Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

अमेठी में गरजे आर एस एस पी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य

Oct 05, 2025 09:56:12
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh
अमेठी में गरजे आर एस एस पी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर पार्टी का चुनाव लड़ने का किया ऐलान। स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर बड़ा हमला बीजेपी के पाप का घड़ा भर गया है। बीजेपी को हराने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन भी किया जा सकता है। अमेठी की एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे स्वामी प्रसाद मौर्य
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPreeti Tanwar
Oct 05, 2025 12:19:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बिहार पर्यवेक्षक लगाए जाने पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव आयोग पर लगे हुए है कई सारे क्वेश्चन मार्क (?) ऐसे माहौल में हो रहे है बिहार चुनाव, सबके लिए चुनौती चुनाव जीतने के लिए लोग अपना रहे अलग-अलग प्रकार के हथकंडे पैसे, धन, बल का प्रयोग, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सहित किए जा रहे कई प्रयोग महाराष्ट्र चुनावों का उदाहरण देते हुए भी गहलोत ने खड़े किए सवाल साथ ही पर्यवेक्षक लगाए जाने पर बोले पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको लेकर बातचीत शुरू कर दी है मिलकर, वीसी के जरिए कार्य को किया जा रहा है कांग्रेस, RJD सभी ने चुनावों को काफी गंभीरता से लिया इस चुनाव को हम सभी को चुनौती के रूप में लेना है क्योंकि जिस प्रकार का माहौल देश में बन गया है,, उससे लोग चिंतित है, वोट चोरी का आरोप लगा है, 65 लाख वोटो के अंदर वह बोल रहे हैं कि बाहर के लोग आ गए हैं, लेकिन इलेक्शन कमीशन क्यों नहीं बता रहा की ऐसे कौन से विदेशी आ गए जिसके लिए अपने वोटो को काटा है। चुनाव आयोग पर कई क्वेश्चन मार्क लग चुके हैं, ऐसे टाइम में बिहार चुनाव हो रहे हैं तो चाहे कांग्रेस हो चाहे आरजेडी हो, सभी पार्टियां चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही हैं। आजकल जीतने के लिए जिस तरह से नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पैसे, धन, बल का प्रयोग, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी। महाराष्ट्र में 5:00 बजे के बाद रात को 11:00 तक वोटिंग हुई है। इलेक्शन कमीशन को खुद से आगे बढ़कर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। क्योंकि डेमोक्रेसी डिपेंड करती है चुनाव आयोग पर。
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 05, 2025 12:19:15
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर को लंबे समय बाद गोराडीह अलीगंज फोरलेन की सौगात मिली है। इसके साथ ही भागलपुर हंसडीहा सड़क की सौगात बिहार सरकार ने दी है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री संतोष सिंह ने भागलपुर से हंसडीहा फोरलेन सड़क को लेकर 50 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया। वहीं गोराडीह से भागलपुर फोरलेन सड़क सहित आरोबी निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 100 करोड़ रुपया रखी गई है। कार्यक्रम शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित गुड़हटा चौक पर किया गया। जिसमें कहलगांव विधायक पवन यादव, मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। लंबे समय से दोनों सड़कों के निर्माण को लेकर लोगों की मांग थी। जिसके कार्य की शुरुआत आज से हो जाएगी। जिससे आने वाले समय में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 05, 2025 12:18:55
Gumla, Jharkhand:गुमला - गुमला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहां गरीब और अशिक्षित आदिवासी महिलाओं की कोख को बाजार बना दिया गया। रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूमों की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है, जिसने आज जांच शुरू कर दी है। गुमला जिले के रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्चों को धोखे से बेच दिया जा रहा था。 जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर को एक आदिवासी महिला ने यहां बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ ही घंटे बाद महिला कर्मी और सहिया बच्चे को डिस्चार्ज के नाम पर अस्पताल से बाहर ले गईं… फिर उस मासूम की कोई खबर नहीं मिली。 ग्रामीणों का दावा है — एक लाख रुपये में इस मासूम की डील की गई। परिवार को भनक तब लगी जब स्वास्थ्यकर्मी और सहिया ने फोन उठाना बंद कर दिया। पूछताछ में मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी और बीडीओ रायडीह को मिलाकर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम ने आज जांच शुरू कर दी है। इस मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही हैं सुमन कुजूर उर्फ सुमन दीदी — जो बीटीटी सह स्वास्थ्यकर्मी हैं। पीड़िता ने उन पर पैसे लेकर नवजात बेचने का आरोप लगाया है। वहीं सुमन कुजूर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा — राशि की लेनदेन माता-पिता ने की, उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया。 जांच में यह भी सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक CHO की बहन ने नवजात को खरीदा था। अब जांच कमेटी पूरे नेटवर्क की तहकीआत कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। लोग कहते हैं — गरीब आदिवासी परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाना घोर अपराध है और इसमें शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए。 फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा है, लेकिन सवाल उठ रहा है क्या यह तस्करी का नेटवर्क सिर्फ रायडीह तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है? डॉ. शंभू नाथ चौधरी, सिविल सर्जन गुमला ने कहा की यह मामला बेहद गंभीर है। जांच कमेटी गठित की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रायडीह सीएचसी "जांच टीम ने अस्पताल के रजिस्टर, प्रसव रिकॉर्ड और स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। गुमला के रायडीह सीएचसी से शुरू हुआ यह मामला अब पूरे जिले में प्रशासनिक कार्रवाई की कसौटी बन चुका है। जांच रिपोर्ट क्या कहेगी — यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल इस मामले ने व्यवस्था और मानवता दोनों पर सवाल खड़ा कर दिया है。
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Oct 05, 2025 12:18:40
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 05, 2025 12:18:21
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर: नालंदा के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुरेंद्र मेहता, जयंत राज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे। स्टेडियम का निर्माण देश- विदेश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों के तर्ज पर किया गया है। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार खेल के क्षेत्र में काफी पीछे था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेल के क्षेत्र में काफी काम किया है, जिसके कारण अब बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं। स्टेडियम के निर्माण से राजगीर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच संभव होंगे। स्टेडियम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानकों के अनुसार है और यहाँ दोनों तरह के मैच आयोजन के लिए उपयुक्त है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में 39 हजार दर्शकों की seating capacity है। राजगीर में इस स्टेडियम के बन जाने से खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है और वे अब बिहार के राजगीर में ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों का आनंद ले पाएंगे।
0
comment0
Report
Oct 05, 2025 12:17:49
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 05, 2025 12:17:36
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले के असमोली क्षेत्र के राय बुजुर्ग गाँव में सरकारी तालाब और खलिहान की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद और मदरसे पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बारे में हाईकोर्ट के इंकार के बाद मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने आज जे सी वी की मदद से अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त कराना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी की गुहार पर अवैध मस्जिद और मदरसे की ध्वस्त कराए जाने के लिए मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को 4 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन मस्जिद की इंतजामिया कमेटी प्रशासन की मोहलत का फायदा उठाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन पर रोक के लिए हाई कोर्ट चली गई। हाईCourt ने मामले की सुनवाई के बाद अवैध मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त कराए जाने के मामले में रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त कराए जाने का फैसला लिया है.
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 05, 2025 12:17:24
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस के सामने 68 आरोपियों ने अपराध की राह छोड़ने की कसम खाई। पिछले दस सालों में महिलाओं से जुड़े अपराधों में रेप, छेड़छाड़ और महिलाओं से सम्बन्धित अन्य अपराधों में जेल जा चुके आरोपी ने अपराध से तोबा कि शपथ ली। दरअसल थाना सिंघावली अहेरर थाने में आज मिशन शक्ति के तहत पुलिस के सामने पहुंचे सभी 68 मुलजिमों ने एक साथ महिला सम्मान की कसम खाई और गुनाह से तौबा की शपथ ली। जहाँ पुलिस ने आरोपियों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प दिलाया। एसपी बागपत सूरज कुमार राय की इस अनोखी पहल को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ये वही आरोपी हैं, जो पिछले 10 सालों में महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। लेकिन आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस ने इन्हें थानों पर बुलाया और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ दिलाई। बागपत जिले के सभी 2 थाने पर बुलाकर एक साथ यह अनोखा आयोजन हुआ, जहाँ आरोपियों ने न सिर्फ अपराध छोड़ने का वादा किया, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा की भी शपथ ली। इस पहल को जिले के एसपी सूरज कुमार राय की सोच और प्रयास का नतीजा बताया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि अपराधियों को सही दिशा दिखाई जाए तो समाज में महिला अपराधों में कमी लाई जा सकती है और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाया जा सकता है। कहा जा सकता है कि पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है… और समाज में सुधार का संदेश भी।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 05, 2025 12:17:02
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले में असमोली क्षेत्र में राय बुजुर्ग गांव में सरकारी तालाब और खलिहान की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद और मदरसे पर प्रशासन के बुलडोजन एक्शन पर हाईकोर्ट के इंकार के बाद मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने आज जे सी वी की मदद से अवैध निर्माण को खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी की गुहार पर अवैध मस्जिद और मदरसे की ध्वस्त कराए जाने के लिए मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को 4 दिन की मोहलत दी थी.. लेकिन मस्जिद की इंतजामिया कमेटी प्रशासन की मोहलत का फायदा उठाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन पर रोक के लिए हाई कोर्ट चली गई... लेकिन हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अवैध मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त कराए जाने के मामले में रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त कराए जाने का फैसला लिया है
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 05, 2025 12:16:50
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के हिम्मतपुर सुजती गांव से एक रहस्यमयी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव के श्मशान घाट पर एक चिता से अस्थियां गायब हो गईं, जिसके बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब तांत्रिक क्रिया के लिए किया जा रहा है। मामला हिम्मतपुर सुजती गांव के श्मशान घाट का है। यहां मृतक जितेंद्र पुत्र धर्मवीर, उम्र 47 वर्ष, की बीते शुक्रवार को सुबह दस बजे चिता जलाई गई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर घर लौट गए थे। लेकिन रात करीब दस बजे जब परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो वहां का नज़ारा देखकर हैरान रह गए। चिता से अस्थियां गायब थीं... और उसी के पास दो उपले और एक जला हुआ दीया पड़ा मिला।परिजनों ने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रातभर श्मशान घाट पर पहरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं बल्कि तांत्रिक क्रिया का हिस्सा लगती है।ऐसा लग रहा है कि कोई तांत्रिक काम करने के लिए चिता से अस्थियां निकाल ले गया। पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया था।गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले भी एक महिला और एक युवक की अस्थियां गायब हो चुकी हैं। लेकिन यह पहली बार है जब मौके से उपले और जला हुआ दीया मिला है, जिससे लोगों का शक और गहरा गया है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top