icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नर्मदापुरम से जंगल के राजा सड़क पर: पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर बाघ चहलकदमी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से जंगल के राजा की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने राहगीरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी रोमांच बढ़ा दिया है। पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर तड़के सड़क के बीचोंबीच बाघ चहलकदमी करता नजर आया। खास बात ये रही कि बाघ कुछ दूरी तक राहगीरों के आगे-आगे चलता रहा। लोगों ने इस पूरे नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। तस्वीरें पगारा और मटकुली के बीच की हैं, जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर राहगीर सहम गए, लेकिन सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में बाघ सड़क के बीचोंबीच बेखौफ अंदाज में टहलता नजर आ रहा है। कुछ देर सड़क पर चलने के बाद बाघ सड़क किनारे उतरा और जंगल में चला गया। सतपुड़ा के जंगलों से लगे इस मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन सड़क पर बाघ का इस तरह नजर आना राहगीरों के लिए रोमांचक और हैरान करने वाला नजारा रहा।
0
0
Report
Advertisement

ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल डूंगरपुर ने 33 मांगों के साथ पत्रकार वार्ता आयोजित की

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर पत्रकार वार्ता, अनुसूचित क्षेत्र में पांचवीं अनुसूची और स्वशासन लागू करने सहित 33 सूत्रीय मांगों की उठाई आवाज अनुसूचित क्षेत्र में संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर लागू करवाने और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर ने आवाज उठाई है | ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर ने पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार से अनुसूचित क्षेत्र में पांचवीं अनुसूची और स्वशासन लागू करने सहित 33 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है | ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर के संस्थापक सुरेश रोत ने अनुसूचित क्षेत्र में संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची, व पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं और रूढ़ि-प्रथा (स्वशासन) को पूर्ण अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' और डॉ. जयपाल सिंह मुंडा के दृष्टिकोण के आधार पर जनजातीय अंचल की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और स्वतंत्र पंचायतीराज व्यवस्था की वकालत की | साथ ही पत्रकार वार्ता में सुरेश रोत ने गाँवो में बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा, शिक्षा और भावी पीढ़ी का विकास करने, स्वास्थ्य और पेयजल समस्या का समाधान करने, कृषि, किसान एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने . रोजगार, उद्योग और swashasan लागू करने की मांग की है | इसके साथ काउंसल ने पंचायती राज व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल या अर्ध-सरकारी हस्तक्षेप को रोककर ग्राम सभाओं को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार दिए जाने की भी मांग रखी है | वही इस मौके पर काउंसिल के सुरेश रोत ने बताया कि ट्रायबल ऑटोनॉमस काउ्नसिल स्वयं अपने स्तर पर इन सभी कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव और प्रोजेक्ट बनाकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
0
0
Report

मारोठ में स्विफ्ट कार और मेजर गाड़ी की भिड़ंत, दो घायल

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र के मारोठ में सोमवार को सीकर-अजमेर रोड पर खस्वा की ढाणी के पास स्विफ्ट कार और मेजर गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारोठ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में महेश और बजरंग लाल राजलिया को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कुचामन रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई。
0
0
Report

ABVP ने JNVU मुख्य द्वार पर धरना देकर बुनियादी सुविधाओं और फीस वृद्धि पर विरोध जताया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जेएनवीयू इकाई ने आज विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए ABVP नेता नवल सिंह राठौड़ ने कुलपति पर विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा लगातार नवाचार और फैकल्टी के निरीक्षण की बात की जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लाइटें, पंखे और भवनों की स्थिति खराब है। विद्यार्थियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। राठौड़ ने फीस वृद्धि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि के विरोध में चार दिन तक धरना दिया था, जिसके बाद फीस में की गई 30 प्रतिशत बढ़ोतरी को कम किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं पर राशि खर्च करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह राशि कहां खर्च हुई। ABVP नेता ने विश्वविद्यालय की विभिन्न फैकल्टी और उनमें विद्यार्थियों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई फैकल्टी में पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी नहीं हैं, इसके باوجود उन्हें संचालित किया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जहां करीब 500 कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां लगभग 140-150 कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्थाएं चल रही हैं। राठौड़ ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की आंसर बुक को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन आंसर बुक को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाले विद्यार्थी उन्हें देखकर बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने आंसर बुक उपलब्ध नहीं कराने पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की। ABVP ने बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय पर सवाल उठाए। राठौड़ ने कहा कि ओल्ड कैंपस में कॉमर्स, लॉ और अन्य संकायों के विद्यार्थी खेल ट्रायल के लिए आते हैं। ऐसे में बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स की गतिविधियों को दूसरे कैंपस में स्थानांतरित करने से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को परेशानी हो सकती है। उन्होंने इवनिंग फैकल्टी की कक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से बदलकर शाम 5 बजे करने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शाम 5 से रात 10 बजे तक कक्षाएं संचालित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। ABVP नेता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर धरना जारी रखने के साथ भूख हड़ताल भी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर पुलिस दुरुपयोग का आरोप

Jaipur, Rajasthan:बाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बाईट - टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष जयपुर - पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ''आशंका नहीं, पुख्ता विश्वास है कि तानाशाही की कोशिश होगी'' राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राजस्थान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। नगर निकाय चुनाव में पुलिस के कथित दुरुपयोग, कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डीजीपी से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी सरकार इसी तरह की कोशिश कर सकती है.... डोटासरा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें केवल आशंका नहीं, बल्कि “पुख्ता विश्वास” है कि पंचायत चुनाव में सरकार बेईमानी, साजिश, दादागीरी और तानाशाही करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देगी और जनता कांग्रेस के साथ है। DGP से मुलाकात, निकाय चुनाव में पुलिस के इस्तेमाल का आरोप डोटासरा ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के दौरान पुलिस का इस्तेमाल कांग्रेस के लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया गया। उनके मुताबिक, कांग्रेस नेताओं और पार्षदों को नोटिस दिए गए, उनके सुरक्षित ठिकानों तक पुलिस पहुंची और झूठी एफआईआर के जरिए दबाव बनाने की कोशिश हुई.... उन्होंने खाटूश्यामजी, दौसा और सिरोही के मामलों का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर सवाल उठाए। डोटासरा का आरोप है कि जहां कांग्रेस के बोर्ड बने, वहां पुलिस अधिकारियों को हटाया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर DGP को लिखित शिकायत दी गई है।डोटासरा के मुताबिक DGP ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेगी और उसका काम केवल कानून-व्यवस्था संभालना होगा..... ''पंचायत चुनाव में भी सरकार की साजिश कामयाब नहीं होगी'' डोटासरा ने कहा कि प्रशासन सरकार के साथ हो सकता है, लेकिन “जनता कांग्रेस के साथ है।” उन्होंने कहा कि जनता ही माई-बाप है और उसी जनता ने भाजपा को सत्ता दी है तथा वही कांग्रेस को सत्ता में वापस लेकर आएगी।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया इसी तरह जारी रहा तो जनता में आक्रोश बढ़ेगा और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी सरकार की होगी....पंचायत चुनाव के कार्यक्रम को लेकर डोटासरा ने चुनाव आयोग पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा समय लगने से खरीद-फरोख्त की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि पहले प्रधान और प्रमुख के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन अब प्रमुख, उप प्रमुख और प्रधान के चुनाव अलग-अलग समय पर होने हैं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार को एक साथ चुनाव मैनेज करने में परेशानी हो रही है, इसलिए चुनाव अलग-अलग चरणों में कराए जा रहे हैं। निकाय चुनाव में कांग्रेस को हुए नुकसान और पार्टी के भीतर मिली शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की बैठक भी जारी है। डोटासरा ने बताया कि सीपी जोशी की अध्यक्षता वाली कमेटी प्रदेश कांग्रेस को मिली शिकायतों की समीक्षा कर रही है।कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने, कांग्रेस के सिंबल पर जीतने के बाद भाजपा के साथ जाने या टिकट वितरण में जानबूझकर गड़बड़ी करने जैसे मामलों की भी जांच होगी.... डोटासरा ने बताया कि जिलाध्यक्षों से मिली रिपोर्ट अनुशासन समिति को भेजी गई है। संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अनुशासन समिति अपनी फाइंडिंग देगी और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने फिलहाल पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हुए कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। ''सरकार को जनता की नहीं, कुर्सी की चिंता'' डोटासरा ने सरकार पर अकाल और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और पशुधन परेशान हैं, लेकिन सरकार को अपनी कुर्सी की चिंता है... उन्होंने कहा कि “जनता ही माई-बाप होती है” और प्रशासनिक अधिकारियों के कथित दुरुपयोग से सरकार को सत्ता नहीं मिली है। सत्ता जनता के वोट से मिली है और जनता ही सरकार को हटाने का फैसला भी करेगी। ED के डर पर भी तंज डोटासरा ने राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ED और इनकम टैक्स का डर दिखाने का आरोप भी लगाया। अपने खिलाफ ED की संभावित कार्रवाई की चर्चाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली थी कि ED उनके यहां आ सकती है... उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “मैंने सोन पापड़ी मंगवा ली है, दो-चार दिन में जो भी आएंगे, उन्हें नाश्ता कराकर भेजूंगा。” ''पंचायत चुनाव के बाद भजनलाल खुद APO हो जाएंगे'' अधिकारियों के तबादलों और APO किए जाने को लेकर भी डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के बाद “भजनलाल जी खुद APO हो जाएंगे।”... डोटासरा ने कहा कि अधिकारियों को तो बाद में पोस्टिंग मिल जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री को पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली है。 कुल मिलाकर, पंचायत चुनाव से पहले डोटासरा ने एक साथ कई मोर्चों पर सरकार को घेरा है—निकाय चुनाव में कथित पुलिस दुरुपयोग, अधिकारियों के तबादले, पंचायत चुनाव में संभावित दबाव, उम्मीदवार चयन, पार्टी अनुशासन और सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस ने अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया है...
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में 145 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा में डीएसटी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चोरी का 145 लीटर डीजल, कंटेनर और चोरी में इस्तेमाल सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों नानूराम माली, मानसिंह मीणा और सांवरमल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हाईवे पर खड़े टैंकर और ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। चोरी का डीजल कम दाम में खरीदकर अवैध रूप से भंडारण किया जाता और बाद में स्थानीय ग्राहकों को अधिक दाम में बेचा जाता था। मौके से दो आइशर ट्रक भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

डीडवाना पंचायत चुनाव: भाजपा बनाम यूनुस खान की भिड़ंत नामांकन के बाद

डीडवाना में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक के साथ ही विधायक यूनुस खान ने भी मौलासर पंचायत समिति क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। भाजपा की ओर से पंचायत चुनावों की संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों की बागडोर जितेंद्र सिंह जोधा संभाल रहे हैं। आज हुई बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से पार्टी स्तर पर आवेदन भी लिए गए। दूसरी ओर निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने भी मौलासर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की। निकाय चुनाव में भी यूनुस खान ने बड़ी संख्या में अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। अब पंचायत चुनाव में भी यूनुस खान के अपने स्तर पर समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारने की चर्चा है। ऐसे में डीडवाना की पंचायत राजनीति में भाजपा संगठन और यूनुस खान की अलग-अलग चुनावी रणनीतियाँ देखने को मिल सकती हैं。 हालांकि, किन-किन पंचायत समिति और जिला परिषद वार्डों में कौन प्रत्याशी मैदान में उतरेगा, इसकी तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में कार और कैंटर की भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, पांच घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow8m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)-सोमवार सुबह एटा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव टोली के निकट कार और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों सहित कैंटर चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक कार और कच्चे केले से भरा कैंटर एटा की ओर जा रहे थे। दोनों वाहन हाईवे की एक ही दिशा में चल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा गिरा और पलट गया। कैंटर में लदे कच्चे केले सड़क पर बिखर गए। वहीं कार भी सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार चालक कैंटर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कैंटर चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावी रोकथाम के उपाय किए जाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: गांधी चौक पर 10 रुपए में कपड़े—खुशियों का बाजार शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — गांधी चौक पर महावीर इंटरनेशनल ने लगाया खुशियों का बाजार — जरूरतमंद परिवारों को पसंद के कपड़े चुनने का मिला अधिकार — महज 10 रुपए स्वाभिमान सहयोग राशि पर मिल रहे कपड़े — बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण वस्त्र — एक महीने तक देशभर में चलेगा राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियान मदद का मतलब सिर्फ किसी_needध को कुछ दे देना नहीं। बल्कि उसकी इज्जत, पसंद और आत्मसम्मान का भी ख्याल रखना है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए झुंझुनूं में महावीर इंटरनेशनल की ओर से गांधी चौक पर ‘कपड़ा बैंक—खुशियों का बाजार’ का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियान के तहत लगाए गए इस बाजार में जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में कपड़े देने के बजाय महज 10 रुपए की स्वाभिमान सहयोग राशि पर अपनी पसंद के कपड़े चुनने का अवसर दिया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक के लिए स्वच्छ, सुंदर और अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान नूआंवाला ने बताया कि संस्था का यह राष्ट्रव्यापी अभियान जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वाभिमान को बनाए रखने की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कई बार मदद लेने वाला व्यक्ति मन में संकोच महसूस करता है। ऐसे में सिर्फ 10 रुपए की सहयोग राशि लेकर उसे अपनी पसंद का कपड़ा चुनने का अधिकार देना, उसके आत्मसम्मान को बनाए रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी_needमंद को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसने कुछ मुफ्त में लिया है। ‘खुशियों का बाजार’ की सबसे खास बात यही रही कि यहां जरूरतमंद व्यक्ति सिर्फ कपड़ा लेने वाला नहीं, बल्कि अपनी पसंद का कपड़ा चुनने वाला ग्राहक बना। किसी ने अपने बच्चे के लिए कपड़ा चुना तो किसी ने अपने लिए। कपड़े चुनते चेहरों पर दिखती खुशी इस पहल के मानवीय उद्देश्य को बयां कर रही थी। श्यामसुंदर जालान ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा और अलग-अलग स्थानों पर ‘खुशियों का बाजार’ लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार अपनी पसंद के कपड़े चुन सकें। महावीर इंटरनेशनल की यह पहल समाज को एक खूबसूरत संदेश भी देती है— जरूरतमंद की मदद जरूर करें, लेकिन इस तरह कि मदद लेते वक्त उसका सिर झुके नहीं, बल्कि उसका स्वाभिमान और मजबूत हो। 10 रूपए की राशि कपड़े की कीमत नहीं, बल्कि स्वाभिमान की कीमत है–
0
0
Report

ससुराल वालों के द्वारा युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट: जुर्माना और सोने की चेन- cash लूट का मामला दर्ज

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर ससुराल आए युवक को बंधक बनाकर पेड़ से बांधा, लाठी-सरियों से मारपीट का आरोप पत्नी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सोने की चेन और 27 हजार रुपए निकालने का भी आरोप सीकर जिले के महरोली में ससुराल आए एक युवक को बंधक बनााकर पेड़ से बांधने और लाठी-सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना महरोली की ढाणी बैरु वाली की बताई जा रही है। अरणिया निवासी पीड़ित रोहिताश सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह अपनी ससुराल आया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे पेड़ से बांधकर लाठी व सरियों से पीटा गया। पीड़ित ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद सोने की चेन और 27 हजार रुपए की नगदी निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के जीजा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए युवक को मुक्त करवाया। इसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपों की जांच कर रही है। बाइट - पीड़ित रोहिताश सैनी
0
0
Report

CBI ने भोजपुर आरा में रिश्वत लेते ओवरसियर को गिरफ्तार किया

Mumbai, Maharashtra:भ्रष्टाचार के खिलाफ आजकल सरकार काफी शख्त रुख अपना जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम नजर आ रही है। तभी तो भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी बाबुओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के आरा स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। CBI की इस कार्रवाई से प्रशासनिक आलाकमानों और डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में तैनात एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से सरकारी काम कराने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में ओवरसियर द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित GDS हर तीन महीने पर 10 हजार रुपए की इस अवैध मांग से बेहद परेशान था।्तंग आकर उसने इस पूरे मामले की शिकायत CBI से की। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने बेहद गोपनीय तरीके से मामले की सत्यता की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद CBI ने एक सुनियोजित ट्रैप तैयार किया। रविवार की शाम योजना के तहत शिकायतकर्ता ग्रामीण डाक सेवक आरा स्थित ओवरसियर के सरकारी आवास पर पहुंचा और निर्धारित 10 हजार रुपए उसे सौंपे। जैसे ही रुपए देने की प्रक्रिया पूरी हुई, पहले से ही आसपास मुस्तैद CBI की टीम ने मौके पर धावा बोल دیا। अचानक टीम को देखकर आरोपी ओवरसियर बुरी तरह घबरा गया और उसने घूस के पैसे को तुरंत बाहर फेंक दिया। हालांकि, सतर्क अधिकारियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों ने कुछ देर के लिए विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद नवादा थाने की पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। चर्चा है कि पुरुषोत्तम कुमार हेड पोस्ट ऑफिस में इंस्पेक्टर कार्यालय से संबद्ध था और ग्रामीण डाक सेवकों से अवैध वसूली में संलिप्त था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का दो दिन पहले ही प्रमोशन के बाद अरवल ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह आरा में ही जमा हुआ था और भ्रष्टाचार के इस खेल को अंजाम दे रहा था। फिलहाल, CBI आरोपी को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच जारी है। हालांकिर इस गिरफ्तारी पर सी बी आई के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई और तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top