Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227409

अमेठी में फायर सिलेंडर विस्फोट से दुकानदार गंभीर घायल

Sept 18, 2024 10:35:50
Katra Lal Ganj, Uttar Pradesh

अमेठी में आज सुबह फायर फाइटिंग सिलेंडर को चेक करते समय अचानक फिस्फोट हो गया। हादसे में दुकानदार को गंभीर चोटें आई जिसका अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फायर फाइटिंग सिलेंडर एक्सपायर हो चुका था और युवक उसके नोजल को चेक कर रहा था तभी अचानक विस्फोट हो गया। दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड का है जहां बाईपास के पास संजय पांडे की फायर फाइटिंग सिलेंडर की दुकान है। दुकानदार संजय पांडेय लाइसेंस धारक है और पिछले कई सिलेंडरों में रिफलिंग करता है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 10:27:52
Mathura, Uttar Pradesh:एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के गुर्गे को दबोचा.. मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच देता था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और मोबाइल बरामद किए हैं। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गांव हवेली निवासी अनुज कुमार अपने साथियों के साथ कस्बा राया में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी की और शनिवार रात आरोपी अनुज कुमार को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 6 एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने का झांसा देता था और इसके बदले उनसे भारी-भरकम रकम वसूलता था। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई अन्य लोगों से जुड़े होने की आशंका है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उन अभ्यर्थियों की तलाश कर रही है जो इनके संपर्क में थे।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 15, 2026 10:25:11
Bhiwani, Haryana:भिवानी -अवैध निर्माण का सदुपयोग! -दुर्घटनाग्रस्त व बीमार पशु पक्षियों का होता है ईलाज भिवानी। आप जिस जगह को देख रहे है बेशक यह जगह अवैध निर्माण है, लेकिन इस अवैध निर्माण का सदुपयोग हो रहा है। भिवानी -हांसी रोड पर बने पुल के नीचे भिवानी गौ रक्षादल ने बेशक अवैध कब्जा किया हुआ है, लेकिन ये अवैध कब्जा दुर्घटना में घायल हुई गाये, बंदर, पक्षी और साँप को रखने के लिए है। बेशक शहर में सरकारी गोशाला है लेकिन हालत ख़राब होने के कारण वहाँ ज़्यादा गाये नहीं रखी हुई। पुल के नीचे बने इन शेल्टर हाउस में बँधी हुई है गाँये, बंदर और पक्षी ये पक्षी और बंदर दुर्घटना में घायल हो कर मरणासन पर आ गए थे, लेकिन सूचना मिली जब गों सेवकों को तो वे मौके पर पहुँचे और उन्होंने इनके रहने खाने व इलाज का इंतज़ाम किया। वही आपको यह भी बता दे की शहर में जब भी किसी पशु व पक्षी के घायल होने की सूचना मिलती है तो ये गौ रक्षा दल मौके पर पहुंच कर इनका इलाज करता है साथ ही इनके लिए व्यवस्था करता है। इन लोगो के ग्रुप ने लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस भी ले रखी है। जिसमे घायल पशु को लेकर आते है और इन शेल्टर्स में रखा जाता है। इस गौशाला को चलाने वाले संजय परमार जिन्हें गोसेवक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों किसी ने अवैध निर्माण की शिकायत की हुई है। जिसकी वजह से उसे तोड़ने के लिए टीम भी आ चुकी है। उन्होंने बताया की वे मानते है की ये अवैध है लेकिन इस अवैध निर्माण में उनका ख़ुद का परिवार नहीं पालता बल्कि बेज़ुबान पशु पालते है। वे तो केवल सेवा करते है। उन्होंने ये भी कहा की सरकार व प्रशासन बेशक कुछ भी निर्णय ले वे उसके बीच में नहीं आयेंगे लेकिन ये अवैध निर्माण का सदुपयोग है जिसे वे कर रहे है। बाइट : संजय परमार, गौ रक्षा दल प्रधान भिवानी
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Mar 15, 2026 10:24:54
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की के मंगलौर–भगवानपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पनियाला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। वही इस सड़क हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 15, 2026 10:24:28
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दस वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। रामगढ़ कस्बे में हुई इस वारदात में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जादू-टोना के शक में मासूम का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकरहट नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को शक था कि मृतक बालक की मां जादू-टोना करती है और उसी के कारण उसके परिवार पर संकट आया है। यही शक इस खौफनाक वारदात की वजह बन गया। दरअसल बीते 14 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास रामगढ़ कस्बे में खेलकर घर लौट रहे दस वर्षीय बालक को आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसओजी समेत कई टीमों का गठन किया गया था जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 15, 2026 10:24:15
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के चीनी मिल ग्राउंड परिसर में आज राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं मंच पर इनके साथ देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस समय एस्मा लागू है। गैस की जो भी जमाखोरी करेगा उसे पर कार्यवाही होगी। वहीं देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से पत्रकारों ने पूछा कि एसआई परीक्षा प्रश्न पत्र में जो ब्राह्मण को टारगेट किया गया है, उस पर आप क्या कहना है के जवाब शशांक मणि ने कहा कि किसी भी वर्ग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना गलत है इस पर कार्रवाई होगी और तुरंत कार्रवाई होगी। बाइट..1.. जयंत चौधरी..केंद्रीय राज्य मंत्री बाइट.2.. शशांक मणि त्रिपाठी .बीजेपी सांसद
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 15, 2026 10:23:47
Kota, Rajasthan:कोटा में 29 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। बेटी का गला दबाकर हत्या के आरोप सास पति एवं बहु पर लगाएं है। पुलिस ने हत्या एवं दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 10:23:28
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का हुआ आयोजन, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने लिया भाग सीकर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। यह रन कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा आमजन ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन और विकसित राजस्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रन कलेक्टर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने “विकसित राजस्थान–स्वस्थ राजस्थान” के नारों के साथ दौड़ लगाते हुए जागरूकता का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से भी प्रतिभागियों को अनुशासन और सुरक्षा के साथ रन पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 15, 2026 10:23:08
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 15, 2026 10:22:42
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की परीक्षा में फर्जीवाड़े और नकल कराने की साजिश रचने वाले एक गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मेरठ की फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) से परीक्षा पास कराने का लालच दे रहा था। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक Sanjay Kumar को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अनुज कुमार नाम का व्यक्ति, जो ग्राम हवेली का निवासी है, कस्बा राया में अभ्यर्थियों से ठगी करने और परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से अपने साथी से मिलने आने वाला है। एसटीएफ की टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनुज ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह गोपाल रावत नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। गोपाल ने उसे बताया था कि परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी से 22 लाख रुपये लिए जाते हैं। जिसमें परीक्षा से पहले तीन लाख रुपये, परीक्षा के बाद पांच लाख रुपये देने होते हैं। आरोपी ने कुबूल किया कि उनका प्लान परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ उपलब्ध कराकर पेपर हल करवाने का था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया है। इसमें अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और व्हाट्सएप चैट व अन्य परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड एवं व्हाट्सएप पर आठ महत्वपूर्ण चैट और ट्रांजेक्शन के विवरण बरामद किए है। टीम ने थाना राया में आरोपी अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 11(6), 11(7) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं (318(4), 338, 336(3), 61(2)) के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी गोपाल रावत फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 15, 2026 10:22:18
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 15, 2026 10:21:44
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रही सनातनी क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। आयोजन समिति ने साफ किया है कि मैच देखने के लिए आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है और किसी भी तरह के वीआईपी या वीवीआईपी टिकट जारी नहीं किए गए हैं। वीओ - दरअसल कुछ अज्ञात लोग फोन कॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर वीआईपी और वीवीआईपी टिकट दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। जैसे ही इस तरह की शिकायते पहुंची तुरंत इंदौर की संयोगितागंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संयोगितागंज थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें और किसी के झांसे में आकर पैसे न दें। बाइट - राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 15, 2026 10:21:33
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 15, 2026 10:21:06
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के नारायणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृत छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद आज दूसरे दिन एक बैठक थाना परिसर में की गई इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक सह मंत्री Irfan Ansari भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में विद्यालय प्रबंधन या वार्डन की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने मृत छात्रा के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top