227405
UP में निर्माणाधीन पुल की साइड सड़क बहने से आवागमन हुआ बाधित
Amethi, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुल की साइड लाइन की सड़क बारिश के कारण बह गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। बंद किए गए बाईपास के बावजूद लोग और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर मानकविहीन सर्विस लाइन से आ-जा रहे हैं। सड़क की खराब गुणवत्ता बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल पाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा: नांता थाने के हैड कांस्टेबल तिलक चौधरी और मोहित जाट लाइन हाजिर
Kota, Rajasthan:कोटा शहर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, खराब आचरण एवं थाने में गुटबाजी के आरोपों के चलते किया लाइन हाजिर, नांता थाने के हैड कांस्टेबल तिलक चौधरी एवं भीमगंजमंडी थाना कांस्टेबल मोहित जाट को किया लाइन हाजिर, शहर SP तेजस्वनी गौतम को लगातार मिल रही थी शिकायत, हेड कांस्टेबल पर गुटबाजी की शिकायत एवं कांस्टेबल पर शराब पीने,विवाद एवं झगड़े के थे आरोप, भविष्य में अनहोनी की आशंका को देखते हुए SP ने लिया एक्शन, मोहित जाट पूर्व में दादाबाड़ी एवं बोरखेड़ा थाने से हो चुका लाइन हाजिर0
0
Report
चंदौली की महिलाएं तालाब साफ कर छठ घाट बनवाकर दिखाईं मिसाल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... छठ पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं, खुद संभाली तालाब की सफाई और घाट को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सभासद आरती यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने की बरम बाबा तालाब की सफाई पिछले तीन वर्षों से महिलाएं खुद आगे आकर तालाब की सफाई और छठ घाट को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाए हैं सभासद आरती यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान तालाब से अतिक्रमण हटवाकर छठ पूजा घाट बनवाने का संकल्प लिया था, अब सपना हुआ साकार दामोदर दास और मानसरोवर तालाब पर भीड़ का दबाव कम होने के साथ स्थानीय महिलाओं को मिल रही बड़ी राहत अब नगर के लोग बनारस जाने के बजाय स्थानीय घाटों पर ही कर रहे हैं छठ पूजा सभासद के मुताबिक, घाट की व्यवस्था में हर साल प्रशासन का सहयोग मिलता है, डीएम, एडीएम और कोतवाल भी करते हैं निरीक्षण छठ पूजा के दौरान किसी दुर्घटना से बचाव के लिए पानी की गहराई का रखा जाता है विशेष ध्यान जिले के बड़े तालाबों में शुमार है पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड-21 में तालाब. बाइट : आरती यादव, सभासद, सुभाष नगर, पीडीडीयू नगर, चंदौली0
0
Report
हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला गया जुलूस; पुलिस का सख्त संदेश
Jaipur, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला जुलूस पुलिस ने जगदंबा नगर में हत्या के चारों आरोपियों को गलियों में घुमाया करधनी इलाके में जगदंबा नगर में बुधवार रात विजय बाजिया की कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर हत्या कर दी थी पुलिस ने हत्या के आरोप में अनीश गोल्या, कमलेश, युवराज और दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया इसके बाद आरोपियों को पैदल ही गलियों में घुमाया गया इससे आमजन को संदेश दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान लोगों ने पुलिस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की0
0
Report
Advertisement
AMU छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने विजय रैली बाद नाइंसाफी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने जीत के बाद समर्थक छात्रों के साथ विक्ट्री रैली निकालकर जश्न मनाया नॉर्थ से शुरू हुई रैली सेनेटरी गेट पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल हुए इस दौरान नोमान असरद ने पिछले eight वर्षो में छात्रों के साथ हुई कथित नाइंसाफी को लेकर इंतजामिया को खुली चेतावनी दी वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नोमान ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई नोमान असरद ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एएमयू किसी की निजी संस्था नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत स्थापित यूनिवर्सिटी है उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वाले मंत्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की नोमान ने साफ कहा कि अब छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते छात्रों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी छात्रसंघ छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा0
0
Report
संभल में प्रधान चुनाव के रंजिश पर बवाल, फायरिंग समेत पथराव
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर गांव में बवाल। सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग। सपा समर्थक दबंगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव के साथ फायरिंग की ..जमकर काटा बबाल। दोनों पक्षों के बीच पथराव। फायरिंग से गांव में मची अफरा तफरी। दोनों पक्षों के बीच पथराव, मारपीट, फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। गाँव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस नाली के पानी के निकास के विवाद का मामला बता रही। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिये। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बिजुआ नगला गांव का मामला।0
0
Report
चंदौली में गोवंश तस्करों पर पुलिस का जवाबी फायरिंग, एक गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - गोवंश तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार। पुलिस चेकिंग के दौरान तस्वीरों की पुलिस टीम ने घेरा बंदी। सामने से आ रही संदिग्ध क्रूजर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। एसएचओ सदर त्रिवेणी सिंह ने पीछा कर आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने वाराणसी के लमही निवासी सूरज उर्फ गोलू पटेल को गिरफ्तार किया। क्रूजर वाहन से एक गाय और एक सांड समेत दो गोवंश बरामद। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के साथ चार अन्य साथी भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में 5 हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में गोवंश तस्करी में शामिल होने की बात आई सामने। वाराणसी से छुट्टा गोवंश लादकर बिहार ले जाने का था प्लान। मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर नहर के पास हुई घटना。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: आजम खान मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से निकले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एसपी नेता आजम खान को मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पुलिस कर्मी लेकर निकले दिल्ली: ED के कर्मचारी सपा नेता आजम खान को मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से बाहर ले गए0
0
Report
अनूपपुर कोतवाली में MPEB कर्मी के घर लाखों की चोरी, डॉग स्कॉट से जाँच
Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर कोतवाली में MPEB कर्मी के घर लाखों की चोरी, डॉग स्कॉट से जाँच. खिड़की तोड़कर कई लाखों के सामान की चोरी के वारदात को दिया गया अंजाम. नगदी समेत सोना चांदी हुआ चोरी. अनूपपुर कोतवाली के बरबसपुर का मामला. मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस साइबर टीम डॉग स्कॉट की मदद से कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच.0
0
Report
डिट्रोयट बस पर मुफ्त सवारी के लिए दो घोड़े चढ़े, विभाग ने कहा असुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:डिट्रोयट बस पर मुफ्त सवारी के लिए दो घोड़े चढ़े, विभाग ने कहा असुरक्षित0
0
Report
Advertisement
बैतूल चाकूबाजी: 5 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी भी पकड़ में
Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 7 जुलाई की सुबह सोनाघाटी माता मंदिर के सामने अभिषेक चन्द्रसूर्या और अमन चन्द्रसूर्या ने नरेश विश्वकर्मा और धनराज विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक चन्द्रसूर्या ने दोनों युवकों के पेट पर चाकू से वार कर दिया। हमले में धनराज विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं,जिसके चलते उसे बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। घटना को लेकर कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं अब दूसरे आरोपी अमन चन्द्रसूर्या को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।0
0
Report
राष्ट्रपति भवन में मंडला के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के एकलव्य विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर डंका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान एंकर - जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में मंडला जिले ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी शानदार पहचान दर्ज कराई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा है। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न केवल मंडला, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति भवन में मंडला के नाम का गौरवगान... जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत हुए इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव एवं एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर एवं विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य श्रीमती रीना ने सम्मान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मंडला के विद्यालय को मिला यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और जनजातीय कार्य विभाग के सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।0
0
Report
घोड़े-खच्चरों की लीद से बने फायर पैलेट्स: ठंड में केदारनाथ गर्म पानी और जंगल सुरक्षा
Dehradun, Uttarakhand:केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों की लीद से तैयार हो रहे बायोफ्यूल ब्रिकेट्स (फायर पैलेट्स) बनाए जा रहे हैं. पर्यटन विभाग के इस अनूठे इनोवेशन से न सिर्फ तीर्थयात्रियों को गर्म पानी मिल रहा है, बल्कि इसे लेंटाना घास और पिरुल से जोड़कर जंगलों को आग से बचाने की भी बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की लीद से फायर पैलेट्स का देश में पहला प्रयोग किया गया है. उत्तराखंड में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है. इस परियोजना से साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण दोनों मोर्चों पर सफलता मिल रही है. सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर लीद के बड़े ढेर से यात्रियों को दुर्गंध और परेशानी उठानी पड़ती थी, अब इसे उपयोगी ईंधन में बदला जा रहा है ताकि स्वच्छता और ऊर्जा दोनों का लाभ मिले. केदारनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे चला जाने पर पानी जम जाता है. इन पैलेट्स की मदद से पानी गर्म कर यात्रियों को पीने और हाथ धोने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. CSR के जरिए इसकी क्षमता बढ़ाने की योजना है ताकि बड़े पैमाने पर लाभ मिल सके. pilot प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद लेंटाना घास और पिरुल को शामिल किया जा रहा है ताकि जंगलों से इन अवरोधकों को हटाकर फायर पैलेट्स और अन्य बायो-प्रोडक्ट बनाए जा सकें. इससे वनाग्नि का खतरा घटेगा और ग्रामीण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. सरकार इस मॉडल को केदारनाथ तक सीमित नहीं रखना चाहती, भविष्य में यमुनोत्री धाम और हेमकुंड साहिब के मार्गों पर भी इसे लागू करने की तैयारी है. उच्च ऊंचाई वाले इन यात्रा मार्गों पर लीद का वैज्ञानिक निस्तारण कर ठंड के दौरान ऊर्जा और स्वच्छता दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा. अगर यह मॉडल हिमालयी राज्यों में बड़े पैमाने पर सफल होता है, तो यह स्वच्छता, वैकल्पिक ऊर्जा और ग्रामीण आजीविका का एक मजबूत उदाहरण बनेगा.0
0
Report
Advertisement
पासपोर्ट घोटाले में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में अधिकारी भी आरोपी?
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक पासपोर्ट होते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नवदिया वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद इमरान वर्ष 2018 में रोजगार के सिलसिले में जॉर्डन के अकाबा शहर गया था। वहां एक गारमेंट कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात श्रीलंका निवासी सुरैनी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो मार्च 2019 में महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। यहां उसने इमरान से निकाह कर लिया। तीन जून 2019 को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद महिला ने नाम बदलकरजैनब बेगम रख लिया। इसी दौरान वीजा की अवधि खत्म हो गई और पासपोर्ट भी गुम गया। पुलिस के मुताबिक इमरान, जैनब और प्रधान प्रतिनिधि नजीब खां ने कथित रूप से मिलीभगत कर महिला की श्रीलंका नागरिकता छिपाई। आरोप है किइसके बाद फर्जी निवास और मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार कराए गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर 26 जुलाई 2021 को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया।पासपोर्ट कार्यालय बरेली से मिले शिकायती पत्र की जांच के बाद पुलिस ने आज 12 नवंबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मो. इमरान, जैनब बेगम और प्रधान प्रतिनिधि नजीब खां को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।मामले में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब पुलिस जांच में इन कर्मचारियों की भूमिका भी सवालो के घेरे में है।0
0
Report
Tau Robotics का Sergey घर के काम करेगा, ताकि आप आराम कर सकें
Noida, Uttar Pradesh:Sergey is a robot from Tau Robotics that will do the housework so you don’t have to.0
0
Report
चीन के रोबोट लोडिंग में तेज़ी और सटीकता, ऑटोमेशन में नई प्रगति
Noida, Uttar Pradesh:A robot performs loading operations with remarkable precision and speed, showcasing China's advances in automation and robotics!0
0
Report
Advertisement
