Sultanpur - दिल्ली की महिला का किशोर प्रेमी पर धोखा देने का आरोप
Bahorikpur, Uttar Pradesh:इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दिल्ली की एक विवाहित महिला तीन बच्चों को छोड़कर अमेठी के बाजार शुक्ल क्षेत्र के खेममऊ गांव में रहने वाले किशोर प्रेमी से मिलने जा पहुंची। सोशल मीडिया की इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया,जब महिला ने युवक पर धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बाजार शुक्ल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
