Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227801

जनपद के सभी थानों पर मनाया गया योग दिवस

Jun 17, 2024 06:48:59
Gogamau, Uttar Pradesh

योग सप्ताह के दूसरे दिन, जनपद के सभी थानों और चौकियों पर योग शिविर का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि SP अनूप कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस योगाभ्यास का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना था। जिसके चलते सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 21, 2026 04:58:19
Kanpur, Uttar Pradesh:श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए ऑफिस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बिजनेस यूनिट हेड जितेंद्र मनी तिवारी व मुख्य अतिथि श्री राजेश पांडेय (SP Traffic) के द्वारा किया गया. इस मौके पर श्रीराम फाइनेंस के सीनियर के के शर्मा, निखिल श्रीवास्तव, अज्ञेय शुक्ला, श्री मनोज यादव, श्री अमीरूल हक़ और ब्रांच मैनेजर अटल बिहारी मिश्रा मौजूद रहे. यूनिट हेड जितेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस पिछले 50 वर्षों से लगातार जनता के साथ आर्थिक रूप से जुड़ी हुई है कंपनी का उद्देश्य जरूरतमंदों को उचित दर पर लोन उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक उत्थान का रहता है इसी कड़ी में इस शाखा का उद्घाटन हुआ है
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 04:57:31
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 21, 2026 04:49:04
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में अवैध खनन का बड़ा खेल सामने आया है थाना दादों क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में राजस्व विभाग की कथित मिलीभगत से जेसीबी मशीनों द्वारा धड़ल्ले से खनन किए जाने का आरोप है ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते अब गांववासी धरने पर बैठ गए हैं दादों थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव में जहां भू-माफियाओं द्वारा 15 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ग्रामीणों ने प्रधान और एक फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बचते रहे वहीं वित्त एवं राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी द्वारा जमीन समतलीकरण के नाम पर बिना अनुमति सरकारी जमीन पर खनन किया गया निरीक्षण में तीन सरकारी गाटा पर अवैध खनन की पुष्टि हुई है प्रधान और लेखपाल सहित संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है और सरकारी राजस्व की क्षति की वसूली की जाएगी प्रमोद कुमार (राजस्व अधिकारी)
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 21, 2026 04:48:45
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पति से अलग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संगीत देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने दो बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसे चलते वह अलग रह रही थी। पति परिवार के साथ पहुंचा घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब संगीत देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीत को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया। पति ने 3 राउंड गोली चलाई बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीत ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीत को सेक्टर-31 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बिहार का रहने वाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नि के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस कर रही है मामले की जांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 21, 2026 04:47:47
Kushinagar, Uttar Pradesh:धधकती रही आग, बेबस दिखी फायर ब्रिगेड Anchor- आग लगने पर कुआं खोदना… आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी। लेकिन कुशीनगर में ये कहावत हकीकत बनती नजर आई। शहर के बीचों-बीच एक गोदाम में लगी भीषण आग से जहां लाखों-करोड़ों का सामान जल रहा था, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग से कम और अपने खराब उपकरणों से ज्यादा जूझती दिखाई दी। सवाल ये है कि जब सुरक्षा व्यवस्था खुद असुरक्षित हो जाए, तो जनता किस पर भरोसा करे। देखें पूरी रिपोर्ट। वीओ- मामला पडरौना शहर के बीचों-बीच स्थित होटल शिव राम पैलेस के पीछे बने एक गोदाम का बताया जा रहा है..किन्हीं कारणों से गोदाम में आग लग गई। गोदाम में बड़ी संख्या में टायर और प्लास्टिक का सामान रखा था,जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया,आसमान में उठता काला धुआं और धधकती लपटें शहर में दहशत का कारण बन गईं,सूचना के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची,लेकिन यहां से शुरू हुआ लापरवाही का सिलसिला,करीब 15 मिनट तक टीम अपने ही सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रही। जब आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई तो पानी का प्रेशर इतना कम था कि लपटों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा था।दमकल की गाड़ी में लगे दो प्रेशर पाइप में से एक पहले से ही खराब पड़ा था और टैंकर में भी पर्याप्त पानी नहीं था। ऐसे में फायर कर्मी आग से कम और अपने उपकरणों की खामियों से ज्यादा जूझते दिखे। विओ- आखिरकार बगल में स्थित होटल श्याम इन के फायर सिस्टम से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत और अन्य दमकल गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक पूरा गोदाम जलकर राख हो चुका था और व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। विओ- हैरानी की बात तब सामने आई जब मौके पर मौजूद फायर सेफ्टी अधिकारी से सवाल किया गया। उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि आग कितनी देर से लगी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फायर सिस्टम में किसी भी प्रकार की कमी होने से भी इनकार कर दिया,लेकिन कुशीनगर में लगी इस आग ने सिर्फ एक गोदाम नहीं को नही जलाया, बल्कि फायर सेफ्टी सिस्टम की तैयारियों की भी पोल खोल दी है। विओ- सवाल ये है कि क्या फायर विभाग सिर्फ होटल, अस्पताल और कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट बांटने तक सीमित है या फिर आपदा के समय जान और माल की रक्षा करना भी इसकी क्या जिम्मेदारी है,अगर दमकल की गाड़ियाँ ही आधी अधूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचेंगी तो बड़ी आपदा की स्थिति में हालात निपटने की स्थिति क्या होंगे,ये सोचकर ही डर लगता है। बाइट- फायर ब्रिगेड सर्कल इंचार्ज बाइट- स्थानीय
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 04:47:44
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 21, 2026 04:47:27
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में जाली दस्तावेजों के जरिए 1.50 करोड़ कीमत की जमीन को हड़पने की कोशिश की गई। जालसाज ने उसके लिए नायाब तहसीलदार के दफ्तर में आवेदन भी कर दिया। लेकिन उसका पैतरा काम नहीं आया। जमीन की असली मालकिन ने मूल दस्तावेज सामने रख दिए तो जालसाजी का खेल पकड़ा गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्वालियर शहर की सिंधी कॉलोनी में रहने वाली सुजाता सिंह ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि गिरवाई में उनकी 1.50 करोड़ कीमत की जमीन है। भीकम सिंह भगत निवासी राष्ट्रदेव भवन गुढा ने हड़पने का प्रयास किया है। सुजाता सिंह का कहना है कि जमीन उनके पति राघवेन्द्र सिंह ने खरीदी थी। पति के निधन के बाद जमीन का बेटी सुनैना और सुचेतना के नाम नामांतरण हुआ है। भीकम सिंह ने जालसाजी से जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए और इनके जरिए नायाब तहसीदार के यहां जमीन पर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। नायाब तहसीदार ने उन्हें नोटिस देकर बुलाया था तब राज खुला। उन्होंने जमीन के मूल दस्तावेज पेश किए तो भीकम सिंह का फरेब सामने आ गया। इसके बाद इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस थाने में की। वही पुलिस ने फरियादी सुजाता सिंह की शिकायत पर आरोपी भीकम सिंह के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 21, 2026 04:47:13
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में सामाजिक सरोकार की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली… जहां सर्वसमाज की निर्धन और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर उन्हें नए जीवन की सौगात दी गई… सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह में कई कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया… इस आयोजन में वर-वधू के साथ-साथ उनके परिजन और आयोजकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मुरैना में आयोजित इस सभी समाजों के सामूहिक विवाह समारोह में निर्धन गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया… विवाह समारोह में समाजसेवियों और आयोजकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया… इस दौरान वर-वधू के परिजन भी काफी भावुक नजर आए बाइट दूल्हा बाइट दुल्हन विवाह के बाद नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया… जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत आसान हो सके… इस आयोजन के बाद वर-वधू, उनके परिजन और आयोजक सभी खुशी से झूमते दिखाई दिए। बाइट कप्तान शर्मा
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 21, 2026 04:46:47
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मकान नम्बर-134 रोजपार्क शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 पर छापा मारा और मौके पर 2 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा महिलाओं को पैसे का लालच देकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक 23 वर्षीय पुरुष ग्राहक दीपक को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 2 मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। गाजियाबाद में पुलिस ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत कार्यवाही की गई। मौके से पकड़ी गई महिला संचालिका प्रति ग्राहक 1200 रुपए लेती थी और उसमें से 500 रुपए महिला को देती थी।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 21, 2026 04:46:33
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की एक बस को इंपाउंड किया है क्योंकि उसका चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि चालक सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहा था और नशे में बस दौड़ा रहा था, जिससे कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी बस स्टैंड पर यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत चलती है। चालक बस स्टैंड डिपो के अंदर लेकर जा रहा था और सामने से आ रही प्राइवेट बस चालक से झगड़ा कर रहा था। निजी बस चालक ने नशे की हालत में होने का आभास होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एल्कोहल डिटेक्टर से टेस्ट कराया और पाया कि चालक नशे में है, इसलिए बस इंपाउंड कर दी गई और चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। अंदर सवारियां दूसरी बस से भेजी गईं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top