227811
AMETHI-सत्थिन चौराहा पर नहीं है अलाव की व्यवस्था
Banarpur, Uttar Pradesh:इस हाड़ कपा देनेवाली ठंड में प्रशासन की तरफ से अमेठी के बाजार शुकुल ब्लाक के सत्थिन चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो लोगों को ठंड में बेहद मुश्किल हो रही है…जबकि जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखर बने हुए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ - NH-9 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड़* *NH-9 पर सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत।* दो बाइकों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान। सरस्वती मेडिकल कॉलिज के पास हुआ हादसा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की घटना।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से जनता में सेवा भावना का जनआंदोलन बनेगा
Kurukshetra, Haryana:‘सेवा संकल्प अभियान’ से सेवा भावना को मिलेगा जनआंदोलन का रूप : श्याम सिंह राणा कुरुक्षेत्र: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राणा ने बताया कि अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं की सहभागिता से कार्यक्रम होंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग और सड़क सुरक्षा सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां की जाएंगी। राणा ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित होगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है。0
0
Report
गाजियाबाद के रईसपुर में खतौनी त्रुटि से किसानों को परेशानी, विशेष राजस्व शिविर की जरूरत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता साबू की जीत, अस्पताल से इलाज के बाद रवाना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता साबू की जीत ज़ी मीडिया से रिसोर्ट के बाहर की एक्सक्लूसिव बातचीत कहा, जनता के आशीर्वाद से मिली मुझे बड़ी जीत विद्याधर नगर क्षेत्र से साबू को मिली जीत तबियत खराब होने के कारण अस्पताल जाकर लिया उपचार जीते हुए पार्षद थोड़ी देर बाद होंगे रिसोर्ट से रवाना0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल के विकास की कहानी हर घर पहुंचेगी
Karnal, Haryana:मोदी सरकार के 25 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : कंवरपाल गुर्जर करनाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल, करनाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल गुर्जर ने संबोधित किया。 कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर देश भर में चार कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें सरपंच से लेकर सांसद तक हमारे जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यह अभियान एक माह तक चलेगा。 गुज्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों में भाग लेंगे तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद भी करेंगे。 पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देशहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश ने अनेक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पहले अपराधियों को सरकारों का संरक्षण मिलता था लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है, सरकार पूरी तरह ईमानदारी से काम कर रही है। कुछ घटनाएं घटी हैं लेकिन पुलिस ने दो दिनों में ही अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में चुनाव प्रचार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब पहले एक ही राज्य था, अगर चुनाव के लिए कोई वहां जाता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करता है पार्टी जहां उसकी जिम्मेदारी लगाती है वहां जाना होता है। यूजीसी के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है और जो भी उस पर निर्णय आएगा वह देखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।0
0
Report
बूंदी निकाय चुनाव: भाजपा समर्थकों ने विजय उत्सव मनाकर विकास की नीति का समर्थन किया
Jaipur, Rajasthan:भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई बूंदी जिला निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में मिल रही बढ़त को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा समर्थन जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: FIR दर्ज, महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई तय
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स में हुए एक्सीडेंट के मामले पर गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी कहते हैं, 14 सितंबर, 2026 को हमारे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो मिला जिसमें एक चार-पहिया गाड़ी ने पीछे से दो-पहिया गाड़ी चला रही एक महिला को टक्कर मारी। यह घटना गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई। गुरुग्राम पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है और खुद से संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। आरोपी की पहचान के बारे में, शामिल गाड़ी के ज़रिए जानकारी जुटाई जा रही है। महिला को भी जांच में शामिल किया जाएगा और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हम महिला के वीडियो में लगाए गए आरोपों के बारे में उनसे संपर्क करेंगे, उन्हें जांच में शामिल करेंगे, उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे और उनके दावों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हम गुरुग्राम में तेज़ी से या लापरवाही से गाड़ी चलाने और ऐसी किसी भी घटना पर नज़र रख रहे हैं। बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी, हम खुद से संज्ञान लेंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे। इस मकसद के लिए बनाया गया हमारा स्पेशल सेल भी कड़ी नज़र रख रहा है। लोगों को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही इनके बारे में बेबुनियाद अफ़वाहें फैलानी चाहिए। ऐसा करना कानूनी अपराध है और कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्तर विद्युत चोरी मामलों में विभाग विफल, 11 लाख वसूली, कानूनी कार्रवाई पर जोर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में विद्युत विभाग बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने में विफल साबित हुआ है, हर साल जिले मे बिजली चोरी के सैकड़ों मामले सामने आते है, विभाग बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहता है लेकिन जुर्माना वसूलने में फिसड्डी साबित हो रहा, पिछले साल विभाग ने जिले में बिजली चोरी के 590 मामले पकड़े थे और इनपर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन अब तक महज 11 लाख रुपए की वसूली ही विभाग कर पाया है, विभाग ने अब इन मामलों में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है, बता दें कि जिले में जूनियर इंजीनियर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की जाती है साथ जिला स्तर की विजिलेंस टीम के द्वारा भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाती है。0
0
Report
एशिया कप फाइनल: भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 183 रन के लक्ष्य से जीत दर्ज की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग महिला एशिया कप में महिला क्रिकेट टीम ने लहराया जीत का परचम फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने श्रीलंका को दिया था 183 रन का लक्ष्य श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर हुई ढेर जीत के बाद टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के घर जश्न सा माहौल दीप्ति के परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी बेटी के प्रदर्शन के साथ टीम की मेहनत को बताया जीत का कारण0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स सम्मेलन पर विरोध: दिल्ली बंद, नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने ब्रिक्स सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,देश का दुर्भाग्य है कि सम्मेलन के दौरान पूरा सड़क बंद कर दिया गया, दुकानें बंद कर दी गई, पूरी दिल्ली बंद कर दिया गया। सम्मेलन होना चाहिए पर इस दौरान के लिए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए। दूसरे देश से लोगों को बुला कर क्या दिखाना चाहते हैं, हमारे यहां झुग्गी झोपड़ी नहीं है। आप क्या दिखाना चाहते हैं कि विदेश की तरह यहां भी सड़कें खाली है। बीजेपी और केंद्र सरकार में शामिल लोगों को देश के आर्थिक नीतियों में सुधार पर काम करना चाहिए, रोजगार और आधारभूत संरचना पर काम होना चाहिए। इसके बजाए आप दूसरी तरफ ले जाने का काम करते हैं। दूसरे देश के राजनयिक व्यक्ति आते हैं तो उनके साथ बिजनेस डील और देश और देश वासियों के लाभ की बात होनी चाहिए। जिस तरह से अमेरिका का टैरिफ भारत पर लग रहा उससे भी डायवर्ट करने की मानसिकता दिखती है। टैरिफ को लोग भूल जाएं, मंहगाई को लोग भूल जाएं ।0
0
Report
खैरागढ़-डोंगरगढ़ सड़क गड्ढों से त्रस्त, मरम्मत की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ से डोंगरगढ़ जाने वाली सड़क पर करीब 12 किलोमीटर का सफर इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी और वाहन चालकों के लिए खतरे का रास्ता बन गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आने वाले हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हर कुछ मीटर पर रफ्तार कम कर गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ रहा है। बारिश के बाद कई जगह स्थिति और बिगड़ गई है। यह सड़क सिर्फ स्थानीय लोगों की आवाजाही का रास्ता नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र से आने-जाने वाले वाहनों और विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग है। त्योहारी और धार्मिक अवसरों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस पहले ही चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। विरोध के दौरान सड़क मरम्मत और सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बावजूद समय बीतने के बाद भी सड़क की तस्वीर लगभग जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि शिकायत, विरोध और हादसों के खतरे के बावजूद स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा। सबसे बड़ा सवाल सड़क की जिम्मेदारी को लेकर भी है। सड़क के हिस्से को लेकर PWD और प्रधानमंत्री सड़क विभाग के बीच जिम्मेदारी का सवाल सामने आता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है, इसका फैसला कब होगा और गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से पहले सड़क कब सुधरेगी? फिलहाल राहगीर सड़क सुधार की उम्मीद में हैं, जबकि विभागीय प्रक्रिया और जिम्मेदारी का पेच सड़क की हालत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। बाइट - राहगीर पीटीसी - हेमंत पाल0
0
Report
निकाय चुनाव: भाजपा को नगर निगम में बहुमत, 58 सीटों में 37 भाजपा के खाते
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर नगर निगम मे भाजपा को मिला बहुमत, 36 सीट जीतकर बहुमत मे आई भाजपा, 58 सीटों मे 37 भाजपा के खाते मे, 12 निर्दलीय जीते, 9 पर अटक गईं कांग्रेस, कुल 70 वार्ड मे से 58 सिटो का नेतीजा घोषित, 12 सीट पर मतगणना जारी0
0
Report
Advertisement
मेघराज की एंट्री के बाद बारिश बनी गणेश उत्सव की नई चुनौती
Thane, Maharashtra:15 दिवसानंतर मेघराजाची एन्ट्री, बाप्पाच्या स्वागताआधीच पावसाची हजेरी... गेली पंधरा दिवस दडी मारलेल्या पावसाने अखेर बाप्पाच्या स्वागतासाठी हजेरी लावली आहे. पावसामुळे उकाड्यापासून दिलासा मिळाला असला तरी गणेशभक्तांची मात्र धावपळ उडाली आहे. गणपती बाप्पाच्या आगमनाची चाहूल लागताच गायब झालेल्या मेघराजाने पुन्हा एन्ट्री केली आहे. उत्सवाच्या पूर्वसंध्येलाच पावसाने बरसायला सुरुवात केल्याने वातावरणात गारवा आला आहे आणि गेल्या काही दिवसांपासूनच्या उकाड्यापासून नागरिकांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र दुसरीकडे बाप्पाच्या आगमनात पावसाची अडचण निर्माण होत आहे. मंडप उभारणी, सजावट आणि बाप्पाच्या दर्शनासाठी जाणाऱ्या भक्तांना पावसामुळे अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. एकीकडे पावसामुळे दिलासा, तर दुसरीकडे भक्तांची धावपळ असे चित्र सध्या शहापूर, भिवंडी व कल्याण परिसरात पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
दीपक बैज ने अमित शाह के UCC बयानों को भाजपा-शासित राज्यों तक सीमित कहा
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अमित शाह के UCC को लेकर दिए बयान पर कहा, "देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान कि भारतीय जनता पार्टी के शासित राज्यों में ही UCC लागू किया जाएगा। क्या अमित शाह देश के उन भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के ही गृह मंत्री हैं? बाकी राज्यों के नहीं हैं? देश के बाकी राज्यों में लागू क्यों नहीं कर रहे हैं? अपनी विफलता को छुपाने के लिए भाजपा शासित प्रदेशों में UCC लागू करके मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।"0
0
Report
पटना के सैयद अली शाह दरगाह का तीन दिवसीय उर्स शांतिपूर्ण सम्पन्न
Patna, Bihar:पटना के सैयद अली शाह दरगाह पर आयोजित तीन रोज़ा उर्स का आज इख़्तिताम हो गया। तीन दिनों तक चले इस उर्स में अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में शिरकत देखने को मिली। उर्स के पहले दिन क़ुरआन ख़्वानी और मिलाद शरीफ़ का एहतमाम किया गया। वहीं दूसरे दिन अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की रस्म अदा की गई। उर्स के तीसरे और आख़िरी दिन क़व्वाली का एहतमाम किया गया, जिसमें सूफियाना कलाम और क़व्वाली ने माहौल को रूहानी बना दिया। उर्स के तीनों दिनों ज़ायरीन के लिए लंगर का भी इंतज़ाम किया गया था। वहीं दूर-दराज़ से आने वाले अकीदतमंदों की सहूलियत को देखते हुए उनके ठहरने का भी इंतज़ाम किया गया। तीन दिनों तक चले इस उर्स में इबादत, मिलाद, चादरपोशी और क़व्वाली के ज़रिए अकीदतमंदों ने अपनी अकीदत का इज़हार किया। इसी के साथ सैयद अली शाह दरगाह का तीन रोज़ा उर्स पुरअमन माहौल में इख़्तिताम पज़ीर हुआ。0
0
Report
Advertisement
