229305
रायबरेलीः सभासद के घर बिजली काटने गए कर्मचारियों के साथ हाथापाई
Jais, Uttar Pradesh:जायस में सभासद के घर बिजली काटने गए बिजली कर्मचारियों से हाथापाई हुई। जेई जायस ने इसे लेकर थाने में तहरीर दी है। उपभोक्ता का कहना है कि बिजली कर्मचारी पैसा मांग रहे थे जिसको न देने पर कनेक्शन काटने लगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गडचिरोली पुलिस के 5 एसआई को वेगवर्धित पदोन्नति
Gadchiroli, Maharashtra:नक्षलविरोधी अभियानातील उत्कृष्ट कामगिरीची दखल, गडचिरोली पोलीस दलातील पाच सहाय्यक पोलीस निरीक्षकांची पोलीस निरीक्षक पदी वेगवर्धित पदोन्नती, आतापर्यंत एकूण 404 पोलीस अधिकारी व अंमलदार यांना वेगवर्धित पदोन्नती गडचिरोली जिल्ह्यात कर्तव्य बजावताना उत्कृष्ट कामगिरी, धाडसी कारवाया, शौर्य व उल्लेखनीय सेवेमूळे गडचिरोली पोलीस दलातील पाच सहाय्यक पोलीस निरीक्षक यांच्या कार्याची दखल घेत गृह विभागाने पोलीस निरीक्षक पदी वेगविर्धित पदोन्नती दिली आहे. पोलीस महासंचालक सदानंद दाते यांच्या प्रमुख उपस्थितीत मुंबईत हा समारंभ पार पडला. गडचिरोलीसारख्या अतिसंवेदनशील आणि नक्षल प्रभावित जिल्ह्यात अत्यंत प्रतिकुल परिस्थितीत धैर्य, शिस्त, प्रामाणिकपणा आणि समर्पित भावनेने सेवा बजावणा-यांच्या कार्याचा गौरव म्हणून ही वेगवर्धित पदोन्नती देण्यात आली आहे. त्यांच्या उल्लेखनीय कार्यामूळे पोलीस दलाची प्रतिमा अधिक उंचावली असून इतर अधिका-यांनाही उत्कृष्ट कामगिरीसाठी प्रेरणा मिळणार आहे. 1) सपोनि. योगिराज जाधव 2) सपोनि. सचिन झनक 3) सपोनि. बाबासाहेब दुधाळ 4) सपोनि. सुनिल बागल आणि 5) सपोनि. राहुल देव्हडे यांच्या खांद्यावर पोलीस निरीक्षक पदाची चिन्हे लावून त्यांचा सन्मान करण्यात आला. गडचिरोलीचे पोलिस अधीक्षक एम. रमेश यांनी वेगवर्धित पदोन्नती प्राप्त पोलीस अधिकारी वर्गाचे अभिनंदन केले आहे. आशीष अम्बाडे झी मीडिया गडचिरोली0
0
Report
कन्नौज में बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
लातेहार सदर अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन से मरीजों को मिलेगा तात्कालिक इलाज
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम जनता को समुचित स्वास्थ्य और उनके इलाज को लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल में बड़ी सौगात दी है । जहाँ सरकार के निर्देश के लातेहार डीसी संदीप कुमार , डीडीसी सैयद रियाज अहमद के अथक प्रयास से लातेहार सदर अस्पाल में सिटी स्कैन मशीन की सौगात दी है । जिसका आज विधिवत उद्घाटन राज्य सभा सांसद वैद्यनाथ राम , चतरा सांसद कालीचरण सिंह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह दीप जलाकर कर किया है । ज्ञात हो लातेहार सदर हॉस्पिटल में अक्सर सिटी स्कैन मशीन नही होने के कारण मरीजो राँची जाना पड़ता था जिस कारण मरीज इलाज तत्काल सम्भव नही हो पाता था । वही राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि पहले भी जब मंत्री था लातेहार सदर हॉस्पिटल में मरीजो के इलाज को लेकर कई संसाधन को मजबूती दी गई थी आज लातेहार सदर हॉस्पिटल में सिटी स्कैन मशीन लगाया गया है ताकि मरीजो को कोई असुविधा न हो सके । वही चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा लातेहार जिला वासियो के लिय सुखद क्षण है मरीजो के इलाज के सिटी स्कैन वरदान साबित होगा ।0
0
Report
Advertisement
चंबल नदी में सूर्य प्रताप सिंह का शव मिला, सर्च ऑपरेशन समाप्त
Ujjain, Madhya Pradesh:ग्राम गावड़ी लोधा में पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे थे सूर्य प्रताप सिंह, लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद चंबल नदी से मिला शव उज्जैन। बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। लगातार कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी से उनका शव रिकवर किया। शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान सूर्य प्रताप सिंह गांव लौटते समय उफनती पुलिया पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में वह अपनी मोटरसाइकिल सहित नाले में बह गए थे। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और ग्रामीणों ने रातभर तथा अगले दिन भी लगातार तलाश अभियान चलाया। इस दौरान उनकी मोटरसाइकիլ घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर बरामद हुई थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। आज शनिवार को सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी में मोटर बोट उतारकर तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद टीम को चंबल नदी में सूर्य प्रताप सिंह का शव मिल गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है。0
0
Report
सूरजपुर में टूटी पुलिया से ग्रामीण और बच्चे खतरे में, पुलिया निर्माण की मांग तेज
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत,, उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर मासूम, हर दिन बना रहता है हादसे का खतरा,, बच्चों को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराते परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,, महिनो पहले पुलिया ध्वस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूटा,, जान जोखिम में डाल पुलिया पार करते हैं ग्रामीण,, ग्रामीणों ने जल्द स्थायी पुलिया निर्माण की उठाई मांग ,, प्रतापपुर के सोनगरा, खड़गवां मार्ग का मामला,,0
0
Report
ट्रक खाई में गिरा: चालक सुरक्षित बचा, टिमली की सड़क पर बड़ा हादसा
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के टिमली क्षेत्र में चीड़ की लकड़ियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक देर रात यह ट्रक विकासनगर से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टिमली गांव के एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे लगी सीमेंट की सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक मे लदी चीड़ की लकड़ियां चारों ओर बिखर गईं। जिस जगह हादसा हुआ वहां अक्सर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। राहत की बात ये रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था। इस भीषण हादसे में सबसे बड़ा चमत्कार और राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया।0
0
Report
Advertisement
ताला गोपालपुर में जमीन विवाद के चलते दबंगों ने महिलाओं पर लाठियाँ चलाईं, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम ताला गोपालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक घर में घुस गए और सो रही महिलाओं पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एसओ भदोखर का कहना है कि हैण्डपंप पर फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई है.0
0
Report
विजयपुर गांव में 3.87 करोड़ की सड़क निर्माण इसी माह शुरू होने जा रहा है
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के गौलापार स्थित विजयपुर गांव के लोगों का वर्षों पुराना सड़क का इंतजार अब खत्म हो रहा है। वन भूमि से जुड़ी बाधाओं के कारण लंबे समय से अटका सड़क निर्माण अब जल्द शुरू होने वाला है। करीब 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य इसी महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। सांसद अजय भट्ट ने भी मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ये रिपोर्ट देखें। ये तस्वीरें गौलापार के विजयपुर गांव की हैं, जहां के ग्रामीण वर्षों से सड़क की मांग कर रहे थे। वन भूमि की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह परियोजना लंबे समय तक फाइलों में अटकी रही। लेकिन अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण कार्य इसी महीने के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। सड़क बनने से विजयपुर गांव के लोगों को सालभर बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। सांसद अजय भट्ट विजयपुर गांव पहुंचे और प्रस्तावित सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि मानसून के दौरान सुखी नदी में उफान आने पर विजयपुर गांव का संपर्क गौलापार और हल्द्वानी से पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं का बड़ा लाभ मिलेगा। वर्षों के इंतजार और संघर्ष के बाद विजयपुर गांव को अब सड़क की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। अगर तय समय के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होता है तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।0
0
Report
चकाई के रेफरल अस्पताल में एक्स-रे बाधित, ड्यूटी पर सोते कर्मी पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों की परेशानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। वीडियो में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से जुड़े फील्ड स्टाफ डॉ. शेखर सुमन ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में एक्स-रे सहित कई बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहने से दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हेठ चकाई निवासी सोनू कुमार चंद्रवंशी, गरही सोतारी के सुरेश दास, कियाजोरी की मुन्नी देवी, चिहरा के नूनूआ मरांडी और घघरा गांव के कॉन्ग्रेस यादव समेत कई मरीजों ने आरोप लगाया कि वे करीब डेढ़ घंटे से अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन न डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही एक्स-रे की सुविधा मिल सकी। मामले पर अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि पहले अस्पताल में 30 केवी का थ्री-फेज जनरेटर लगा था, जिससे एक्स-रे मशीन सुचारू रूप से चलती थी। वर्तमान में 30 केवी का सिंगल-फेज जनरेटर होने के कारण बिजली कटने पर एक्स-रे मशीन संचालित नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि बिजली रहने पर एक्स-रे सेवा सामान्य रूप से चालू रहती है, लेकिन बिजली गुल होने पर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी ने बताया कि बिजली नहीं रहने पर एक्स-रे सेवा प्रभावित होने की सूचना पूर्व में ही जिला मुख्यालय को लिखित रूप से भेजी जा चुकी है। ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मी के सोने का वीडियो सामने आने पर उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगा। उधर, पूरे मामले पर सिविल सर्जन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका क्योंकि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो और मरीजों की लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद जिला स्वास्थ्य प्रशासन चकाई रेफरल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान शुरू किया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, कलेक्टर रेना जमील ने जनप्रतिनिधियों संग चलाया स्वच्छता अभियान, बड़कापारा तालाब परिसर में हाथों में झाड़ू लेकर की सफाई, उठाया कचरा, शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर सूरजपुर को स्वच्छ रखने की अपील, कलेक्टर नगरपालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी जनप्रतिनिधी रहे मौजूद0
0
Report
बिहार: लालू-राबड़ी की Z सुरक्षा फिर से बहाल, बुलेटप्रूफ कार समेत सुरक्षा बढ़ी
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर अपना फैसला बदलते हुए दोनों की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है, इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध करा दी गई है, बंगला विवाद के दौरान सुरक्षा समीक्षा के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा घटा दी गई थी, जिसके विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस लौटा दी थी, बाद में नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी, अब सरकार ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है, इस सुरक्षा व्यवस्था में करीब 22 सुरक्षाकर्मी, 24 घंटे तैनात पीएसओ, कई एस्कॉर्ट वाहन और एक बुलेटप्रूफ कार शामिल होती है0
0
Report
दुर्ग में RPF ने ऑनलाइन चॉइस सेंटर पर छापा, भोज कुमार साहू गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-रेलवे ई-टिकट की अवैध बिक्री के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दुर्ग जिले के उतई स्थित एक ऑनलाइन चॉइस सेंटर पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है कार्रवाई के दौरान रेलवे के 9 आरक्षित ई-टिकट जब्त किए गए जिनकी कुल कीमत 16,290 रुपए आंकी गई है इनमें दो टिकट ऐसे थे जो उस समय लाइव थे और उनकी कीमत 7,259 रुपए थी तो वही आरपीएफ की टीम को सूचना मिली कि सद्भावना चौक स्थित 'एडविक ऑनलाइन एवं चॉइस सेंटर' में आअवैध रॉल्वे टिकट का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने जांच की तो उस दौरान दुकान संचालक भोज कुमार साहू रेलवे की पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाते हुए मिला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर-डबरा कृषि मंडी धोखाधड़ी: 1.53 करोड़ की रकम हड़प, चार गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा की प्रमुख ए-ग्रेड कृषि उपज मंडी से जुड़े व्यापारी प्रमोद शर्मा के साथ हरियाणा के व्यापारियों द्वारा धान खरीदी के नाम पर 1 करोड़ 53 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर डबरा सिटी थाना पुलिस ने चार आरोपियों और उनकी फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सुभाषगंज निवासी प्रमोद शर्मा लंबे समय से धान का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 से वह हरियाणा के कुछ व्यापारियों के साथ व्यावसायिक लेन-देन कर रहे थे। व्यापार की शुरुआत में उन्होंने समय पर भुगतान कर प्रमोद शर्मा का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेप मंगवाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपीयों ने डबरा से लगातार धान तो खरीदा, लेकिन धीरे-धीरे उसका भुगतान करना बंद कर दिया। उन्होंने धान का भुगतान करने के बजाय उसे खुद उपयोग कर लिया या फिर खुले बाजार में बेचकर मोटी रकम कमा ली। प्रमोद शर्मा ने जब अपनी बकाया राशि के लिए आरोपियों से बार-बार तकादा किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। अपनी गाढ़ी कमाई डूबती देख पीड़ित व्यापारी ने डबरा सिटी थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रारंभिक जांच की। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी परवेश खुरानियां (बंसल), आशू गंभीर (दोनों संबद्ध फर्म: करुणानिधान एग्रोटेक प्रा. लि., ग्राम मस्तपुर, जिला अंबाला, हरियाणा) और केशव मित्तल व दिनेश (दोनों संबद्ध फर्म: इंडोवेस्ट राइस मिल, करनाल, हरियाणा) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोर: चोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर बेख़ौफ़ चोर का आतंक, बेखोफ चोर ने कपड़े देखे,फिर चोरी की, दुकान से कपड़ो से भरा थैला किया चोरी, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, शाहपुर के अंश कलेक्शन का मामला।।0
0
Report
Muzaffarpur मंदिर हत्या: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों के गिरफ्त में उलझी जांच
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में मंदिर में पूजा करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के अनुसार तीन गोलियाँ चली होन की बात सामने आ रही है. मृतक की पहचान डेरा चौक के रहने वाले श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है, जो किताब दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक सुबह मंदिर में पूजा कर रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायर कर दिया. गोली लगने के बाद वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े. अपराधी ने हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद को इलाज के लिए SKMCH कॉलेज मुजफ्फरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि मृतक किताब की दुकान भी चलाते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. ग्रामीण एसपी और डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने मौके का निरीक्षण किया, जहां से तीन खरोंच बरामद किए गए. परिजनों के अनुसार तीन खोखा बरामद हुआ, हालांकि दो गोली लगी थीं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. जांच के लिए कई संदिग्ध पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं.0
0
Report
Advertisement
