227409
अमेठी पहुंचे RLD अध्यक्ष राम आशीष राय
Barna Tikar, Uttar Pradesh:RLD प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय पहुंचे अमेठी. यूनिवर्सिटी को विद्या मंदिर ही रहने दिया जाए. हर संप्रदाय के छात्र यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं इसलिए हर त्यौहार मिलकर मनाएं. विद्या मंदिर में मंदिर मस्जिद गिरजाघर बनाया जाना ठीक नहीं, RLD प्रदेशाध्यक्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की किए बैठक जिले में निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश. गौरीगंज में जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल में कानून व्यवस्था पर दुष्यंत चौटाला का सरकार पर बड़ा हमला
Karnal, Haryana:करनाल। कोर्ट परिसरों में गैंगस्टरों का खौफ, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से करनाल बेहाल; दुष्यंत चौटाला ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने पर हमला व कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता अमनदीप सिंह चावला के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना दुष्यन्त चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और पिछले कुछ महीनों में हत्या की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। उन्होंने हिसार कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज हरियाणा के कोर्ट परिसर गैंगस्टरों के लिए गोली चलाने का सुरक्षित अड्डा बनते जा रहे हैं। उनका दावा है कि आरटीआई के जरिए जानकारी लेने पर पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के कोर्ट परिसरों में 50 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके सरकार कोर्ट परिसरों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल नजर आ रही है। वीरू वाल्मीकि हत्याकांड पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल करनाल के वीरू वाल्मीकि हत्याकांड को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में तीन जानें गईं। एक व्यक्ति की जान गैंगवार में गई, जबकि दो अन्य की मौत पुलिस एनकाउंटर में हुई। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी पुलिस की हिरासत में आ गए थे, तो उसके बाद एनकाउंटर क्यों हुआ, इस पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस से हुई इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून से ऊपर किसी को नहीं माना जा सकता। हिसार और दादरी की घटनाओं पर सरकार को घेरा हिसार कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी और दादरी में चार लोगों की मौत का जिक्र करते हुए दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर भी गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब कोर्ट परिसर तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर किस पर भरोसा करे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार को घेरा प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हैं और करनाल जैसे शहर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस करनाल को लंबे समय तक मुख्यमंत्री का शहर कहा जाता रहा, आज वही शहर जगह-जगह कचरे के ढेर से भरा पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर सफाई कर्मचारियों से बातचीत क्यों नहीं की जा रही। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार को तुरंत सफाई कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए, उनकी जायज मांगों पर विचार करना चाहिए और हड़ताल खत्म करवाकर शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना चाहिए। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने पर हमला गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाए जाने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हरियाणा की समस्याओं की चिंता करने के बजाय पंजाब की राजनीति में ज्यादा रुचि ले रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता प्रदेश में जगह-जगह सरकार का विरोध करेगी और काले झंडे दिखाए जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थाने पहुंचे घायल युवक के मामले पर बोले दिल्ली के जंतर-मंतर पर घायल हुए एक युवक के लिए एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिसके साथ घटना हुई है, जिसकी आंख और शरीर को नुकसान पहुंचा है, वह आज न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के साथ कोई राजनीतिक व्यक्ति जाए या न जाए, पुलिस का कर्तव्य है कि उसकी शिकायत दर्ज करे। अगर उसके खिलाफ भी कोई मामला बनता है तो पुलिस कार्रवाई करे, लेकिन जिस व्यक्ति को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई केवल कानूनी कार्रवाई से पूरी नहीं हो सकती। राजस्थान में बीजेपी नेताओं से मारपीट के वीडियो पर प्रतिक्रिया राजस्थान के एक गांव में स्कूल निरीक्षण के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ कथित मारपीट के वायरल वीडियो पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमलावर वहां पहुंचे, उससे प्रथम दृष्टया हमला सुनियोजित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि हमला किसने किया और इसके पीछे कौन लोग थे, इसकी जांच करना पुलिस का काम है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए。0
0
Report
दंतेवाड़ा: पुलिस का अभियान, 50 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान करीब 50 वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए ब्लैक फिल्म हटाने की समझाइश भी दी।0
0
Report
जोधपुर के सरकारी स्कूलों में भोजन पर वीडियो के बाद जांच शुरू, कार्रवाई की तैयारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और पोषण उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। लेकिन जोधपुर से सामने आया एक वायरल वीडियो इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह वीडियो जोधपुर के शिकारगढ़ स्थित सरकारी स्कूल से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने भोजन की स्थिति देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर गंदे बर्तनों में सब्जियां और खराब हालत में रोटियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले मासूम बच्चों को पौष्टिक भोजन के नाम पर गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है? जिला शिक्षा अधिकारी ने शुरू करवाई जांच जोधपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह पवार ने बताया कि वायरल वीडियो शिकारगढ़ स्कूल का ही है। वीडियो में भोजन के बर्तनों और खाने की गुणवत्ता को लेकर जो दावे किए गए हैं, उनकी जांच शुरू कर दी गई है। भोजन तैयार करने वाली संस्था को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस तरह गंदे बर्तनों में सब्जियां और रोटियां दिखाई दे रही हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने और सप्लाई करने के लिए निर्धारित गाइडलाइन है और उसी के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कमेटी करेगी जांच, कल तक रिपोर्ट आने की उम्मीद ADEO एलीमेंट्री चंदन सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी मौके की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता की जांच कर रही है। रिपोर्ट कल तक सामने आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भोजन तैयार करने वाली संस्था को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बाईट हिम्मत सिंह पवार जिला शिक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
जयपुर: गोपालपुरा बायपास पर चार कोचिंग सेंटर सीज, अवैध कब्जे दिखे
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग सेंटर किए सीज। जेडीए ने चार कोचिंग सेंटर किए सीज। 10 बी स्कीम स्थित प्लॉट नंबर बी-43, बी44 ए, बी-35, व बी 41मे तहखाने में चलाए जा रहे थे कोचिंग सेंटर। पहले जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने दिया था नोटिस। अवैध निर्माण हटाने का धारा 32 के तहत दिया था नोटिस। इन चारों कोचिंगセン्टर को किया गया सील。0
0
Report
एंकर-बरगी बाँध के 13 गेट खुलने से नर्मदा में जलस्तर बढ़ा; सतर्कता का आह्वान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-बरगी बांध के 13 गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी में बढ़ा जलस्तर लगातार रिमझिम बारिश से नर्मदा में आया तेज उफान वरमान मेले का स्थाई आवागमन वाला छोटा पुल भी डूबने की कगार पर बढ़ते पानी के बीच पुल पर लोगों की लापरवाही का वीडियो जान जोखिम में डालकर पुल पर खड़े होकर लकड़िया पकढ़ते दिखे लोग प्रशासन लगातार अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी की अपील कर रहा घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की दी जा रही हिदायत दुकानदारों को भी मुनादी कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की समझाइश अपील के बावजूद घाटों पर लोगों की लापरवाही लगातार जारी0
0
Report
मनेंद्रगढ़ ब्रेक: गोहदारी नदी पुल क्षतिग्रस्त, 47 किमी मार्ग बदला; 20 सितम्बर तक बंद
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। लगातार बारिश का असर, गोहदारी नदी का पर पुल हुआ क्षतिग्रस्त। जनकपुर-शहडोल मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद। 24 घंटे से बंद है सड़क पर यातायात। प्रशासन ने 20 सितंबर तक मार्ग किया प्रतिबंधित। वाहन चालकों को कुवारपुर मार्ग होकर आवागमन करने जारी की सुचना। अब 20 की जगह 47 किलोमीटर का करना होगा सफर। मार्ग बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, FIR दर्ज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली नन्हीं मासूम के साथ इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना आई सामने डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला... परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज की... बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था आरोपी... आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को वापस छोड़कर आरोपी फरार हो गया... मामले में BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m), 6 के तहत केस दर्ज... पुलिस मामले की जाँच में जुटी... आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी... चकिया कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला...0
0
Report
Kabrai Dam 2 meter increase: two villages face displacement, compensation row
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड में महोबा में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल कबरई बांध को 2 मीटर ज्यादा भरने से डूब क्षेत्र में आकर प्रभावित होने वाले दो गाँवों में रहने वाले ग्रामीणों को सिचाई विभाग ने सुरक्षित स्थानों में जाने और गाँव खाली करने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुआवजा राशि लेने और दूसरी जगह विस्थापित होने के लिए गांव में मुनादी कराई है। वर्ष 2018 में जब बांध बनाया गया था तब इन दोनों गाँवों की आधी से ज्यादा आबादी को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया गया था। लेकिन उस समय मुआवजा न लेने वाले ग्रामीणो ने अब तक गाँव खाली नहीं किया है। साल 2019 से गाँव में मूलभूत सुविधाओं लाइट,पेयजल और सड़क के बिना रह रहे ग्रामीण आज के समय के हिसाब से मुआवजा राशि न मिलने तक गाँव खाली न करने की बात पर अड़े हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मुनादी करवाकर ग्रामीणों से शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि लेने और गांव को खाली करने की अपील की जा रही है, लेकिन ग्रामीण आज के समय के हिसाब से मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। दरअसल कबरई बांध के भरने की क्षमता वर्तमान समय 157 मीटर है जिसे अर्जुन सहायक परियोजना से बनी नहर से भरा जाता है इस बांध की क्षमता 2 मीटर बढ़ाये जाने को लेकर मौदहा बांध सिचाई प्रखंड प्रथम ने नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत गंज के झिरसहेवा और गुगौरा गाँवों के उस एरिया को खाली करने के लिए अपील की है जो बांध क्षेत्र में पड़ती है। हालांकि इन दोनों गांवों को लगभग 8 वर्ष पूर्व जब बांध बनाया गया था तब झिरसहेवा और गुगौरा सहित कुछ और गांवों को डूब क्षेत्र का मुआवजा दिया गया था अब इस बांध की भंडारण क्षमता 2 मीटर बढ़ाने के लिए डूब क्षेत्र में आने वाले दो गांवों में सिचाई विभाग द्वारा मुनादी करा दी गई है। इस गाँवों में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि अलीपुरा एरिया से लेकर कबरई के बीच मे गांव को विस्थापित किया जाए और 18 वर्ष के सभी बच्चो को मुआवजा दिया जाए । प्रशासन द्वारा 8-20 का मुआवजा दिया जा रहा है जो कि बहुत कम है हम लोगो की मांग है कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि हर सामान महंगा हो गया है महंगाई के दौर में अब मुआवजा वर्ष 2026 की तर्ज पर दिया जाए। मामले को लेकर मौदहा बांध सिचाई विभाग खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि कबरई बांध में चार गांव गंज,गुगौरा,झिरसहेवा,अलीपुरा हैं। वर्तमान में तीन गांवों का विस्थापन कर दिया गया है । अभी कबरई बांध में 157 मीटर भंडारण की क्षमता है अब इसे 2 मीटर और यानी 159 मीटर भरा जाना है इसके लिए झिरसहेवा गांव में निचले इलाके में रहने बाले लोगो के लिए मुनादी करा दी गई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कबरई बांध को पिछले साल की अपेक्षा 2 मीटर ज्यादा भरे जाने के निर्देश जारी हुए हैं जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत गंज के दो गांव झिरसहेवा और गुगोरा के निचले इलाकों को विस्थापित करने के लिए अपील की गई है जिला प्रशासन द्वारा गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामीणों को निचला स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।0
0
Report
छत्रू में नाबालिग छात्रा की मौत पर भारी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नाबालिग छात्रा की मौत पर छत्रू में भारी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग किश्तवाड़ जिले की छत्रू तहसील के गुरिनाल गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाबालिग कथित तौर पर उसी स्कूल के एक शिक्षक के साथ अनुचित संबंध के बाद गर्भवती हुई थी。 बताया जा रहा है कि परिवार और रिश्तेदार नाबालिग को गर्भावस्था समाप्त कराने के लिए डोडा लेकर गए थे। वहां कथित तौर पर चिकित्सकीय प्रक्रिया से इनकार किए जाने के बाद परिवार उसे जम्मू की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान बाटोटे के पास नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई。 इसके बाद परिवार शव को जिला अस्पताल किश्तवाड़ लेकर पहुंचा, जहां स्वास्थ्य विभाग और पुलिस थाना छत्रू की टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। सभी चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया गया। नाबालिग की मौत के बाद रात के दौरान छत्रू में लोगों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की。 प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फातिमा फारूक ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कथित यौन उत्पीड़न, गर्भावस्था समाप्त कराने और नाबालिग की मौत से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छत्रू ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी घटना पर गंभीर चिंता जताई। एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा कि इस घटना से स्थानीय समुदाय गहरे सदमे में है और जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। एसोसिएशन ने नाबालिग और उसके परिवार के समर्थन में छत्रू और मुगलमैदान बंद रखने की भी अपील की। इसी बीच, छत्रू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषि कुमार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की गर्भावस्था, मौत और उससे पहले हुई घटनाओं की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के नए डीएम रिची पांडे ने विकास के नए आयाम तय कर दिए
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के नए जिला पदाधिकारी के रूप में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रिची पांडे ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। डीएम ने कहा कि बेगूसराय के विकास की गति को और तेज किया जाएगा और आर्थिक, सामाजिक, क्षेत्रीय एवं समावेशी विकास प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, हर समुदाय और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। दरअसल, बिहार सरकार ने हाल ही में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सीतामढ़ी के पूर्व जिलाधिकारी रिची पांडे को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने पूर्व डीएम श्रीकांत शास्त्री की जगह शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। बेगूसराय पहुंचने पर अधिकारियों ने बुके देकर नए जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम रिची पांडे ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और अधिकारियों के साथ मुलाकात की। रिची पांडे इससे पहले भी बेगूसराय में डीडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने पूर्व कार्यकाल के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार फिर बेगूसराय में काम करने का मौका मिला है, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेगूसराय के विकास की गति को और आगे ले जाने की होगी, ताकि जिला और अधिक समृद्ध बने और विकास के नए आयाम स्थापित हों।उन्होंने कहा कि बेगूसराय बिहार के प्रमुख औद्योगिक जिलों में से एक है। ऐसे में आर्थिक विकास के साथ सामाजिक, समनुपातिक और क्षेत्रीय विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता होगी कि हर वर्ग, हर समुदाय, हर धर्म और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। डीएम रिची पांडे ने कहा कि अपने पूर्व के करीब पांच महीने के कार्यकाल के दौरान उन्हें बेगूसराय को समझने और यहां के प्रशासनिक ढांचे को जानने का अवसर मिला था। उन्होंने जिले के मजबूत प्रशासनिक ढांचे और अधिकारियों के सहयोग की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जो भी प्राथमिकताएं हैं, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।कुल मिलाकर, नए जिलाधिकारी के पदभार संभालने के साथ ही बेगूसराय में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि डीएम रिची पांडे अपनी प्राथमिकताओं को जमीन पर कितनी तेजी से लागू कर पाती हैं。 बाइट – रिची पांडे डीएम बेगूसराय0
0
Report
तिलवरिया में सर्पदंश से 10 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मातम
Munger, Bihar:सर्प दंश से तिलवरिया गांव में 10 वर्षीय किशोर की मौत, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव में सर्पदंश भिरगुन सिंह के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई ।परिजनों के द्वारा आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रिंस कुमार अपने घर में सोया था तभी किसी विषैले सर्प ने उसे काट लिया परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया0
0
Report
उडद खेतों में रोग नियंत्रण के लिए कृषि विभाग ने मौके पर निरीक्षण किया
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) कृषि विभाग की टीम पहुँची किसानों के खेत। उपखण्ड क्षेत्र के पलाई में किसानों के उडद के खेतों का कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच किया निरीक्षण, कृषि विभाग टीम ने उडद में लगे रोगों का बारिकी से निरीक्षण कर बचाव हेतु किसानों को विस्तार रूप से दी जानकारी, उडदों में लगे रोगों को लेकर किसान नेता रामकिशन धाकड़ सहित अन्य किसानों ने उच्चाधिकारियों को कराया था अवगत, जिसके पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक दूनी, प्रकाश सिंह यादव, डाँ. संदीप कुमार चौधरी विशेज्ञ पौध संरक्षण कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली विधापीठ, मिथलेश मीणा कृषि अधिकारी टोंक, डाँ. जितेंद्र शर्मा प्रभारी एग्री क्लिनिक टोंक, दुर्गा शंकर कुम्हार सहायक निदेशक टोंक, कालू लाल नागर सहायक कृषि अधिकारी, बलराम नागर खेतों पर पहुंच जानकारी प्राप्त कर किसानों को किया जागरूक, अधिकारियों ने समयोचित प्रमाणित दवाईयों का प्रयोग करने की किसानों को दी सलाह0
0
Report
Advertisement
केशव मौर्य ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को राष्ट्रवाद व तुष्टीकरण पर जमकर घेरा
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक की बाइट डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए दोनों को राष्ट्रवाद के विरोध और तुष्टीकरण की राजनीति में एक जैसा बताया है...0
0
Report
यूरोप में वुशू चैंपियनशिप में केशवी डागर ने गोल्ड जीता, गांव में उमड़ा उत्साह
New Delhi, Delhi:झाड़ौदा कलां गांव की प्रतिभाशाली बेटी केशवी डागर ने यूरोप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर देश और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वाली इस 'गोल्डन गर्ल' के सम्मान में गांव झाड़ौदा कलां के समस्त ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 7 सालों से लगातार मेहनत कर रहीं केशवी पीडीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और गुरुओं को दिया है। केशवी ने बताया कि उनकी स्कूल प्रिंसिपल सुमन हुड्डा ने उनका बहुत सहयोग किया है। उनके शुरुआती गुरु सूमो सर रहे, जिसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन में मोनी लामा के मार्गदर्शन में अपनी ट्रेनिंग जारी रखी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने से पहले केशवी नेशनल चैंपियनशिप में भी 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। केशवी के पिता ग्रुप ऑफ ओराना में सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी माता गृहिणी हैं, जो पिछले 7 वर्षों से लगातार खुद केशवी को ट्रेनिंग के लिए एकेडमी ले जाती रही हैं। समस्त झाड़ौदा कलां ग्रामवासियों और आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को इस उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि उपस्थित होकर गांव और देश के इस चमकते सितारे केशवी डागर को अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दे सकें0
0
Report
वालुज के खावड्या पहाड़ से कूदकर एक ही परिवार के तीनों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:वालुज इलाके में खावड्या पहाड़ से कूदने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत है। बेटा सुसाइड करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा, उसे बचाने गया पिता भी बेटे के साथ नीचे गिर गया। दोनों को गिरता देख मां भी पहाड़ से कूद गई। एक ही परिवार के माता-पिता और बेटे की मौत0
0
Report
Advertisement
