227409
Sultanpur : प्रेम - प्रसंग के चलते युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Barna Tikar, Uttar Pradesh:युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपी को किया गिरफ्तार,कल सुबह गांव से दूर खेत में खून से लथपथ मिला था युवक का शव,पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर मुकदमा कर जांच शुरु की थी .पुलिस ने हत्या का खुलासा किया और दो लोगों को किया गिरफ्तार,बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते संजीव के दोस्त ने अपने दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाकर संजीव की हत्या कर दी.थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव का है मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदरा में नाला दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में, दो की मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान हादसा अचानक भरभराकर गिरी नाले की दीवार दीवार के मलबे में तीन मजदूर दबे हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी साथी मजदूरों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला अस्पताल पहुंचने पर दो मजदूरों को मृत घोषित किया तीसरे मजदूर का अस्पताल में उपचार जारी दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए0
0
Report
बिजनौर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, पिकअप वाहन और अवैध तमंचा बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार बिजनौर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर को काली माता मंदिर रोड स्थित हिलर्स हॉस्पिटल के पास हुई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने फायरिंग की घटना में आम जनता के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा होने के संबंध में 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में आकाश निवासी कनखेड़ी, थाना धामपुर और हिमांशु निवासी सियोहारा गिरधर, थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आकाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है, जिसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। वहीं हिमांशु के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जवाबी फायरिंग हुई थी, जिसमें पिकअप वाहन का पिछला शीशा टूट गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल वाहन और अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पिथौरागढ़ में भाजपा का राहुल गांधी के बयान के विरोध में पुतला दहन
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सिल्थाम चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में अजीत डोभाल लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपिका बोहरा ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीति करने के बजाय देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Advertisement
लापता बीएससी छात्रा पूजा गौतम की कुएं में लाश मिलने से गांव में सनसनी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करारी खुर्द में दो दिन से लापता बीएससी की छात्रा की लाश खेत के कुएं में डली मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान पूजा गौतम के रूप में की है, बताया जा रहा है कि पूजा अपने मामा के घर रेहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। फिर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक पूजा नाम की छात्रा शनिवार को दुपट्टा और चप्पल घर पर छोड़कर खेत की तरफ गई थी इसके बाद वह लौटकर नहीं आई और परिजनों ने काफी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर पूजा की गुमशुदगी दर्ज कराई, वही आज सुबह खेत पर बने कुएं में पूजा की लाश पानी में तैरती हुई मिली, यह सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होंने शिनाख्त पूजा के रूप में की इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बहराइच में पद्मावती यूथ ब्रिगेड ने बीएसए का पुतला फूंका, भ्रष्टाचार के आरोप
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने करप्शन किंग बहराइच बीएसए का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया और बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, भवानी ठाकुर ने कहा कि यह करप्शन किंग बहराइच बीएसए पूर्व में महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुका था फिर यहाँ बहराइच में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार का प्रयाय कहा जाता है जो गांव में करप्शन किंग नाम से कुख्यात है इसने बहराइच में पिछले फरवरी में बेसिक शिक्षा की 26/27 सत्र की एक ट्रक किताबों को बेचा था जिसमें जिले के जिम्मेदारों ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे ट्रक सहित किताबों को बरामद कर इनके तीन कर्मचारियों और कबाड़ी को जेल भेजा था अब इसने बेसिक शिक्षा के 519 ECCE एजुकेटरों की नियुक्ति के क्रम में 140 की भर्ती पहले की फिर 173 की नियुक्ति की और नियुक्त पत्र देने के पहले ही पूरा खेल उजागर हो गया जिसमें नियुक्तियों में करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप गांवों में फैल गया जिससे जनपद वासियों में घोर आक्रोश व्याप्त हो गया है इसने अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भारी वसूली के आरोप हैं और इसके द्वारा सैकड़ों करोड़ की चल अचल संपत्ति बनाने की भी चर्चा है भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि इसके पूरे भ्रष्टाचार की जांच करा कर मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाए और इसके चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए पुतला फूंक कर प्रदर्शन करने वालों में जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह सरपंच, मनोज कुमार गौतम मुटरू, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम, नंदू साहू आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Charchit Vivek Tiwari hatya kand: Prashant Chaudhary sentenced to ten years
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ने सुनाई सज़ा कोर्ट ने दोषी प्रशांत चौधरी को दस साल कैद की सज़ा सुनाई प्रशांत चौधरी को विवेक तिवारी की गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए सुनाई सज़ा करीब आठ साल का समय पहले ही जेल में बिता चुका है प्रशांत गुरुवार को दूसरे आरोपी संदीप कुमार को कोर्ट बरी कर चुकी है कोर्ट ने प्रशांत चौधरी पर 20 हज़ार का ज़ुर्माना भी लगाया गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र मे 2018 को हुई थी विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या सिपाही प्रशांत चौधरी की गोली से मरा था एप्पल कंपनी का एरिया मैनेजर विवेक तिवारी0
0
Report
Advertisement
प्रभारी मंत्री खुशवंत ने डभरा क्षेत्र के लिए दिया एंबुलेंस,,डायल वाहन 108 को दिखाई हरी झंडी,,,
Dabhara, Chhattisgarh:एंकर,,, प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिले में दौरा हुआ,,जहां उन्होंने डभरा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए डायल नंबर 108 के एक एंबुलेंस लोगों को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाई है,, जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब जिले में एकदिवसीय दौरे में थे,, डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 डायल वाहन की कमी को देखते हुए उन्होंने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी का प्रयास किया है, पूर्व के प्राप्त वाहन कबाड़ हो गए थे जहां नई एंबुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,,जिसे पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के पश्चात डभरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस वाहन की प्राप्ति हुई है,,0
0
Report
झारखंड के राज्यपाल ने गढ़वा के विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे, जहां उन्होंने फरठिया स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल संतोष गंगवार के गढ़वा के फरठिया स्थित विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर जिले के डीसी और एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया और उन्हें कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम तक ले जाया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान राज्यपाल ने दो लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह केवल विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने का अवसर नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय से निकलने के बाद उनके भविष्य की दिशा तय करने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को जो ज्ञान दिया है, उसे अपने जीवन में किस तरह उतारना है, यह उन पर निर्भर करता है। शिक्षा की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज को मिले। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में जरूरी है कि विद्यार्थी नई चीजें सीखने और नए अवसर तलाशने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि यह दिन विश्वविद्यालय के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उसका पहला दीक्षांत समारोह है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जहां भी जाएं, अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में ऐसे ही विश्वविद्यालयों से निकलने वाले युवक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगरपालिका चुनाव: शांति देवी सैनी पालिकाध्यक्ष, भाजपा का तीसरा बार बोर्ड
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर में भाजपा की शांति देवी बनीं पालिकाध्यक्ष, 24 वोट से जीत, कांग्रेस के रामनाथ सैनी को मिले 10 मत, 34 पार्षदों ने किया मतदान; लगातार तीसरी बार पालिका में भाजपा का बोर्ड, वार्ड न.02 की निर्वडलीय प्रत्याशी सुमन देवी ने नहीं किया मतदान, नगरपालिका के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़े और नारे लगाकर जीत का मनाया जश्न एंकर श्रीमाधोपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की शांति देवी सैनी ने जीत दर्ज की। मतदान और मतगणना के बाद दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया गया। शांति देवी को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सैनी के पक्ष में 10 पार्षदों ने मतदान किया। कुल 35 पार्षदों में से 34 ने मतदान किया। वार्ड-1 की निर्दलीय पार्षद सुमन देवी मतदान में शामिल नहीं हुईं। शांति देवी के अध्यक्ष बनने के साथ ही श्रीमाधोपुर नगरपालिका में लगातार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बना है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 वार्डों में जीत मिली थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की शांति देवी वार्ड-33 और कांग्रेस के रामनाथ सैनी वार्ड-29 से निर्वाचित पार्षद हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरपालिका के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़े और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान ‘झाबर सिंह खर्रा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। भाजपा नेता अजय सिंह खर्रा का माल्यार्पण कर बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष बनने के बाद शांति देवी को समर्थकों ने बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
पथराव-धक्का-मुक्की के आरोप: अनिता मेघवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Kota, Rajasthan:भाजपा की गाड़ी पर पथराव का आरोप, अनीता मेघवाल ने थाने में दी शिकायत सुल्तानपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सियासी माहौल गरमा गया। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनीता मेघवाल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर के साथ सुल्तानपुर थाने पहुंचीं और भाजपा की गाड़ी पर पथराव, महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व लज्जा भंग करने तथा गाड़ी की चाबी निकालने के आरोप लगाते हुए करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नवनिर्वाचित पार्षदों को लेकर आ रही भाजपा की गाड़ी को रास्ते में रोककर उसके साथ विवाद किया गया और पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हुए। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुल्तानपुर थाने पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस विधायक चेतन पटेल कोलाना अपने समर्थकों के साथ सुल्तानपुर थाने में धरने पर बैठे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के भी कुछ देर में थाने पहुंचकर विधायक के धरने के पास जाने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से पुलिस प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत और आरोपों की जांच कर रही है। घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। बाइट चेतन पटेल विधायक पीपल्दा कांग्रेस0
0
Report
रत्नगर्ज ट्रॉला पलटा: चालक क्रेन से बाहर निकाला गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़-बांसवाड़ा रोड बायपास पर सोमवार को घुमावदार मोड़ पर रेत की बड़ी गट्टी से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक आकोला निवासी रायचंद स्टीयरिंग में फंस गया। घटना के समय ट्रोले में चालक और परिचालक सहित दो लोग सवार थे। परिचालक वाहन से बाहर निकल गया, जबकि चालक अंदर ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई। जिला चिकित्सालय से 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रोला निम्बाहेड़ा से रेत की बड़ी गट्टी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। बाईपास के पास घुमावदार मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रोले में भरी रेत सड़क पर फैल गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रोले को सीधा करवाकर सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू कराया गया।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)-सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल हुई पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध असलाह के साथ फोटो एवं वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मुगलगढ़ी जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र सुखपाल सिंह निवासी ग्राम बरई शाहपुर, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 675/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा की गई।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में निवेश समझौतों का 25% क्रियान्वित, IMF प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ाव तेज
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के तहत प्रदेश में करीब 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते हुए हैं। इनमें से करीब 9 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। यानी कुल निवेश समझौतों की राशि के मुकाबले करीब एक चौथाई राशि के प्रस्तावों के क्रियान्वयन की दिशा में प्रगति हुई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में यह जानकारी दी। आईएमएफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र (SARTTAC) की ओर से ‘पब्लिक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट–इंडियन स्टेट्स’ विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सार्वजनिक निवेश के बेहतर प्रबंधन, परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और निवेश से अधिकतम परिणाम हासिल करने पर फोकस रहेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि देश में सार्वजनिक परियोजनाओं पर बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है। ऐसे में केवल पैसा खर्च करना पर्याप्त नहीं है। जरूरी यह है कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो और निवेश का अधिकतम फायदा आमजन और अर्थव्यवस्था तक पहुंचे। श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में सार्वजनिक निवेश का प्रभाव बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। पानी और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर लगातार निवेश से दूर-दराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इससे लोगों को बाजार और सार्वजनिक सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है। उन्होंने राजस्थान के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश देश के प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है। राइजिंग राजस्थान में भी इस क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं। भड़ला सोलर पार्क का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रणनीतिक निवेश आर्थिक विकास के साथ ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य सचिव ने जीएसटी सुधारों को महत्वपूर्ण बदलाव बताते हुए कहा कि इससे प्रक्रियाओं और दस्तावेजीकरण को सुव्यवस्थित करने में मदद मिली है। राज्य के साइबर कोषागार से वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। एसएनए-स्पर्श के जरिए कोषागार आधारित व्यवस्था में रियल टाइम भुगतान की दिशा में भी बदलाव हुआ है। दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र के निदेशक हेराल्ड फिंगर ने बताया कि यह आईएमएफ, दक्षिण एशियाई देशों और विकास साझेदारों की साझा पहल है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की संस्थागत और मानव संसाधन क्षमता मजबूत करना है। भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका इसके सदस्य हैं। केंद्र प्रशिक्षण के साथ तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र के रेजिडेंट पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एडवाइजर स्टीफन टर्नबुल, नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार अनुराग गोयल, विशेष शासन सचिव वित्त (बजट) शिवांगी स्वर्णकार और आईएमएफ के विशेषज्ञ रूई मोंटेइरो व मार्टिन डार्सी सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान संपर्क 181: शिकायतों के निस्तारण से संतुष्टि पर केंद्रित नई व्यवस्था
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान संपर्क-181 पर शिकायत को सिर्फ रिकॉर्ड में ‘निस्तारित’ कर देना अब पर्याप्त नहीं होगा। शिकायत बंद होने के बाद भी यदि परिवादी समाधान से संतुष्ट नहीं है तो संबंधित विभाग और जिले के उच्चाधिकारी मामले को अपने स्तर पर देखेंगे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को परिवादियों की अधिकतम संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायत से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीकानेर के अशोक कुमार, जयपुर के मोहनलाल और टोंक के आसाराम सहित अन्य परिवादियों से सीधे बातचीत की। उनकी समस्या और उसके समाधान की स्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों से भी जवाब लिया। राजस्थान संपर्क में नई व्यवस्था के तहत प्रशासनिक सचिव प्रतिदिन वीडियो कॉल के जरिए आमजन से सीधे संवाद कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने इसे आमजन की वास्तविक परेशानी समझने का माध्यम बताते हुए कहा कि इससे यह भी पता चल सकेगा कि विभाग की ओर से किया गया समाधान धरातल पर कितना प्रभावी रहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में शिकायत के निस्तारण के बाद भी परिवादी असंतुष्ट है, उन मामलों पर जिला और विभाग स्तर के उच्चाधिकारी विशेष ध्यान दें। निस्तारण के दौरान सामने आने वाली कमियों को भी चिह्नित किया जाए, ताकि उसी तरह की समस्याओं में आगे सुधार किया जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान संपर्क को ‘नेक्स्ट जेन जनसम्पर्क’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। तकनीक के जरिए शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद को बढ़ाने तथा शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर बढ़ाना है। 181 हेल्पलाइन के जरिए शासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग दिनेश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था का फोकस शिकायतों की संख्या घटाने या पोर्टल पर केस बंद करने के बजाय शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर है। यानी रिकॉर्ड में शिकायत निस्तारित दिखने के बावजूद परिवादी असंतुष्ट है तो उच्चाधिकारी से मामले को दोबारा देखने और संतोषजनक समाधान का प्रयास करने को कहा गया है。0
0
Report
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी: राजस्थान समेत राज्यों में शिकायत, 48 घंटे में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगी की रकम 'म्यूल अकाउंट' में, राजस्थान सहित 4 राज्यों में शिकायतें, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपि तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर मोबाइल लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट तक को खंगाला। आरोपी के इस खाते के खिलाफ चार राज्यों में साइबर शिकायतें हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी और उसके गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। साइबर ठग लोगों से ठगी की रकम को खपाने के लिए किराए पर बैंक खाते ले रहे हैं। लोग भी कमीशन के लालच में अपने खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे हैं। यही वजह है कि इस तरह के बैंक अकाउंट को ठगों ने अपना हथियार बना लिया है। राजस्थान पुलिस के ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने एक ऐसे म्यूल अकाउंट का पता लगाया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए संदिग्ध बैंक खातों पर निगरानी रखी जा रही है। इस कड़ी में जौहरी बाजार की PNB बैंक शाखा में एक बैंक खाता संदिग्ध लगा। यह खाता साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट की तरफ प्रयुक्त हो रहा था। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल I4C पर जांच की गई तो इस खाते के खिलाफ राजस्थान, बिहार और गुजरात से जुड़ी 4 साइबर शिकायतें सामने आईं। इनमें धोखाधड़ी की विवादित राशि सीधे इस खाते में जमा कराई गई और उसे कैश में बदलकर या दूसरे खातों में ट्रांसफर कर इस्तेमाल किया गया। बैंक खाते से खुली डिजिटल कड़ी .... पुलिस ने संदिग्ध बैंक खाते का स्टेटमेंट और KYC दस्तावेज जुटाए। इसके बाद बैंक ट्रांजैक्शन का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से मिलान किया गया। जांच में शिकायतों और खाते के ट्रांज़ैक्शन के बीच संबंध सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की。 बदले दस्तावेज, बदला मोबाइल नंबर.... पुलिस के अनुसार आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने KYC रिकॉर्ड में दर्ज पता और मोबाइल नंबर बदल दिए थे। पुराने मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए। पुराने रिकॉर्ड में दर्ज नम्बरों को निष्क्रिय कर दिया था। लेकिन डिजिटल दुनिया में आरोपी अपने पीछे कई निशान छोड़ चुका था। 48 घंटे का तकनीकी सर्विलांस .... पुलिस टीम ने नए डिजिटल फुटप्रिंट, नेटवर्क गतिविधियों और टावर लोकेशन का विश्लेषण किया। तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी के नए मोबाइल नंबर और रियल टाइम लोकेशन को ट्रेस किया गया। इसके बाद करीब 48 घंटे तक लगातार तकनीकी सर्विलांस करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में ठगी का तरीका.... पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के साथ मिलकर साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोप है कि गिरोह लोगों की निजी जानकारी जुटाकर फर्जी कॉल, SMS, OTP और फिशिंग लिंक के जरिए उन्हें झांसे में लेता था। इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी。 कैश में बदलकर खर्च करने का आरोप .... पुलिस के अनुसार साइबर ठगी से आई रकम को तत्काल कैश में बदला जाता था या दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाता था। आरोपी पर इस रकम को ऐशो-आराम और मौज-मस्ती में खर्च करने का भी आरोप है। गिरोह पुलिस से बचने के लिए लगातार SIM कार्ड बदलता था。 नेटवर्क की तलाश जारी फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और दूसरे मामलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है。 माणकचौक थाना पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है... लेकिन पुलिस की जांच अब म्यूल अकाउंट से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। यानी आने वाले दिनों में साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
