229302
रायबरेलीः स्वास्थ्य राज्य मंत्री कल करेंगे सीएचसी फुरसतगंज के एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
Fursatganj, Uttar Pradesh:कल बृहस्पतिवार को फुरसतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एक्स-रे मशीन का उद्घाटन करेंगे। इससे बहादुरपुर विकासखंड की 34 ग्राम पंचायत और नगर पालिका के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोग अभी 15 से 30 किलोमीटर दूर गौरीगंज जाते थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 36 कार्टून विदेशी शराब बरामद
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक लक्जरी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस ने एक्सयूवी 500 लक्जरी कार से 36 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01AG 0173 है। अब उत्पाद पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट सकती है। साथ ही, पुलिस यह पता लगाने में जुटेगी कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
औरैया में दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही , सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद
Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार करने और उसके भंडारण के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अजीतमल क्षेत्र के इस्लाम नगर तथा अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी विनोद के नेतृत्व में टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। इस्लाम नगर में मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद सलाम, मोहम्मद रहीश पुत्र सलाम, अश्मी पत्नी स्वर्गीय नसीम और भूरी बेगम पत्नी पप्पू मंसूरी के घरों पर तलाशी ली गई। यहां से करीब साढ़े चार कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें कुछ सामग्री तैयार अवस्था में, जबकि कुछ अधबनी हालत में मिली। इसके बाद टीम ने अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में कार्रवाई की। यहां बबली पत्नी स्वर्गीय वकील, रजिया पत्नी इजरायल और नफीसा पत्नी स्वर्गीय राजू के कब्जे से करीब 2 कुंतल 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। दीपावली के दौरान आतिशबाजी की मांग बढ़ने के मद्देनजर अवैध विस्फोटक सामग्री का निर्माण और भंडारण गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। ऐसी सामग्री के असुरक्षित रखरखाव से आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। वही अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। बाइट - शैलेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी अजीतमल0
0
Report
बाड़मेर में पंचायत चुनाव 2026: नामांकन की रफ्तार तेज
Barmer, Rajasthan:पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर बाड़मेर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए अब तक 52 अभ्यर्थियों ने 57 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, प्रथम चरण की 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहेगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन जमा करवा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के अनुसार, नामांकन के अंतिम दिन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुबह 9:30 बजे से हेल्प डेस्क कार्यशील होगी। प्रथम चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन तक बायतु में 39 अभ्यर्थियों ने 53 नामांकन पत्र दाखिल किए। मांगता में 27, गडरारोड में 20 और चौहटन में 33 अभ्यर्थियों ने 35 नामांकन पत्र जमा करवाए। वहीं, लीलसर में 17 अभ्यर्थियों ने 19, रामसर में 15 ने 17, धनाऊ में 25, सेड़वा में 36, फागलिया में 32 और आडेल में 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। इधर, द्वितीय चरण की सात पंचायत समितियों के लिए मंगलवार को निर्वाचन की लोक सूचना जारी होगी। इन पंचायत समितियों के लिए 13 से 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच अब सभी की निगाहें चुनावी मैदान में उतरने वाले अभ्यर्थियों पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
रतनगढ़ अस्पताल के द्वार के पास अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ अवैध निर्माण पर चला नगरपालिका प्रशासन का पीला पंजा, एक दुकान को किया ध्वस्त, यहाँ बनी लगभग दुकाने अवैध शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई, रतनगढ़। शहर के जिला अस्पताल के बीच के द्वार के पास किए जा रहे अवैध निर्माण पर नगरपालिका प्रशासन का पीला पंजा चला। नगरपालिका ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। हालांकि यहाँ पर बनी अवैध अन्य दुकानो पर शिकायत के बावजूद भी अभी तक कार्रवाई नही हुई है। पालिका के सफाई निरीक्षक भंवरलाल पेंटर ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली कि अस्पताल के बीच के द्वार के पास अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पालिका की टीम व जमादार को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य को तत्काल बंद करवा दिया गया था। हालांकि देर रात एक बजे तक टीम वहां पर रूकी रही और टीम के जाने के बाद चोरी-छुपे पुन: निर्माण कार्य शुरू कर दुकान का निर्माण कर लिया गया। बिना स्वीकृति निर्माण कार्य करने एवं नगरपालिका प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद भी अवैध निर्माण करने पर पालिका ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और सोमवार को पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। पालिका प्रशासन ने बताया कि बिना अनुमति के किसी भी तरह का अवैध निर्माण शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उल्लेखनीय रहे कि स्टेशन रोड पर गत दिनों अन्य भी कई दुकानों का निर्माण बिना स्वीकृति के हुआ, जिसकी शिकायत भी हुई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो लोगों में चर्चा का विषय है।0
0
Report
शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी के पुतले का दहन
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन जेएनयू की छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग उठाई शिवपुरी। जेएनयू की छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के द्वारा किए गए कृत्य पर राहुल गांधी द्वारा उन पर कोई कार्यवाही न किए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया。 प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ हुई कथित उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया और मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। महिला कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को न्याय दिलाने तथा ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया。 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लावणगीकर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के माध्यम से महिला मोर्चा ने छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया.0
0
Report
उज्जैन में उमा सांझी महोत्सव: महाकाल मंदिर से क्षिप्रा घाट तक भक्तों की भारी भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उमा सांझी महोत्सव के तहत माता उमा की निकली भव्य सवारी, महाकाल मन्दिर से शुरू हुई सवारी, मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने किया गॉर्ड ऑफ ऑनर, बड़ी संख्या में भक्त उमड़े, महाकाल की नगरी उज्जैन में परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। उमा सांझी महोत्सव के अवसर पर माता उमा की भव्य सवारी निकाली गई। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में सोमवार को परंपरा, आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। अश्विन शुक्ल द्वितीया पर उमा सांझी महोत्सव के अंतर्गत माता उमा की भव्य नगर भ्रमण के लिए निकाली गई । इसमें देश प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसकी भव्य शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई और नगर भ्रमण के बाद क्षिप्रा तट पर सवारी का समापन किया गया। सोमवार शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विशेष पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद विधिवत रूप से माता उमा की सवारी प्रारम्भ हुई। जिस तरह सावन में भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, उसी परंपरा के अनुसार माता उमा की सवारी भी निकाली जाती है । मन्दिर ले मुख्य द्वार पर पुलिस बल की टुकड़ियों ने माता की पालकी को गॉड ऑफ ऑनर दिया । सैकड़ों श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल हुए और माता उमा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा । पालकी और झांकी के दर्शन के लिए हर चौराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही । महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह परंपरा उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रमाण है। यह भव्य शोभायात्रा महाकाल चौराहा से होकर घाटी, तोपखाना, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल, सराफा और छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची । इसके बाद यात्रा पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कार्तिक चौक से आगे बढ़ी. अंतिम पड़ाव मां क्षिप्रा का तट रहा, जहां रामघाट पर परंपरा अनुसार जवारे और संजा विसर्जन किया गया । उज्जैन का उमा सांझी महोत्सव परंपरा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम है । महाकाल नगरी में हर वर्ष आयोजित होने वाली यह सवारी धार्मिक महत्व और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती है। इस बार भी शहर श्रद्धालुओं के जोश और भक्ति से सराबोर रहा। इस शोभायात्रा में रजत विग्रह की पालकी मुख्य आकर्षण रही। डोल रथ पर गरुड़ पर विराजमान माता की प्रतिमा और भगवान श्री महेश की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया । भजन मंडलियां शोभायात्रा में शामिल रहीं, वहीं घोड़े पर सवार पुलिस बल आगे-आगे चलता नजर आया । रामघाट पर पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ जवारे और संजा का विसर्जन हुआ । इसके बाद शोभायात्रा पुनः महाकाल रोड और बक्षी बाजार से होती हुई महाकालेश्वर मंदिर लौटी । यहां परंपरा के साथ सवारी का समापन किया गया।0
0
Report
Advertisement
झांसी के नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास भिड़ंत, ई-रिक्शा हटाने पर वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी लात-घूंसों में बदल गई और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को दुर्गा पंडाल के मंच पर लिटा-लिटाकर पीटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1-दरअसल शहर के पुरानी नझाई मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास ई-रिक्शा खड़ा रहता है। ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की जमकर मारपीट की और उन्हें दुर्गा पंडाल के मंच पर लिटा-लिटाकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट दिखाई दे रही है। पंडाल के पास हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जगदलपुर में बस्तर दशहरा के लिए जोगी की कठोर तप रस्म
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के सिरहासार भवन में सोमवार को बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई की रस्म निभाई गई, इस रस्म के तहत हलवा जाति का एक युवक बस्तर दशहरा बिना किसी बाधा के संपन्न हो इसके लिए एक कुंड में बैठ कर कठोर तप करता है, पिछले दो वर्षों से जोगी की भूमिका हलवा जाति के युवा दौलत कुमार नाग के द्वारा निभाई जा रही है , इस वर्ष भी दौलत जोगी की भूमिका में है, इस दौरान पूजा पाठ कर विधि विधान के साथ जोगी को कुंड में बिठाया गया, मान्यता है कि रियासतकाल के दौरान राजा स्वयं उपवास कर जोगी की भूमिका निभाते थे लेकिन इस बीच हलवा जाति के एक युवक ने जोगी की भूमिका निभाई जिसके बाद राजा द्वारा जोगी का पद हलवा जाति के युवक को दिया गया जिसके बाद से परंपरागत तरीके से हलवा जाति के युवक द्वारा इस कठोर तप की परंपरा को निभाया जाने लगा, 9 दिनों तक सिरहासार भवन के अंदर बने एक कुंड(गड्ढे) में बैठकर जोगी कठोर तप करता है ताकि बस्तर दशहरा बिना किसी व्यवधान एवं बाधा के संपन्न हो.0
0
Report
धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में चोरों का आतंक, महिलाओं के मंगलसूत्र गायब
Panna, Madhya Pradesh:धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू यात्रा में चोरों का आतंक , दर्जनों घटनाएं , महिलाओं के मंगलसूत्र , पुरुषों की गले चेन और नकदी गायब , अजयगढ़ , पन्ना और अमानगंज थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं , कुछ संदिग्ध पकड़े गए है , पुलिस पूछताछ कर रही है हिंदू एकता का पोस्टर हाथ में लिये महिलाएं थाने में रो रही है , महिलाएं धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने पहुंची थी , जहां से इनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है। दर्जनों घटनाएं चेन झपटने और जेब काटने की हुई है । इतनी अधिक तादाद में चोरी की घटनाएं सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनाओं की ज्यादती के बाद पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर अमानगंज थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, यात्रा में शामिल होने और धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। एक पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान भीड़ के साथ कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगते आये और धक्का दिया , हम जब संभले तो चेन गायब थी , कुछ लोगों के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत सामने आई, जबकि कुछ लोगों ने जेब में रखे रुपये चोरी होने की बात कही। अचानक हुई इन घटनाओं से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। चोरी की घटनाओं से पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर अमानगंज थाने पहुंचे। पीड़ितों ने अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी। अब इन शिकायतों के आधार पर पुलिस की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं। पर इस यात्रा में शामिल होने आए लोगों की जेब पर लाखों का डाका पड़ चुका है0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में नवरात्रि के दौरान डोमिनोज़ आउटलेट पर हंगामा, नोटिस जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:नवरात्रि में नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी पर फतेहपुर में हंगामा, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद डोमिनोज आउटलेट पर छापेमारी, दुकान बंद कराकर नोटिस चस्पा किया गया। फतेहपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर नगर इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट से नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी किए जाने के मामले में हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और हंगामा किया। नवरात्रि के दौरान नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी को लेकर हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी डोमिनोज आउटलेट पर छापेमारी की। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आउटलेट को बंद कराया और वहां नोटिस चस्पा कर दिया। मामला फतेहपुर के ताम्बेश्वर नगर इलाके का है, जहां हिंदू संगठनों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय नजर आई।0
0
Report
जींद में न्यायिक अधिकारी के आवास पर हमला: आरोपी कार लेकर फरार
Jhanj Kalan, Haryana:जज के आवास पर हमला, तोड़फोड़ के बाद कार लेकर फरार हुए हमलावर जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार को एक न्यायिक अधिकारी के आवास पर कथित हमले और कार ले जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और वहां से कार लेकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 की है। यहाँ एक न्यायिक अधिकारी रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आवास में घुसकर या परिसर में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से एक कार लेकर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जींद के सिविल लाइन थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय न्यायिक अधिकारी या उनके परिवार के सदस्य आवास में मौजूद थे या नहीं। किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर कारतूस बरामद – पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 12-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार。 गोरखपुर में अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पीपीगंज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विनय कुमार पुत्र जयसिंह निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 गोरखपुर के पीपीगंज में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक युवक पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में पीपीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
नवरात्र में रुदौली के मां कामाख्या धाम में 251 मीटर चुनरी यात्रा, भक्तों की बड़ी भीड़
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या से करीब 70 किलोमीटर दूर रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की तरह ही रुदौली के इस कामाख्या धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जिसमें तकरीबन 40 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनरी यात्रा के बाद मां कामाख्या को चुनरी अर्पित की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मां कामाख्या धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। कई परिवार मां को अपनी कुलदेवी मानते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के आते ही मंदिर परिसर के विकास और कायाकल्प को गति मिली है। अब यह धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान के रूप में भी उभर रहा है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है。0
0
Report
बहराइच: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव, पुलिस ने बैरिकेडिंग की तैनाती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच भाजपा महिला मोर्चा महिला कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस कांग्रेस भवन का घेराव कांग्रेस भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात लगाई पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग बीजेपी महिला नेत्रियों ने एक कचौड़ी दो समोसा राहुल गांधी तेरा क्या भरोसा के लगे नारे महिला पुलिसकर्मी से कथित दुर्व्यवहार महिला मोर्चा का आरोप है दिल्ली में विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक के एक हालिया प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारियों के साथ किया धक्का-मुक्की और अशोभनीय व्यवहार बीजेपी नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है0
0
Report
सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव: 21 वार्डों में 44 नामांकन, एसटी महिला प्रधान आरक्षित
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव 21 वार्डों में 44 नामांकन प्रस्तुत प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित, सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव को लेकर सुमेरपुर के 21 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुमार के समक्ष 43 आवेदन जमा हुए। इससे पहले जमा एक आवेदन सहित अब तक कुल 44 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। नामांकन के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की ओर से 25 आवेदन जमा हुए, जिनमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस के 15 आवेदनों में 9 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 आवेदन जमा करवाए, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार कुल 44 आवेदनों में 25 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। सुमेरपुर पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची जारी होने का इंतजार है। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी जबकि 22 अक्टूबर को मतदान होगा, तथा 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी。0
0
Report
Advertisement
