icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
227409
Sarvesh TripathiSarvesh TripathiFollow3 Jun 2025, 10:28 am

UP News- कोबरा सांप ने घर में मचाई हड़कंप,पुलिस को दी सुचना

Phulvari, Uttar Pradesh:

घर में कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर कादु नाला में छोड़ दिया। यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा मलावा गाँव की है, जहाँ सुरेंद्र सिंह के घर पर कोबरा सांप प्रकट हुआ, जिससे परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। वन विभाग और डायल 112 को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम, जिसमें वन दरोगा पंकज कुमार, बीट प्रभारी बिजेंद्र और संविदा कर्मी प्रदीप कुमार शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचकर कोबरा सांप को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इस दौरान पड़ोसियों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़कर कादुनाला के जंगल में छोड़ दिया, जिससे घर वाले राहत की सांस ले सके।

0
0
Report
Pinewz
227409
Sarvesh TripathiSarvesh TripathiFollow17 Apr 2025, 02:07 pm

Sultanpur - साईं संध्या भजन का 16वां वार्षिक आयोजन हुआ संपन्न

Gauriganj, Uttar Pradesh:

जनपद के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर मे शिरडी साईं विंध्यवासिनी समिति द्वारा 16 वा साई भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमे साईं पालकी, साई दरबार, साई भजन शिरडी के पुजारी अमित देशमुख द्वारा आरती का आयोजन हुआ। समाज के विशिष्ट लोगो का समिति ने सम्मान अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र द्वारा अध्यक्ष नीरज सिन्हा द्वारा किया गया, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी व गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख राकेश विक्रम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मोहम्मद तौफीक ने किया। भजन संध्या का 16वा वार्षिक आयोजन हुआ जिसमे साई पालकी निकाली गयी जो साई पार्क से निकलकर रोड नम्बर एक व नशेमन होटल के पास से होते हुए साईं पार्क तक ले जाइ गई। शिरडी के प्रमुख पुजारी अमित देशमुख द्वारा साई आरती कराई गयी।

0
0
Report
Pinewz
227409
Sarvesh TripathiSarvesh TripathiFollow16 Apr 2025, 10:45 am

AMETHI-कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस की तीखी नोकझोंक

Gauriganj, Uttar Pradesh:नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट लगाए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यूपी के अमेठी जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान तिराहे पर पहुंच गए,जहां उन्होंने दोनों नेताओं का पुतला दहन करने की कोशिश की। पुतला फूंकने से पहले ही सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की,जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।करीब 10 मिनट तक चली झड़प, फिर शांत हुआ मामला
0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top