227409
अमेठी मुंशीगंज पुलिस ने बड़ी चोरी का क्या खुला था
Katra Lal Ganj, Uttar Pradesh:अमेठी- मुंशीगंज पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा 24 घंटे पहले चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार चोरों के पास से 120 कुंतल दाल 2500 रूपए और डीसीएम ट्रक बरामद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस सभागार में एएसपी ने खुलासा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
असम में भाजपा-NDA की जीत, दिलीप सैकिया ने एग्जिट पोल पर दावा
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): DILIP SAIKIA (ASSAM BJP PRESIDENT) ON EXIT POLLS FOR ASSAM LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026 गुवाहाटी: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने एग्जिट पोल पर कहा, "असम में भाजपा-NDA की जीत जरूर होगी। असम के मतदाताओं ने फिर एक बार भाजपा सरकार नारे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का साथ दिया...बहुत ऐतिहासिक जनादेश हमें 4 मई को मिलने वाला है। भाजपा-NDA निश्चित रूप से तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है...पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनना तय है..."0
0
Report
जिले के 10वीं-12वीं परिणामों में रिकॉर्ड उछाल, शिक्षा क्षेत्र को उत्साह
Rajnandgaon, Chhattisgarh: जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।हालांकि जिले में टॉप टेन में कोई भी जगह नहीं बना पाया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोररेट सभाकक्ष में जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.56 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कक्षा 10वीं में पिछले वर्ष 3908 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, जो इस वर्ष बढ़कर 5614 हो गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 3842 से बढ़कर 4888 हो गई है। तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत है। कलेक्टर ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, आवासीय कोचिंग, मेंटरशिप कार्यक्रम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली, साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाएं तथा अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही विनोबा एप के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत निगरानी की गई तथा कैरियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया।0
0
Report
प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी व इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराइच नगर पंचायत कैसरगंज के हुजूरपुर रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एवं प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। उक्त का संयुक्त उद्घाटन मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित भाजपा नेता चन्द्रभान सिंह "संचित" ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी के मुखिया सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा के आधुनिकीकरण को लेकर डिजिटल लाइब्रेरी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसी क्रम में कैसरगंज क्षेत्र के अध्ययन हेतु डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है जो कि नवसृजित नगर पंचायत में आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी कि शिक्षा की दृष्टि से लाइब्रेरी में जो भी आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए वह सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं, शांति वातावरण में शिक्षा के लिए उच्च स्तर की सामग्री ग्रहण कर रहे हमारे समाज की जो रीढ़ छात्र-छात्राएं अपने को स्वावलंबी बनाते हुए देश व समाज के विकास में सहयोगी बनते हुए सेवाएं प्रधानकरेंगे। कैसरगंज जैसे अति पिछड़े क्षेत्र से पुलिस , लेखपाल, आईएएस, पीसीएस व एमबीबीएस जैसी परीक्षाओं को क्वालीफाई करते हैं और हमारा प्रयास है कि और भी अच्छा माहौल बनाते हुए सभी छात्र-छात्राएं उच्च स्तर की सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल इत्यादि संकट को देखते हुए, नोनीहालों के तेज रीडिंग को नियंत्रित कर कम पैसे में दूरस्थ आवागमन वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह स्कूटी की कंपनी निश्चित थी लोगों को सुगमता प्रदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली सोनू, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, शिक्षक देवेश कुमार सिंह, मौलाना खालिद,अनुराग मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव,जाहिद अली सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिथौरागढ़ में पुनः परीक्षा की तैयारी की घोषणा
Pithoragarh, Uttarakhand:अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, शजी.एस. मर्तोलिया पहुचे पिथौरागढ़, ली पुनः परीक्षा की बैठक अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, जी.एस. मर्तोलिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्नातक स्तरीय पुनः परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि स्नातक स्तरीय पुनः परीक्षा आगामी 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष श्री मर्तोलिया ने बताया कि इस बार परीक्षा के संचालन हेतु नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की गई है तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, जिलाधिकारी (DM) एवं पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा से पूर्व सभी जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व सभी कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर सतत निगराणी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से संबंधित धोखाधड़ी के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ इसे सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करें, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी श्री जितेंद्र वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पंत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
गोरखपुर में तेज बारिश से शहर में जलभराव के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई。0
0
Report
कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान: 92.47% वोटिंग, पहले से अधिक दूसरा चरण
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, '92.47% मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ, कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुईं। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है... जो लोग कभी वोट नहीं देते थे उन लोगों ने भी इस बार आकर मतदान किया। लोगों ने त्योहार की तरह इसे मनाया... इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है…'0
0
Report
Advertisement
सोनम जमानत मिलते ही राजा परिवार ने आत्महत्या की धमकी को लेकर चिंता जताई
Indore, Madhya Pradesh:सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा के परिवार ने कहीं आत्महत्या करने की बात राजा रघुवंशी हत्याकांड में पति राजा की हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा रघुवंशी का पूरा परिवार निराश है वही राजा रघुवंशी का परिवार सोनम के परिवार पर आरोप भी लगा रहा है राजा के परिजनों का कहना है कि सोनम को उसका पूरा परिवार सपोर्ट कर रहा है वही राजा के भाई सचिन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है जिसके कारण पूरा परिवार निराशा है सचिन ने कहा कि अगर ऐसे ही चला रहा जिस तरह सोनम की जमानत हुई है अगर और भी किसी आरोपी की जमानत होती है तो उन भाइयों में विचार हुआ है कि हम लोग भी आत्महत्या कर लेंगे0
0
Report
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम धमकी पर सुरक्षा चक्र, जांच जारी
Rewari, Haryana:रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम से उड़ने की धमकी मिली। आरपीएफ और जीआरपी ने बम स्क्वायड व डॉग के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। 6 टीमों ने रेलवे ट्रैक व ट्रेनों में की जांच। एडिटर/मौजूदा टेक्स्ट हटाने हेतु चालक दल द्वारा जारी धमकियों के संबंध में अंबाला रेलवे जंक्शन को मिली धमकी के पत्र/ईमेल के बाद रेवाड़ी जंक्शन पर सुरक्षा घटकों ने संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाई। स्टेशन के परिसर और प्लेटफॉर्म्स की बारीकी से तलाशी ली गई, ट्रेन डिब्बे और यात्रियों के सामान की भी जाँच की गई। सुरक्षा बलों ने ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान चलाया और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश जारी रखी। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में रेवाड़ी जंक्शन का नाम भी शामिल था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है; संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। रेलवे पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और रेलवे परिसर/ट्रेन में लावारिस वस्तु मिलने पर जीआरपी या आरपीएफ को सूचना देने को कहा गया है।0
0
Report
रेवाड़ी भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली: 7 निकाय चुनावों में जीत का दावा
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने zee मीडिया से की खास बातचीत:- भारी बहुमत के साथ-साथ 7 जगह निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी करेगी जीत दर्ज.... यह लोकतंत्र का त्यौहार हम सबके साथ मनाने का करते हैं प्रयास.... आज गुरुग्राम के मानेसर की मेयर, 8 निगम पार्षदों, 1 जिला पार्षद और 1 पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की है भाजपा ज्वाइन.... जिससे भारतीय जनता पार्टी होगी मजबूत.... संकल्प पत्र में बेसहारा पशुओं के लिए अच्छा इंतजाम करने का किया है वादा.... नंदी शाला बनाने का करेंगे काम कुछ समय बाद सड़कों पर नहीं नजर आएंगे बेसहारा पशु.... कांग्रेस पार्टी बोलती है सिर्फ झूठ.. झूठ बोलकर भाग जाने का करती है काम चाहे हाउस हो या चुनाव.... कांग्रेस करे चर्च कहां और किसमे हुआ भ्रष्टाचार.... केवल कोसने का करते हैं काम....0
0
Report
Advertisement
करनाल रिंग रोड के पास सर्विस लेन के मुद्दे पर किसान-यूनियन के साथ बैठक; धरना खत्म होने के संकेत
Karnal, Haryana:करनाल शुगर मिल के रेस्ट हाउस में हरविंद्र कल्याण, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों और एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में करनाल रिंग रोड के साथ सर्विस लेन बनाने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। 4 महीने से धरने पर बैठे किसान है भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि रिंग रोड के पास सर्विस लेन की मांग को लेकर किसान करीब 4 महीने से धरने पर बैठे थे। बुधवार को हुई बैठक में किसानों ने अपनी मांगें रखी, जिस पर स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि कई स्थानों पर सर्विस लेन बनाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसान संतुष्ट हुए और धरना स्थगित करने पर सहमति बन गई। रतन मान ने मंडियों में बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब नेता गांवों में वोट मांगने आएंगे, तो उनके लिए भी बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी, ताकि उन्हें इसकी असलियत समझ आ सके। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक के जरिए किसानों को परेशान किया जा रहा है और नए पोर्टल व नियमों में उन्हें उलझाया जा रहा है। रतन मान ने बताया कि इन समस्याओं के विरोध में मंडियों में तालाबंदी की गई है और किसानों की मांगें सरकार के सामने रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को जींद में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।0
0
Report
गाजियाबाद के नंदग्राम में दो पक्षों के बीच हंगामा, वायरल वीडियो से जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पहुँचता है और जमकर हंगामा करता है। पहली घटना रात्रि में होली के आसपास हुई और शांत होने के बाद, एक बार फिर से मंगलवार दोपहर को हंगामा किया जाए। वीडियो में महिला के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में एक युवक घर के बाहर हंगामा करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल थाना नंदग्राम पर इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है。 वीडियो0
0
Report
द्वारका में हत्या के बाद सियासत तेज, सांसद पीड़ित परिवार से मिले
Delhi, Delhi:द्वारका में हत्या के बाद सियासत तेज, सांसदों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात नई दिल्ली। द्वारका के बिंदापुर में मृतक पांडव के परिजनों से मिलने भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक पवन शर्मा पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवार को भाजपा सांसद की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। सांसद मनोज तिवारी ने आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार का एक सदस्य_tb से पीड़ित है, जिसका इलाज एम्स में कराया जाएगा। मनोज तिवारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसमें कड़ी कार्रवाई कर एक मिसाल पेश की जाएगी। गौरतलब है कि द्वारका जिले के जाफरपुर कला इलाके में बर्थडे पार्टी से लौट रहे पांडव और उसके साथी पर गोली चलाई गई थी, जिसमें पांडव की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल है। इस मामले में एक दिल्ली पुलिसकर्मी पर आरोप लगा है, जिसकी जांच जारी है। घटना के बाद बिंदापुर स्थित मृतक के घर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचना जारी है, जिनमें आप नेता पप्पू यादव भी शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक संग हुई झमाझम बारिश,40 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक संग हुई झमाझम बारिश,40 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं। तेज धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। गोरखपुर जनपद में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद आसमान में अचानक काले घने बादल छा गए। शुरूआत तेज धूल भरी आंधी से हुई, जिसने कुछ ही देर में पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ रिमझिम फुहार शुरू हुई और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मुख्य वजह है, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में साफ तौर पर देखने को मिला। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। गोरखपुर में अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को आंशिक रूप से प्रभावित भी किया है। फिलहाल मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है।0
0
Report
पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान: कलेक्टर को रिजल्ट रोकने का अधिकार
Raipur, Chhattisgarh:पेपर लीक पर बोले शिक्षा मंत्री, कहा कलेक्टर को अधिकार रिजल्ट रोकने का रायपुर छत्तीसगढ़ में इस बार अच्छे परीक्षा परिणाम आए हैं लेकिन पेपर लीक मामले भी सामने आए हैं, मामला आया है कलेक्टर को जांच करने कहा गया है, कलेक्टर के रिपोर्ट के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कार्रवाई की जाएगी।जिस पर प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि कलेक्टर उसे जिले में किसी भी परीक्षा परिणाम को निरस्त करने के लिए सक्षम है जहा पर पेपर लीक जैसे मामले सामने आए हैं, दीपावली के मामले में विभागीय जांच चल रही है और कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
गोंडा कोर्ट परिसर में 80 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत, गवाही संभव नहीं
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला एवं सत्र न्यायालय गोंडा परिसर में स्थित न्याय भवन में गवाही देने के लिए बरामदे में बैठी एक 80 वर्षीय महिला की गवाही देने से पहले हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई है। तत्काल न्यायालय पर मौजूद कर्मचारियों और परिवार के लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से गोंडा मेडिकल कार्य ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान 75 वर्षीय खैरुननिशा निवासी तोपखाना गिर्द गोंडा थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। मृतका महिला 2013 में आपसी परिवार में हुई मारपीट को लेकर के दर्ज एक मुकदमे के मामले में न्याय भवन स्थित कोर्ट पर अपनी गवाही देने के लिए गई हुई थी। परिवार के लोग किसी तरीके से महिला को गवाही देने के लिए लेकर गए हुए थे सीढ़ियों पर भी चढ़ते समय मृतक महिला को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन किसी तरीके से परिवार के लोग ऊपर कोर्ट के बाहर बरामदे में लेकर पहुंचे बरामदे में महिला अपना बयान देने के लिए बैठी हुई थी और अपने नंबर का इंतजार कर रही थी। लेकिन सुनवाई शुरू होने से पहले ही अचानक बरामदे में ही मृतका महिला को हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने से गवाही नहीं हो पाई और परिवार के लोग अब अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक महिला के शव को अपने घर लेकर के गए हुए हैं। स्वाभाविक मौत होने के चलते पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
