229305
Raebareli - ख्वाजा गरीब नवाज की मस्जिद में 10 दिन में कुरान मुकम्मल पढ़ा गया
Jais, Uttar Pradesh:जायस रमजान में जो चांद की रात से ही तराबी पढ़ी जाती है, हाफिज सरफराज रुदौली ने ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद में 10 दिन में कुरान मुकम्मल पढ़ी. जिसमें क्षेत्र के लोग रहे शामिल. नमाज के बाद नात शरीफ पढ़ी गई और लोगों ने नजराना भी पेश किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में तेजस्वी यादव ने रोडमैप दिखाकर आरजेडी का संकल्प दिवस पर जोर
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल स्थापना दिवस को महज जश्न नहीं, बल्कि संकल्प दिवस के तौर पर मनाने जा रहा है। 5 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के सरोकारों को लेकर संघर्ष का अहद दोहराएंगे। इससे पहले आज यानी 1 जुलाई को पटना में होने वाले कार्यक्रम में तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक लड़ाई का रोडमैप देंगे और सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इसकी रणनीति साझा करेंगे।0
0
Report
गंगधार के ग्रामीणों का धरना: 5 दिन में सुविधाएं बहाल नहीं तो फिर से प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) में ग्रामीण धरने पर बैठे और जाम लग गया। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के चौमहला- कुंडला मार्ग के निपानिया फंटे पर मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर आज दर्जनों ग्रामीण मुख्य मार्ग की सड़क पर धरने बैठ गए और जाम लगा दिया। धरने के कारण चौमहला-कुंडला मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया और राहगीर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने पर जाम लगाए बैठे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की गागरिन पेयजल परियोजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी, पर पूरे गांव की सड़क खोद दी गई। पाइपलाइन डालने के बाद कार्य समाप्त हुए तीन महीने बीत गए, लेकिन ठेकेदारों ने पथ मरम्मत किए बिना लौट गए। इसका कारण जगह जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। कई बुजुर्ग सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, चौपहिया वाहन गांव में ले जाना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद पैदल चलना भी कठिन हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की सभी खराब सड़कें तुरंत मरम्मत की जाएं। साथ ही ग्राम के सरकारी स्कूल भवन जर्जर हो गया है, बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजने में खतरा बना रहता है, इसलिए स्कूल भवन की तुरंत मरम्मत चाहिए। पेयजल तथा विद्युत सप्लाई की व्यवस्था भी जल्द नियमित की जाए ताकि मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले। जाम की सूचना के कुछ घंटे बाद गंगधार के एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया और थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया गया। उपखंड अधिकारी ने आगामी 5 दिनों में सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और आवागमन सुचारु किया। यदि अगले 5 दिनों में सुविधाएं बहाल नहीं हुईं, तो ग्रामवासी फिर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
रोहतक विधायक बोले: सभी वोटर फार्म भरें, एसआईआर नियमों का पालन जरूरी
Rohtak, Haryana:SIR में हर मतदाता का फॉर्म भरना जरूरी:रोहतक में MLA बत्रा बोले-कोई भी वोट से वंचित ना रहे, प्रजातंत्र में मत ही ताकत रोहतक के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपना वोट बनवाना चाहिए। मतदाताओं को प्रयास करना चाहिए कि उनका वोट काटा ना जाए। इस बार चुनाव आयोग ने एसआईआर में कुछ शर्ते लगा रखी है, लेकिन मतदाता को उन सभी शर्तों को पूरा करते हुए फार्म भरना होगा विधायक बीबी बतरा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए चुनाव आयोग का यह कर्तव्य था कि कोई भी मतदाता वोट बनवाने से वंचित ना रहे। मतगणना फार्म हर व्यक्ति को भरना पड़ेगा। चुनाव आयोग को एसआईआर को लेकर जितनी जागरूकता फैलानी चाीहिए थी, उतनी नहीं फैलाई, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। विधायक बीबी बतरा ने कहा कि पिछली एसआईआर 2002 में हुई थी। उसके बाद जिन लोगों का नाम 2024 की वोटर लिस्ट में था, उन्हें भी फार्म भरना है। हर राजनीतिक पार्टी का फर्ज बनता है कि वोट बनवाने के लिए फार्म जरूर भरवाए। जिसका 2002 में वोट बना हुआ था, उसे फार्म का पहला व तीसरा कॉलम भरना है। विधायक ने बताया कि जिसका 2002 के बाद वोट बना, उसे दूसरा व तीसरा कॉलम भरना है। 2024 की मतदाता लिस्ट में नाम होने पर 2002 की लिस्ट में परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम है तो उसे भरना होगा। इसके बारे में सभी बीएलओ को ट्रेनिंग दी गई है। बीएलओ फार्म देने के साथ भरने में करें मदद विधायक बीबी बतरा ने कहा कि बीएलओ को फार्म देने के साथ भरने के लिए भी मदद करनी है। प्रजातंत्र में वोट में बहुत ताकत होती है। बीएलओ फार्म देकर चले जाते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दी गई है कि मतदाताओं के फार्म भरवाएं0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में EV नीति 2026 लागू, उपराज्यपाल की मंजूरी के साथ
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने लागू की नई EV पॉलिसी 2026 31 मार्च 2030 तक पॉलिसी रहेगी लागू, दिल्ली सरकार की मंजूरी के बाद अब उपराज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है और आज से नई EV पॉलिसी राज्य में लागू हो गई है राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास और साथ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा विस्तार. इस नई पॉलिसी के तहत वित्तीय प्रोत्साहन, डिजिटल पारदर्शिता, संस्थागत निगरानी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर. The new EV policy has been notified. This simply means that consumers can now avail themselves of the benefits of the subsidy and scrapping policy immediately upon purchasing an EV. This provision came into effect as soon as the notification was issued. The benefit of this concession will be provided within 60 days from the date of submitting the application on the digital portal.0
0
Report
जमीनी विवाद से परेशान श्रावस्ती की महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, बाद में सुरक्षित उतराई गई
Shravasti, Uttar Pradesh:जमीन विवाद से परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ी। यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में जमीनी विवाद से परेशान एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में जमीनी विवाद से परेशान एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी जमीन का बकाया भुगतान नहीं किया है और तय सीमा से अधिक जमीन पर कब्जा भी कर लिया है। इसी विवाद से परेशान होकर महिला पानी की टंकी पर चढ़कर बैठ गई, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा जनता के बीच बदलाव का संदेश
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पहुंचे वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह पहुंचे उनके साथ प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे परिवर्तन यात्रा संकल्प यात्रा पहले चिन्यालीसौड़ में निकाली गई उसके बाद उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने परिवर्तन संकल्प यात्रा रैली निकाली इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि हम राज्य के सभी जनपदों में आम जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को रख रहे है और जिस प्रकार परिवर्तन संकल्प यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा इससे लग रहा कि प्रदेश की आम जनता अब परिवर्तन के पक्ष में है।प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से परेशान है बढ़ती हुई महंगाई, पेपर लीक,भ्रष्टाचार कमीशन खोरी,राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था, यही नहीं राम के नाम का चंदा लूटने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है जैसे तमाम मुद्दे है।जिनको लेकर हम जनता के बीच जा रहे है।और प्रदेश की जनता का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।और जनता ने प्रदेश में अब परिवर्तन का मन बना लिया है।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में स्कूल बंद, मॉनसून से नदी जलस्तर बढ़ा; लोग सतर्क
Bageshwar, Uttarakhand:मानसून ने पहाड़ों में पूरी तरह दस्तक दे दी है। बागेश्वर में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एहतियातन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लेकिन स्कूल बंद होने के बीच बच्चे नदी किनारे खेलते नजर आये.0
0
Report
सिन्गार में किताब लॉन्च और लाल डेड अवॉर्ड्स की घोषणा; 12 जुलाई 2026 को लॉन्च
Srinagar, Uttarakhand:सिन्गार, 1 जुलाई: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के लॉन्च की घोषणा की गई. लेखिका वैध तमन ने सिन्गार में मीडिया को किताब के लॉन्च के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के साथ लाल डेड इंटरनेशनल लिटरेरी अवॉर्ड्स की घोषणा भी की गई, जो कश्मीर के संत timeless legacy Lal Ded को सम्मानित करने के लिए है. किताब 12 जुलाई 2026 को औपचारिक रूप से लॉन्च होगी, जिसमें कई dignitaries, लेखकों, कवियों और साहित्यिक हस्तियां शामिल होंगी; जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा की उपस्थिति की उम्मीद है. इस पहल का उद्देश्य Lal Ded की विरासत को संरक्षित और प्रेरित करना है, उसकी आध्यात्मिक संदेश, बुद्धि, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाना.0
0
Report
बारिश के साथ रायगढ़ में कोबरा अंडे का घोंसला मिला, 10 बेबी कोबरा सुरक्षित रेस्क्यू
Darogapara, Chhattisgarh:बारिश की शुरुआत होते ही रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सांपों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी बीच रायगढ़ जिले से लगे ओडिशा के कांदादोड़ा गांव में सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू टीम ने एक घर की नींव के पास भारतीय नाग (कोबरा) के 27 अंडे बरामद किए। लगातार सांप के बच्चों के दिखाई देने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कोबरा के अंडों का घोंसला मिला। इनमें से कुछ अंडों से बच्चे पहले ही निकल चुके थे, जबकि 10 बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ दिया गया। एक साथ इतने बेबी कोबरा मिलने से आसपास के ग्रामीण भी हैरान रह गए। इसी दिन रायगढ़ के अतरमुड़ा टीवी टावर रोड स्थित एक मकान के बेडरूम में घुसे करीब 5 फीट लंबे भारतीय नाग का भी टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सांप को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू टीम ने बताया कि हर साल बारिश की शुरुआत के साथ ही सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। वर्तमान में समिति को प्रतिदिन 40 से 50 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय बिना समय गंवाए पीड़ित को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, जहां एंटी-वेनम की सुविधा उपलब्ध रहती है।0
0
Report
Advertisement
18 साल से बहाली नहीं, छात्रों ने बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने लाइब्रेरियन की बाहरी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा 18 सालों से बहाली नहीं आई है, हर 5 वर्ष पर चुनाव होता है लेकिन बहाली नहीं हो पाती है... सरकार तानाशाही कर रहीं है... पिछले कई वर्ष से बहाली नहीं हुईं है। कई बार सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन अब तक बहाली नहीं आई, चुनाव के पहले भी बहाली को लेकर घोषणा की गई थी..0
0
Report
रतलाम में बारिश किसानों के लिए नाकाफी, बोवनी के लिए 4–5 दिन अच्छी बारिश जरूरी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में अब तक हुई बारिश किसानों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। जिन किसानों ने बोवनी कर दी है, उन्हें फसल के अंकुरण के लिए अगले 4 से 5 दिनों में अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। वहीं कई किसान लाखों रुपये का बीज लेकर बोवनी की तैयारी में हैं। यदि बारिश में और देरी हुई, तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।0
0
Report
आनंद मोहन के बयान पर राजद, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनैतिक बयानबाजी तेज
Patna, Bihar:पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि वह ठीक कह रहे हैं नीतीश कुमार भुज पार्टी के ग्रुप में थे और निशांत भी भूंजा पार्टी के अनुसार चल रहे है... हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कई बार इस बात का जिक्र किया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय में अच्छा काम कर रहे हैं और हर दिन नए फैसले ले रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग अच्छी तरीके से काम करें... कौन क्या बयान देता है उसे हमें मतलब नहीं है... कांग्रेस ने कहा कि आनंद मोहन जी की पत्नी और बेटा जदयू से विधायक और सांसद हैं फिर भी वह लगातार जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बारे में बोल रहे हैं तो साफ है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर बयान बाजी करके अपने पुत्र को राजनीतिक लाभ देने की कोशिश है... अगर इतना ही दम है तो पत्नी और बेटा को इस्तीफा देकर करते रहे तब उनकी बातें सुनी जाएगी...0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग के पास हादसे में लापता तीनों की खोज के लिए पटियाला से गोताखोर बुलाए गए
Karnaprayag, Uttarakhand:शनिवार को कर्णप्रयाग के समीप बद्रीनाथ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में लापता तीन लोगो का घटना चार दिन बाद भी कोई सुराग नही लग पाया है जिसके बाद परिजनों द्वारा पटियाला से गोताखोरो को बुलाया गया है। जिसके बाद अब गोताखोर पानी के अंदर जाकर लापता लोगो को सर्च करेंगे । इससे पहले अलकनंदा नदी के किनारे ड्रोन से भी सर्च किया जा चुका है। कर्णप्रयाग के पंचपुलिया के समीप बीते शनिवार को हुये सड़क हादसे में लापता लोगो की ढूंढ खोज के लिए डीडीआरआरफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। लेकिन अभी तक सड़क हादसे में लापता लोगो का कोई पता नही लग पाया है। जिसके बाद वाहन में सवार लापता दो लोग जो कि बिजनोर के रहने वाले थे उनके परिजनों द्वारा घटना में लापता लोगो की तलाश के लिए पटियाला से गोताखोरों की पांच सदस्यीय टीम को बुलाया गया है। जो कि पानी के अंदर जाकर लापता लोगो को सर्च करेंगे।0
0
Report
कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,संचारी रोग पर शपथ दिलाय
Gonda, Uttar Pradesh:एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी ने रवाना किया और स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाती जिलाधिकारी0
0
Report
पट्टन में तीन गाड़ियों की भिड़ंत, 5 घायल; दो Srinagar रेफर
Gulmarg, 3-Vehicle Collision in Pattan Injures 5; Two Referred to Srinagar : Five persons were injured in a road accident involving three vehicles near Zangam Petrol Pump in Pattan Barmulla the collision occurred between a car bearing registration number JK15-9826, a dumper JK15B-0013, and a Scorpio JK15C-8800. All three vehicles carry Bandipora registration numbers. Of the five injured, two were referred to JVC Hospital, Srinagar for advanced treatment, while two others were shifted to Trauma Hospital, Pattan. The condition of the fifth injured person was not immediately known. Police have taken cognizance of the incident and started an investigation. Traffic movement was briefly disrupted following the accident but was later restored. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
