Back
अमेठी में स्मृति ईरानी का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चर्चा का विषय
RSRahul shukla
Jan 08, 2026 07:31:25
Amethi, Uttar Pradesh
ANCHOR- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लिया है। इस प्रक्रिया को एसआईआर के तहत पूरा किया गया है। लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद उनका यह कदम अमेठी में अपनी निरंतर उपस्थिति का संकेत देता है। SIR सूची में अपना नाम दर्ज कराकर स्मृति ईरानी ने साबित कर दिया कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है।
वी0ओ0- अमेठी जिला निर्वाचन अधिकारी संजू चौहान ने बीते 6 जनवरी को एसआईआर कीドラフト सूची का प्रकाशन किया था। इस प्रक्रिया में जिले से 2 लाख 67 हजार नाम हटाए गए हैं लेकिन स्मृति ईरानी का नाम मेदन मवई ग्राम पंचायत में एक मतदाता के रूप में दर्ज किया गया है। कंपोजिट विद्यालय लीला टिकरा मवई मतदान केंद्र की 666 मतदाताओं वाली सूची में उनका नाम क्रमांक 514 पर अंकित है। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने 22 फरवरी 2021 को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। उनके पुत्र जोहर ईरानी ने 29 जुलाई 2021 को यहां आवास की आधारशिला रखी थी। आवास निर्माण के बाद उन्होंने 22 फरवरी 2024 को इसमें गृह प्रवेश किया। इसके बाद वो इसी गांव के बूथ पर मतदाता बन गईं और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने लीला टिकरा बूथ पर ही मतदान किया था। इससे पहले स्मृति ईरानी 27 मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो अमेठी से दूरी बना सकती हैं। हालांकि उन्होंने न केवल अमेठी में अपनी उपस्थिति बनाए रखी बल्कि मतदाता सूची में नाम शामिल कर यह क्लियर संदेश दिया है कि वो अमेठी छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। अमेठी एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने एसआईआर फॉर्म भरकर दिया था जिसके बाद उनका नाम मेदन मवई की मतदाता सूची में जोड़ा गया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 09, 2026 04:50:580
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 09, 2026 04:50:350
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 09, 2026 04:50:220
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 09, 2026 04:49:560
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowJan 09, 2026 04:49:320
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 09, 2026 04:49:180
Report
0
Report
0
Report
HSHarish Sharma2
FollowJan 09, 2026 04:48:140
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 09, 2026 04:48:010
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 09, 2026 04:47:350
Report
APAMOL PEDNEKAR
FollowJan 09, 2026 04:46:440
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 09, 2026 04:46:140
Report