सीओ सदर अभिषेक दवाच्या को दी गई है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो पीड़ित पक्ष है उसको भी बुलाया जाएगा पूछा जाएगा कि आपने किस लिए रिश्वत दिया था संबंधित सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
फिनायल बदबू से हड़कंप: शुलभ कॉम्प्लेक्स पानी की सफाई शुरू
Kota, Rajasthan:नों के पानी मे आई फिनायल की बदबू तो मचा हड़कंप, शुलभ कॉम्प्लेक्स का गंदा व बदबूदार पानी टयूबवेल के अंदर, नलकूप का पानी दूषित होने से नलों के पानी मे आई बदबू, शुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई नही होने से गंदा पानी नलकूप में समाया, लोगो ने वीडियो बनाकर पार्षद चौथमल सुमन को भेजा, समस्या को देखते हुए कॉम्प्लेक्स के चौक हुए पाइपों को साफ किया, वार्ड पार्षद सुमन ने कहा अभी यह स्थाई समाधान नही, नगर पालिका बैठक में उठाया जाएगा मुद्दा। सांगोद के वार्ड नंबर 12 स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था में लापरवाही का खामियाजा आसपास के दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और घरों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। दुकानों, सब्जी मंडी की प्याऊ और घरों में पहुंच रहे पानी में फिनायल जैसी तेज बदबू आने से लोग चिंतित हो गए। जब पानी के स्रोत की पड़ताल की गई तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू सेन ने बताया कि नलों के पानी में फिनायल की बदबू आने पर लोगों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर स्थित ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कॉम्प्लेक्स के भीतर सफाई के बाद बहकर आने वाला फिनायल युक्त गंदा पानी ट्यूबवेल के हॉल में पहुंच रहा था। लोगों ने इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और वार्ड पार्षद चौथमल सुमन को भी भेजा। वीडियो देखते ही पार्षद चौथमल सुमन ने मामले की गंभीरता समझी और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर सफाई कार्य शुरू करवाया। कर्मचारियों ने भी समस्या को गंभीरता से लिया और काम शुरू किया। इसके बाद पार्षद ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और जेईएन को मोबाइल पर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। पालिका प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पेशाबघर के चौक हो चुके पाइप को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने राहत महसूस की।।हालांकि, लोगों ने सुलभ कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से बनी गंदगी और अव्यवस्थाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि यदि कॉम्प्लेक्स की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस,
Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस, लंबित मांगों पर की चर्चा* जनपद संभल की चंदौसी तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की उपलब्धियों के साथ-साथ लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। सम्भल के चंदौसी तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया और तहसील अध्यक्ष शिवम कुमार ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा 14 नवंबर 1962 को लेखपाल संघ की स्थापना की गई थी, जिसका आज 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल प्रशासन और आम जनता के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारता है। हालांकि, पदाधिकारियों ने अपनी कुछ लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार से उन पर जल्द विचार करने की अपील भी की।0
0
Report
लाभ पंचमी पर लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में लाभ पंचमी के अवसर पर गांधी चौक स्थित अतिप्राचीन लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से भगवान लक्ष्मीनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा से सजाया गया। लाभ पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।0
0
Report
रावतभाटा में वन क्षेत्र में आग: दमकल की जद्दोजहद तीन घंटे बाद काबू
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में दीपपुरा स्थित अंबे माता मंदिर के पास वन क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 1 बजे आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम रास्ता और वाहनों की पहुंच नहीं होने से आग बुझाने में काफी परेशानी आई। इसके बाद नगर पालिका दमकल और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। होज पाइप और बीटिंग मेथड के जरिए आग बुझाने के प्रयास किए गए। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में छह गोवंशों की मौत पर करंट से आशंका, जांच जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर दम्मानी चौक में 6 गोवंश की मौत से मचा हड़कंप गोवंश की मौत के पीछे करंट लगने की आशंका, कारणों की पुष्टि होना बाकी चौक में लगे टेंट के पिलर के पर मिले शव घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा गोवंश की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की जांच का इंतज़ार0
0
Report
इ Indore के सांवेर में उधारी के विवाद पर गोली चली, 3 गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली सड़क से टकराकर युवक की दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। मामले में सांवेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से घेराबंदी कर पकड़ा है। दरअसल, घटना 10 नवंबर 2026 की रात की है। फरियादी अरविंद गवलिया ने नयन मंडलोई से उधार दिए हुए पैसे वापस मांगे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया। बातचीत के लिए फरियादी अपने जीजा के साथ धरमपुरी के पास जैतपुरा ब्रिज पहुंचा, जहां पहले से मौजूद नयन मंडलोई, सोनू सिगरेट और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विवाद बढ़ने पर नयन ने पिस्टल निकालकर फरियादी पर तान दी और बाद में पिस्टल सोनू सिगरेट को दे दी। नयन के उकसाने पर सोनू ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सड़क से टकराकर फरियादी की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नयन मंडलोई और अतुल मंडलोई को गिरफ्तार किया। वहीं फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट के खिलाफ पहले से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों सहित पांच अपराध दर्ज हैं, जबकि नयन मंडलोई के खिलाफ भी पूर्व में तीन अपराध पंजीबद्ध हैं।0
0
Report
उतई में शराब की आदत से परेशान बहन ने की हत्या, धन्नी धनकर गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की खून से लथपथ लाश उसके घर के बेड पर मिली मृतक के सिर और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे बहन ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला हालांकि इस कत्ल के पीछे जो वजह सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्यारे का खुलासा कर दिया और आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की सगी बहन धन्नी धनकर निकली. वहीं एडिशनल एसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 34 वर्षीय धन्नी धनकर अपने भाई की शराब पीने की आदत से परेशान थी इसी बात को लेकर उसने सीलबट्टे के लोढ़े से धर्मेन्द्र के सिर और बाईं आंख के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई शुरुआत में बहन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ में पुलिस को उस पर संदेह हुआ सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सीलबट्टा (लोढ़ा) भी जब्त कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी महिला धन्नी धनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल उतई पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
