Sultanpur: अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट डायवर्जन, हाईवे पर लगा लंबा जाम
Jalalpur Mafi, Uttar Pradesh:अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों को रोककर पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली फोरलेन हाईवे पर आमघाट पुल से पहले थौरी तिराहे से कादूनाला की ओर वाहनों को मोड़ा जा रहा है। इस रूट डायवर्जन के कारण हाईवे के किनारे लंबा जाम लग गया जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
