अमेठी– संग्रामपुर मार्ग के अंडरपास में जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Katra Maharani, Uttar Pradesh:अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण अंडरपास में बारिश के कारण जलभराव हो गया था। सूचना के अनुसार यह अंडरपास लखनऊ और वाराणसी के बीच रेल ट्रैक को पार करने के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं जलभराव से अंडरपास तालाब जैसा दिख रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
