icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बफर स्टॉक दिल्ली भेजने से महाराष्ट्र के प्याज भाव में उथलपुथल की संभावना

Yeola, Maharashtra:अँकर - केंद्रीय सरकारच्या भाव स्थिरीकरण योजनाअंतर्गत योजनेअंतर्गत ग्राहक हित लक्षात घेता लासलगाव मधून नाफेड व एनसीसीएफ ने खरेदी केलेला बफर स्टॉक आज दिल्लीला रवाना होत आहेत. लासलगाव रेल्वे स्थानक येथे कांद्याचा रॅक लागलेला असून थोड्याच वेळात ट्रकांच्या माध्यमातून या ठिकाणी या बोगीतून कांदा लोड होणार आहे..हा कांदा दिल्लीला गेल्यानंतर त्याचा थेट परिणाम नाशिक जिल्ह्यातील बाजार समिती मधील कांदा भावावर होणार आहे..बफर स्टॉक मधील कांदा दुसऱ्या देशात निर्यात करावा.अशी मागणी शेतकरी करीत आहे..शेतकऱ्यांना कुठेिंर दोन वर्षानंतर चांगला भाव मिळत असताना आता पुन्हा भाव कमी झाल्यास शेतकरी व व्यापारी पुन्हा अडचणीत सापडला आहे...
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद लूट के वांछित आरोपी घायल, तमंचा बरामद

Saharanpur, Uttar Pradesh:अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद लूट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटे गए 10 हजार रुपये, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार आज सुबह थाना नकुड़ पुलिस टीम फंदपुरी-नकुड़ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम जलालपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया।पुलिस का दावा है कि संदिग्ध ने मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और तेज गति से जलालपुर की ओर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी की पहचान मौहम्मद अली पुत्र नसीर, निवासी ग्राम मल्ला माजरा, थाना नकुड़, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नकुड़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 427/2026, धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार मौहम्मद अली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बकरी चराने के विवाद ने ली पिता-पुत्र की जान, महिला- बेटी घायल

Sagar, Madhya Pradesh:एंकर/ ... removed byline content not part of core news ... बकरी चराने के विवाद में हुए संघर्ष से पिता पुत्र पूरन आदिवासी और बाबू आदिवासी की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष से माँ बेटी सीमा अहिरवार और पूजा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। घटना राहतगढ़ थाना इलाके के काठौंदा गांव की है जहां सोमवार देर शाम खेत में बकरिया चराने के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा था कि लाठी और कुल्हाड़ी चल गई, जिससे एक पक्ष के पिता पुत्र की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से मृतक के पिता-पुत्र नहीं, बल्कि माँ बेटी सहित घायल थे जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये मरचुरी में रखवा दिया है और दोनों पक्षों पर मामले बनाते हुए जांच में लिया गया है। दरअसल दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था, सोमवार को बकरी चराने को लेकर विवाद बड़े स्तर तक पहुंच गया। पहले एक पक्ष थाने पहुँचा और पिता पुत्र की मौत के मामले में प्राथम उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया। रेफर होते ही पुलिस को सूचना मिली कि पूरन और बाबूलाल गांव के पास खेत में गंभीर हालत में पड़े हैं। मौके पर एसडीओ योगेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर अपने दल बल के साथ गांव पहुंचे और देखा कि पिता पुत्र को सिविल अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी शब को मरचुरी में रखवा दिया गया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

नगर मनमाड महामार्ग की दुरावस्था पर अर्धनग्न प्रदर्शन से सरकार चौकन्नी

Shirdi, Maharashtra:नगर मनमाड महामार्ग रस्त्यासाठी अनोखे आंदोलन... सामाजिक कार्यकर्ते संजय काळे यांचे आंदोलन... सावळीविहीर ते अहिल्यानगर अर्धनग्न होत पायी प्रवास.. गेल्या अनेक वर्षापासून महामार्गाची झालिये दुरावस्था.. रखडलेलं आणि निकृष्ट दर्जाचं काम याबाबत सरकारचे लक्ष वेधण्यासाठी सावळीविहीर ते अहिल्यानगर असा 110 किलोमीटरचा पायी आंदोलन केलंय सुरू.. याच दुरावस्थेचा अनोख्या पद्धतीने निषेध करत सामाजिक कार्यकर्ते संजय काळेंच्या आंदोलनाला सुरुवात... विविध संघटनांसह आता सामाजिक कार्यकर्त्यांनी ही लक्षवेधी आंदोलन सुरू केल्याने नगर मनमाड महामार्ग बनलाय चर्चेचा विषय... नगर मनमाड महामार्गाच्या दुरावस्थेसाठी सुरू असलेल्या अर्धनग्न आंदोलनाचा आढावा घेत सामाजिक कार्यकर्त्यांशी बातचीत केले आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी....
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के छायानगर में युवक की मौत हत्या का शक, जांच जारी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छायानगर में चंदन का ससुराल है। सुबह इलाके के लोगों ने शव को देखा और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मृतक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.
0
0
Report

बीना जीआरपी ने मोबाइल चोर को पकड़ लिया, 7 लाख के मोबाइल बरामद

Sagar, Madhya Pradesh:ट्रेन में यात्रियों के बैग और मोबाइल चुराने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईपैड और अलग-अलग कंपनियों के 36 मोबाइल जिनकी कीमत करीब 7 लाख 82 हजार रुपए है बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। बीना जीआरपी थाना क्षेत्र का में 12 अगस्त को कर्नाटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हुआ था। बैग में आईपैड, मोबाइल चार्जर, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। इस मामले में जीआरपी भोपाल से केस डायरी मिलने के बाद बीना जीआरपी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि डाक बंगले के पीछे एक व्यक्ति आईपैड बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके से विदिशा निवासी 37 वर्षीय नितिन यादव को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से आईपैड बरामद हुआ, जिसका मिलान चोरी के मामले से किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर पूर्वी रेलवे कॉलोनी में एक डेरे के पास से 34 मोबाइल और बरामद किए गए। आरोपी के पास पहले से मिले दो मोबाइल मिलाकर कुल 36 मोबाइल जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 7 लाख 31 हजार रुपए बताई गई है। आईपैड की कीमत 51 हजार रुपए है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विदिशा के अलग-अलग थानों और जीआरपी में चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल 11 अपराध दर्ज पाए गए हैं। जीआरपी अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद मोबाइलों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top