227813
अमेठी में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां
Musafirkhana, Uttar Pradesh:अमेठी मे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही,गटर में भरी गंदगी की वजह से करीब 50 घरों का पानी निकलने में दिक्कते हो रही. कई बार सूचना के बाद नगर पंचायत अमेठी के कर्मचारी भी नहीं पहुंचे. मामला वार्ड नंबर 4 के आर्य समाज गली का है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर निगम की लापरवाही: महिलाएं खुद ही नालियाँ बनाकर मजदूरी कर रहीं
Kanpur, Uttar Pradesh:नगर निगम की लापरवाही महिलाओं को खुद करनी पड़ी मजदूरी बर्रा-6 के सी-ब्लॉक में बीते 10-15 सालों से टूटी नालियों से परेशान जनता सैकड़ों बार अधिकारियों के चक्कर काटने पर भी सुनवाई न होने महिलाओं ने की खुद की मजदूरी महिलाओं ने खुद ही 1500 से 2000 रुपये चंदा करके कराया काम फावड़ा और सीमेंट उठाकर महिलाओं ने खुद ही अपनी नालियां बनानी शुरू कर दीं। फजीहत होते ही नींद से जागे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, काम कराने का दिया आश्वासन। जब हर बुनियादी काम के लिए जनता को ही मजदूरी करनी है, तो नगर निगम का क्या काम? जनप्रतिनिधियों ने आंखें करी बंद0
0
Report
अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव के बीच 18 लाख बकाया मामला गरमाने से सियासत तेज
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर नगर निगम में मेयर चुनाव में नया विवाद खड़ा हो गया.. कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गहलोत पर निगम ने 18 लाख रुपए की बकाया निकली है.. निगम की ओर से जारी की गई बकाया राशि को लेकर कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त हो गया.. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंचशील स्थित निगम के नए कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपने रोष का इजहार किया तो वही... भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया मेयर पद के लिए आपत्तियों पर सुनवाई के तहत भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.. तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए ..इसी बीच भाजपा के बागी और पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत बार अध्यक्ष योगेंद्र ओझा भी मौके पर आ पहुंचे.. और अपनी नाराजगी का इजहार किया गहलोत और ओझा ने आरोप लगाया की वार्ड संख्या 4 में प्रत्याशी मोनिका जैन के खिलाफ लगाई गई आपत्ति को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है.. साथ ही गहलोत ने बीती देर रात्रि को निगम के कार्यालय में आकर फाइलें निकालने का भी आरोप लगाया.. वहीं इस पूरे मामले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि.. यह उनका राजनीतिक कौशल है कि उन्होंने जानकारी मिलते ही मेयर पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी किरण माहेश्वरी की निगम द्वारा बकाया की आपत्ति लगाई है... आपत्ति की सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में निगम कार्यालय पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया.. और सभी मुख्य द्वारों को पुलिस सुरक्षा के दायरे में ले लिया गया है..0
0
Report
औरैया में विश्वकर्मा जयंती: भव्य शोभा यात्रा की धूम, श्रद्धालुओं की भीड़
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में विश्वकर्मा जयंती: भव्य शोभा यात्रा की धूम, श्रद्धालुओं की भीड़ औरैया नगर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आज 17 सितंबर को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती है औरैया शहर में इस पावन पर्व पर विश्वकर्मा समाज और विभिन्न व्यापार मंडलों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रतीकात्मक भगवान विश्वकर्मा को फूलों से सजे रथ पर सवार किया गया। बैंड बाजा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों - सुभाष चौक, दिबियापुर रोड होते हुए निकली। जगह-जगह लोगों ने आरती कर स्वागत किया। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।0
0
Report
Advertisement
ऊंचाहार में शिव महापुराण से भीड़, योगी के विजुअल के साथ मनोज पांडेय
Noida, Uttar Pradesh:नाव से पहले आस्था का सहारा, नेताजी करा रहे कथा, जुटा रहे भीड़....ऊंचाहार में बीजेपी विधायक मनोज पांडेय करा रहे शिव महापुराण, (विजुअल, सीएम योगी भी पहुंचे थे इसके विजुअल, मनोज पांडेय की बाइट) कुंडा विधायक राजा भैया के यहां भी हनुमंत कथा शुरू हो चुकी है (विजुअल) दयाशंकर सिंह ने बलिया में कराई थी शिव महापुराण (विजुअल) सपा विधायक पवन पांडेय भी कराएंगे भागवत कथा0
0
Report
गाजीपुर में सेवा संकल्प माह शुरू, रक्तदान से स्वास्थ्य अभियान का आग़ाज़
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सेवा, संकल्प और जनकल्याण का महाअभियान, गाजीपुर में एक महीने तक चलेंगे जनहित के बड़े कार्यक्रम, डीएम अनुपम शुक्ला ने किया आगाज़ डीएम ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित, रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील कहा- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में चलेंगे जनकल्याण और विकास से जुड़े विशेष कार्यक्रम विश्वकर्मा दिवस पर 300 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और 60 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई 26 से 29 सितंबर तक लंका मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 20 हजार तक मरीजों को मिलेगा लाभ शिविर में 50 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद, 500 सर्जरी भी की जाएंगी आवास, शौचालय समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित पात्रों के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे विशेष कैंप गंगा आरती, मानव श्रृंखला और जनकल्याण कार्यक्रमों के जरिए पूरे माह सेवा और विकास का संदेश देगा गाजीपुर गाजीपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक "सेवा संकल्प माह" के तहत जनकल्याण और विकास से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत रक्तदान शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण, विश्वकर्मा योजना के तहत टूलकिट वितरण और गंगा आरती के साथ की गई। डीएम ने बताया कि आज 300 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और 60 लाभार्थियों को विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरित की गई है। वहीं आगामी दिनों में लगभग 2500 दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 26 से 29 सितंबर तक लंका मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें 15 से 20 हजार लोगों की ओपीडी, 500 सर्जरी, अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सुविधाएं और 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां आवास, शौचालय और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही 22 या 23 सितंबर को स्टेडियम में विशाल मानव श्रृंखला बनाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। रक्तदान शिविर को लेकर डीएम ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया और कहा कि दुर्घटनाओं व आपात स्थितियों में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। सेवा संकल्प माह के दौरान जिले में जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।0
0
Report
48 घंटे में उद्भेदन: नरदह हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों ललन कुमार उर्फ शेदु, नीतिश कुमार, श्रीधर मंडल और अखिलेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय SIT का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने विक्की मेहता की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को कारण बताया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, बरामद हथियार और कारतूस को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में प्रेम-प्रसंग के चलते महिला की मौत, विरोध के बाद थाने का घेराव
Siwan, Bihar:सीवान में एक युवती को प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि तीसरी बार भी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं बेटी की तीसरी बार फरार होने के बाद मां की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि फरार होने के बाद प्रेमी के परिवार ने शीला देवी को फोन करके बुलाया और जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को एंबुलेंस में लेकर सीधे बसंतपुर थाना पहुंच गए और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि श्यामपुर निवासी विनोद तिवारी की बेटी छोटी कुमारी का गांव के ही युवक मुन्ना राम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छोटी कुमारी इससे पहले भी दो बार प्रेमी के साथ घर से फरार हो चुकी थी। दोनों बार पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंपा था। इसी बीच छोटी कुमारी एक बार फिर, यानी तीसरी बार प्रेमी मुन्ना राम के साथ फरार हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि फरार होने के बाद प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने शीला देवी को फोन करके बुलाया और जहरीला पदार्थ खिला दिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद शीला देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। शव को एंबुलेंस में रखकर बड़ी संख्या में लोग बसंतपुर थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के पांच गिरोह भंडाफोड़ा, 11 गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी के पांच गिरोहों का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार 21 चोरी के वाहन बरामद, एक जेसीबी मशीन, तीन ऑटो, 16 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के पांच गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। एवीटीएस-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 21 वाहन बरामद किए हैं。 बरामद वाहनों में एक जेसीबी मशीन, तीन ऑटो, 16 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था。 पांच गिरोहों का खुलासा, पूछताछ जारी एवीटीएस-2 भूपानी की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान चोरी के अन्य मामलों और गिरोह से जुड़े दूसरे सदस्यों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज चोरी के मुकदमों की जांच कर रही है। साथ ही, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। आने वाले समय में वाहन चोरी की और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। फरीदाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम सफलता मिली है。0
0
Report
जमशेदपुर में मोदी जन्मदिन पर दिव्यांगों को सहायता सामग्री वितरित
Jamshedpur, Jharkhand:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में दिव्यांगजनों के बीच व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, हियरिंग मशीन और ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। हेल्प क्रॉस सोसाइटी और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, हियरिंग मशीन और ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो ने लाभुकों को सहायता सामग्री प्रदान की। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुकों ने सहायता सामग्री मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए आयोजकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणवी गायिका सुदेश को लॉरेंस गैंग से धमकी, 2 लाख मांगें
Kaithal, Haryana:बादशाह को चैलेंज करने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 2 लाख ‘आजा बादशाह, तन्नै सुनाऊं रे टटीरी’ गाने से रैपर बादशाह को चैलेंज करने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर दो दिन में गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक सुदेश के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लगातार वॉट्सऐप मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस ग्रुप से बताते हुए 2 लाख रुपये देने की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को शिकायत के साथ उपलब्ध करवाए हैं। मामले को लेकर डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट: सुशील प्रकाश डीएसपी क्राइम कैथल0
0
Report
लखीमपुर-खीरी मंजीत कौर प्रकरण में किसान संगठन ने दी धरने की चेतावनी।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।भारतीय किसान यूनियन किरन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक यादव के निर्देशानुसार संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश सिंह के नेतृत्व में करीब एक दर्जन महिला व पुरुष कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा साथ ही महिला जिला अध्यक्ष मनजीत कौर पर हुए अत्याचार व जानलेवा हमला व उनके बच्चों के हक के लिए दिए गए बीते 16 जुलाई व 25 जुलाई के ज्ञापन में कार्रवाई न किए जाने से नाराजगी जाहिर करते हुए 24 सितंबर तक पिछले ज्ञापन के सभी नौ बिंदुओं को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है.अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन किरन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक यादव की अगुवाई में व उनकी उपस्थिति में लखीमपुर खीरी धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रदेश के तमाम जनपदों से संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे व तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक लखीमपुर खीरी महिला जिला अध्यक्ष मनजीत कौर व उनके बच्चों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह लड़ाई आर पार की जारी रहेगी. ज्ञापन प्राप्तकर्ता संबंधित अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.अब देखने वाली बात जरूर होगी की क्या वाकई इन नौ दिनों में लखीमपुर औ कार्रवाई करेगा या फिरसे इन्हें ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।0
0
Report
नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Delhi, Delhi:नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों से मोबाइल फोन छीनते थे। वारदात के दौरान आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और ऋषु पाण्डेय के रूप में हुई है, जबकि दो आरोपी बाल अपचारी हैं। बाइट// नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में रक्तदान उत्साह: 15 दिन का अभियान जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, 15 दिन चलेगा अभियान हनुमानगढ़ में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के फिजियोथैरेपी हॉल एवं तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर organize किए गए। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने निरीक्षण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान अभियान को 15 दिनों तक जारी रखा जाएगा。0
0
Report
Modi के जन्मदिन पर Diya Kumari ने देश सेवा पर प्रेरक संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): DIYA KUMARI (DEPUTY CHIEF MINISTER / BJP) ON PM NARENDRA MODI'S BIRTHDAY/ BJP'S SEVA SANKALP ABHIYAN DIYA KUMARI - मैं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। जिस तरह से उन्होंने देश की सेवा की है, उसकी रक्षा की है और उसे इतना सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया है—मुझे लगता है कि हम सभी उनके काम और उनके काम करने के तरीके से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने देश के लिए अपने जीवन के 25 साल समर्पित किए हैं, जिससे हमें प्रेरणा मिलती है हमें भी उसी तरह काम करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हम भी उसी भावना से जनता की सेवा कर सकें, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। हमें लिए यह गर्व की बात है कि आज उनका जन्मदिन है और साथ ही उनकी सेवा के 25 साल पूरे होने का भी दिन है—पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर—इस दौरान उन्होंने देश के लिए अथक काम किया है और इसे 'विकसित भारत' बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया है। यह हम सभी के लिए सचमुच एक बहुत ही खास मौका है। उनकी लीडरशिप में काम करने का मौका मिलने पर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।0
0
Report
भाजपा प्रवक्ता वैशाली तोमर बनीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य, महिला सुरक्षा को आयाम
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश, संगठनात्मक अनुभव और महिला हितों में सक्रिय भूमिका को मिला सम्मान चंडीगढ़ / गुरुग्राम, 17 सितंबर। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वैशाली तोमर को हरियाणा राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग के आयुक्त एवं सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 3 की उप-धारा 2 (b) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल ने श्रीमती वैशाली तोमर, निवासी गुरुग्राम को तत्काल प्रभाव से हरियाणा राज्य महिला आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। संगठन में लंबे अनुभव को मिला सम्मान श्रीमती वैशाली तोमर लंबे समय से भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। वर्तमान में वे भाजपा हरियाणा की प्रदेश प्रवक्ता हैं। इससे पूर्व उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला मोर्चा में मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया है। शिक्षा, संस्कृति और सेवा का संगम 16 मई 1987 को जन्मीं श्रीमती वैशाली तोमर शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। उन्होंने CCS University से M.A. English, M.A. Yoga, Bachelor of Library Science, Bachelor in Music तथा भरतनाट्यम में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। महिला आयोग में निभाएंगी अहम भूमिका भाजपा महिला मोर्चा में लंबे अनुभव और महिला मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है。0
0
Report
Advertisement
