229302
रायबरेलीः पैसे के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, 8 घायल
Fursatganj, Uttar Pradesh:बहादुरपुर ब्लाक के ओदारी गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फुरसतगंज भेजा गया। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी डाक्टर अजय कुमार सिंह, कोतवाल रवि कुमार सिंह और फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राम पाण्डेय मौके पर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा के गांव में शहीद सुखचैन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि
Sirsa, Haryana:एंकर -सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ में आज का दिन बेहद गमगीन और गर्व से भरा रहा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक सुखचैन सिंह देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए। जब तिरंगे में लिपटा सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।गौरतलब है कि लांस नायक सुखचैन सिंह को ठीक 10 दिन बाद छुट्टी लेकर घर आना था। उनका 5 साल का बेटा अपने पिता के आने और धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का इंतजार कर रहा था, लेकिन किसे मालूम था कि घर का चिराग छुट्टियों में मुस्कुराता हुआ आने के बजाय तिरंगे में लिपटकर लौटेगा। पिता की शहादत से अनजान मासूम बच्चा बस अपने चारों तरफ उमड़े जनसैलाब को निहार रहा था।वहीं वीरांगना पत्नी ने 'जो बोले सो निहाल' के नारों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद की अंतिम यात्रा में उनकी पत्नी का अदम्य साहस और देशभक्ति का जज्बा देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। वी ओ -गांव के श्मशान घाट पर शहीद सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार पूरी तरह से राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने हवा में गोलियां दागकर (सैनिक सम्मान की सलामी) अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के 5 वर्षीय मासूम बेटे और उनके छोटे भाई ने अश्रुपूरित आंखों से पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा, सुखचैन सिंह तुम्हारा नाम रहेगा' के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा।अंतिम संस्कार के अवसर पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से शहीद परिवार को हर संभव सरकारी मदद और सम्मान देने का आश्वासन दिया गया। वी ओ -मीडिया से बातचीत में कर्नल इंद्र सिंह और शहीद सुखचैन के चचेरे भाई तथा गांव के लोगों ने बताया कि सुखचैन सिंह बचपन से ही बेहद मिलनसार और खेलकूद में आगे रहने वाले युवा थे। उन्हें फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था और वे गांव के मैदान में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ घंटों अभ्यास किया करते थे। देश सेवा का जुनून ऐसा था कि उन्होंने लगातार मेहनत की और वर्ष 2015 में भारतीय सेना ज्वाइन कर अपना सपना पूरा किया।उनकी शहादत ने न केवल कुत्ताबढ़ गांव, बल्कि पूरे सिरसा जिले और हरियाणा प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह का यह बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। बाइट -इंद्र सिंह, कर्नल बाइट -संदीप सिंह, कजन बाइट -राजेश कम्बोज, ग्रामीण0
0
Report
जैताका में श्मशान तक पक्का रास्ता और टिन शेड की मांग तेज
Nuh, Haryana:Story :- श्मशान भूमि तक रास्ता नहीं, खेतों से होकर अंतिम यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण जैताका गांव में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को हुई भारी परेशानी, सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में रोष नूंह जिले के नगीना खंड के गांव जैताका में श्मशान भूमि तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को गांव के बुजुर्ग नंदकिशोर की अंतिम यात्रा के दौरान भारी बरसात के बीच परिजनों और ग्रामीणों को खेतों से होकर श्मशान भूमि तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की श्मशान भूमि में भी अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। शनिवार को नंदकिशोर के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को टीनों का सहारा लेकर दाह संस्कार करना पड़ा। श्मशान घाट में बैठने के लिए टिन शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन से श्मशान भूमि तक पक्का रास्ता बनवाने तथा श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए टिन शेड का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम यात्रा के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों को विशेष परेशानी होती है। पास के गांव दोहा से अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व सरपंच लेखराज ने भी जिला प्रशासन से जैताका गांव की श्मशान भूमि तक रास्ता बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए भी ग्रामीणों को खेतों के रास्ते जाने के लिए मजबूर होना गंभीर समस्या है। प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देते हुए श्मशान भूमि तक पक्का रास्ता बनवाने के साथ-साथ वहां बैठने के लिए टिन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, Byte :- लेखराज पास के दोहा गांव के पूर्व सरपंच।0
0
Report
झज्जर विधायक गीता भुक्कल का ब्राह्मण बयान विवाद में घिरा
Jhajjar, Haryana:गीता भुक्कल का बड़ा बयान: झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने ब्राह्मण समाज को लेकर किसी भी बात को नहीं कहा, उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरी बात ब्राह्मण समाज के लिए नहीं, सिर्फ रामकुमार गौतम के लिए थी. यदि उनकी किसी बात से ठेस पहुँची है तो वे विधानसभा में ही वापस लेती हैं; ब्राह्मण समाज उनके लिए बेहद सम्मानित है. सवाल उठे कि क्या मेरी नाराजगी इसलिए है कि मैं दलित विधायक हूँ या महिला विधायक हूँ, क्या पढ़-लिखकर अपनी आवाज नहीं उठा सकतीं. झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं और उनकी मांगों का समर्थन किया; कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी हैं. सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज बताईं और सरकार से जल्द समाधान की मांग की. मानसून सत्र के दौरान भी कांग्रेस और उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को उठाया. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय सरकार पक्के कर्मचारियों को भी कच्चा कर रही है; ठेका प्रथा खत्म करने की मांग दोहराई. कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती पर भी सवाल उठाए, कहा रोजगार सुरक्षा चाहिए. पुलिस की बर्बरतापूर्ण रवैया की शिकायत भी की और कहा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तो कर्मचारियों का अधिकार है. नीति बनाकर सफाई कर्मचार्यों को पक्का करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उनकी मांगें जल्द लागू हों और सरकार इसे समर्थक आवाज बनाए.0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा के ग्राम जेवरा में वृक्षारोपण से जल और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के ग्राम जेवरा एन में पर्यावरण और जल संरक्षण अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने पौधरोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है। वहीं ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जलस्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल को सहेजने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 26 एकड़ शासकीय भूमि पर हजारों पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सरपंचों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों ने सामूहिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।0
0
Report
ग्वालियर में नर्सिंग छात्रों का धरना: ADM ने ज्ञापन लेकर प्रशासन से हल आश्वासन दिया
Morena, Madhya Pradesh:आज नर्सिंग छात्रों का धरना फिर NSUI प्रदेश सचिव रामसेवक गुर्जर के नेतृत्व में ग्वालियर कलेक्ट्रट पहुंचा, पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग करते हुए छात्रों को गेट पर ही रोक लिया गया। जब छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र हुए तो ग्वालियर ADM सीबी प्रसाद जी ने आकर ज्ञापन लिया और 5 छात्रों के बुलावे को पूरा स्थिति को संज्ञान में लेकर सोमवार को सभी कॉलेज प्रशासन को बुलाकर जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया है。0
0
Report
ग्वालियर: माधौगंज थाना पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, लाखों रुपये के आभूषण बरामद
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के माल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है, चोर बहुत शातिर हैं पूछताछ में तीन अलग अलग थाना क्षेत्र की चोरियों का अपराध भी आरोपियों ने कबूला है, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये गए लाखों रुपये के जेवर बरामद किये है, पुलिस ने बताया कि संभाजी विलास कॉलोनी गली नं.02 लाला का बाजार निवासी हर्षवर्धन सिंह तोमर ने पुलिसमें शिकायत दर्ज कराई थी कि वे रक्षा बंधन पर अपने पिता के घर मुंगावली, जिला अशोकनगर चले गए थे, जब वे लौटकर आये तो घर के ताले टूटे हुए थे अलमारी में रखा करीब 1 लाख रुपये , सोने के जेवर सब गायब थे, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जिसमें पुलिस को तीन संदिग्ध दिखाई दिए पुलिस ने फुटेज एक आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने साडा वाईपास रोड खंडहर में चोरी का माल छिपाने की जानकारी दी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों में थाना माधौगंज के अलावा थाना बहोड़ापुर, गिरवाई एवं कंपू की चार चोरियों को भी स्वीकार किया है। एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आरोपी के गहर स एकारिब 50 लाख की जेवर की चोरी हुई थी जिसमें से करीब 35 लाख के जेवर मिल चुके हैं , आरोपियों کا पुलिस रिमांड लिया जायेगा, उम्म्मीद है जल्दी ही शेष जेवर और अन्य चोरियों एक माल का खुलासा भी हो to toजायेगा। बाइट-सुजावल जग्गा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में गंगा जलस्तर बढ़ने के बीच CM सम्राट चौधरी पहुंचे, लोगों से मिले
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद एक तरफ जहां समस्याएं गहराती चली गई है तो वहीं अब बिहार सरकार का ध्यान भी बेगूसराय की और आकृष्ट हुआ है। और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं बेगूसराय पहुंचे हैं जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की एवं लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए । लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रशियन गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर वह पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। लोगों का अंदाजा है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं बेगूसराय पहुंचे हैं और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए हैं तो उनकी समस्याओं का जल्द ही निवारण होगा। साथ ही साथ अंदाजा लगाया जा रहा है की बाढ़ की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।0
0
Report
मां नंदा की डोली कैलाश धाम के लिए रवाना, श्रद्धालुओं में असीम आस्था
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा मां नंदा की बड़ी जात के तहत मां नंदा की डोली को विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कैलाश धाम के लिए विदा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र मां नंदा के जयकारों से गूंज उठा। परंपरागत रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां नंदा की डोली को कैलाश की ओर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नंदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। मां नंदा की बड़ी जात यात्रा को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। डोली की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां नंदा के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।0
0
Report
बोकारो में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro Steel City, Jharkhand:झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार (टाउन हॉल), बोकारो में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा शामिल हुए। दोनों पदाधिकारियों ने विभिन्न काउंटरों का भ्रमण कर झारखंड आंदोलनकारियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य पदाधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को लंबे संघर्ष के बाद हुआ। यह आंदोलन केवल अलग राज्य की मांग तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड की पहचान, अधिकार, सम्मान और विकास के लिए एक लंबा संघर्ष था। उन्होंने कहा कि जिनके संघर्ष और त्याग से झारखंड का सपना साकार हुआ, उनका सम्मान करना हम सभी का गौरव है। राज्य सरकार द्वारा झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को चिह्नित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समय-समय पर कुछ आंदोलनकारियों द्वारा सूची अथवा प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्याएं हम आपको सुनते हैं... (लोक संवाद) सहित विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन के समक्ष रखी गईं। उपायुक्त ने कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पात्र आंदोलनकारियों को सम्मानित करने एवं प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन संघर्षशील लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने झारखंड के निर्माण के लिए अपना जीवन, समय और संघर्ष समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के आग्रह पर समारोह स्थल पर खिचड़ी-चोखा के सहभोज की भी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य सभी आंदोलनकारियों के साथ आत्मीयता और अपनत्व के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को साझा करना है।0
0
Report
Advertisement
खूंटी अस्पताल में उपायुक्त ने गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार का संकेत दिया
Khunti, Jharkhand:खूंटी अस्पताल में उपायुक्त ने गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार का संकेत दिया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहराई से जानकारी लिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनन्द किशोर उराँव ने उपायुक्त को सभी विषयों की जानकारी प्रदान की। जहाँ उपायुक्त ने मरीजों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों की सही उपचार और देखभाल होनी चाहिए। इस दृष्टिकोण से आज निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य उपचार के अलावे सहायता व सुविधा की जानकारी लिया गया जिसमें मरीजों को दिए जानेवाले खाना और नास्ता की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि नाश्ता और भोजन पौष्टिकता भरी होनी चाहिए। उपाय से पूछे जाने पर की सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में क्रिटिकल मरीज आते हैं जिसमें नर्सिंग कॉलेज के नर्स विद्यार्थियों द्वारा उपचार में सहयोग लिया जाता है और उपचार में सहयोग करती हैं। इस पर उपायुक्त कहां की जल्द ही नसों और सहयोगियों की वैकेंसी निकाली जाएगी और बहाली की जाएगी। और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया जाएगा。0
0
Report
इंडियन बैंक ने राजस्थान-एमपी के लिए नया क्षेत्र महाप्रबंधक दफ्तर उद्घाटन किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- इंडियन बैंक के आज राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए नए क्षेत्र महाप्रबंधक दफ्तर का उद्घाटन हुआ. बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार ने बैंक का उद्घाटन किया. इस दौरान ऋण संपर्क कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में 33 प्रतिशत बिजनेस की बढ़ोतरी हुई. प्रदेश में सोलर एनर्जी, बैटरी, रियल स्टेट में तो अपार संभावनाएं है ही इसके साथ साथ टूरिज्म के क्षेत्र में काफी उम्मीदे है. जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर में काफी संभावनाएं देखी जा सकती है. इंडियन बैंक साइबर सुरक्षा के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है. इसी का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत बिजनेस है. वहीं साइबर सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह से गंभीर है. बाइट- बिनोद कुमार, एमडी-सीईओ, इंडियन बैंक0
0
Report
बांसवाड़ा में बोलेरो पलटी: 11 सवारों में से तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के समीप धरियावाद के पास शनिवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे और सभी नरवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार सभी लोग सावंरिया सेठ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धरियावाद के पास कच्चे मार्ग पर बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बांसवाड़ा एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है。 वीओ - घायल0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ के युवा CLG से मुलाकात: पुलिस VC से नशे और साइबर क्राइम जागरूकता
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ में युवा CLG सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों की VC वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये युवाओं से किया संवाद रेन्ज आईजी राहुल प्रकाश ने युवाओं से किया संवाद DGP राजीव शर्मा ने भी जुड़े युवा CLG सदस्यों के साथ आईजी ने युवाओं से कहा- नशे को लेकर लोगों को जागरूक करने पर फोकस युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिलाई शपथ गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा,गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला,सामोद SHO हेमराज सिंह,कालाडेरा SHO पूजा पूनियां भी VC में रही मौजूद एंकर- जयपुर जिले गोविंदगढ़ में युवा CLG सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए साइबर अपराध और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर जागरूक किया। वहीं DGP राजीव शर्मा भी युवा CLG सदस्यों के साथ VC के माध्यम से जुड़े। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। VC में गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा, गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला, सामोद SHO हेमराज सिंह और कालाडेरा SHO पूजा पूनियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर अपराध नियंत्रण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।0
0
Report
Kotputli के कबीर मंदिर के सामने श्मशान जाने वाला रास्ता बारिश के पानी से बंद
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के मोहल्ला बदाबास में स्थित भूतेश्वर में कबीर मंदिर के सामने श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भर जाने से करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रहा। इस दौरान शव लेकर पहुंचे लोगों को रास्ते में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर रास्ते से पानी निकासी कर आवागमन सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद यहां बार-बार जलभराव की स्थिति बनती है। लोगों ने बताया कि श्मशान भूमि की चारदीवारी नगर परिषद द्वारा बनाई गई है। दीवार निर्माण के बाद भराई का कार्य भी कराया गया था, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। भराई का काम भी अभी अधूरा पड़ा है, जिसको लेकर कई बार नगरपरिषद व प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन सुनवाई नहीं हों पाई। रास्ता बंद होने से श्मशान जाने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के रहनवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा अधूरे भराई कार्य को पूरा करवाने की मांग की है.0
0
Report
झीरम हमले के पीछे सरकार और पुलिस की भूमिका पर तुलिका कर्मा के गंभीर आरोप
Dantewada, Chhattisgarh:शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पुत्री तुलिका कर्मा ने झीरम हमले को लेकर तत्कालीन भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं. तूलिका कर्मा का आरोप है कि 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा और उसमें शामिल होने वाले शीर्ष नेतृत्व की जानकारी सरकार और पुलिस के पास पहले से थी. इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन डीजीपी, आईजी इंटेलिजेंस और आईजी नक्सल ऑपरेशन जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को इलाके में बड़े नक्सली मूवमेंट की जानकारी थी. ऐसे में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी थी. तुलिका कर्मा ने इसे महज सुरक्षा में चूक मानने से इनकार करते हुए तत्कालीन सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि झीरम घाटी में हमले से पहले बड़े पैमाने पर नक्सलियों की मौजूदगी और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही थी, जिसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर भी लोगों को थी. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती है. तूलिका कर्मा ने झीरम हमले को एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हत्या हुई और इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिला. शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी एवं पूर्व विधायक देवती कर्मा का बयान— वहीं, देवती कर्मा ने NIA कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उनके मुताबिक हमले के पीछे का कथित मास्टरमाइंड अभी सामने नहीं आया है. बाइट - तुलिका कर्मा शहीद महेंद्र कर्मा की पुत्री। बाइट - देवती कर्मा शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी।0
0
Report
Advertisement
