229305
Raebareli :उप -जिलाधिकारी ने कहां की एसडीएम बनने के लिए पढ़ने की जरुरत होती है
Jais, Uttar Pradesh:छात्र छात्राओ को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम बनने के लिए अच्छा वक्ता होना जरूरी नहीं है, उसके लिए आपकी बुद्धि तेज होनी चाहिए,और आप पढ़ाई में अच्छे हो,उन्होंने कहां वही क्षेत्र चुने जिसमे, रूचि हो। उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई के दौरान वैज्ञानिक रिसर्च के दौरान वे इंग्लैंड,जर्मनी सहित कई अन्य देश गए हुए है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के बांगरोद में मंदिर दर्शन के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के बांगरोद में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मंदिर दर्शन के लिए जा रहे 24 वर्षीय युवक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बांगरोद-जड़वासा मार्ग की बताई जा रही है。 घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजराम के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस जांच में जुट गई है। आखिर युवक पर हमला किसने और क्यों किया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़ के इगलास में मंदिर के बाबा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, इलाके में तहलका
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास-मथुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बाबा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप इگلास कोतवाली क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर में बाबा का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान जया किशोर (50 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल, निवासी शाहपुर के रूप में हुई बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 8 साल से बाबा के रूप में रह रहे थे और करीब 5 साल से मंदिर में ही निवास कर रहे थे सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके की घटना।0
0
Report
जालौन में पेड़ से लटकता मिला दिव्यांग 24 वर्षीय युवक, मौत रहस्यमय
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला。0
0
Report
Advertisement
बख्तiyarपुर-म Mokama फोरलेन पर कोहरे से मौत, दो घायल
Barh, Bihar:बख्तियारपुर-म Mokama फोरलेन पर देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी बीघा टोल प्लाजा से करीब पांच किलोमीटर आगे हुई। सभी लोग पाटलिपुत्र स्टेशन से टूर एंड ट्रैवल्स के जरिए मारुति सेलेरियो कार बुक कर कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण रास्ते में आगे चल रहे एक ट्रक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मनीकांत कुमार डेहरी ऑन सोन के रहने वाले थे। वहीं, पटना के गायघाट निवासी अनूप और डेहरी ऑन सोन निवासी अभिषेक सहाय (41 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। अनूप कुमार कार चला रहे थे और इसी दौरान गाड़ी आगे ट्रक से जा टकराई। घायलों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडلیय अस्पताल भेजा गया है जहां परिजनों के आने पर शव सौंप दिया जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर के छात्र हादसे से जुड़ा मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर छात्र की jCB द्वारा हुए हादसे वाले मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।0
0
Report
गुरुग्राम में पिज़्ज़ा शॉप ओनर पर चाकू हमला, CCTV में कैद
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - पिज़्ज़ा शॉप ओनर पर चाकु से हमला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद। हमलावर अमेजॉन कंपनी में करता है काम। गुरुग्राम पुलिस को दी गई शिकायत। सीसीटीवी देख रह जाएंगे दंग। आरोपी द्वारा एक के बाद एक चाकू से किए गए वार। गुरुग्राम के सेक्टर 7 की घटना0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के खेतड़ी-सिंघाना मार्ग पर डंपर ने मोटरसाइकिल सवार आरएसी जवान की मौत कर दी
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार आरएसी जवान की मौत मृतक की पहचान चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर के रूप में हुई खभरगड़ा की ढाणी के पास हुआ सड़क हादसा हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस पहुंची मौके पर मृतक का शव अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया झुंझुनूं जिले के खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर खभरगड़ा की ढाणी के पास गुरुवार को डंपर ने मोटरसाइकायल को टक्कर मार दी हादसें में आरएसी के एक जवान की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
भवानीमंडी में टायर दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Jhalawar, Rajasthan:भोानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी शहर के व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक टायर की दुकान में देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दुकान में रखे टायर-ट्यूब चपेट में आ गए। दुकान मालिक गुरमुख सिंह के अनुसार अग्निकांड में करीब तीन से चार लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका और आरटीएम मिल की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टायरों में आग लगने से उठते काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के दुकानदार और व्यापारी भी तुरंत मदद के लिए जुट गए तथा दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अब्दुल हफीज और नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग नियंत्रित होने से आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।0
0
Report
झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, चुनाव परिणाम से पहले सुरक्षा कवायद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला परिषद-पंचायत समिति मतगणना से पहले कांग्रेस की बाड़ाबंदी नवलगढ़ और गोठड़ा पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशी जयपुर पहुंचे कांग्रेस ने बाड़ाबंदी को दिया प्रशिक्षण शिविर का नाम जयपुर के होटल में पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा के साथ प्रत्याशी नवलगढ़ विधानसभा के जिला परिषद प्रत्याशी भी बाड़ाबंदी में शामिल कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। नवलगढ़ और गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर के एक होटल में रखा गया है। कांग्रेस ने इस बाड़ाबंदी को प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया है। प्रत्याशियों के जयपुर स्थित होटल में एक साथ मौजूद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार नवलगढ़ से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को बस के जरिए जयपुर ले जाया गया। बाड़ाबंदी में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा भी प्रत्याशियों के साथ जयपुर में मौजूद हैं।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना कल होनी है। मतगणना से पहले प्रत्याशियों को एकजुट रखने और चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर रणनीति बनाने के लिहाज से बाड़ाबंदी की गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसे प्रशिक्षण शिविर बताया जा रहा है।जयपुर के होटल में कांग्रेस प्रत्याशीों के एक साथ मौजूद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मतगणना से पहले प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को लेकर जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है। अब मतगणना के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बहुमत के समीकरणों पर सबकी नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
राघोपुर पुल पर वीडियो: मोदी उद्घाटन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राघोपुर पहुंचे थे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उन्होंने भ्रमण किया. 21 तारीख को पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. इस बीच निशांत कुमार को धक्का देते हुए एक वीडियो सामने आया है वही JDU ने दुखद बताया है जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा सम्राट चौधरी जी, वैशाली के प्रभारी मंत्री माननीय निशांत कुमार जी के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दौरे की पूर्व तैयारी के संदर्भ में समीक्षा बैठक में गए। जो भी वीडियो आया है, वह बिल्कुल दुखद और पीड़ाजनक है और पुलिस मुख्यालय को इस पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए कि आखिर सब कुछ जानते हुए क्या गुनाह किसी ने किया है? दूसरा महत्वपूर्ण सवाल है कि स्वाभाविक है वे वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं, कैटेगरी-वाइज उनकी सुरक्षा उपलब्ध है। इसके साथ वे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ गए हैं, तो यह सब लोगों के लिए चिंता का विषय है। और माननीय नीतीश कुमार जी के सुप्रत एक अलग विषय हैं। लेकिन नीतीश कुमार जी के नाम पर 'नीतीश सेतु' बन रहा है, अब तो तेजस्वी यादव यह दावा करते हैं कि भाई उनको तो नीतीश जी के नाम से परेशानी है, लेकिन राबड़ी देवी जी को कौन अपमानित कर रहा है? राबड़ी देवी राज्य की मुख्यमंत्री थीं और अपने कार्यकाल में सैलार कला (अपने नैहर) में उन्होंने स्कूल का निर्माण करवा लिया, उसका नोटिफिकेशन करवा लिया। तो उसका गुनहगार कौन है, जरा यह बताइए? बाइट----- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू आदरणीय लालू प्रसाद जी का मेरे पास वीडियो है। जब पोखरण विस्फोट हुआ था, तो उन्होंने पार्लियामेंट के अंदर कहा था कि कलाम साहब के नाम पर होना चाहिए, तो कलाम साहब तो उस समय जीवित थे। इस ढंग की बात कहकर विकास के एजेंडा के गुनहगार आप हैं तेजस्वी यादव जी। कितने लंबे अरसे तक राघोपुर के लोगों ने आपको स्नेह दिया, आपके परिवार को स्नेह दिया। लेकिन आपने उनके साथ नाइंसाफी की और हाल में नाइंसाफी स्पष्ट भी हुई कि जब बाढ़ की त्रासदी वहां के लोग झेल रहे थे, तो एनडीए के उम्मीदवार सतीश कुमार जी राघोपुर में कैंप किए हुए थे और ये पुल पर से ही, ब्रिज पर से ही बाढ़ पीड़ितों का हाल ले रहे थे। बाइट----- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू निशांत को धक्का मारा गया पुलिस मुख्यालय का यह दायित्व है। उनको इन चीजों का अवलोकन करना है कि कौन गुनाहगार है। मैंने पहले भी बोला कि जानबूझकर किया गया या किस कारण से किया गया—इन तमाम चीजों को चिन्हित करना पुलिस मुख्यालय का दायित्व है। निशांत कुमार का व्यक्तित्व ऐसा है—शालीनता, सरलता, सहजता और लोकप्रियता। इन चार पैमानों पर निशांत कुमार जी को कसिएगा। और सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी है। जिन लोगों ने यह किया है, जो सोशल मीडिया में या वीडियो में आया है, उसके गुनाहगार की जिम्मेदारी तय करने का काम पुलिस मुख्यालय का है। बाइट----- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू यह एनडीए का सवाल है। हमारे कार्यकर्ता तो स्वाभाविक रूप से हमारे सम्मानित नेता नीतीश कुमार जी... लेकिन इसके साथ-साथ कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता हो, सामाजिक कार्यकर्ता हो, प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाना आवश्यक है। लेकिन अनुपालन की जो शर्तें हैं, उसका वायलेशन कोई करे, तो उसको चिन्हित किया जाना भी आवश्यक है। नीतीश कुमार जी जो यात्रा पर गए थे, आप सब.0
0
Report
सीतामढ़ी बाजपट्टी में EOU की बड़ी छापेमारी, प्रमुख अफजल आलम के ठिकानों पर दबिश
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. बताया जा रहा है कि टीम लगभग दो दर्जन वाहनों के काफिले के साथ अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है. छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी. कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई है, ताकि छापेमारी के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो. टीम के पहुंचने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. बाजपट्टी प्रखंड में प्रमुख के तीन ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है.0
0
Report
अमेठी में मामूली विवाद से हिंसा, दबंगों ने बीजेपी नेता पर हमला कर वाहनों को नुकसान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, विवाद ने लिया विकराल रूप दबंगों ने बीजेपी नेता पर हमला करते हुए वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, मारपीट में घायल हुए बीजेपी नेता व किटियावां गांव के प्रधान प्रतिनिधि के विजय कुमार मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत के बावजूद मेडिकल को जाते समय दबंगों ने फिर से किया हमला, दबंगों द्वारा किए गए तंडाव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, पुलिस ने पूरे मामले मे आधा दर्जन से अधिक दबंगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न 10 धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, बताया जा रहा है की बच्चों बच्चों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद, देर शाम विवाद ने विकराल रूप, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
अल्मोड़ा के देवली गांव में दिनदहाड़े तीन तेंदुए खेतों में घूमते दिखे, दहशत फैल गई
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Anchor - अल्मोड़ा के लोधिया के पास देवली गांव में दिनदहाड़े एक साथ तीन तेंदुए खेतों में घूमते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों तेंदुए खुले खेतों में चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।0
0
Report
झालावाड़-खानपुर मेगा हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ घटना झालावाड़-खानपुर मेगा हाईवे पर बाघेर घाटी क्षेत्र में आज अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वह समय हुई जब एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाघेर घाटी क्षेत्र में पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलपुरा निवासी बद्रीलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि कमलपुरा निवासी बद्री अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली लेकर पराली लेने कनवास जा रहा था। इस दौरान बाघेर घाटी क्षेत्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया और दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।0
0
Report
बेतिया में 15 करोड़ के जेवरात लूट: सायरन के बावजूद पुलिस देर, दुकानदार चूक
Bettiah, Bihar:20 मिनट तक बजता रहा सायरन लेकिन नहीं पहुंची पुलिस नहीं पहुंचे आस पास के दुकानदार सायरन बजने का मतलब नहीं समझ पाया कोई और लुट गया 15 करोड़ का जेवरात. बेतिया पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए सायरन बजने का मतलब क्या होता है इसकी जागरूकता आज तक नहीं फैलाई है . कल सुप्रिया रोड में हुआ लुट बिहार का सबसे बड़ा लुट बताया जा रहा है सेनको गोल्ड एंड डायमंड को 20 मिनट तक अपराधियों ने लूटा करीब 12 से 15 करोड़ का सोना चांदी हीरा लुट ले गए यह लुट सिर्फ बेतिया ही नहीं पूरे बिहार की बड़ी लूट बताई जा रही है इस लूट मामले में बेतिया पुलिस क्राइम कंट्रोल मामले में फेल नजर आई है _____ क्राइम कंट्रोल की जागरूकता मामले में पुलिस फेल नजर आई है उसका एक मामला आप सीसीटीवी फुटेज में देखते हैं लगभग अपराधी 20 मिनट तक ज्वेलरी शॉप को लूटते रहे सायरन बजता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और ना ही आस पास के दुकानदार ही पहुंचे अगर पुलिस सायरन बजने का जागरूकता आम लोगों में फैलाई होती तो शायद सभी अपराधी कल ही पकड़ लिए गए होते0
0
Report
Advertisement
