229302
फुरसतगंज में सेटेलाइट से पराली जलाने की सूचना पर राजस्व टीम ने की जांच
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज क्षेत्र की निगोहा ग्राम पंचायत के पूरी शिवा गांव की गाटा संख्या 170 में सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने की जानकारी मिली। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकना है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शराब के नशे में तेज़ टवेरा ने बाइकें रौंदकर दुकान में घुसी: बड़ा हादसा
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - सौसर-पांढुर्णा मार्ग पर स्थित पीपला नारायणवार बस स्टैंड के पास कल एक बड़ा हादसा सामने आया है,जहां तेज रफ्तार टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर हार्डवेयर की दुकान में जा घुसा। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी अब सामने आया है,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टवेरा पहले सड़क किनारे खड़ी करीब 10 से अधिक मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए आगे बढ़ती है और फिर 5 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारते हुए सीधे दुकान में घुस जाती है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभावना जताई जा रही है कि वाहन चालक शराब के नशे में था,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई I0
0
Report
गडकरी ने दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया; सुरक्षा उपायों पर जोर
Ratlam, Madhya Pradesh:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने आज दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए रतलाम जिले से गुजरात की ओर प्रस्थान किया। रतलाम जिले की सीमा आसावती के पास जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कुछ देर रुककर एक्सप्रेस वे का जायजा लिया, इसके बाद वे झाबुआ होते हुए आगे रवाना हो गए। मंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रतलाम-झाबुआ मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी की गई और गश्त भी बढ़ाई गई। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर पूर्व में पत्थरबाजी और लूट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान एक्सप्रेस-वे के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही और पूरे मार्ग पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी गई।0
0
Report
Noida Fortis Hospital Rain Visuals: Video Goes Viral
Noida, Uttar Pradesh:noida fortis hospital rain visuals0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के बरपाली में पुरानी रंजिश ने दो परिवारों की खूनी भिड़ंत, 7 घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिले के कोनी थाना अंतर्गत भदोरिया खार बरपाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। लंबे समय से चल रहा जमीन और पानी निकासी का विवाद आज हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
मानसून से पहले भकुना-नाचनी पुल फिर भी नहीं बना, ग्रामीण जोखिम में
Bageshwar, Uttarakhand:पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला भकूना-नाचनी झूला पुल 2018 की आपदा में बह गया था, लेकिन नौ साल बाद भी इसका पुनर्निर्माण शुरू नहीं हो सका है। पुल के अभाव में सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे जर्जर ट्रॉली के सहारे जान जोखिम में डालकर रामगंगा नदी पार करने को मजबूर हैं। भकुना, कालापैर कापड़ी, पालनाधूरा, नामती चेटाबगड़, भलोडी और आसपास के गांवों की रोजमर्रा की जरूरतें नाचनी बाजार से पूरी होती हैं। राशन, दवा, बैंक, डाकघर और स्कूल जाने के लिए उन्हें ट्रॉली का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रॉली की रस्सियां जंग खा चुकी हैं और रखरखाव भी नहीं हो रहा। दो लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी पुल निर्माण केवल आश्वासनों तक सीमित है। ग्रामीणों ने मानसून से पहले झूला पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.0
0
Report
बीकानेर के रानीबाजार ओवरब्रिज पर बुजुर्ग बैंककर्मी से लूट, CCTV में कैद बदमाश
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट ! रेलवे स्टेशन जा रहे बुजुर्ग को चार बदमाशों ने بنایا निशाना मुंह दबाकर बैग छीना, 21 हजार रुपये नकद और धार्मिक पुस्तकें ले गए आरोपी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज के आधार पर जांच तेज कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की सुबह करीब 4 बजे हुई घटना, शहर की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, जयपुर जमवारामगढ़ में युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत तालामोड़ के कालवाड़ में हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, जिला-जयपुर, जमवारामगढ़ (जयपुर), चंदवाजी क्षेत्र के तालामोड़ स्थित कालवाड़ में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान चंदवाजी क्षेत्र के पीलवा निवासी मोती गुर्जर के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से युवक के शव को अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलने पर अचरोल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
हरिद्वार में मूसलधार बारिश से जलभराव, कई सड़कें जलमग्न
Noida, Uttar Pradesh:जलभराव ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई सड़कें हुई जलमग्न。 रानीपुर मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कई फीट पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित。 जलभराव के बीच कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क में बंद हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा。 बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और सुबह दफ्तर, स्कूल व अन्य कामों के लिए निकले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं。 लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है。 प्रशासन लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील कर रहा है。0
0
Report
खैरागढ़ में चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाजार भयाक्रांत, चार दुकानों के ताले टूटे
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। गड़ाई थाना क्षेत्र के नर्मदा में हाल ही में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गड़ाई थाना क्षेत्र की इस वारदात में चोरों ने देर रात चार दुकानों के ताले तोड़े और नकदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दह रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं मंदिरों को निशाना बनाया गया तो कहीं दुकानों और वाहनों से चोरी हुई। लगातार हो रही इन वारदातों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी किया जाए स्थानीय नागरिकों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
नीमवाला से सुर्खपुर रोड की अधूरी सड़क लोगों को पलायन के लिए मजबूर
Jhajjar, Haryana:झज्जर शहर की नीमवाला से कच्चा सुर्खपुर रोड तक की अधूरी सड़क शासन-प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए खुदाई तो कर दी गई, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। परिणामस्वरूप क्षेत्र के लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नाले तो बना दिए गए, लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। बरसात के दिनो में सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुद्धो माता मंदिर से लेकर छोटा बाईपास तक सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर लंबे समय तक जमा रहने वाले पानी में डेंगू और अन्य मच्छर पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया कि शासन, प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या के कारण आधा दर्जन से अधिक परिवार मोहल्ला छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन कर चुकी हैं। वहीं कई परिवार अब अपने मकान बेचकर यहां से जाने की तैयारी में हैं, लेकिन खराब सड़क और बदहाल हालात के कारण उनकी संपत्तियों के खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी का असर क्षेत्र की जमीन और मकानों की कीमतों पर भी पड़ा है। पहले जहां इस इलाके में संपत्तियों की अच्छी मांग रहती थी, वहीं अब सड़क की बदहाली के कारण जमीन और मकानों की बिक्री लगभग ठप हो गई है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नीमवाला से कच्चा सुर्खपुर रोड तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।0
0
Report
पिछले 48 घंटे से बारिश ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में बाढ़ जैसे हालात बना दिए
Greater Noida, Uttar Pradesh:पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, सूरजपुर दादरी मार्ग पर इतना जल भरा हुआ है कि वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है, गाड़ियां खराब हो रही है, ऑटो खराब हो रहे हैं और हालात इससे भी ज्यादा बदतर जब हुए जब सूरजपुर चौकी में पानी भर गया। जहां चौकीमें फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं वहां पर इतना पानी भरा है कि ना तो पुलिस कमी मौजूद है और ना ही कोई फरियादी, सूरजपुर कश्मीर में करीब 1 किलोमीटर तक रोड पर इसी तरह का जल भराव हुआ है, सूरजपुर के लोग यहां के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार मान रहे हैं उनका कहना है कि किसी भी जिम्मेदार के द्वारा सूरजपुर पर ध्यान नहीं दिया जाता और उसी की वजह से आज सूरजपुर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं0
0
Report
अभिषेक बंटी पूजा से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बांदा-बबेरू में 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, लाभार्थियों को चेक और कैशलेस कार्ड
Noida, Uttar Pradesh:बांदा एवं बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में ₹710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक/आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड/चाबी तथा टूल किट का वितरण कार्यक्रम0
0
Report
झारखंड को बकाया पैसा आज भी नहीं मिला, केंद्र से जल्द भुगतान की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने बताया , केंद्र सरकार के पेयजल विभाग के साथ बैठक है, बैठक में पुरानी डफली पुरानी राग ही रहेगा। एक ही एजेंडा है हमारा बिना पैसे के योजनाओं को पूरा नहीं किया जा सकता। केंद्रांश के रुप में 6500 करोड़ जो बकाया है,उस बकाए को लेकर पत्राचार कर रहे, मिल रहे हैं , बाद में केंद्र सरकार ने कहा एमओयू करिए, वो भी कर लिए । ओएनएम पॉलिसी बनाने को कहा , वो भी बना कर केंद्र सरकार को दे दिए लेकिन अब तक दो साल में केवल 111 करोड़ रुपया पांच दिन पहले मिला है । इसको लेकर एक वीसी भी रखा गया है ,केंद्र सरकार की कोई क्वेरी होगी तो वो भी सुनेंगे, इसी माध्यम से याचना करेंगे केंद्रांश का जो पैसा बकाया है वो दे दें ताकि अधूरी योजना को पूरा कर सकें। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, केंद्र सरके और राज्य सरकार का संघीय ढांचे में अन्योनाश्रय संबंध है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और समन्वय बनाना होगा तभी देश भी विकास करेगा और राज्य भी विकास करेगा। चुनाव के समय ही दलगत राजनीति होती है उसके बाद विकास की ही बातें होगी। हमारे भी पीएम नरेंद्र मोदी हैं। केंद्र सरकार हमारा कस्टोडियन है। योगेन्द्र महतो ने बहुत ही तरीके से राज्य की बात को केंद्र के सामने रखने का काम किया है। बकाए से लेकर हर चीज की जानकारी केंद्र के सामने रखा गया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा ,आवश्यकता है राज्य सरकार अपने रिपोर्ट कार्ड को सही तरीके से केंद्र को भेजे , जो अपने खर्च किया है या जो प्लान है सही तरीके से भेजिए केंद्र से राशि मिलेगी।0
0
Report
NH-33 हादसे में नगवन निवासी विजय रवानी की मौत, जाम से सड़क यातायात बाधित
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के समीप NH-33 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगवां निवासी विजय रवानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय रवानी सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टीपर ट्रक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-33) को जाम कर दिया है। मृतक के परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर तत्काल कार्रवाई, उचित मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सदर अंचलाधिकारी आशुतोष सहित अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट- सन्नी कुमार, मृतक का भतीजा शंभू कुमार, मृतक का परिजन आशुतोष, अंचलाधिकारी, सदर, हजारीबाग0
0
Report
Advertisement
