icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट बनाने वाले गैंग का भण्डाफोड़, लाखों के उपकरण बरामद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बाबुडंगाल मोड़ स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े जर्जर भवन में चल रही इस अवैध मिनी प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के जाली लॉटरी टिकट, 9 प्रिंटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के कई अन्य सदस्य फरार हैं. पुलिस का दावा है कि यह गिरोह बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में फर्जी लॉटरी टिकट की सप्लाई करता था. शनिवार को धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने बाबुडंगाल मोड़ स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े पुराने भवन की घेराबंदी कर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान वहां से विभिन्न कंपनियों और अलग-अलग मूल्य के छपे हुए 95 बंडल जाली लॉटरी टिकट, 9 प्रिंटर, 2 बड़े जेरॉक्स मशीन, पेपर कटर, स्टेपलर, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई. मौके से सावलापुर कालुबथान निवासी स्वरूप मल्लिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने प्रकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह, जय सिंह उर्फ पिंटा उर्फ भगत सिंह, पिठरकियारी निवासी ननहकु तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी लॉटरी टिकट छापने और झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ में इसकी खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है. इस मामले में चिरकुण्डा थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. प्रकाश सिंह और जय सिंह उर्फ पिंटा के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आर्थिक पहलू, फर्जी लॉटरी की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
0
0
Report

1 सितम्बर से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा: MSP और पानी बचाने की मांग तेज

Barnala, Bathinda, Punjab:संयुक्त किसान मोर्चा (पंजाब) ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इस आंदोलन का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किया गया है। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के प्रांतीय अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्ज गिल ने पंजाब स्तरीय अहम बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऐलान किया कि 1 सितंबर से चंडीगढ़ में हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत लगातार पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। कर्ज माफी और 60 साल से ऊपर के किसानों को 10,000 पेंशन पक्की हो, दिल्ली जैसा आंदोलन दोहराने की तैयारी है। किसान यूनियन डकौंदा के प्रांतीय अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्ज गिल ने बताया कि मोर्चे की मुख्य मांग पंजाब के नदी के पानी की रक्षा करना है; सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पानी से संबंधित पुराने समझौते रद्द करने, भूजल के गिरते स्तर और फसल विविधीकरण पर चर्चा करने की बात कही। किसान वैकल्पिक फसलें बोने के लिए तैयार हैं, पर पंजाब सरकार पांच फसलों—बासमती, मक्का, आलू, सब्जियाँ और दालों—पर MSP दे और सरकारी खरीद गारंटी करे। मूंग MSP करीब 8,500 रुपये पर है लेकिन प्राइवेट व्यापारी इसे 6,000 रुपये में लूट रहे हैं। सरकार मार्कफेड जैसी संस्थाओं के जरिए आलू और दालों की खरीद कर सप्लाई करे। बासमती पानी बचाती है। MSP गारंटी मिलने पर किसान धान छोड़ने के लिए तैयार होंगे, प्रदूषण घटेगा। व्यापार के लिए बॉर्डर खोलने की मांग है ताकि फसलें अरब देशों में भेजी जा सकें। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान कर्ज के मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है। आने वाले चुनावों में इसे जोर-शोर से उठाया जाएगा। नारे 'जय जवान, जय किसान' के अनुरूप 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हर किसान को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए, जिसमें केंद्र और पंजाब सरकार भागीदारी करें। ट्रॉलियों के काफिले के बारे में कहा गया कि किसान दिल्ली मोर्चे जैसी तैयारी के साथ चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। आगे जिलावार ट्रॉलियों और राशन की ड्यूटियाँ तय की जाएंगी। सरकार को चेतावनी दी गई कि रोकने पर सख्त फैसला लिया जाएगा, लेकिन किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।
0
0
Report

कांवड़ मार्ग पर मीट-नॉनवेज दुकानों के बंद को लेकर प्रशासन की सख्त कार्रवाइयाँ

Jaspur, Uttarakhand:कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर की पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जसपुर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट-मांस की दुकानों और नॉनवेज होटलों को यात्रा दौरान बंद कराने की कार्रवाई की गई है। दुकानदारों और होटल स्वामियों को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक इन आदेशों का पालन करें। चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश पांडेय कोतवाल जसपुर ने बताया कि सावन मास के प्रारंभ होते ही अनाउंसमेंट किया गया और जो भी नॉनवेज मीट, अंडा, मछली से संबंधित दुकानें हैं—पकाकर बेचने वाली हों या कटिंग करके बेचने वाली हों—सभी को नोटिस तामील कर दी गई और पूरे सावन के दौरान इन दुकानों को बंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। अगर नियम का उल्लंघन पाया गया या ऐसी दुकान खुली मिली तो विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पति ने दोस्त के साथ नैना नदी पुल पर पत्नी की हत्या की कोशिश

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी चौकी अंतर्गत नैना नदी पुल पर एक पति ने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि पहले महिला को पुल से नदी में धक्का दिया गया और जब वह जिंदा बच गई, तो शराब के धातु के केन से उसके गले पर लगातार कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश, निवासी शंकरगढ़ (उत्तर प्रदेश), ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे से मिलने शंकरगढ़ आई थी और पंजाब लौटने के लिए पति से प्रयागराज छोड़ने की बात कही। आरोप है कि पति उसे प्रयागराज ले जाने के बजाय सुनसान नैना नदी पुल पर ले गया, जहां पहले से मौजूद अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया, जबकि घटना के दौरान उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा मौके पर बिलखता रहा। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कल्याण स्टेशन परिसर में 24 घंटे में तीन घटनाओं से सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं

Kalyan, Maharashtra:कल्याण स्टेशन परिसर असुरक्षित.. कल्याण स्टेशन परिसरात २४ तासात तीन घटना, पोलिसांचा वचकच राहिला नाही.. कल्याण स्टेशन परिसरातील २४ तासात तीन धक्कादायक घटना समोर आल्या असल्याने स्टेशन परिसर सुरक्षित राहिला नसल्याचं समोर येत आहे. शुक्रवारी सायंकाळी इथे मारहाणीची घटना घडली. त्यानंतर आज दुपारी तृतीयपंथीयांनी एकाला पोलिसांसमोर नग्न करत मारहाण केली. दरम्यान अवघ्या काही तासातच कल्याण स्टेशन परिसरात एका हमालावर चाकूचा हल्ला करून हल्लेखोर पसारा झाला. रिक्षा चालकाने हल्लेखोराचा पाठलाग करून पकडण्याचा प्रयत्न केला, मात्र हल्लेखोर पळाला. हल्लेखोर पळत असताना रिक्षा चालकाने पोलिसांना याची माहिती दिली मात्र पोलिसांनी या घटनेकडे गंभीरपणे घेतले नसल्याचे रिक्षा चालकाने आरोप केलेय. कल्याण स्टेशन परिसरात गर्दी, फेरीवाले, तृतीयपंथी, वारंगना मुळे स्टेशन परिसरात प्रवाशांना असुरक्षित वाटत आहे. या सगळ्या घटनांमुळे पोलीसांच्या कार्यक्षमतेवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित होत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

पानी की बोतल को लेकर स्कूल विवाद वायरल: शिक्षिका पर आरोपों की जांच शुरू

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदलाई में पानी की बोतल को लेकर एक विवाद सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के सिर पर चोट लगने की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे परिजनों ने महिला शिक्षिका की बोतल से पानी पी लिया जिसके बाद शिक्षिका ने इसका विरोध किया और परिजनों के हाथों से पानी की बोतल छीन ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया साथ ही छात्रा के परिजनो द्वारा टीचर पर आरोप लगाया गया कि टीचर ने उन्हें अपमानित किया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तथा खबर की पुष्टि नहीं की गई है। परिवारजन ने बताया कि जब उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है तो बच्चों के साथ क्या होते होंगे। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी छात्रा के सिर पर किसी अन्य क्लास के छात्र ने मार दी जिससे चोट लगी थी। जब वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे थे, वहां मौजूद अन्य टीचर ने उन्हें पानी पिलाने के लिए बोतल दी लेकिन वह पानी की बोतल समरीन टीचर की थी और समरीन टीचर ने हमारे हाथों में पानी की बोतल देख उनसे अपमानित किया और पानी की बोतल छीन ली। मामले को लेकर परिजनों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी और कार्रवाई की मांग की। समरीन के अनुसार उनका किसी का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था और यह आरोप गलत हैं। अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना है। पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

आंबा घाट में भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे, भारी वाहन बंद

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. आंबा घाटात मुसळधार पावसामुळे रस्त्याला भेगा;..अवजड वाहतूक पूर्णपणे बंद!.. अँकर कोल्हापूर-रत्नागिरी राष्ट्रिय महामार्गावरील आम्बा घाटातून प्रवास करणाऱ्या प्रवाशांसाठी एक महत्त्वाची बातमी.. मुसळधार पावसामुळे आंबा घाटात रस्त्याला गंभीर भेगा पडल्याने रत्नागिरीच्या जिल्हाधिकाऱ्यांनी सुरक्षेचा उपाय म्हणून घाटातील सर्व प्रकारच्या अवजड वाहनांच्या वाहतुकीवर पुढील आदेशापर्यंत पूर्ण बंदी घातली आहे.. या मार्गावरून केवळ हलकी आणि अत्यावश्यक सेवेतील वाहनेच अत्यंत खबरदारीने प्रवास करू शकतील.. अवजड वाहनांसाठी अणुस्कुरा,भुईबावडा आणि फोंडा घाट हे पर्यायी मार्ग सुचवण्यात आले असून,नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्यांवर कडक कायदेशीर कारवाई केली जाणार आहे..
0
0
Report
Advertisement

सीवान गोलीबारी मामला: कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग 팀 पहुंची, परिवारों को न्याय का भरोसा

Siwan, Bihar:सीवान में NEET प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी मामले की जांच और पीड़ितों से मुलाकात के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम आज सीवान पहुंची।टीम में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद मनोज राम, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, विधायक विक्रांत भूरिया समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सबसे पहले टीम शहर के शेख मुहल्ला स्थित पीड़ित छात्र मोहम्मद आरिफ कुरैशी के घर पहुंची, जहां उन्होंने आरिफ, आकाश यादव और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।मुलाकात के दौरान नेताओं ने पीड़ित परिवारों का पक्ष सुना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष साबित होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फैक्ट फाइंडिंग टीम सीवान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेगी।मुलाकात के बाद पूरे घटनाक्रम का रिपोर्ट राहुल गांधी जी को सौंपी जाएगी।वहीं इस मुद्दे को सदन में भी उठाया जाएगा। बाइट- इमरान प्रतापगढ़ी,कांग्रेस सांसद।
0
0
Report

धनबाद के हॉल रोड हादसे में कौशल्या देवी की मौत, मजदूरों में विरोध

Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद जिले के गोंदुडीह खास कुसुंडा कोलियरी अंतर्गत केकेसीपी सीआईएसएफ चेकपोस्ट की ओर जाने वाले हॉल रोड पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाइवा की चपेट में आने से महिला मजदूर कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कौशल्या देवी 13 नंबर दंगल में ट्रक लोडिंग का काम करती थीं। शनिवार को वह हॉल रोड से गुजर रही थीं, तभी हाइवा संख्या JH10AY की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक लोडिंग में काम करने वाले बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर जुट गए। मजदूरों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर गोंदुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं, सीआईएसएफ की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है。
0
0
Report

मानसून की पहली बारिश ने नगर परिषद की तैयारी उघाड़ी, जलजमाव बना हंगामा

Sheikhpura, Bihar:मानसून की पहली और जोरदार बारिश ने नगर परिषद की तैयारी की पोल खोल दिया है ।आधा घंटे से ज्यादा हुई मूसलाधार बारिश से समायला����हालय,अनुमंडल,निबंध कार्यालय के आगे झील सा नजारा हो गया। जिसके कारण ऑफिस से आने जाने वाले लोगों के साथ कर्मियों को भी परेशानी बढ़ा दिया है।अचानक मूसलाधार बारिश से समाहरणालय जलमग्न हो गया।साथ ही जिला सहकारिता कार्यालय के समक्ष जलजमाव की स्थिति है।जबकि वीआईपी रोड पर नाले का गंदा पानी बहने से लोगो को परेशानी बढ़ा दिया है।मूसलाधार बारिश जिला के एका दुका स्थानों पर हुई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए जबकि जोरदार बारिश से धान रोपनी भी गति पकड़ने की उम्मीद है।वही मानसून की जोरदार बारिश से लोगो में भी खुशी है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद के 18 छात्रों की अविलंब रिहाई के लिए कांग्रेस का आक्रामक दबाव

Jehanabad, Bihar:नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमों को वापस लेने के राज्य सरकार के आदेश के बावजूद, जहानाबाद के 18 छात्र अब भी जेल की सलाखों के पीछे रहने को मजबूर हैं। इसी मुद्दे की पड़ताल के लिए शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम जहानाबाद पहुंची। जहां कांग्रेस टीम ने जेल में बंद छात्रों के परिजनों से मुलाकात की और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में जहानाबाद ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की सजा मिल रही है। सरकार ने मुकदमों को वापस लेने की घोषणा तो कर दी, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासनिक लापरवाही की वजह से निर्दोष छात्र आज भी जेल में बंद हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ ऐसा अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि राज्य सरकार अपने आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराते हुए सभी 18 छात्रों को बिना शर्त अविलंब रिहा करे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी और पूरे बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।
0
0
Report

कृष्णनगर सदर अस्पताल में प्रसूता के साथ अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही, सीजर के बाद नवजात की मौत

Krishnanagar, West Bengal:সরকারি হসপিটালে উত্তেজনা, প্রসূতির কোনো চিকিৎসা হয়নি,মায়ের গর্বে সন্তান নড়াচড়া করছিল,গত সাতদিন ধরে হসপিটালে ভর্তি থাকা অবস্থায়।আজ সিজার করে মৃত সন্তান দেখায়,আর শিশুর মা এর অবস্থা সংকটজনক, হসপিটালে আসলো পুলিশ।প্রসূতি প্রসব যন্ত্রনা নিয়ে কৃষ্ণনগর সদর প্রসূতি সরকারি হসপিটালে ভর্তি হয়ে,সাতদিন কোনো চিকিৎসা হয়নি দাবি পরিবারের, আজ সিজার করে সদ্যজাত সন্তান দেখায় পরিবার কে তবে মৃত। তার পরে উত্তাল হয়ে ওঠে কৃষ্ণনগর সদর হসপিটাল চত্তর, কোন চিকিৎসা হয়নি দাবি পরিবারের, নার্স ডাক্তার,এবং হসপিটালের সিকিউরিটি সবাই খারাপ ব্যবহার করে। পেসেন্টের বাড়ি ভীমপুর থানার অধীন কুলগাছি পানসিপারা, পেশেন্টের নাম অঙ্কিতা সাধুখা প্রামানিক। স্বামীর নাম সম্রাট প্রামানিক。
0
0
Report

चंदा-वीसولی के आरोप: कुन्ज बिहारी संथालिया के खिलाफ शिकायत, पुलिस जांच शुरू

Howrah, West Bengal: BJP के एक ट्रेड यूनियन के नाम पर चंदा तোলने के आरोप। कुन्ज बिहारी सान्थालিয়া के खिलाफ शिकायत। मध्य हावड़ा के एक भाजपा कर्मी Bantara थाना में शिकायत करते हैं।HAवाड़ा सर्कल के सामान्य সম্পাদক sourendra samman बताते हैं भाजपा के कोई मजदूर संगठन नहीं हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मजदूर संगठन हैं लेकिन इसके बाहर जाकर अगर कोई मजदूर संगठन का दावा करता है तो वह स्वघोषित संगठन है। लेकिन कुन्ज बिहारी संथालिया विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित दल के नेताओं की तस्वीरें लगाकर बैनर दे चुके हैं। उनके ख‍िलाफ उठे आरोपों को वे अस्वीकार करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने केवल कुछ दिन पहले इस मजदूर संगठन से जुड़ाव बनाया है। आरएसएस समर्थित यह संगठन उन्हें सह-उपाध्यक्ष बना चुका है। उनकी पत्नी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी थीं, इस वजह से उन पर बदनामी कराने का प्रयास हो रहा है। किसी भी चंदाबाज़ी के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि निर्दिष्ट शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top