227412
Sultanpur -संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का पेड़ से लटका हुआ शव
Darpipur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव,ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ग्राम प्रधान का भाई बताया जा रहा है,परिजनों में मौत के बाद कोहराम मच गया है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमच के सांवरिया ज्वेलर्स में नकली नोट से पायजेब खरीदने वाला गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के रतनगढ़ स्थित सांवरिया ज्वेलर्स पर नकली नोटों से चांदी की पायजेब खरीदने आए एक आरोपी की चालाकी काम न आ सकी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कलाल बाइक से दुकान पर पहुँचा था। 18,600 रुपये की पायल पसंद करने के बाद उसने भाव कम कराकर 18,500 रुपये तय किए और भुगतान के लिए 500-500 रुपये के 37 नोट थमा दिए। दुकानदार को नोटों की बनावट पर संदेह हुआ, जिसके बाद नोट गिनने वाली मशीन में डालते ही मशीन ने आवाज करते हुए सारे नोट बाहर फेंक दिए और उनके नकली होने की पुष्टि कर दी। भेद खुलते ही जब दोनों के बीच कहासुनी हुई, तो आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और 112 नंबर पर कॉल कर दिया। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये नकली नोट कहाँ से प्राप्त किए थे तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।0
0
Report
अर्णव चक्रवात ने खैरागढ़ के किसानों की फसलें बर्बाद, राहत के लिए मुआवजे की मांग
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। चक्रवात तूफान 'अर्णव' ने खैरागढ़ जिले के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में ऐसा मंजर पैदा कर दिया है, जहां कभी लहलहाती धान की फसल दिखाई देती थी, आज वहां पानी भरा है और फसल जमीन पर बिछी हुई है। जिन खेतों को देखकर किसान अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे थे, आज उन्हीं खेतों में अपनी मेहनत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन किसान हार मानने को तैयार नहीं हैं। कोई रस्सियों के सहारे गिरी हुई धान की फसल को दोबारा खड़ा कर रहा है, तो कोई पानी में उतरकर डूबी हुई बालियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। सबसे भावुक तस्वीर उन परिवारों की है, जहां किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पानी से भरे खेतों में काम कर रहे हैं। जिन बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, वे भी अपने माता-पिता के साथ खेतों में उतरकर परिवार की सालभर की मेहनत बचाने में जुटे हैं। किसानों का दर्द इसलिए भी गहरा है क्योंकि खेती के लिए किसी ने किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया, तो किसी ने खाद, बीज और दवाइयों में अपनी जमा पूंजी लगा दी। फसल बीमा भी कराया, लेकिन चक्रवाती तूफान अर्णव की मार ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान का सर्वे कराने की बात कही है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे, उचित मुआवजे और बीमा क्लेम पर टिकी हैं। जिस खेत में कुछ दिनों बाद सुनहरी फसल कटनी थी, आज उसी खेत में किसान अपनी उम्मीदों को बचाने के लिए पानी से लड़ रहा है। सवाल है, क्या किसानों की इस बर्बादी का दर्द जिम्मेदारों तक पहुंचेगा? बाइट - किसान WT0
0
Report
बाराँ के मांगरोल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत
Baran, Rajasthan:मांगरोल रोड पर भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत बारां के मांगरोल रोड पर बोहत के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ओमप्रकाश सुमन और बृजराज धाकड़ के रूप में हुई है। दोनों युवक बमोरीकला के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मांगरोल से बारां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोहत के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को मांगरोल उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में मांगरोल सीआई ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक कालू सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है。 हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है।0
0
Report
Advertisement
रोहतक में तिरंगा यात्रा: आप नेता सोरखी ने भाजपा पर लोकतंत्र सवाल उठाए
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : हांसी आप पार्टी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी हांसी में आप पार्टी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी का भाजपा पर हमला, 1 नवंबर को रोहतक में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता हांसी। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि अपने अधिकारों की आवाज उठाने और तिरंगा लहराने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र सोरखी ने कहा कि वोट चोरी और वोटर लिस्ट में कथित धांधली के मुद्दे पर आज पूरा देश जवाब मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को हटाकर प्रधानमंत्री की पसंद के मंत्री को शामिल करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता के नेतृत्व में 1 नवंबर को सुबह 11 बजे रोहतक में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में हांसी से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। आप नेता राजेंद्र सोरखी ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने दावा किया कि देश के युवा और विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं।उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की आवाज को ज्यादा दिन तक दबाया नहीं जा सकता और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना ही पड़ेगा।0
0
Report
झुमरी तिलैया में नो योर वोट पर संवाद, अन्नपूर्णा देवी ने युवाओं को लोकतंत्र समझाया
Koderma, Jharkhand:विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम के तहत आज कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सात्विक लाइब्रेरी में नो योर वोट विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई और विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की दिशा में छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकार और कर्तव्य, जिम्मेदार नागरिक बनने और एसआईआर से जुड़े चुनावी प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे। जिनका केंद्रीय मंत्री ने बखूबी जवाब देते हुए छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में युवाओं को नजदीक से जाने का अवसर मिलता है, साथ ही संवाद के जरिये वे भी युवाओं के सोच और नजरिए से अवगत हुई।0
0
Report
वीडियो वायरल: तथ्य क्या हैं?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर दौरे पर अरुण चतुर्वेदी ने पंचायतराज चुनाव में भगवा लहराने का दावा किया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का दौरा, पंचायतराज चुनावों में लहराएगा भगवा परचम और कांग्रेस की नीतियों और रैलियों पर तीखा हमला। राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के वादों पर पूरा भरोसा है और चुनाव में भगवा परचम लहरायेगा। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले निकाय चुनावों में राजस्थान की जनता ने पार्टी के संकल्प पत्रों पर विश्वास जताते हुए अधिकांश निगमों और परिषदों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताया था, वही रुझान पंचायतराज चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल और राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 3 वर्षों के दौरान ग्रामीण विकास, कृषि और कृषक उत्थान के लिए किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जनता पंचायत चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बना रही है। अरुण चतुर्वेदी ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली पर तंज कसते हुए इसे आश्चर्यजनक करार दिया और आरोप लगाया कि जिसे संविधान का दुरुपयोग, आपातकाल, विपक्षी नेताओं को जेल में डालना और धारा 356 का बार-बार इस्तेमाल करके चुनी हुई सरकारों को गिराना याद है, वही पार्टी लोकतंत्र बचाने का ढोंग कर रही है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए देश में अराजकता और अशांति का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है, जिसे देश की जनता भली-भांति समझती है।0
0
Report
आभावास में पुनर्मतगणना से परिणाम में देरी: ग्रामीणों ने दी नारेबाजी
Sikar, Rajasthan:आभावास में पुनर्मतगणना के चलते परिणाम में देरी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी सरपंच पद के परिणाम को लेकर असमंजस, एसडीएम-ज्योत्सना खेड़ा व तहसीलदार सुनील मूंड की निगरानी में जारी मतगणना एंकर सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की आभावास ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव परिणाम जारी होने में देरी के चलते ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। परिणाम का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। सरपंच पद के लिए कई बार पुनर्मतगणना किए जाने के कारण परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। मतगणना प्रक्रिया खंडेला एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा और तहसीलदार सुनील मूंड की देखरेख में चल रही है। परिणाम को लेकर ग्रामीणों की बढ़ती बेचैनी के बीच प्रशासन पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। मतगणना स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी श्रेष्ठ दीक्षित और थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो सुरक्षा व्यवस्था की کمान संभाले हुए हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सरपंच पद के परिणाम को लेकर ग्रामीण प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतगणना पूरी होने और आधिकारिक परिणाम घोषित होने पर टिकी हैं।0
0
Report
विदिशा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 5किमी मैराथन, नेताओं ने भी दौड़ लगाई
Vidisha, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय एकता दिवस पर विदिशा में मैराथन एंकर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर विदिशा पुलिस द्वारा 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस दौड़ में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, विधायक मुकेश टंडन, कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के जरिए एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
Kota मंडी में दोनों जिंसों की बंपर आवक, किसानों को फसल खुली रखने की समस्या
Kota, Rajasthan:Kota सबसे बड़ी भामाशाह मंडी में इन दोनों जिंसों की बंपर आवक, रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख बोरी जींस की आवक, खुले में पड़ी किसानों की फसल, मंडी परिसर में टीन सेट की कमी के चलते किसानों को सता रही समस्या, बारिश की आशंका के बीच किसानों को अपनी उपज को खुले में रखना पड़ रहा, फसल को बचाने के लिए तिरपाल का उपयोग ले रहे किसान, मंडी परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर असंतुष्ट नजर आए किसान, कई बार किसान परेशान होकर मंडी गेट पर लगा चुके जाम0
0
Report
अमरोहा:सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर अपर पुलिस पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता, अखंडत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र के प्रति योगदान से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
पटेल जयंती पर मुख्यमंत्री ने मूक-बधिर बच्चों से संवाद किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष पहल करते हुए मूक-बधिर बच्चों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। JLN मार्ग स्थित पोद्दार स्कूल के मूक-बधिर विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ बस में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बच्चों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने में उत्साह दिखाया। विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से मुख्यमंत्री से संवाद किया। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक समझा और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ बच्चों की यह मुलाकात उनके लिए खास अनुभव रही। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ सहजता से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच संवाद में सहयोग किया। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित इस मुलाकात के जरिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिला। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी भावनाएं और अपेक्षाएं सांकेतिक भाषा में साझा कीं。0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में चोर सक्रिय, एक व्यक्ति की जेब से पैसे चोरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में चोरों का आतंक दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में चोर हुए सक्रिय यात्रा में दिग्विजय सिंह का स्वागत करने पहुंचे एक व्यक्ति की जेब से चोरी हो गए हजारों रुपए पीड़ित ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा में जेब पैसे चोरी होने के बाद लोगों से सावधानी से यात्रा में आने की अपील कल राजगढ़ में पहुंची थी दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा0
0
Report
खबर नहीं मिली: प्राप्त सामग्री में कोई समाचार नहीं था
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वीडियो वायरल होने की खबर—क्या है सच?
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो फॉर वायरल0
0
Report
Advertisement
