227801
बुजुर्ग महिला को न्याय ना मिला तो अपर जिलाधिकारी न्यायिक से की शिकायत
Gogamau, Uttar Pradesh:एक बुजुर्ग महिला को न्याय न मिलने पर उसने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक से शिकायत की। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा के गुरुकुल परिसर में पानी के टैंक हादसे में 4 बच्चों की मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 4 बच्चों की मौत का मामला मथुरा--अभी कुछ देर पहले सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना वृंदावन क्षेत्र में एक वृंदावन गुरुकुलम करके संस्था है जहां पर बच्चे आकर रहते हैं और यह रेजिडेंशियल सेटअप है जहां बच्चे रहते हैं और पढ़ते हैं । इसी संस्था के अंदर एक वाटर टैंक बना हुआ है जिसमें से कि बदबू आ रही थी और उसको साफ करने के लिए वहां के बच्चे इसमें उतरे थे सबसे पहले जब एक लड़का उसके अंदर उतरा तो वह बाहर नहीं निकला और उसके पीछे चार और लड़के अंदर गए । उसके बाद वो जब बाहर नहीं आए तो उनको वहां पर जो उपस्थित लोग थे उनके द्वारा प्रयास करके किसी तरह बाहर निकाला गया । इनको अस्पताल उपचार हेतु लाया गया था, जहां पर कि जो पांच बच्चे अंदर गए थे उनमें से चार की मृत्यु हो गई है । इनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच में है इनके परिवार से संपर्क कर उनको सूचित किया जा रहा है । यहां पर जो डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल है यहां से जो चार मृत है उनकी बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है । एक बच्चा जो कि अंदर गया था और वह सुरक्षित है उसको डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से अभी रेफर किया गया है । वर्तमान में वह बातचीत कर रहा है फिर भी उसका बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो इसके लिए उसे अभी रेफर कर दिया गया है । जहां घटना हुई है वहीं पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं उसको भी चेक किया जा रहा है । परिवार से संपर्क स्थापित कर उनके द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर अग्रिम विधिक कारवाई सुनिश्चित की जाएगी । बाइटः- श्लोक कुमार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।0
0
Report
शहापुर में धान की फसल पर आकाशीय संकट, मानसून गायब, किसान बेहाल
Thane, Maharashtra:शहापूरात भात शेतीवर अस्मानी संकट परतीचा पाऊस गायब, पीक जागेवरच करपलं... मांजरे गावांसह अनेक गावात भात पिक उद्ध्वस्त एकरी 20 किलोचा सवाल, शेतकरी हवालदिल... शहापूर तालुक्यात भात शेतीवर मोठं संकट कोसळलं आहे. परतीच्या पावसाने दगा दिल्याने आणि तापमान वाढल्याने तालुक्यातील सप्टेंबर महिन्यापासून राज्यात पावसाने दडी मारल्यामुळे शहापूर तालुक्यातील मांजरे गावासह अनेक गावातील शेतकर्यांची भातपिके पावसाअभावी करपली असून शेतकरी चिंतातुर झालायं. गावा-गावातील भात पीक पूर्णपणे उद्ध्वस्त झालं आहे. शेतकरी हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला असून शेतकरी कमालीचा हवालदिल झाला आहे. या व्हिज्युअलमध्ये आपण पाहू शकतो की, शेतातील भात पूर्णपणे पिवळं पडून वाळून गेलं आहे. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस हा भाताच्या वाढीसाठी आणि लोंग धारणेसाठी अत्यंत आवश्यक असतो, पण यंदा तोच पाऊस महिनाभर गायब आहे. त्यामुळे भातावर करपा आणि बगळ्या रोगाचा प्रादुर्भाव झाला आहे. वर्षभराची धान्याची साठवण याच भातावर अवलंबून असते. यंदा एकरी 20 ते 40 किलो सुद्धा भात हाती लागणार नाही, तर उत्पन्न 25 टक्क्यांपेक्षा खाली घसरल्याची भीती शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे. शासनाने सोसायट्यांचे हप्ते आणि जाहीर केलेले 50 हजार रुपये अजूनही दिले नसल्याने शेतकरी दुहेरी संकटात सापडला आहे. त्यामुळे तातडीने पंचनामे करून नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी मांजरे गावातील शेतकऱ्यांनी केली आहे.0
0
Report
कम बारिश से शहापूर में धान की फसल खतरे में, किसानों ने पंचनामे की मांग
Thane, Maharashtra:शहापूरात भात शेती धोक्यात कमी पावसामुळे भात पीक karpu लागले... बगळ्या, करपा रोगाचा प्रादुર્ભाव.. शेतकरी हवालदिल, पंचनाम्याची मागणी... शहापूर तालुक्यात यंदा भात शेतीवर मोठं संकट उभं ठाकलं आहे. कमी पावसामुळे भाताची पिकं हातातून जाण्याची भीती व्यक्त होत असून, भातावर बगळ्या आणि करपा रोगाचा मोठा प्रादुर्भाव झाला आहे. त्यामुळे बळीराजा चिंताग्रस्त झाला आहे. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस हा भात पिकाच्या वाढीसाठी आणि लोंग धारणेसाठी अत्यंत आवश्यक आणि अनुकूल मानला जातो. परंतु यंदा तोच परतीचा पाऊस गायब झाला असून तापमानाचा पारा वाढला आहे. त्याचा थेट फटका भात पिकाला बसला आहे. डोळखांब, टेंभुर्ली, खराडे, कसारा, खर्डी, किन्व्हली, कान्वे, मांजरे या सारख्या अनेक गावांतील भात शेती धोक्यात आली आहे. शेतात उभी असलेली भाताची पिकं करपू लागली आहेत. काळ्या भाताचा फुटवा होत असून, पिकावर विविध रोगांचा प्रादुर्भाव सुरू झाला आहे. यामुळे यंदा शहापूरात दुष्काळ पडणार का, अशी भीती शेतकऱ्यांनी सतावत आहे. जून महिन्यात ठाणे जिल्ह्यात सरासरीच्या फक्त 27 टक्के आणि शहापूरमध्ये तर फक्त 18 टक्के पाऊस पडला होता. त्यामुळे पेरण्या लांबल्या होत्या. नंतर पाऊस झाला असला तरी आता परतीच्या पावसाने दगा दिल्याने पिकं धोक्यात आली आहेत. शासनाने या बाबीकडे तातडीने लक्ष देऊन पंचनामे करावेत आणि शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणी आता शहापूरच्या शेतकऱ्यांकडून होत आहे.0
0
Report
Advertisement
देवरिया सदर विधानसभा में 2027 का सियासी बिसात, जातीय समीकरण और विकास मुद्दे अहम
Deoria, Uttar Pradesh:पूर्वांचल की महत्वपूर्ण और सियासी तौर पर चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट का अपना समृद्ध राजनीतिक और ऐतिहासिक इतिहास रहा है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही देवरिया सदर सीट पर भाजपा ने भी कई बार अपना परचम लहराया है। अब नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। जातीय समीकरण , राजनीतिक इतिहास और स्थानीय मुद्दों के बीच आखिर क्या है देवरिया सदर का चुनावी मिजाज... देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। — ऐतिहासिक पहचान देवरिया को महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है। समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी बाबा राघव दास ने भी देवरिया को अपनी कर्मभूमि बनाया। देवरिया को देवों की नगरी भी कहा जाता है। यहां स्थित सिद्धपीठ देवरही माता मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सदर क्षेत्र में देवरही माता मंदिर,राम जानकी मंदिर ,सोमनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर प्रमुख मंदिर है यहां के आजादी की लड़ाई में भी देवरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रामलीला मैदान में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का स्मारक इस गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। — राजनीतिक इतिहास देवरिया सदर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। 1952 से लेकर अब तक इस सीट पर कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, भाजपा और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों का प्रभाव रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर तीन बार, जबकि भाजपा ने छह बार जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी भी एक बार यहां जीत हासिल कर चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को हराकर जीत दर्ज की थी। अब 2027 में एक बार फिर इस सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। — जातीय समीकरण चुनाव में जातीय समीकरण भी देवरिया सदर की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। स्थानीय चुनावी आकलन के मुताबिक सीट पर ब्राह्मण, क्षत्रिय, यादव, सैंथवार, हरिजन, कुर्मी, वैश्य, कायस्थ और अन्य सामाजिक समूहों की मौजूदगी है। — विकास और स्थानीय मुद्दे देवरिया कभी चीनी उद्योग के लिए जाना जाता था और इसे चीनी का कटोरा भी कहा जाता था। लेकिन समय के साथ कई चीनी मिलें बंद हुईं और इसका असर गन्ना किसानों और रोजगार पर पड़ा। वहीं जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके अलावा सड़क, जाम, रोडवेज, जल निकासी, पेयजल, रोजगार और शहर की बुनियादी सुविधाएं भी चुनाव में प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। 2027 के चुनाव में देवरिया सदर पर मुकाबला भाजपा और विपक्ष के बीच सीधा होने की संभावना है। भाजपा जहां लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी... वहीं सपा पिछले चुनाव की कमियों को दूर कर मजबूत वापसी का दावा कर रही है। ऐसे में जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़ चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, तो विपक्ष के सामने इस किले में सेंध लगाने की चुनौती। अब देखना होगा कि 2027 में विकास का मुद्दा भारी पड़ता है या जातीय और राजनीतिक समीकरण। फिलहाल देवरिया सदर की सियासी जमीन पर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है...0
0
Report
मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी: दो युवक पकड़कर पुलिस के हवाले
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में आज ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी. स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया और पहले उनकी पिटाई की गई, फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने कहा कि ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्राओं के साथ दो युवकों द्वारा छेड़खानी की जा रही थी, जिसे लोगों और डायल 112 की टीम ने पकड़ा. गिरफ्तार युवकों की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के मो मोहतवी और मो सविर के रूप में की गई है.0
0
Report
उदाकिशुनगंज के वार्ड 25 में घर में आग, सामान जलकर राख, राहत की मांग
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 25 में मंगलवार की देर रात रफीक साह के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग की घटना में घर का लगभग पूरा सामान जलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, अगलगी में हुए कुल नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। आग की सूचना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर तक इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
शहापूर में बेमौसूम बरसात के अभाव से धान की फसल भारी नुकसान, किसान आशुतोष परेशान
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात भात शेतीवर मोठं संकट कोसळलं आहे. परतीच्या पावसाने दगा दिल्याने आणि तापमान वाढल्याने तालुक्यातील सप्टेंबर महिन्यापासून राज्यात पावसाने दडी मारल्यामुळे शहापूर तालुक्यातील मांजरे गावासह अनेक गावातील शेतकर्यांची भातपिके पावसाअभावी करपली असून शेतकरी चिंतातुर झालायं. गावा-गावातील भात पीक पूर्णपणे उद्ध्वस्त झालं आहे. शेतकऱ्यांच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला असून शेतकरी कमालीचा हवालदिल झाला आहे. या व्हिज्युअलमध्ये आपण पाहू शकतो की, शेतातील भात पूर्णपणे पिवळं पडून वाळून गेलं आहे. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस हा भाताच्या वाढीसाठी आणि लोंग धारणेसाठी अत्यंत आवश्यक असतो, पण यंदा तोच पाऊस महिनाभर गायब आहे. त्यामुळे भातावर करपा आणि बगळ्या रोगाचा प्रादुर्भाव झाला आहे. वर्षभराची धान्याची साठवण याच भातावर अवलंबून असते. यंदा एकरी 20 ते 40 किलो सुद्धा भात हाती लागणार नाही, तर उत्पन्न 25 टक्क्यांपेक्षा खाली घसरल्याची भीती शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे. शासनाने सोसायट्यांचे हप्ते आणि जाहीर केलेले 50 हजार रुपये अजूनही दिले नसल्याने शेतकरी दुहेरी संकटात सापडला आहे. त्यामुळे तातडीने पंचनामे करून नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी मांजरे गावातील शेतकऱ्यांनी केली आहे. शहापूरसह ठाणे जिल्ह्यात हाच प्रकार सर्वत्र दिसत असून, शासनाने तातडीने दखल घेऊन शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणी जोर धरू लागली आहे.0
0
Report
भजनपुरा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात: गोलीकांड से कानून-व्यवस्था पर सवाल
New Delhi, Delhi:भजनपुरा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, विवाद के दौरान चली गोली एक तरफ दिल्ली पुलिस रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अंदर दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। सुभाष मोहल्ले में देर रात इमरान नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली इमरान की कमर में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राजू उस्मानी और जहीर मिस्त्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे और जहीर मिस्त्री को पिस्टल दी। इसके बाद राजू उस्मानी से बातचीत के दौरान जहीर ने गोली चला दी। इसी दौरान पास में खड़े इमरान को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है。 गौर करने वाली बात यह है कि भजनपुरा इलाके में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले करीब 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंककर हमला किया गया था। अब गोलीकांड की घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के सामने आरोपियों को पकड़ने की चुनौती है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और इस मामले की सही वजह क्या रही इसकी भी जांच की जा रही है0
0
Report
Muzaffarpur में घरेलू विवाद में पति की हत्या, 48 घंटे में पत्नी लालसा देवी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के मोरहर गांव में बुजुर्ग की हत्या का पुलिस 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया और पुलिस ने पति की हत्या कर फरार हुई पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गई थी. घटना साहेबगंज थाना के मोरहर का है, जहाँ दो दिन पहले पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई थी, वहीं मृतक की बेटी के आवेदन के आधार पर पुलिस में कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपी पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी द्वारा पति को दीवार पर धक्का दिया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट की वजह से वीरेंद्र राम की मौत हो गई, फिलहाल आरोपी पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
आगरा में रातभर भीषण आग, दमकलों ने लाखों के नुकसान की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में आधी रात को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भारी नुकसान और अफरा-तफरी मच गई. अंदर से सिलेंडर ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही पुलिस और करीब दर्जनभर फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए. दमकल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया. आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई. आग लगने की वजह और नुकसान की आंशिक तस्वीर बाद में जांच के बाद साफ होगी. इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है。0
0
Report
कल्याण में युवक कांग्रेस प्रदर्शन; पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Kalyan, Maharashtra:कल्याण मध्ये युवक कॉग्रेस कडून आंदोलन.. पोलिसांनी घेतले कॉग्रेस कार्यकर्ताना ताब्यात.. दिल्ली मध्ये कॉग्रेस कडून मुख्य निवडून आयोग ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्यासाठी आंदोलन सुरु आहे या दरम्यान राहुल गांधी यांना ताब्यात घेतल्या नंतर कॉग्रेस आक्रमक झाली आहे कल्याण मध्ये देखील युवक कॉग्रेस कार्यकर्ते आक्रमक होऊन कल्याणच्या रेल्वे स्टेशन बाहेर कार्यकर्ते यांनी सरकार विरोधात घोषणाबाजी करत आंदोलन केले रेल्वे स्टेशनवर घुसण्याचा पर्यत करत असतांना पोलिसानी शेकडो कार्यकात्यांना ताब्यात घेतले आहे0
0
Report
अररिया के महलगांव में 434 जाली नोट के साथ पंचायत प्रतिनिधि गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के महलगांव में पुलिस ने 500 रुपए के 434 जाली नोटो के साथ एक पंचायत प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महलगांव थानाक्षेत्र के इसरवा गाँव में जाली नोट का कारोबार चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गए जबकि मो पनबुल नाम का व्यक्ति पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से जाली नोट की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से जाली नोट के खेप के बारे में पूछताछ कर इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर पुलिस ने बिजली के तार काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खंभों से बिजली के तार उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब.. - 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 21.50 लाख रुपये का माल बरामद.. - 2 बोलेरो गाड़ियां, मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में काटे गए बिजली के तार जब्त.. - कई थानों में दर्ज वारदातों को दिया था अंजाम; - कबाड़ियों और व्यापारियों का नेटवर्क भी आया रडार पर... एंकर -मध्य प्रदेश के अशोकनगर से इस वक्त की बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने कई किलोमीटर तक फैले बिजली के तारों को काटकर अंधेरा फैलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में सेहराई थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वारदात को अंजाम देकर भाग रहे गिरोह के 9 आरोपियों को धर दबा लिया। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार, आरोपी देर रात खंभों से किलोमीटरों लंबा तार काटकर बोलेरो पिकअप और गाड़ियों में भरकर फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर घेराबंदी की और मौके से आरोपियों को मय वाहन व चोरी के उपकरणों सहित रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने चंदेरी, पिपरई, बहादुरपुर, कचनार और नईसराय समेत कई इलाकों में तार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने और खपाने वाले स्थानीय व्यापारियों पर भी शिकंजा कसा है। कुल मिलाकर 21.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है..!!0
0
Report
वृंदावन गुरुकुल: पानी के टैंक सफाई में 4 छात्रों की मौत, एक घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मथुरा जिले के वृंदावन स्थित चैतन्य विहार क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद हृदय विदारक हादसा सामने आया है। यहां के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में पानी के समरसेबल टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस और डूबने से चार मासूम संस्कृत विद्यार्थियों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल छात्र का इलाज अभी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमल में हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री ने भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया है। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गुरुकुल में स्थित करीब 12 फीट गहरे पानी के समरसेबल टैंक में बदबू आ रही थी रात करीब 10:00 बजे टैंक की सफाई करने के लिए एक छात्र नीचे उतरा टैंक के अंदर बनी जहरीली गैस के असर से वह छात्र दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी एक-एक करके टेंक में नीचे उतरे लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी छात्र बेहोश हो गए। हादसे की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों और स्थानीय पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया सभी पांचो छात्रों को अचेत अवस्था में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन को मृत घोषित कर दिया है। गुरुकुल और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान स्थानीय लोगों के अनुसार यह गुरुकुल पिछले 3 वर्षों से संचालित हो रहा है इसकी तीन मंजिला इमारत में 200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन है और करीब 100 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं गुरुकुल के ही एक छात्रा ने बताया कि पानी की टंकी से आ रही बदबू को दूर करने के लिए छात्र सफाई के लिए उतरे थे। प्रशासन की कार्रवाई और सीएम का संज्ञान मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 फीट गहरे समरसेबल टैंक में जहरीली गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ है उन्होंने घटना की गहरी जांच की बात कहते हुए कहा कि हादसा कैसे हुआ और गुरुकुल के संचालन की क्या व्यवस्था थी इसकी जाँच की जाएगी. मुख्यमंत्री जी ने इस घटना का संज्ञान लिया है पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी0
0
Report
प्रयागराज में दशहरा से पहले रावण शोभा यात्रा ने भरी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में भव्यता के साथ निकली रावण शोभा यात्रा, लंकाधिपति रावण का पूरा कुनबा शोभयात्रा में हुआ शामिल, रावण की अनूठी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, दशहरे से पहले संगम नगरी में रावण की शोभा यात्रा निकाले जाने की प्राचीन परंपरा है। दशहरे से पहले संगम नगरी प्रयागराज में तीनो लोकों के विजेता लंकाधिपति रावण की शाही सवारी इस साल भी परम्परागत तरीके से पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। महर्षि भारद्वाज के मंदिर से निकाली गई शाही सवारी से पहले प्राचीन शिव मंदिर में महाराजा रावण की आरती और पूजा-अर्चना कर उनके जयकारे लगाए गए। रावण बारात के नाम से मशहूर इस अनूठी शोभा यात्रा में दशानन भव्य रथ पर रखे विशालकाय सिंहासन पर सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे, तो उनकी पत्नी महारानी मंदोदरी व परिवार के दूसरे लोग अलग-अलग रथों पर विराजमान दिखाई दिए। दशानन रावण की सवारी के ठीक आगे उनकी मायावी सेना अनोखे करतब दिखाते हुए चल रही थी। फूलों की बारिश, विजय धुन बजाती बैंड पार्टियां और आकर्षक लाइट्स के बीच महाराजा रावण और उनके परिवार वालों का जगह-जगह ऐसा भव्य स्वागत किया गया मानो दशानन एक बार फिर से तीनों लोकों को जीतकर लंका वापस लौटे हों। रावण बारात इस बार सड़कों पर निकली तो दशानन व उनके कुनबे का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में दशहरा से पहले रावण की शोभा यात्रा निकाले जाने की प्राचीन परंपरा है। हर वर्ष यहां कटरा रामलीला कमेटी की तरफ से भव्य रावण बारात निकाली जाती है। जिसमें रावण की पूजा आरती की जाती है। रावण की इस अनूठी शोभा यात्रा में भगवान राम का नाम लेना अपराध समान माना जाता है। शहर भर से लोग इस अनूठी शोभा यात्रा में शामिल होते हैं।0
0
Report
Advertisement
