227801
बारिश के चलते गिरी दीवार, गृहस्थी का सामान हुआ क्षतिग्रस्त
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी के कटारी गांव में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक व्यक्ति की पक्की दीवार और एक अन्य की कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से गृहस्थी का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मदद की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दहेज में कार न मिलने पर निकाह से इनकार, मामला गर्म
Noida, Uttar Pradesh:दहेज में नहीं मिली कार...तो निकाह से इनकार!0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 3000 इनामी आरोपी मोहम्मद निजाम अजमेरी गिरफ्तार, MD तस्करी केस में सफलता
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार 3000 रुपये इनामी आरोपी मोहम्मद निजाम अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ने में सफलता पाई. वह 55.85 ग्राम अवैध MD के परिवहन से जुड़े मामले में वांछित था. पूछताछ में उसने फरार अब्दुल हुसैन निवासी बागलिया को MD देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. हथुनिया थाना क्षेत्र में 18 जनवरी को 55.85 ग्राम MD जब्त की गई थी और इसके परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान से मोहम्मद निजाम अजमेरी की संलिप्तता सामने आई. उसके बाद 11 अक्टूबर को मुखबिर सूचना और मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति और इस नेटवर्क से जुड़े diğer लोगों के संबंध में जांच कर रही है.0
0
Report
हनुमानगढ़ में नवम पोषण माह: आंगनबाड़ी कर्मी सम्मानित, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नवम पोषण माह के जिला स्तरीय समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पर्यवेक्षक सम्मानित किया गया। पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैलियां और व्यंजन प्रतियोगिताएं हुईं, जिनके जरिए लोगों को संतुलित और पौष्टिक खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सीडीपीओ मीनाक्षी ने स्वस्थ जीवन के लिए स्थानीय अनाज को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि फास्ट फूड की जगह दैनिक खान-पान में पौष्टिक पदार्थ शामिल करें।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में डीसीपी स्तर पर फेरबदल: ग्रेटर, सेंट्रल नोएड़ा और यातायात के पद बदले
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा जिले में कई डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को डीसीपी सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई शैलेंद्र कुमार सिंह डीसीपी लाइन बनाए गए जबकि आईपीएस सैयद अली अब्बास को डीसीपी यातायात नियुक्त किया गया इसके अलावा एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया।0
0
Report
राजस्थान के राजस्व अदालतों में मुकदमे दशकों से लंबित, न्याय की उम्मीद बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान में जमीन के विवादों में इंसाफ का इंतजार इतना लंबा हो गया कि तारीखें बढ़ती रहीं और पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन फैसले नहीं आए। प्रदेश की राजस्व अदालतों में 6 लाख 66 हजार से ज्यादा मुकदमे लंबित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 83 मुकदमे ऐसे हैं, जो 40 साल से भी ज्यादा समय से फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 340 मुकदमे 30 साल और करीब 79 हजार मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। अकेले एसडीओ अदालतों में 4 लाख 42 हजार से ज्यादा मुकदमों का अंबार लगा है। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस पेंडेंसी पर गंभीरता दिखाते हुए जिलेवार और अदालतवार पूरा हिसाब मांगा है। राजस्व अदालतों में मुकदमों का अंबार इस कदर बढ़ गया है कि कई मामले तीन से चार दशक बाद भी फैसले की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए हैं। किसी मुकदमे को 10 साल बीत गए तो किसी को 20 साल, लेकिन फैसला अब तक नहीं हो पाया। ऐसे में सवाल सिर्फ देरी का नहीं, बल्कि उस न्याय का है, जिसकी उम्मीद में पूरी जिंदगी बीत जाती जाती है। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राजस्व अदालतों में तारीखों का सिलसिला थमेगा या वर्षों से अटके मुकदमों को आखिरकार इंसाफ की मंजिल मिलेगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
गड़ीसर लेक सूखा संकट: नगरपालिका चार ट्यूबवेल से पानी भरने की योजना बनाती है
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर सूखने की कगार पर जैसलमेर की गड़ीसर लेक, पर्यटन कारोबार पर संकट बोटिंग बंद होने से पर्यटक मायूस, नाव संचालकों और दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर 2002-03 के सूखे की यादें ताजा, झील में पानी भरने के लिए नगर परिषद चार ट्यूबवेल खुदवाने की बना रही योजना स्वर्णनगरी जैसलमेर की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल गड़ीसर लेक इन दिनों पानी की कमी से जूझ रही है। मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने और तेज गर्मी के चलते झील का जलस्तर लगातार घट रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि झील के बीच बनी छतरियों और मंदिरों के आसपास पानी की जगह सूखी जमीन नजर आने लगी है। झील का बदला स्वरूप देखकर पर्यटक मायूस हो रहे हैं, वहीं बोटिंग बंद होने से नाव संचालकों और झील की पाल पर दुकानें लगाकर परिवार चलाने वाले छोटे कारोबारियों की कमाई पर भी संकट गहरा गया है। जहां रहती थी पर्यटकों की रौनक, वहां पसरा सन्नाटा जैसलमेर शहर के प्रवेश द्वार के पास स्थित गड़ीसर लेक अपनी ऐतिहासिक सुंदरता, कलात्मक छतरियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। शाम होते ही यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ जुटती थी। पर्यटक नावों में बैठकर झील की सैर करते और पानी के बीच बने ऐतिहासिक स्थलों का नजारा लेते थे। लेकिन अब पानी की कमी के कारण झील की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। पानी कम होने से पर्यटकों का ठहराव भी घट रहा है, जिसका सीधा असर पर्यटन गतिविधियों पर दिखाई दे रहा है। बोटिंग बंद, नाव संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गड़ीसर लेक में बोटिंग का काम करने वाले गोपाल ने बताते हैं कि उनकी आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है। पर्यटक नावों में बैठकर झील की सैर करते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। लेकिन पानी कम होने के कारण नावें किनारे खड़ी हैं और बोटिंग का काम प्रभावित हो गया है। ऐसे में बच्चों की फीस, घर का राशन और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है। यदि झील में पानी की स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ सकती हैं। पर्यटक घटे तो दुकानदारों की बिक्री भी हुई कम झील की पाल पर राजस्थानी गहने, कांच की चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री बेचने वाली धापू भी इस स्थिति से परेशान हैं। उनका कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से ही उनकी दुकान चलती है। पर्यटक झील देखने आते हैं तो खरीदारी भी करते हैं, लेकिन अब पानी कम होने से लोग यहाँ ज्यादा देर नहीं रुकते। इसके चलते बिक्री में गिरावट आई है और परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। गड़ीसर लेक की बदहाली का असर अब छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी पड़ने लगा है। 2002-03 के सूखे की यादें हुईं ताजा गड़ीसर लेक के मौजूदा हालात ने स्थानीय लोगों को वर्ष 2002-03 के सूखे की याद दिला दी है। उस समय भी पानी की कमी के कारण झील का जलस्तर काफी घट गया था। अब एक बार फिर झील की स्थिति को देखकर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग चिंतित हैं। जैसलमेर में सर्दियों का मौसम पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में झील में पानी की कमी बनी रही, तो आगामी पर्यटन सीजन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। नाव संचालकों से लेकर छोटे दुकानदारों तक सभी को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। नगर परिषद चार ट्यूबवेल से झील में पानी भरने की बना रही योजना गड़ीसर लेक की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार ने बताया की झील के आसपास चार ट्यूबवेल खुदवाकर पानी भरने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य झील में पानी का स्तर बढ़ाना और उसके पर्यटन आकर्षण को बनाए रखना है। हालांकि, योजना कब तक धरातल पर उतरेगी और इससे झील के जलस्तर में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि झील में पानी बढ़ने से पर्यटकों की आवाजाही फिर बढ़ेगी और उनका कारोबार पटरी पर लौट सकेगा। जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहर है गड़ीसर लेक गड़ीसर लेक केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि जैसलमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, 12वीं शताब्दी में जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल के समय इस जलाशय की शुरुआत हुई थी। बाद में 14वीं शताब्दी में महारावल गड़सी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण और विस्तार करवाया। लंबे समय तक यह झील शहर की जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत रही। झील के आसपास बनी कलात्मक छतरियां, मंदिर और ऐतिहासिक प्रवेश द्वार टीलों की पोल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आज गड़ीसर लेक में पानी की कमी केवल एक ऐतिहासिक जलाशय का संकट नहीं है, बल्कि यह जैसलमेर के पर्यटन और इससे जुड़े sैकड़ों लोगों की आजीविका से भी जुड़ा मुद्दा बन गई है। अब नजरें नगर परिषद की योजना पर टिकी हैं। देखना होगा कि झील में पानी बढ़ाने के प्रयास कितनी जल्दी शुरू होते हैं और स्वर्णनगरी की इस ऐतिहासिक धरोहर की रौनक कब लौटती है।0
0
Report
Advertisement
हिण्डौन नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों और सफाई-जलभराव पर चर्चा
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - हिण्डौन नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी ने की। बैठक में नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा, उपसभापति विक्रम तोमर सहित सभी 60 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और जलसेन तालाब के सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति विजय कुमारी ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सामने रखने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उपसभापति विक्रम तोमर ने कहा कि बैठक में हिण्डौन शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है, सड़को पर घूमने वाले पशुओं बंदरों आदि को पकड़ने के लिए जल्द टेंडर कराए जायेंगे। इसके आलावा शहर में सड़को, नाली, स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्यों के लिए भी पार्षदों के साथ वार्ता कर ठोस प्लानिंग की जा रही है। जिससे शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नए बोर्ड की यह पहली बैठक शहरवासियों में नई उम्मीद जगाने वाली साबित हुई है। सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी व उपसभापति विक्रम तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि दिलीप चतुर्वेदी व सभी पार्षद मौजूद रहे। बाइट - विक्रम तोमर, उपसभापति, नगर परिषद हिण्डौन0
0
Report
हनुमानगढ़ से सबसे अधिक प्रतिभागी, Inspire अवार्ड मानक प्रदर्शनी में धमाकेदार प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के आठ विद्यार्थी सोमवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनमें 2023-24 की छह बालिकाएं और 2024-25 के दो बालक शामिल हैं। राजस्थान के कुल 51 विद्यार्थियों में हनुमानगढ़ से सबसे ज्यादा प्रतिभागी हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय भार्गव ने बताया कि जिले में इंस्पायर अवार्ड के नामांकन में लगातार प्रगति हो रही है। कार्यक्रम अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि हनुमानगढ़ के छात्र पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुके हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलनगर की खुशप्रीत कौर जापान यात्रा कर चुकी हैं। इस साल इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए जिले के 5,935 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण में हनुमानगढ़ जिला बीकानेर संभाग में पहले और देश में आठवें स्थान पर है।0
0
Report
अरनोद में अफीम तस्करी पर गिरफ्तारी: 1.45 किलो जब्त, 4.70 लाख नकद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 45 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने मौके से जोधपुर निवासी दो आरोपियों श्रवणराम जाट और राजेन्द्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अफीम की खरीद-फरोख्त से अर्जित बताए जा रहे 4 लाख 70 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने एक ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को थानाधिकारी शिवलाल मीणा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरनोद के गौतम नगर में एक होटल के सामने स्थित एक मकान में अफीम और डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना में बताया गया कि मकान में जोधपुर निवासी कुछ लोग अफीम खरीदने के लिए आए हुए हैं और उनके पास मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मकान मालिक जेठाराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई तो अंदर दो व्यक्ति मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान श्रवणराम जाट निवासी नारनाडी, थाना बोरानाडा, जिला जोधपुर और राजेन्द्र उर्फ राजू ब्राह्मण निवासी जानादेसर, थाना झंवर, जिला जोधपुर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली तो एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में अवैध अफीम मिली। अफीम रखने के संबंध में वैध अनुज्ञापत्र या लाइसेंस मांगे जाने पर दोनों कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने अफीम का वजन कराया, जो 1 किलो 45 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अफीम को जब्त कर लिया। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को 4 लाख 70 हजार रुपए नकद भी मिले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह राशि मकान मालिक जेठाराम की होना और अफीम की खरीद-फरोख्त से अर्जित होना बताया। पुलिस ने नकदी के साथ मौके पर मिली एक ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अरनोद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस फरार मकान मालिक जेठाराम की तलाश कर रही है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के जंगलों में बाघ-तेंदुआ गायब, सवाल तेज—क्या है वजह?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के जंगल सवालों में घिरे; सरिस्का से बाघ गायब, जयपुर से तेंदुआ लापता जयपुर-राजस्थान के जंगलों से तेंदुए और बाघ लगातार गायब हो रहे हैं. सरिस्का से रणथभौर टाइगर रिजर्व तक यही सवाल बना हुआ है. इधर जयपुर में तेंदुए लापता है. अब जंगलात वाले महकमे में लापता होने वाली खबरों के बीच हलचल तेज है. बड़े सवाल ये है कि आखिरकार जंगल से अचानक बाघ और तेंदुए गायब कहां हो रहे हैं...? राजस्थान के जंगल सवालों से घिरे- राजस्थान के जंगल इन दिनों सवालों के घिरे है. क्योंकि जंगल का राजा गायब है. देश के सबसे चर्चित टाइगर रिजर्व रणथभौर से लेकर सरिस्का तक के जंगल सवालों के घिरे है. अब तो जयपुर का जंगल भी इन सवालों से अछूता नहीं रहा है. सरिस्का टाइगर रिजर्व से एसटी-15 और एसटी-27 के शावक पिछले एक महीने से गायब हैं. इनकी तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगा रखी है. कैमरा ट्रैप, गश्त और संकेतों के आधार पर दोनों की मौजूदगी तलाश रहे हैं. सरिस्का में प्रत्येक बाघ की वन-टू-वन निगरानी की व्यवस्था है. आने वाले दिनों में कैमरा ट्रैप की तस्वीरों और टीमों की रिपोर्ट से दोनों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. पिछले एक महीने से दोनों ही बाघ कैमरा ट्रैप में दिखाई नहीं दिए. पिछले साल रणथभौर से 25 बाघों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई थी. राणा के बाद दूसरे तेंदुओं पर भी सस्पेंस- सूत्रों के माने तो राणा के साथ साथ अब दूसरे कई तेंदुओं पर भी सस्पेंस बना हुआ है. क्योंकि सूत्र बताते हैं कि कई दूसरे तेंदुए भी झालाना के जंगलों में दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऐसे में दूसरे तेंदुए के लापता होने का भी अंदेशा है. इस लिए अब जयपुर के जंगलों में तेंदुए को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं पिछले 18 दिनों से देश के चर्चित तेंदुए में से एक राणा का भी कोई सुराग नहीं मिला है. रोजाना एसीएफ के साथ साथ रेंजर अपनी टीमों के साथ जंगलों में तलाश कर रहे हैं. जंगल के अलावा बाहर भी तलाश किया जा रहा है. मॉनिटरिंग सवालों में घिरी- वन विभाग की मॉनिटरिंग पूरी तरह से सवालों में घिर गई है. कैमरा ट्रैप के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है, फिर भी तेंदुए और बाघ कैसे गायब हो? क्या अधिकारी फील्ड में नहीं उतर रहे? अभी मरुधरा के जंगलों में कई सवाल हैं, जो वन महकमे को कटघरे में खड़ा कर रहा है.0
0
Report
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने विद्युत कर्मचारियों को धमकी दी, वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान वे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को डांट लगाते हुए नजर आए वह आरोप लगाते रहे की बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके पत्र का जवाब नहीं दिया जा रहा उन्होंने कर्मचारियों को हड़काते हुए कहा की हल्के में मत लेना मैं विधायक हूं सभी को कमरे में बंद कर दूंगा यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जी मीडिया वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
बीकानेर नगर निगम में पार्षदों का सफाई व्यवस्था पर विरोध जारी
Bikaner, Rajasthan:शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का विरोध जारी नगर निगम आयुक्त के कमरे में जमीन पर बैठकर जताई नाराजगी सफाई व्यवस्था को लेकर तीसरी बार निगम पहुंचा पार्षदों का विरोध कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, विकास तंवर और मनीष जोशी ने उठाए सवाल पार्षदों की नाराजगी दूर करने में जुटे आयुक्त, समझाइश का दौर जारी नगर निगम में विरोध के बीच शहर की सफाई व्यवस्था का मुद्दा फिर गरमाया बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में पार्षदों का विरोध लगातार जारी है सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्षद एक बार फिर निगम कार्यालय पहुंचे और इस बार आयुक्त के कमरे में जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लंबे अंतराल में यह तीसरी बार है जब शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का विरोध नगर निगम तक पहुंचा है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, कांग्रेस नेता विकास तंवर और मनीष जोशी सहित कई पार्षद मौजूद रहे।पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और निगम प्रशासन से समस्याओं का समाधान करने की मांग की उनका कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था आमजन से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसमें सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए वहीं नगर निगम आयुक्त पार्षदों की नाराजगी दूर करने और उन्हें समझाने का प्रयास करते नजर आए लगातार हो रहे विरोध के बीच सफाई व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर निगम में गरमा गया।0
0
Report
Advertisement
अग्रसेन जयंती शोभायात्रा से समाज में एकता और समृद्धि का संदेश
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी: अग्रवाल समाज द्वारा अपने पुरोधा महाराजा अग्रसेन की 5180 वीं जयंती के अवसर पर दिव्य-भव्य आयोजन किया गया। 7 अक्टूबर से शुरू हुए पांच दिवसीय आयोजनों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। वहीं अंतिम दिन महाराजा अग्रसेन की शहर में दिव्य भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जब शहर के मुख्य मार्गो से निकली तो जगह-जगह पर अग्रबंधुओ ने महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी मां की दर्शन किए और समाज के लिए यथायोग दान किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयं से भी संस्थाओं द्वारा स्वागत हुआ। विभिन्न रास्तों से होते हुए जब शोभायात्रा शहर की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची तो महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ आरती हुई। इसके बाद समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल,बाड़ी अध्यक्ष दिनेश गर्ग,विष्णु सिंघल,पालिका चेयरमैन मुकेश सिंघल,अग्रसेन कथा वाचक कमलेश देवी,समाज की महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल,डॉ एसडी मंगल,सुनील गर्ग,एक्सईएन बीएल गुप्ता,टीसी गोयल के आतिथ्य में समाज से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। चेयरमैन मुकेश सिंघल ने कहा की महाभारत क्यों हुआ यह सभी को पता है। नगर पालिका चुनाव से पूर्व मेने समाज के लोगों से आग्रह किया था कि समाज के साथ गलत होने जा रहा है। इसे रोकने के लिए समाज की बैठक बुलाए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते समाज में गुटबाजी देखने को सामने आई लेकिन आज महाराजा अग्रसेन के जन्म दिवस के अवसर पर सभी संकल्प ले की उनके छत्र के नीचे अब एक होकर समाज हित में और उसके विकास में काम करेंगे। टीसी गोयल ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने की जरूरत बताई। वही कथा वाचक कमलेश देवी ने कहा कि कुलदेवी मां लक्ष्मी हमे लक्ष्य के साथ समृद्धि प्रदान करती हैं। ऐसे में हमें उनकी प्रतिदिन उपासना करनी चाहिए। वही सहायता समिति के अध्यक्ष विजय सिंघल ने कहा कि कमजोर परिवार समाज की सहायता समिति से संपर्क बिना ब्याज की ऋण ले सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के भामाशाहो,सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। अंत मे अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया0
0
Report
प्रतापगढ़: पंचायती राज से पहले यूथ कांग्रेस की ताकत बढ़ी, 80 से 90 युवाओं ने सदस्यता ली
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : पंचायती राज चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस की ताकत बढ़ी, 80 से 90 युवाओं और महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता एंकर/इंट्रो : आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर धरियावद में यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। धरियावद रावला में आयोजित अहम बैठक में वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से जीत दिलाने के लिए युवाओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं, चंद्रिका राणावत के अनुसार बैठक के दौरान करीब 80 से 90 युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए युवाओं और महिला शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में “पंचायत मजबूत होगी तो कांग्रेस मजबूत होगी” का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।0
0
Report
आत्म-साक्षात्कार दिवस: गौशाला आश्रम में सत्संग व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
Dholpur, Rajasthan:श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में आत्म-साक्षात्कार दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे के श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में आत्म-साक्षात्कार दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें بڑی संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजन के दौरान सत्संग, नशा मुक्ति अभियान और विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। आश्रम के सेवादार संत गोपाल स्वामी ने अपने संदेश में कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। प्रत्येक व्यक्ति को सदैव दूसरों की भलाई के कार्य करने चाहिए। सत्कर्म और गौ-सेवा से जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने लोगों से व्यसनमुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दीन-दुखियों और असहाय लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सरमथुरा के साथ सबलगढ़, ग्वालियर, आगरा, धौलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान कैलाश चंद गर्ग, सोमू सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
