227405
अमेठी में सभी तहसील व सीओ कार्यालय पर हुआ योग का आयोजन
Amethi, Uttar Pradesh:आज विश्व भर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेठी में धूमधाम से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी तहसील और सीओ कार्यालयों में एसडीएम और सीओ के साथ पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने भी योग अभ्यास किया। योग दिवस के इस अवसर पर जिले भर में सभी सार्वजनिक स्थानों पर उत्साह दिखाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में ट्रैफिक पुलिस ने मीट एंड ग्रीट अभियान से बसों की सुरक्षा बढ़ाई
Agra, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब आगरा में योगी फ़ोर्स यानी ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नाम मीट एन ग्रीट अभियान के तहत फतेहाबाद और खंदौली टोल प्लाजा पर रोडवेज और स्लीपर बसों को चेक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ड्राइवर और कंडक्टर को साफ निर्देश दिए गए कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खास तौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर पुलिस का फोकस है।0
0
Report
उदयपुर एसीबी ने 2 करोड़ रिश्वत मामले में दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शनिवत को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की विजिलेंस टीम ने एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैक किया। एसीबी डिप्टी सोनू शेखावत ने बताया कि नगर निगम में हुए 272 भूखंड घोटाले को लेकर मामले में एक भूखण्ड खरीदार निरंजन मोगरा को कुछ दिनों पहले एसओजी ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान परिवादी के घर से कई दस्तावेज जप्त किए थे। जिसको रिकॉर्ड में दर्ज नही किया गया था। निरंजन को जमानत मिपने के बाद एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार के दलाल ने परिवादी से संपर्क किया। मुकदमे में राहत देने और जप्त किए दस्तावेज लौटाने की एवज में पहले एक करोड़ और फिर 2 करोड रुपए की रिश्वत मांग की। जिस पर निरंजन ने एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और शनिवार रात को कलडवास औद्योगिक एरिया के रोड नंबर 3 पर एक लकड़ी के कारखाने में सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रैक कर लिया है । वहीं इस मामले में एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा से डिटेन कर उदयपुर लाया जा रहा है। जिस मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।0
0
Report
आगर-मालवा में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिला मुख्यालय में गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। झांकियों को आगे-पीछे करने और डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। विवाद के बाद बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। देर रात पुलिस की समझाइश के बाद गणेश प्रतिमा के साथ भीड़ विसर्जन के लिए रवाना हुई। मामला आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप मुख्य मार्ग का है, जहां गणेश विसर्जन के लिए अलग-अलग ग्रुप जुलूस के रूप में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान झांकियों को आगे-पीछे करने और डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के लोगों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के बाद दोनों पक्षों की भारी भीड़ कोतवाली थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष गणेश प्रतिमा को लेकर ही थाने पहुंच गया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने लाए जाने पर माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया और थाने परिसर में ही हाथापाई की स्थिति बन गई। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश दी। देर रात स्थिति सामान्य होने के बाद गणेश विसर्जन का जुलूस दोबारा आगे बढ़ा और प्रतिमा के विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में आंधी-तूफान से पांच मौत, कई घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का कहर: 24 घंटे में सिपाही समेत 5 की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बहराइच जिले में पिछले 2 दिनों से जारी तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों - थाना कैसरगंज, कोतवाली नानपारा, कोतवाली देहात, हरदी और फखरपुर में हुए अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की पेड़ से टकराकर मौत - नगर कोतवाल में तैनात 2025 बैच के आरक्षी जयदीप यादव (22) पुत्र निवासी भिठौरा, गोसाईगंज, अयोध्या की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह 4 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर लौट रहे थे। तभी जेल रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वही दूसरी घटना कैसरगंज के देवलखा में दीवार गिरी, महिला की मौत - थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम देवलखा में तेज आंधी-पानी के चलते कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर ननकाई पत्नी कुंजलाल की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के बेटे आलोक ने बताया कि उसकी मां घर के अंदर आग ताप रही थी, तभी आंधी से दीवार गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही तीसरी घटना नानपारा के भाटेहटा में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत - कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भाटेहटा गांव में कच्ची दीवार गिरने से 44 वर्षीय मिश्रीलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अधिकारी फील्ड में हैं और लेखपालों को क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा से संबंधित सूचना के लिए कंट्रोल रूम नंबर 1005231505 पर संपर्क किया जा सकता है। वही दो अन्य घटनाएं आंधी में दीवार और बिजली का खंभा गिरा, 20 वर्षीय युवक की मौत - फखरपुर / हरदी क्षेत्र में तेज हवा के चलते एक साथ दीवार और बिजली का खंभा गिर गया। मलबे में दबकर करीब 18-20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों रास्ते में थे तभी हादसा हो गया। वही खेत देखने गए किसान पर गिरा बिजली का खंभा - बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में खेत देखने गए 55 वर्षीय किसान राजकुमार पर तेज आंधी के चलते बिजली का खंभा गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे सत्यप्रकाश ने बताया कि खेत देखते समय अचानक खंभा गिरने से वह उनके ऊपर आ गिरा। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही बारिश और आंधी से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा है। बाइट... मृतकों के परिजन, बाइट.. SDM नानपारा, प्रकाश कुमार,0
0
Report
सुकमा: जान जोखिम में डालकर नाव से बिजली बहाली में जुटे कर्मचारी, खंभे तक पानी में डूबे
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बाढ़ और भारी बारिश के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों का अदम्य साहस देखने को मिला है। जलमग्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी नाव का सहारा लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में कर्मचारी नाव से खंभों का निरीक्षण करते नजर आए, जहां वे स्पष्ट कहते सुने जा सकते हैं कि कई बिजली के खंभे पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। विपरीत परिस्थितियों और गहरे पानी के खतरे के बावजूद विभाग के कर्मी ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।0
0
Report
राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झांकी में 'कांतारा' थीम ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी राजनांदगांव में आयोजित ऐतिहासिक गणेश विसर्जन समारोह में आकर्षक झांकियों ने समां बांध दिया। इस भव्य चल समारोह में लोकप्रिय फिल्म 'कांतारा' की थीम पर सजी झांकी को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस झांकी में पारंपरिक लोक संस्कृति, वेशभूषा और जीवंत कलात्मक दृश्यों को बेहद बारीकी से दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जूरी और स्थानीय दर्शकों ने कलाकारों की रचनात्मकता और ऊर्जा की खूब सराहना की।0
0
Report
Advertisement
इंद्रावती नदी बनी गोदावरी बेसिन का सहारा, मॉनसून में 700 TMC से अधिक बाढ़ का पानी संभाला
Jagdalpur, Chhattisgarh:ओडिशा के नबरंगपुर जिले में स्थित इंद्रावती बांध और इंद्रावती नदी ने इस मॉनसून में गोदावरी बेसिन के जल प्रबंधन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी ने अकेले 700 टीएमसी (TMC) से अधिक बाढ़ के पानी को नियंत्रित ढंग से आगे प्रवाहित किया। भारी बारिश के चलते बने भीषण दबाव के बीच इंद्रावती प्रणाली ने निचले इलाकों को जलमग्न होने से बचाकर पूरे बेसिन को मजबूती से संभाला।0
0
Report
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, सीएम विष्णु देव साय ने कोरबा की बेटी संजू देवी को दी बधा
Durg, Chhattisgarh:जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली संजू देवी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह स्वर्णिम सफलता राज्य की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेगी।0
0
Report
वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी: जशपुर के थाना प्रभारी कोमल नेताम लाइन अटैच
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। थाना प्रभारी का पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामले को पुलिस अनुशासन के विपरीत मानते हुए जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीआईजी) लाल उमेद सिंह ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया। वर्दी की गरिमा बनाए रखने के निर्देश के तहत डीआईजी लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोमल नेताम को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
अमृतसर में भड़काऊ नारों के आरोप: विदेश-आधारित कनेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
Amritsar, Punjab:विदेश-आधारित निर्देश के अनुसार अमृतसर के कमिश्नरेट पुलिस ने दीवारों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक नारों के मामले में तत्परता से कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम मंगल सिंह (26) और अर्शदीप सिंह (23) हैं, जो वरयाम सिंह कॉलोनी, अमृतसर के निवासी हैं. जांच में सामने आया कि अर्शदीप सिंह का विदेश-आधारित हैंडलर से संपर्क था. एफआईआर संख्या 142/26-09-2026 धारा 196(1), 197(2), 61(2) बीएनएस के अनुसार थाना ए-डिवीजन अमृतसर में दर्ज की गई. जांच जारी है और नारे में 'WELCOME AMBASSADOR GOR — BUT PUNJAB IS NOT INDIA', 'TRUMP–AMERICA — KHALISTAN ZINDABAD', 'PUNJAB HUL KHALISTAN' आदि शामिल थे. डीजीपी पंजाब के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई तेज हुई.0
0
Report
भारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 130 लोग निकाले गए, अंधेरे के कारण कार्य स्थगित
Raipur, Chhattisgarh:Bhatagaon बाढ़ प्रभावित स्थान से करीब 130 लोगो को निकाला जा चुका है, अंधेरे के कारण वर्तमान में कार्य स्थगित किया गया है। प्रातः 6.30 बजे पुनः प्रारंभ किया जाएगा0
0
Report
गोरखपुर में बारिश के बीच रवि किशन का जलभराव रोकथाम का पैनी एक्शन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बारिश के बीच सांसद रवि किशन ने जलभराव वाले इलाकों में पहुंचकर निरीक्षण किया। गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन एक्टिव मोड में नजर आए। सांसद ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन समेत नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानी गईं। सांसद ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और जरूरत वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। गोरखपुर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शनिवार को सांसद रवि किशन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने जलभराव वाले स्थानों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहना होगा। जिन इलाकों में जलभराव की समस्या ज्यादा है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और जरूरत के मुताबिक पंप लगाकर तत्काल पानी की निकासी कराई जाए। सांसद ने नालों और जल निकासी के रास्तों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि बारिश का पानी जल्द से जल्द निकल सके। साथ ही पार्षदों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर वार्ड स्तर पर जलभराव की शिकायतों की लगातार निगरानी और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद रवि किशन ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहें। खासकर निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, विभिन्न पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन माधव कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा: गणेश प्रतिमा गायब, धरना
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 11 दिनों तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती और विसर्जन को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारी और कॉलेज प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई । इस दौरान कॉलेज परिसर में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।दरअसल इस पूरे मामले में छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में स्थापित गणपति की 11 दिनों तक छात्रों ने सेवा-पूजा की । अनंत चतुर्दशी पर महाआरती के दौराण ढोल-डीजे की अनुमति मांगी तो प्राचार्या ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया । परिसर में किसी भी बाहरी नेता या संगठन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई । एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला का आरोप है कि मीटिंग का बहाना बनाकर बाहर रोक दिया गया और एबीवीपी के पदाधिकारीयों को बुलवाकर गणेश जी की आरती करवा दी गई । जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है । इस कृत्य से आक्रोशित एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ने विरोध में धरना दिया और विरोध स्वरूप प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह को लड्डू का भोग लगाकर उनकी प्रतीकात्मक आरती उतार दी । कॉलेज प्रशासन से नाराज छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता परिसर में ही धरने पर बैठ गए । इसी बीच छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में गणेश प्रतिमा को मौके से गायब कर चुपचाप विसर्जन भी करवा दिया । सूचना मिलने पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगना चाहा । लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया । यहां छात्र नेता अखिलेश अस्तेय और रोहित लश्करी सहित कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या की टेबल पर लड्डू से भरी ट्रे रख भोग लगाकर आरती की और ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की । जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने देश में एकता और आजादी की भावना जगाने के लिए गणेशोत्सव की शुरुआत की थी । लेकिन कॉलेज प्रशासन तानाशाही और गुलामी की मानसिकता दिखाते हुए छात्रों की धार्मिक भावनाओं के साथ अन्याय कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे । वहीं इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि अनुशासन समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।0
0
Report
रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस कोल्हान नाला के पास पलटी, रेस्क्यू जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस बही सारागांव के पास कोल्हान नाला में बही यात्री बस बस में करीब 70 यात्री थे सवार मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
उंडासा तालाब में डूबने से युवक की मौत, विसर्जन के बाद मित्र पर सवाल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम मक्सी रोड पंचक्रोशी मार्ग स्थित उंडासा तालाब में हादसा हो गया। गणपति प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरे 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू उर्फ सागर पिता रमेशचंद्र कटारिया, निवासी सत्संग गली, पंवासा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू अपने दोस्त अनमोल और महिला मित्र के साथ गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए उंडासा तालाब पहुंचा था। पुलिस-प्रशासन द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन गोलू महिला मित्र के साथ तालाब के दूसरे हिस्से में चला गया। प्रतिमा विसर्जन के बाद अनमोल वहां से चला गया। इसके बाद गोलू ने महिला मित्र से कहा कि उसे तैरना आता है और वह नहाकर आता है। वह तालाब में उतर गया, जबकि महिला मित्र मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी। महिला मित्र के अनुसार गोलू से उसने कहा, "तुम्हारा वीडियो बन रहा है, अब आ जाओ।" इसके बाद गोलू तैरने लगा, लेकिन एक ही स्थान पर हाथ-पैर चलाता रहा। महिला मित्र ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। पहले महिला मित्र को लगा कि वह पानी में तैर रहा है, लेकिन जब गोलू आंखों से ओझल हो गया तो उसने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। रेस्क्यू के बाद गोलू को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि युवक निर्धारित विसर्जन स्थल के बजाय तालाब के अन्य स्थान पर गया था। तैरने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। एसडीईआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि गोलू बापूनगर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर महिला मित्र के साथ रह रहा था।0
0
Report
Advertisement
