227409
Sultanpur - अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, गौरीगंज जिला अस्पताल मे युवक की मौत
Raj Garh, Uttar Pradesh:अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत भरथीपुर निवासी संदीप पांडेय मंगलवार की देरशाम बाजार से घर लौट रहे थे बाइपास पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जायल में रावण पुतला 55 फीट के बदले 27 फीट: भ्रष्टाचार के आरोप
Nagaur, Rajasthan:जायल (नगरपालिका) जायल में रावण पुतले के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, 55 फीट की जगह 27 फीट का बनाया पुतला। नगरपालिका चेयरमैन कमलेश लोमरोड़ ने मौके पर पहुंचकर पुतले की नाप कराई। चेयरमैन और कांग्रेस पार्षद दशहरा कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। जायल। जायल नगरपालिका की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगरपालिका चेयरमैन कमलेश लोमरोड़ ने पुतला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि टेंडर की शर्तों को दरकिनार कर निर्धारित ऊंचाई से काफी छोटा पुतला बनाया गया है। चेयरमैन कमलेश लोमरोड़ दशहरा मैदान पहुंचे और कांग्रेस पार्षदों के साथ रावण के पुतले की नाप करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर में 55 फीट ऊंचाई का पुतला बनाने की शर्त थी, जबकि मौके पर महज 27 फीट का पुतला तैयार किया गया है। इस मामले को लेकर नगरपालिका प्रशासन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं। दशहरा कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान पुतले की ऊंचाई और टेंडर शर्तों को लेकर उठे विवाद के बीच नगरपालिका चेयरमैन कमलेश लोमरोड़ और कांग्रेस पार्षदों ने दशहरा कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में नगरपालिका प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और पुतला निर्माण से जुड़े आरोपों पर क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।0
0
Report
बड़ेसरा में जुड़वा भाइयों के शव: पुलिस जांच जारी, इलाके में शोक
Bharatpur, Rajasthan:डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वा भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बालकों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज में मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों बालकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक बालकों की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। दोनों भाई गांव में अपने नाना के यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। मंगलवार को दोनों बालकों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज में मिलने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों बालकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल दोनों बालकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का पता जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। दो किशोर भाइयों की एक साथ मौत की खबर से बड़ेसरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा दुख और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।0
0
Report
जयपुर के रामचंद्रजी मंदिर में विजयादशमी पर कलश स्थापना और शस्त्रपूजन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में विजयादशमी पर आस्था और राजसी परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। चांदपोल के 132 साल पुराने रामचंद्रजी मंदिर के शिखर पर 30 किलो वजनी और 6 फीट ऊंचा अष्टधातु कलश स्थापित किया गया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में 144 साल पुराना चांदी का धनुष और रियासतकालीन शस्त्र भी आकर्षण का केंद्र रहे। खास बात यह है कि साल में सिर्फ दशहरे पर ही ठाकुरजी का राजसी दरबार सजता है और ऐतिहासिक शस्त्रों का पूजन होता है। विजया दशमी पर चांदपोल बाजार स्थित ऐतिहासिक ठिकाना मंदिर श्रीरामचंद्रजी में आस्था, राजसी परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। 132 साल पुराने मंदिर के शिखर पर करीब 30 किलो वजनी और 6 फीट ऊंचे अष्टधातु के नवीन कलश की स्थापना की गई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा सहित संत-महंतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ कलश प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। इसी अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा देने वाले मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया था। मंदिर में विजयादशमी पर रियासतकालीन शस्त्र पूजन की परंपरा भी निभाई गई। इस मौके पर 1882 में राजमाता गुलाब कंवर की ओर से भेंट किया गया 10 किलो वजनी चांदी का धनुष सहित अन्य ऐतिहासिक शस्त्र पूजन के लिए निकाले गए। साल में केवल विजयादशमी पर ही ठाकुरजी का राजसी दरबार सजाया जाता है। मंदिर के महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि नवीन शिखर कलश का निर्माण जयपुर के कारीगर नरेश अग्रवाल ने किया। लगभग 6 फीट ऊंचे और 30 किलो वजनी कलश eight धातुओं से तैयार किया गया था। इसके निर्माण में सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, सीसा, लोहा और पारा सहित धातुओं का उपयोग किया गया। कलश निर्माण का कार्य शुभ लग्न और चौघड़िया देखकर करवाया गया था। मंदिर के शिखर पर नवीन कलश की स्थापना को ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा के संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। विजयादशमी पर मंदिर में रियासतकाल से चली आ रही आयुध पूजन की परंपरा भी निभाई गई। महंत परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धनुष-बाण, तलवार, खड्ग, कटार, भाले, गदा, बंदूक और फरसे सहित विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया। बाइट-मंजू शर्मा सांसद, जयपुर शहर; बाइट-नरेन्द्र तिवाड़ी महंत श्रीरामचंद्रजी मंदिर। श्रीरामचंद्रजी मंदिर महंत तिवाड़ी के अनुसार मंदिर के शस्त्रागार में कई ऐतिहासिक शस्त्र संरक्षित हैं। इनमें करीब 10 किलो वजनी और 3 फीट लंबा चांदी का धनुष विशेष है, जिसे 1882 में माजी साहब गुलाब कंवर ने भेंट किया था। इसके अलावा करीब 8 किलो वजनी दोधारी खड्ग, महाराजा माधोसिंह की ओर से भेंट की गई 5 किलो चांदी की तलवार और सूर्य चिह्न अंकित लकड़ी की बंदूक भी शामिल है। लकड़ी की बंदूक महाराजा भवानीसिंह की ओर से भेंट की गई थी। शस्त्रागार में 10 फीट लंबे भाले, सिंहमुख वाली गदा और चांदी मढ़े अन्य आयुध भी संरक्षित हैं। इन शस्त्रों को साल में केवल विजयादशमी पर ही बाहर निकाला जाता है। मंदिर की खास परंपरा के अनुसार विजयादशमी पर ठाकुरजी को राजवाड़ी पोशाक धारण करवाई गई। राजसी दरबार में ऐतिहासिक शस्त्र सजाए गए। महंत नरेंद्र तिवाड़ी का कहना है कि मंदिर में रियासतकाल से यह परंपरा चली आ रही है। शस्त्रों को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर परिसर में अलग शस्त्रागार भी बना हुआ है। इस अवसर पर मंदिर भक्त समाज की ओर से बधाई उत्सव भी आयोजित किया गया। चांदपोल स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्रजी का निर्माण वर्ष 1894 में राजमाता गुलाब कंवर धीरावत ने करवाया था। मंदिर का स्थापत्य अयोध्या के प्रसिद्ध कनक भवन से प्रेरित है। इसके निर्माण में 18 साल 9 महीने का समय लगा था। उत्तरमुखी मंदिर अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और राजसी धार्मिक परंपराओं के कारण प्रसिद्ध है। कलश स्थापना समारोह के दौरान ऑनलाइन दर्शन के लिए तैयार मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया था। जयपुर के तकनीकी छात्रों द्वारा विकसित इस ऐप के जरिए देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु घर बैठे मंदिर के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ धार्मिक सेवाओं और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। बहरहाल, जयपुर के इस ऐतिहासिक मंदिर में विजयादशमी सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि सदियों पुरानी राजसी परंपराओं को जीवंत करने का अवसर भी है। एक ओर 132 साल पुराने मंदिर के शिखर पर अष्टधातु का नया कलश, तो दूसरी ओर 144 साल पुराना चांदी का धनुष और रियासतकालीन शस्त्र। खास बात यह कि अब ठाकुरजी का दरबार मोबाइल पर भी सजेगा। यानी शिखर पर विरासत का कलश, दरबार में शौर्य का इतिहास और मोबाइल पर आस्था के दर्शन... गुलाबी नगरी में परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा बोले: मदन राठौड़ का इस्तीफा पंचायत चुनाव के बाद ही स्वीकारे जायेंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा का बड़ा पटवार, डोटासरा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का इस्तीफा हो चुका पंचायत चुनाव के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा, मदन राठौड़ का पाकिस्तान प्रेम आम जनता को और उनके नेताओं को सबको दिख गया इसलिए उनका इस्तीफा हो चुका है पंचायत चुनाव के बाद स्वीकार कर लिया जाएगा, वो सिर्फ बैठकर बयान बाजी कर रहे हैं, मदन राठौड़ के नियम कायदे वाले बयान को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं खुद पेशे से वकील हूं मदन राठौड़ को आती है वकालत, मदन राठौड़ को खुद को नियम और कानून का ज्ञान नहीं है0
0
Report
हरियाणा पुलिस प्रशासन में फेरबदल: 6 IPS और 22 HPS के तबादले
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा पुलिस प्रशासन में हुआ फेरबदल 6 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए गए तबादले जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का हुआ तबादला IPS उपासना होगी जीद की पुलिस अधीक्षक IPS मोहित हांडा को एडीसी गवर्नर हरियाणा लगाया गया इसी तरह 22 DSP स्तर के भी हुए फेरबदल0
0
Report
डूंगरपुर में 22 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को सात पंचायत समितियों की 119 सीटों तथा जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होगा। 404 उम्मीदवार पंचायत समिति सीटों के लिए और 65 उम्मीदवार जिला परिषद सीटों के लिए मैदान में हैं, तथा कुल 5,21,601 मतदाता अपने भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं; संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष व्यवस्था होगी। पहले चरण के लिए 596 बूथ बनाए गए हैं; इनमें 108 बूथ संवेदनशील बताए गए हैं। 71 पुलिस मोबाइल दल और 71 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ताकि मतदान शांति-पूर्वक और निष्पक्ष हो सके। चुनाव प्रचार में कांग्रेस, भाजपा और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला भी नजर आ रहा है。0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में विजयदशमी: 100 फीट सोने की लंका सहित रावण दहन तैयार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज विजयदशमी का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। शहर के गांधी मैदान में रावण परिवार के पुतले दहन होंगे। रावण दहन की तैयारी अंतिम रूप दे दी गई है। गांधी मैदान में 70 फीट ऊँचे रावण और 65-65 फीट ऊँचे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए गए हैं, साथ ही 100 फीट की भव्य सोने की लंका भी बनाई गई है। सनातन मंदिर से राम दरबार की झांकियों से शोभायात्रा निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। इसके बाद सोने की लंका का दहन होगा और उसके बाद कुंभकरण, मेघनाथ और रावण के पुतले जलाए जाएँगे। इस कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीना, महापौर पारस सिंघवी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी का जायजा लेने हमारे संवाददाता अविनाश जगनावत ने किया।0
0
Report
दसरे मेळावे में 450 करोड़ विकास योजना और जल-स्टोरेज पर जोर
Ahilyanagar, Maharashtra:आमदार सुरेश धस दसरा मेळावा श्री क्षेत्र मच्छिंद्रनाथ गड मायंबा या मेळावा 2008 पासून सुरू आहे...सोशल मीडियावर काही जण मेळाव्या बद्दल काहितरी लिहितात...त्यांनी इतिहास पहावा... गडाचा विकास करण्यासाठी 2008 पासून प्रयत्न करत आहे. सध्या 450 कोटींचा विकास आराखडा करून कामे सुरू आहेत.. मध्यंतरी 10 वर्ष मी इथला आमदार नव्हतो त्या काळात गडासाठी 10 पैसे सुद्धा कोणी दिले नाहीत... या वर्षी भीषण दुष्काळ आहे त्यामुळे काळजी घेणं गरजेचं आहे...परंतु घाबरण्याचे कारण नाही...कितीही भीषण परिस्थिती असली तरी आपण खंबीर पणे तोंड देऊ... सगळ्यांनी पाण्याची बचत करायची आहे... उपलब्ध असलेले पाणी शेतीला देऊन संपवू नका... दुष्काळात राज्य सरकारने केलेली 5 हजाराची मदत ही तात्पुरती दिवाळीपूर्वीची आहे...आणखी मदत मिळणार आहे...कोणीही टोकाचं पाऊल उचलू नका फार अडचण असेल तर मला फोन करा... आपण गावागावात 150-200 जनावरांच्या छोट्या छोट्या छावण्या निर्माण करू...सरकारला विनंती करू छोट्या छावण्यांना मदत करा... राज्य सरकार ला पत्र दिल आहे. 8 तास तीन फ्यूज वीज देऊ नका मात्र सकाळी 3 तास आणि रात्री 3 तास द्या... पुढच्या वर्षी पासून दसरा मेळावा एक दिवस अशी होईल.... मी या ठिकाणी कोणताही राजकीय भाष्य करणार नाही... मला कोणी काही बोललं तर मी उद्या उत्तर देईल.. पुढच्या वर्षी एक दिवस आधी सायंकाळी 6 ते 8 या वेळेत होईल...0
0
Report
गढ़वा में 29 टाइगर मोबाइल बाइक से अपराध नियंत्रण मजबूत
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी और मजबूत कर ली है। जिले की पुलिस को अपराधियों पर लगाम कसने और गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 29 नई टाइगर मोबाइल बाइक मिली हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को जिले के विभिन्न थानों और ओपी के लिए रवाना किया। गढ़वा पुलिस लाइन से अपराध नियंत्रण के लिए 29 टाइगर मोबाइल बाइक को रवाना किया गया। झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई इन बाइकों को जिले के सभी थानों और ओपी में भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इन बाइकों के मिलने से पुलिस को संकरी गलियों और संकरी सड़कों पर गश्त करने तथा अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। इससे पुलिस की पहुंच उन इलाकों तक भी आसान होगी, जहां बड़े वाहनों से पहुंचने में परेशानी होती है। इससे पहले भी झारखंड सरकार की ओर से जिले के विभिन्न थानों और ओपी को बोलेरो सहित अन्य वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नई बाइक मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
भोपाल के गरबा महोत्सव में 3 युवक भिड़े, हाथापाई और वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल गरबा महोत्सव में बवाल! गरबा ग्राउंड में 3 युवक भिड़े, जमकर हुई हाथापाई. गरबा महोत्सव में 3 युवकों के बीच विवाद. गरबा ग्राउंड में 3 युवकों के बीच जमकर हुई हाथापाई. एक युवक को युवतियों ने किया झगड़े से अलग. गरबा महोत्सव के दौरान मारपीट से मौके पर मचा हड़कंप. विवाद किस बात को लेकर हुआ, फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं, वीडियो वायरल.0
0
Report
भरतपुर: पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना की हत्या का वीडियो सामने आया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर : पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना हत्याकांड , घटना का एक और वीडियो आया सामने, जहां खदान पर रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भडाना को जमीन पर पीट कर मारते हुए नजर आ रहे हैं लोग, इतना ही नहीं लोग पैरों से अतर सिंह भड़ाना के चेहेरे को कुचलते हुए आ रहे हैं नजर साथ में मारपीट, जमीन पर पटक कर अतर सिंह भड़ना के चेहरे को पत्थर और लातो से कुचला जा रहा है।0
0
Report
चोराबागान हादसे के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री ने 50 लाख चेक, नौकरी का भरोसा दिया
Belna, West Bengal:চোরবাগানকাণ্ডে মৃতদের পরিবারের পাশে মুখ্যমন্ত্রী, সঞ্জয় বেজের হাতে ৫০ লক্ষ টাকার ক্ষতিপূরণ। বীরপুরে শোকাহত পরিবারের সঙ্গে সাক্ষাৎ, চাকরিরও আশ্বাস; তারপর আরামবাগে পিয়ালী প্রামাণিকের পরিবারের সঙ্গে দেখা করতে রওনা দেন。 কলকাতার চোরাবাগান সর্বজনীন দুর্গাপুজো মণ্ডপে পদপিষ্ট হয়ে ১৯ জন দর্শনার্থীর মৃত্যুুর ঘটনায় শোকস্তব্ধ পরিবারগুলির পাশে দাঁড়াতে মহানবমীর দুপুরে পূর্ব বর্ধমানের মাধবডিহির বীরপুর গ্রামে পৌঁছলেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী। মঙ্গলবার দুপুর ১২টায় তিনি মৃত টগর বেজ ও তাঁর ছেলে সন্দীপ বেজের পরিবারের সদস্যদের সঙ্গে দেখা করেন। প্রায় ১৫ মিনিট ধরে তাঁদের সঙ্গে কথা বলে সমবেদনা জানান এবং সবরকম সহযোগিতার আশ্বাস দেন। মৃতদের পরিবারের জন্য মোট ৫০ লক্ষ টাকার দুটি চেক সঞ্জয় বেজের হাতে তুলে দেওয়া হয় সরকারি ক্ষতিপূরণ হিসেবে। পাশাপাশি চাকরির প্রতিশ্রুতিও দেন মুখ্যমন্ত্রী। চোরাবাগানের মর্মান্তিক দুর্ঘটনায় প্রাণ হারিয়েছেন পূর্ব বর্ধমানের মাধবডিহির বীরপুর গ্রামের বাসিন্দা টগর বেজ (৪৩) এবং তাঁর ছেলে সন্দীপ বেজ (১৪)। একই দুর্ঘটনায় মৃত্যু হয়েছে টগরের শ্যালকের স্ত্রী, আরামবাগের বালিয়ার বাসিন্দা পিয়ালী প্রামাণিকের (২৫)। স্ত্রী, একমাত্র সন্তান এবং আত্মীয়কে হারিয়ে শোকের ছায়া নেমে এসেছে পরিবারে。 মৃত টগর বেজের স্বামী সঞ্জয় বেজ জানান, তাঁর স্ত্রী, ছেলে এবং শ্বশুরবাড়ির সদস্য-সহ মোট ন’জনের একটি দল কলকাতায় ঠাকুর দেখতে গিয়েছিলেন। কিন্তু পুজোর আনন্দের মধ্যেই ঘটে যায় ভয়াবহ বিপর্যয়। স্ত্রী ও একমাত্র সন্তানকে হারিয়ে কার্যত দিশাহারা সঞ্জয়বাবু। মুখ্যমন্ত্রীর সঙ্গে সাক্ষাতের পর সঞ্জয় বেজ বলেন, পুজোয় ঠাকুর দেখতে_gিয়ে আমার স্ত্রী-পুত্রকে হারাতেf হল। আর এই পুজোর মধ্যেই রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী নিজে এসে আমাদের সঙ্গে দেখা করে সান্ত्वনা দিলেন। এটা আমাদের কাছে অপ্রত্যাশিত। উনি সবরকম সহযোগিতার আশ্বাস দিয়েছেন। সঞ্জয়বাবু জানান, মুখ্যমন্ত্রী তাঁর হাতে ২৫ লক্ষ টাকা করে মোট ৫০ লক্ষ টাকার দুটি চেক তুলে দিয়েছেন। পাশাপাশি চাকরির প্রতিশ্রুতিও দিয়ে গিয়েছেন। হেলিকপ্টারে রায়নার গোতানের মনসাডাঙ্গার মাঠে অবতরণ করেন মুখ্যমন্ত্রী। সেখান থেকে প্রায় চার কিলোমিটার গাড়িতে এসে বীরপুরে সঞ্জয় বেজের পরিবারের সঙ্গে দেখা করেন তিনি। পরিবারের সদস্যদের সঙ্গে কথা বলার পর সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে শুভেন্দু অধিকারী বলেন, যাঁরা গেছেন, তাঁদের তো ফিরিয়ে দিতে পারব না। কিন্তু তার পরের দায়িত্বটা তো পালন করতে হবে। এটা কর্তব্যের মধ্যে পড়ে। অন্যজন করেনি বলে আমি করব না এটা হতে পারে না। বিরোধীদেরও কটাক্ষ করেন মুখ্যমন্ত্রী। ২০২৫ সালে কলকাতায় বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হয়ে ১৩ জনের মৃত্যুর ঘটনা এবং দার্জিলিংয়ের নাগরাকাটায় হড়পা বানে বহু মানুষের মৃত্যুর প্রসঙ্গ তুলে তিনি বলেন, ওই ঘটনাগুলির পরেও বিভিন্ন অনুষ্ঠান ডাণ্ডিয়া ও কার্নিভাল হয়েছিল। তাঁর কথায়, আগের সরকারের সঙ্গে আমাদের ফারাকটা লোকে দেখতে পাচ্ছে।” চোরাবাগানের দুর্ঘটনায় মৃতদের পরিবারের প্রতি সমবেদনা জানিয়ে মুখ্যমন্ত্রী বলেন, চোরাবাগানের অঘটনে যেসব পরিবারের চোখে জল পড়ছে, তাদের দুঃখটা আমাদেরও দুঃখ। তাই আমরা শুধুমাত্র ধর্মীয় আচার-আচরণ এ বছর পালন করছি। আনন্দ অনুষ্ঠান থেকে বিরত থাকছি। মুখ্যমন্ত্রীর সঙ্গে ছিলেন মন্ত্রী মৌমিতা বিশ্বাস মিশ্র, ভাতারের বিধায়ক সৌমেন কার্ফা এবং রায়নার বিধায়ক সুভাষ পাত্র ও বিজেপির সাংগঠনিক জেলা কাটোয়ার সভাপত মানিক রায়। বীরপুরে সঞ্জয় বেজের পরিবারের সঙ্গে দেখা করার পর আরামবাগের বালিয়ায় মৃত পিয়ালী প্রামাণিকের পরিবারের সদস্যদের সঙ্গে দেখা করতে রওনা দেন মুখ্যমন্ত্রী。 বাইট ১।উদয় বেজ(সঞ্জয় বেজের দাদা), ২।সঞ্জয় বেজ(টগর বেজের স্বামী) ৩।জয়দেব নন্দী (স্থানীয়), ৪।আলতাফ আলি(পড়শি), ৫।আগমনী বেজ(মেয়ে), ৬।সঞ্জয় পাত্র (রায়নার বিধায়ক), ৭।মানিক রায়(সভাপতি), ৮।ওয়াক থ্রু। ক্যামেরায় চন্দন ঘোষের সঙ্গে অরূপ লাহার রিপোর্ট।0
0
Report
Advertisement
मेदिनीपुर में प्रतिमा विसर्जन के लिए हाईड्रोलिक मशीन से व्यवस्था, क्रेन पर प्रतिबन्ध
Mollar Chak, West Bengal:রাত পোহালেই দশমী, শুরু হবে প্রতিমা নিরঞ্জন। মেদিনীপুর শহরে কংসাবতী নদীর তীরে অবস্থিত গান্ধী ঘাট এবং ডিএভি ঘাট এই দুটি ঘাটেই মূলত অধিকাংশ দুর্গা প্রতিমা নিরঞ্জন করা হয়ে থাকে। সুষ্ঠ ভাবে যাতে প্রতিমা নিরঞ্জন করা যায় তার জন্য প্রশাসন এবং মেদিনীপুর পৌরসভার পক্ষ থেকে একগুচ্ছ পদক্ষেপ গ্রহণ করা হয়েছে। এবার প্রতিমা নিরঞ্জন করার ক্ষেত্রে ক্রেনের ব্যবহার নিষিদ্ধ করেছে রাজ্য সরকার। তাই এবার বিশেষ হাইড্রোলিক মেশিনের সাহায্যে প্রতিমা নিরঞ্জনের ব্যবস্থা করেছে মেদিনীপুর পৌরসভা। একটি নির্দিষ্ট ব্যারিকেডের পর পুজো কমিটির পাঁচজনের বেশি কাউকেই প্রতিমার সঙ্গে এবার যেতে দেওয়া হবে না। ব্যারিকেড এর বাইরে থেকেই দেখতে হবে প্রতিমা নিরঞ্জন। গান্ধী ঘাট এবং ডিএভি ঘাট দুটি জায়গাতেই চলছে শেষ মুহূর্তের প্রস্তুতি। চারিদিকে লাগানো হয়েছে পর্যাপ্ত পরিমাণে আলো।লাগানো হয়েছে সিসিটিভি।তৈরি করা হয়েছে ওয়াচ টাওয়ার।নদী দূষণের কথা মাথায় রেখে এবার প্রতিমা নিরঞ্জনের আলাদা জায়গা করা হয়েছে, আর ফুল ঘট ফেলার জায়গা আলাদা করা হয়েছে। এর আগে জেলা পুলিশ সুপার এবং জেলাশাসক গান্ধী ঘাট পরিদর্শন করে গিয়েছিলেন। আজ সকালে মেদিনীপুরের বিধায়ক শংকর গুছাইত ও পৌরসভার চেয়ারম্যান সৌমেন খান গান্ধী ঘাটে শেষ মুহূর্তের পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন। বিধায়ক বলেন, মুখ্যমন্ত্রী ফোন করে খোঁজ নিয়েছিলেন এবং বলেছিলেন এবার যাতে সুষ্ঠু ভাবে প্রতিমা নিরঞ্জন হয় তার ব্যবস্থা করতে। তাই প্রশাসন এবং পৌরসভা মিলিত ভাবে নিরাপত্তার কথা মাথায় রেখে সব ধরনের আয়োজন করেছে। শান্তিপূর্ণ ভাবেই এবার প্রতিমা নিরঞ্জন হবে।0
0
Report
चिंताजनक प्रसव के दौरान मरीज और नवजात की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
Chhindwara, Madhya Pradesh:प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप. तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी मीना प्रजापति, नवजात की मौत के करीब 10 मिनट बाद मां ने भी तोड़ा दम जांच में जुटी पुलिस. छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय गर्भवती महिला मीना प्रजापति और उसके नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद अस्पताल में देर रात से सुबह तक हंगामे की स्थिति बनी रही. आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और सड़क पर चक्काजाम भी किया. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. परिजनों के मुताबिक मीना पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. उसकी हालत को लेकर परिजन चिंतित थे. उनका आरोप है कि मीना लगातार दर्द की शिकायत कर रही थी और उसने डॉक्टरों से सिजेरियन ऑपरेशन करने की गुहार भी लगाई. परिजनों का दावा है कि मीना ने डॉक्टरों के पैर तक छुए, लेकिन उसे तत्काल ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिली. आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी मांग पर ऑपरेशन करने से इनकार करते हुए कहा कि ऑपरेशन के बारे में उन्हें क्या समझ है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों का कहना है कि हालत बेहद नाजुक होने के बाद ऑपरेशन किया गया. इसके बाद डॉक्टर ने नवजात को नहीं बचा पाने की जानकारी दी. परिजनों के अनुसार, करीब 10 मिनट बाद मीना की भी मौत हो गई. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरीश और शीतल सहित अस्पताल के स्टाफ पर उपचार में देरी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. एनेस्थीसिया का पर्याप्त असर होने से पहले ऑपरेशन शुरू करने का आरोप भी लगाया गया है. इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. डॉक्टर और परिजनों के बीच विवाद, सीसीटीवी फुटेज की जांच. घटना के बाद परिजनों और डॉक्टर के बीच विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है. अस्पताल में हुए घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि मामले की जांच अस्पताल के अपने कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी. कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मीना प्रजापति (28), पति विवेक प्रजापति, निवासी बारांगा खुर्द, देहात थाना क्षेत्र, प्रसव के लिए जिला अस्पताल आई थी और पिछले तीन दिनों से भर्ती थी. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला गर्भवती थी परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
रामलीला के बाद घर लौटते दो युवक डंपर की टक्कर से मौत, शादी तय थीं
Panna, Madhya Pradesh:रामलीला देखकर लौट रहे दो युवक को डंपर ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, पहाड़ीखेरा में मातम पसरा. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पेड़ से टकराकर दूर गिरे युवक. आगामी 25 नवम्बर को होनी थी मृतक की शादी. दो युवकों के शव लुहरहाई गांव के सरपंच लच्छू गोंड के 20 वर्षीय पुत्र सुनील गोंड और 25 वर्षीय साथी पुन्नू की सड़क हादसे में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर की रात पहाड़ीखेरा में रामलीला देखकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक सहित हवा में उछलकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक मौके से डंपर लेकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक सुनील गोंड की शादी के कार्ड पहले ही बांटे जा चुके थे और घर में विवाह की तैयारी चल रही थीं. इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.0
0
Report
Advertisement
