227405
अमेठी में ब्लॉक परिसर में चोरों ने बाइक चुराई
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में ब्लॉक परिसर में चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक चुरा ली। ADO पंचायत की मीटिंग में आए व्यक्ति की बाइक ब्लॉक परिसर में खड़ी थी लेकिन मीटिंग के बाद बाइक गायब मिली। घटना के समय परिसर में लगे CCTV कैमरे बंद थे जो केवल दिखावे के लिए लगाए गए थे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे पर स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर शहर में मॉक एयर स्ट्राइक ड्रिल, आग बुझाने और ब्लैकआउट टेस्ट
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर शहर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल, बिल्डिंग में आगजनी, घायलों के बचाव का किया अभ्यास, 10 मिनट तक शहर में रहा ब्लैक आउट गृह मंत्रालय के निर्देशों पर आज जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात को डूंगरपुर शहर में मॉक ड्रिल की गई। शहर के गेपसागर की पाल एयर स्ट्राइक के बाद आग लगने का सीन क्रिएट किया गया। जिसमें आग को बुझाने, घायलों के बचाव राहत कार्य का अभ्यास किया गया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक शहर में ब्लैक आउट किया गया ओर लोगो को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर देशलदान, एसपी मनीष कुमार की मौजूदगी में शहर के गेपसागर की पाल पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। रात 8 बजकर 8 मिनट पर शहर के गेपसागर की पाल पर एयर स्ट्राइक का मेसेज किया गया। एयर स्ट्राइक से आग लगने ओर कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही कई विभागों के अधिकारी पहुंच गए। फायर ब्रिगेट की टीम आग बुझाने में जुट गई। स्वास्थ्यकर्मी, स्काउट गाइड की टीमें बचाव राहत कार्य के साथ घायलों को सुरक्षित बचाव कार्य करते दिखे। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासनिक अधिकारी हर विभाग की गतिविधि ओ heidän रिस्पॉन्स टाइम को नोट किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान शहर में करीब 10 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई। इससे शहर के सड़कों ओर कालोनियों में अंधेरा छा गया। वही लोगो ने भी ब्लैक आउट के तहत घरों की बिजली बंद रखी। कलेक्टर ओ एसपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशों पर मॉक ड्रिल की गई है।0
0
Report
टोंक दौरे के दौरान राधामोहन दास अग्रवाल ने सचिन पायलट पर निशाना साधा
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निवाई में भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान, सचिन पायलट पर साधा निशाना एंकर..निवाई के 80 फीट रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी और मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में 51 किलो फूलों की माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने 27 अप्रैल को टोंक में प्रस्तावित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में बिना नाम लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि “टोंक विधायक उत्तर प्रदेश से आकर यहां से विधायक बने हैं और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इस तर्क से तो मैं भी प्रदेश प्रभारी हूं, तो मैं भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकता हूं।” उन्होंने दावा किया कि जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं और 2028 के चुनाव में टोंक में भी भाजपा का विधायक बनेगा। प्रदेश प्रभारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर भवन के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि छोटी जगह पर इतना भव्य और सुंदर भवन बनाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस भवन की तस्वीरें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जाएं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को हराने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जरूरत नहीं, बल्कि एक साधारण भाजपा कार्यकर्ता भी उन्हें हरा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की All India Trinamool Congress (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए उसे “गुंडों की पार्टी” बताया और दावा किया कि भाजपा बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ इतिहास रचने जा रही है। बाइट 01 भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल0
0
Report
भीलवाड़ा ब्लाइंड मर्डर: चार गिरफ्तार, अफीम के लालच में हत्या
Noida, Uttar Pradesh:District -Bhilwara Local Location-mandalgarh माण्डलगढ़: मांडलगढ़ क्षेत्र के खंगारजी का खेड़ा रोड पर जंगल में एक सप्ताह पहले मिले अज्ञात युवक के रक्त रंजित शव के मामले का पुलिस ने आज खुलासा किया है, भीलवाड़ा साईबर सेल व मांडलगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत 18 अप्रैल 2026 को खंगारजी का खेड़ा के सुनसान जंगल में 2-3 दिन पुराना एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, मृतक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान एक सप्ताह बाद जालौर जिला निवासी नगाराम पुत्र भूराराम चौधरी (32) नया मोरसीम, थाना बागोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी किषनलाल ओड निवासी बोलपुरिया (मांडलगढ़) पर संदेह हुआ। उसे डिटेन कर पूछताछ करने पर अन्य आरोपी ईश्वर कुमार गाडिया लुहार, विनोद गाडिया लुहार व कमलेश माली ने हत्या की वारदात कबूल की。 वारदात का कारण आरोपियों ने मृतक को अफीम देने के बहाने विश्वास में लेकर दिल्ली से माण्डलगढ़ बुलाया और खंगारजी का खेड़ा जंगल में ले जाकर ब्लेड से गला काट कर हत्या कर दी। ओर मृतक से 70 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण लूट लिए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है、 बाईट। धर्मेंद्र सिंह यादव पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, नोट। इस खबर के विजुअल ओर बाईट साथ मे हैं।0
0
Report
Advertisement
जमुई में पुलिसकर्मी गैंग: अपहरण-फिरौती मामले में 4 गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई में पुलिसकर्मियों का काला कारनामा उजागर, अपहरण कर वसूली करने वाले 4 गिरफ्तार जमुई:जिले में अपहरण और फिरौती से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों की ही संलिप्तता पाई गई है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जमुई एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:30 बजे पिंटू कुमार (पिता- जगदीश यादव, निवासी- ग्राम नर्वदा, थाना व जिला- जमुई) के लिखित आवेदन पर जमुई थाना कांड संख्या 193/2026, धारा 140(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचक ने बताया कि उनके बड़े भाई संतोष कुमार 23 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे अपनी क्रेटा गाड़ी से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शाम करीब 7:30 बजे संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छोड़ने के लिए ₹5 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। साथ ही नवादा आने को कहा गया। इसके बाद पिंटू कुमार अपने साले राहुल कुमार और चचेरे भाई मनीष के साथ ₹2 लाख लेकर नवादा पहुंचे, जहां पकरीबरावाँ उत्पाद थाना में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के एवज में ₹1.5 लाख रुपये दे दिए गए। जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि इस घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि पकरीबरावाँ उत्पाद थाना के ही दो सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और दो होमगार्ड थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचक से वसूली गई ₹1.5 लाख की राशि एएसआई दिलीप कुमार के घर से बरामद की गई है। साथ ही क्रेटा कार को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि इस घटना को पुलिसकर्मियों द्वारा ही अंजाम दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
समस्तीपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे युवक की मौत, दिल्ली से आया था
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा ,नहाने गए 22 वर्षीय युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम। वारिसनगर थाना क्षेत्र के मटुआ वार्ड-6 निवासी उमेश महतो के 22 साल के बेटे सुमंत कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। गर्मी के कारण चापाकल में पानी सूख गया था, जिसके चलते सुमंत चौर में बने एक पानी के गड्ढे में नहाने गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सुमंत को गड्ढे से बाहर निकाला। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर निशांत कुमार ने बताया कि सुमंत कुमार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने इस घटना की सूचना वारिसनगर थाने की पुलिस को दे दी है। वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एक युवक की मौत होने की सूचना उन्हें हासिल हुई है। पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचकर मृत युवक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।0
0
Report
गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट: भीड़ ने एक अपराधी को मौत के घाट उतारा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एक बार फिर भीड़ का फैसला देखने को मिला जहाँ ज्वेलरी दुकान लूट कर भाग रहे 4 अपराधियों को अलग-अलग जगहों पर पकड़कर भीड़ ने पिटाई कर दी जिसमें एक अपराधी की मौत हो गई वही 3 अपराधियों का इलाज़ चल रहा है आज शुक्रवार जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में 5 अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बलपर ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने 1 अपराधी को पकड़ लिया वही अन्य अपराधी फायरिंग करते हुए भागने लगे फायरिंग में 2 स्थानीय व्यक्ति को गोली लग गई जिसमें एक व्यक्ति बदलब मिश्रा की मौके पर मौत हो गई वही एक घायल को इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया भागने के दौरान और दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया व जमकर पिटाई कर दी वही खेल मैदान से एक अपराधी का शव बरामद हुआ घटना में शामिल कुल 4 अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गए जिनमें एक अपराधी की मौत हो गई वही 3 अपराधियों का इलाज़ चल रहा है मौक़े पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने बताया कि लाला छापर बाजार में 5 अपराधियों के द्वारा लूट का प्रयास किया गया इस दौरान फायरिंग की गई जिसमें 2 स्थानीय लोगों को गोली लगी जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वही 1 अपराधी की मौत हो गई 3 अपराधियों का इलाज़ पुलिस के देखरेख में चल रहा है घटना में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा0
0
Report
Advertisement
सासाराम के मेडनीपुर में आग से चार घायल, दीवार गिरने से लोग दबे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मेडनीपुर गांव में एक झोपड़ी नुमा मकान में आग लग गई। लेकिन आग बुझाने के क्रम में मिट्टी का दीवार गिर जाने से उसके मालवा में दबने एवं आग से झुलसने से एक दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। घायल लालबाबू शर्मा, उसकी पत्नी पार्वती देवी, राधिका देवी तथा तरेगन देवी आग से भी झुलस गई तथा दीवार के मालवा में दबने से गंभीर रूप से घायल भी हो गई। बताया जाता है कि आज दोपहर अचानक खाना बनाने वाले एक चिंगारी से घर में आग फैल गई। जिससे लालबाबू शर्मा का घर जलने लगा तो आसपास के लोग एवं घर के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मालवा में तीन महिला सहित चार लोग दब गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को बुझाया गया तथा दीवार के मालवा से चारों को निकाला गया। वही सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है。0
0
Report
बेदा रेड लाइट एरिया में एनजीओ शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश, खास नहीं मिला
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के रेड लाइट एरिया में आज एक एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान तीन थानों की पुलिस के साथ SDPO-2 कुमार वैभव पहुंचे तथा महिला पुलिस जवानों को साथ लेकर रेड लाइट एरिया बेदा में छापामारी की। लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिलीं। आपत्तिजनक की स्थिति में कोई नहीं मिला। बता दे की कुछ दिन पहले भी इस एरिया में पुलिस की छापामारी हुई थी। जिसमें शराब के नशे में चार-पाँच लोग पकड़े गए थे। बता दे कि बेदा में नाच-गान, आर्केस्ट्रा तथा मुजरा करने वाले लड़कियों भारी संख्या में रहती हैं, जो शादी-विवाह, लग्न में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार इस इलाके में एनजीओ नया सवेरा का भी सहयोग लिया जा रहा है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग मामला: ED ने करोड़ों कैश निकासी का खुलासा
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में विदेशी फंडिंग इस्तेमाल किए जाने का खुलासा. अमेरिकी एजेंसी की तरफ से जारी फंड 6.5 करोड रुपए बस्तर और धमतरी में खपाए गए .. मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ED ने किया खुलासा .. बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीका मार्क नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया.. ईडी ने विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में फंडिंग मामले में देशभर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था.. 18 और 19 अप्रैल को कई राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी बैंक डेबिट कार्ड से भारत में बड़ी मात्रा में कैश निकाला जा रहा था। यह मामला “द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)” नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से जुड़ा है। यह संगठन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है। विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कहां हुआ प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के स्कूलों में हीट वेव लागू, 2 मई तक कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करें
Noida, Uttar Pradesh:बढ़ते तापमान को देखते हुए, दिल्ली के सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे IMD की 'हीट वेव एक्शन' गाइडलाइंस के अनुसार, 2 मई तक शिक्षा निदेशालय को एक 'कम्प्लायंस रिपोर्ट' (पालन रिपोर्ट) जमा करें. हर स्कूल से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे छात्रों के लिए सुरक्षित पीने का पानी, नामित नोडल अधिकारी और सभी ज़रूरी बचाव के उपाय उपलब्ध कराएँ. अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों को हल्के सूती कपड़े पहनाकर भेजें, अपनी क्लास के WhatsApp ग्रुप से जुड़े रहें और किसी भी तरह की चिंता होने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें. हमारे लिए हर बच्चा अनमोल है और हर छात्र की भलाई हमारे लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है. स्कूल से जुड़ी किसी भी चिंता या समस्या के बारे में आप मुझे सीधे DM के ज़रिए भी बता सकते हैं.0
0
Report
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात: दिल्ली के मुद्दों के समाधान पर सोच-विचार
Noida, Uttar Pradesh:Called on the Former President of India, Hon’ble Shri ramnathkovind Ji. His insights on the issues and challenges facing Delhi, along with their potential solutions, were inspiring and thought-provoking.0
0
Report
हाईकोर्ट ने नर्सिंग फर्जीवाड़े मामले में परीक्षा के लिए अनुमति जरूरी
Jabalpur, Madhya Pradesh:नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई हुई , जिसमें 30 हजार से ज्यादा नर्सिंग छात्रों को झटका लगा है। अदालत ने कहा कि बिना हाईकोर्ट की अनुमति के परीक्षाएं नहीं होगी। इसके साथ ही अपात्र कालेजों के छात्रों को पात्र कालेजों में ट्रांसफर किए जाए। बता दे कि 28 अप्रैल से परीक्षाएं आयोजित की गई थी। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच की तो पाया कि 800 में से 600 कालेज अपात्र थे। मामले पर अगली सुनवाई अब 28 अप्रैल को तय की गई है। आगामी परीक्षाओं के लिए नर्सिंग काउंसिल हाईकोर्ट को हाईकोर्ट की अनुमति लेनी होगी। प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग फर्जीवाडे मामले में एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल एवं जस्टिस अविनेंद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने आज सुनवाई की। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका में मध्य प्रदेश में 2020-21 में खुले सैकड़ों फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी जिसमें हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुई सीबीआई जांच में लगभग 800 नर्सिंग कॉलेजों में से करीब 600 कॉलेज अनुपयुक्त या कमियों से भरे पाए गए थे। इन संस्थानों में भवन, लैब, लाइब्रेरी, अनुभवी शिक्षक और 100 बिस्तरों वाले अस्पताल जैसी अनिवार्य सुविधाओं की भारी कमी पायी गई थी। कई कॉलेज केवल कागजों पर चल रहे थे और कई प्रिंसिपल और शिक्षक 15-15 कॉलेजों में एक साथ कार्यरत दर्शाए गए थे। मामले में याचिकाकर्ता एसोसिएशन ने आवेदन पेश कर आरोप लगाया था कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कागज़ी /अमानक कालेजों में जीएनएम कोर्स संचालित करने वाले जो 117 नर्सिंग कॉलेज सीबीआई जांच में अपात्र पाये गए थे, एमपी नर्सिंग काउंसिल उनके छात्रों को सूटेबल कॉलेजों में ट्रांसफर करने के स्थान पर उन कॉलेजों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ले रहा है, जो 28 अप्रैल से प्रस्तावित है। हाईकोर्ट ने आज की सुनवाई के बाद एमपीनNRसी की अंडरटेकिंग रिकार्ड पर लेकर आदेश दिए हैं, कि हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर कोई भी परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा, मामले की सुनवाई पुनः 28 अप्रैल को चीफ जस्टिस की अगुआई वाली युगलपीठ में होगी, अब नर्सिंग कॉलेजों की प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए एमपी नर्सिंग काउंसिल को आवेदन पेश कर हाईकोर्ट से अनुमति लेनी होगी, इसी आधार नर्सिंग कॉलेजों की परिक्षाओं पर निर्णय होगा ।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई: एग्जॉटिक मार्ट पर छापेमारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - मिलावट के खिलाफ कार्रवाई राजापार्क में एग्जॉटिक मार्ट पर कार्रवाई बिना डेट लिखी सामग्री नष्ट करवाई जांच के लिए सैंपल लिया बिना डेट लिखे 41 किलो नॉन वेज आइटम्स को मौके पर नष्ट करवाया गया। शान ब्रांड मीट मसाला का सैंपल लिया गया स्टोर में एग्जॉटिक ब्रांड के अलमोंडस फ्लेक्स का सैंपल भी मिस ब्रांड श्रेणी का अंदेशा होने के चलते लिया गया।0
0
Report
चकराता में देवदार अवैध कटान: चार गिरफ्तार, एक फरार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के जंगलों में बेशकीमती लकड़ी के तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। चकराता वन प्रभाग के कोटी कनासर रेंज में देवदार के पेड़ों पर आरा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वन विभाग की टीम जब रूटीन गश्त पर थी, तभी उन्हें जंगल में अवैध कटान की भनक लगी। घेराबंदी करते हुए टीम ने मौके से चार वन तस्करों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। विभाग ने मौके से प्रतिबन्धित देवदार के 8 नग स्लीपर और कटान में इस्तेमाल होने वाले आरे बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है。0
0
Report
बेजूबान बैल डूंगरिया वाला की अंतिम विदाई पर जनसमूह उमड़ा
Seoni, Madhya Pradesh:बेजुबान बैल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई एंकर कौन कहता है इंसान ही इंसान के लिए रोता है लेकिन इंसान एक मूक जानवर के लिए रोए वो भी सैकड़ों की संख्या में जानवर के मर जाने को लेकर रो दे ऐसा ही एक घटनाक्रम में सिवनी जिले की छपारा तहसील अंतर्गत बिहिरिया गांव से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां “डूंगरिया वाला” नाम से मशहूर एक बैल की मृत्यु के बाद उसकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। यह बैल पट (दौड़) प्रतियोगिताओं में अपनी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता था और कई राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर “अखंड हिंद केसरी” और “एमपी किंग” जैसे खिताब जीत चुका था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में लोग उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। एक बेजुबान जानवर के प्रति लोगों का यह प्रेम और सम्मान अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है。 बाइट 1 सुरेश बघेल-पट प्रतियोगिता प्रेमी 2 महसूस कुरैशी-ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
