icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा का जलस्तर 40.01 मीटर: मुंगेर में राहत अभी तक असमान

Munger, Bihar:गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति को और भयावह बना दिया है। जिले के कई इलाकों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। घरों में पानी घुसने से जहां लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं आवागमन, भोजन, पेयजल और पशुओं के चारे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे लोगों का अब सब्र जवाब देने लगा है। राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की। Mangar: मंगलवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 40.01 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 39.33 मीटर से 68 सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के आकलन के अनुसार जिले के छह प्रखंडों की 37 पंचायतों के 366 गांव एवं टोले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में चार लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में बताई जा रही है। 48 स्थानों पर सामुदायिक रसोई बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से छह प्रखंडों में संचालित की जा रही है। इन सामुदायिक रसोइयों में बाढ़ प्रभावित लोगों को दो समय चावल, दाल और सब्जी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार अब तक 13 हजार प्लास्टिक शीट का वितरण किया जा चुका है। पशुओं के लिए 16,230 किलोग्राम चारे का वितरण किया गया है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में 28 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार किया जा रहा है। असरगंज प्रखंड के चोर गांव की ड्रोन से ली गई तस्वीरों में बाढ़ की भयावह स्थिति साफ दिखाई दे रही है। गांव के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी फैल चुका है। कई स्थानों पर सड़क और खेत जलमग्न हैं। पानी के बीच लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते पानी के कारण आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। आगे कह रहे हैं कि प्रशासन की ओर से कुछ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाई जा रही है, लेकिन कई गांव और टोले हैं जहां अब तक पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद राहत व्यवस्था सभी प्रभावित क्षेत्रों तक समान रूप से नहीं पहुंच रही है। इसके कारण लोगों को भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सामान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खराब चारे को लेकर भी शिकायत है कि खेत और चारागाह पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। ऐसे में पशुओं के लिए प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे चारे पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। कुछ बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें उपलब्ध कराया गया चारा खराब है, जिसे पशु खाने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने बेहतर गुणवत्ता का चारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। हर साल गंगा उफान के कारण मुंगेर जिले में बड़ी आबादी प्रभावित होती है और स्थायी संरक्षण के लिए प्रभावी योजना जमीन पर दिखाई नहीं देती। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। राहत व्यवस्था में तेजी की मांग भी उठाई जा रही है ताकि प्रभावित गांवों और टोलों में आवश्यक भोजन, पेयजल, पशु चारा, प्लास्टिक शीट और दवाइयां समय रहते उपलब्ध कराई जा सकें।
0
0
Report

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बाढ़ खतरा टला, परिचालन पूरी तरह सामान्य

Munger, Bihar:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बाढ़ का खतरा टला पानी का दबाव नॉर्मल। डीआरएम ने किया निरीक्षण, कहा परिचालन पूरी तरह सामान्य, मुंगेर : बाढ़ प्रभावित जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा के जलस्तर के स्थिर होने के बाद रेलखंड पर बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। ट्रैक पर पानी का दबाव पूरी तरह नॉर्मल है और ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य है। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार को इंस्पेक्शन वैन से पूरे सेक्शन की विंडो ट्रेलिंग की और उसके बाद रतनपुर-बरियारपुर और कल्याणपुर-सुल्तानगंज के बीच सबसे संवेदनशील प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, सेफ्टी और ऑपरेटिंग विभाग के सीनियर अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद जमालपुर पहुंच डीआरएम ने बातचीत में कहा, गंगा का जलस्तर अभी स्थिर है। भागलपुर से जमालपुर के बीच ट्रेनों के परिचालन में फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। पानी का दबाव नॉर्मल है। एहतियात के तौर पर कॉशन पर चलाने का निर्देश दिया गया है और मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। बताते चलें कि पिछले दिनों गंगा के पानी में लगातार वृद्धि के बाद रेलवे ने रतनपुर-बरियारपुर और कल्याणपुर-सुल्तानगंज सहित जहां-जहां पानी ट्रैक तक पहुंचने की आशंका थी, वहां विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से इस रूट से गुजरने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की कॉशन स्पीड पर चलाया जा रहा है। ट्रैक किनारे तैनात सभी चौकीदारों और गेटमैन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। सेक्शन इंजीनियरों द्वारा दिन-रात फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। निगरानी के लिए मालदा मंडल मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम वार रूम बनाया गया है। इसी वार रूम से जमालपुर-भागलपुर रेलखंड की पल-पल की खबर ली जा रही है। हर घंटे गंगा के जलस्तर और ट्रैक की स्थिति की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और फील्ड स्टाफ से सीधा संपर्क रखा जा रहा है। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी पर भी तुरंत कंट्रोल को सूचना दें।
0
0
Report

जयपुर WT P मॉल फूड कोर्ट में नॉन वेज डिशेज पर रोक

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर के डब्ल्यू टी पी मॉल की रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल्स का सघन निरीक्षण, मौके से सैंपल लिए पिज्जा एक्सप्रेस में नॉन वेज पर लगाई रोक सी एम एच ओ जयपुर सेकंड की फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई डब्ल्यू टी पी मॉल स्थित फूड कोर्ट की रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल्स का सघन निरीक्षण किया। पिज़्ज़ा एक्सप्रेस रेस्टोरेंट पर वेज और नॉन वेज पिज़्ज़ा और अन्य खाद्य सामग्री एक ही किचन में बिना किसी पार्टीशन के एक ही ओवन में की जा रही थी तैयार टीम द्वारा मौके पर नॉन वेज डिशेज की बिक्री पर रोक लगाते हुए नॉन वेज खाद्य को किचन से हटवाकर कोल्ड स्टोर में रखवाया गया。 मौके से यूज्ड रिफाइंड ऑयल का सैंपल लिया गया。 मैसर्स इंग्लिश रसोई से रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना लिया गया मैसर्स वेजिटेरियन रेस्टोरेंट से ग्रेवी और मैसर्स कैलाश परबत से पनीर, दही के नमूने लिए गए।
0
0
Report
Advertisement

मंडी में ड्रोन डाक सेवा से डाक पहुंचना अब 5–10 मिनट में संभव

Mandi, Himachal Pradesh:मंडी में अब डाक पहुंचाने का तरीका बदल रहा है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों तक चिट्ठियां और जरूरी दस्तावेज पहुंचाने के लिए ड्रोन डाक सेवा शुरू की गई है। 12 जून 2026 को रेहड़धार से शुरू हुई इस सेवा का लगातार विस्तार हो रहा है। मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से 9 से 15 किलोमीटर दूर शाखा डाकघरों तक ड्रोन महज 5 से 10 मिनट में डाक पहुंचा रहा है, जबकि सड़क से यही सफर तय करने में 2 से 3 घंटे लगते थे। मंडी डिवीजन में फिलहाल 5 जगहों पर ड्रोन सेवा संचालित है और जल्द केलांग को भी इससे जोड़ा जाएगा। खास बात ये है कि फिजिकल AI और मशीन लर्निंग से लैस ड्रोन बदलते मौसम का आकलन कर जरूरत पड़ने पर अपना रास्ता खुद बदल सकता है। खराब मौसम में उड़ान का समय भी परिस्थितियों के अनुसार बदला जाता है।
0
0
Report

गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल के दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के नीचे छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे थे। असिस्टेंट प्रॉक्टर वेद प्रकाश राय वहां बातचीत करने के लिए पहुंचे। चर्चा के बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं। मौके पर सुरक्षा गार्ड उनसे निपटते हुए प्रशासनिक भवन तक ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। छात्र नेताओं की मांगें—निष्कासित छात्रों की बहाली, छात्रसंघ चुनाव, डिग्री-आनरेखाओं के नाम पर धन वसूली की जांच, छात्रावासों की सुविधाओं की गुणवत्ता, पीएम-यूषा योजना के आवंटन में पारदर्शिता—की निष्पक्ष जांच और अगर अनियमितता मिली तो कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भूख हड़ताल 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चली।
0
0
Report
Advertisement

दौसा के छह नगर निकायों में कल पहला चरण मतदान, सुरक्षा के कठोर बंदोबस्त

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नगर निकाय चुनाव 2026 प्रथम चरण का कल होगा मतदान जिले की छह निकायों में प्रथम चरण में वोटिंग सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने किया मतदान केंद्रों का दौरा सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण को लेकर कल दौसा जिले की 6 नगर निकाय क्षेत्र में मतदान होगा इसके लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने मतदान केंद्रों का दौरा कर जायाजा लिया कलेक्टर ने कहा निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण मतदान हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं साथ ही पुलिस मोबाइल गश्त पार्टियां लगाई गई है जिले की भांडारेज , सिकराय , बांदीकुई, बसवा, मंडावर ओर महवा नगर पालिकाओं में मतदान होगा जहां करीब एक लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । बाइट डॉ सौम्या झा कलेक्टर दौसा
0
0
Report

आजमगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर से शातिर महिला अभियुक्त गिरफ्तार, मुकुट-नथनी और नकदी बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी का खुलासा, अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार, गर्भगृह से मुकुट, नथुनी और नकदी चोरी के आरोप, निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद। पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच अभियुक्ता मुख्य द्वार से मंदिर में दाखिल हुई और रामदरबार व दुर्गा माता के गर्भगृह में पहुंचकर वहां रखे सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद सामान को झाड़ियों में छिपा दिया गया। घटना के संबंध में छह सितंबर को थाना सरायमीर में मुकदमा सं. 227/2026, धारा 305(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण को लेकर तीन पुलिस टीमों का गठन कर जहां जांच के दौरान आज शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। बरामद सामान में सफेद धातु का चिपटा मुकुट, पीली धातु की नथुनी जिसमें सफेद व काला नग लगा तथा 403 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर जिले के مختلف थानों में चोरी, चोरी के माल से संबंधित अपराध और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में लगी है।
0
0
Report
Advertisement

पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्रता करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow14m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जटौआ में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट,गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन सगे भाई शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नशे की हालत में थे।घटना सात सितंबर की है। भोजीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल अरुण कुमार ग्राम जटौआ में एक नोटिस तामील कराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग मोहम्मद युनिश के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में पुलिस ने भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जटौआ मोड़ के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक, सूरजपाल और वेदप्रकाश निवासी ग्राम जटौआ तथा कामता प्रसाद निवासी ग्राम कमुआ मकरूका के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे नशे की हालत में थे। आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस से माफी भी मांगी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report

झींडा के इस्तीफे की मांग पर कुरुक्षेत्र स्थित गुरुद्वारा कमेटी धरने पर

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में HSGMC के हेड आफिस के बाहर धरने पर बैठे कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह के समर्थन में आए केमटी के 7 सदस्य,प्रधान झींडा के इस्तीफे की मांग,बोले-प्रधान पूरी तरह नाकाम कुरुक्षेत्र :- जिला कुरुक्षेत्र में स्थित हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के हेड ऑफिस के बाहर कल से धरने پر बैठे कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह के समर्थन में आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के 7 सदस्यों ने समर्थन दिया है। और धरने पर बैठे सभी सदस्यों ने प्रधान जगदीश सिंह झींडा के इस्तीफा की मांग की है। सदस्य गुरतेज के समर्थन में सदस्य दीदार सिंह नलवी,सदस्य बीबी कपूर कौर के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी,सदस्य गुरमीत सिंह रामसर,सदस्य बलदेव सिंह हाबड़ी,सदस्य गुरबीर सिंह,सदस्य राजेंद्र सिंह बराड़ा,सदस्य स्वर्ण सिंह सहित सिख संगत धरने पर पहुची। सरदार भूपेंद्र सिंह लाडी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने आज तक सदस्यों सहित सिख संगत से सिर्फ झूठे वादे ही किए हैं। उनकी की घोषणा या वादा आज तक धरातल पर नजर नहीं आया है। सरदार भूपेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि प्रधान जगदीश सिंह झींडा संगत से झूठे वादे करते हैं और संगत जवाब मेंबरों से मांगती है।जिसका जवाब हमारे पास नही होता है। इन सभी मुद्दों को लेकर वह धरने पर बैठे हैं। और प्रधान जगदीश सिंह झींडा के इस्तीफा की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि कल गुरतेज सिंह धरने पर बैठा था और आज उसके समर्थन में 7 सदस्य सहित सिख संगत पहुंची है। और यह जत्था लगातार बढ़ता ही जाएगा। सदस्य गुरतेज सिंह ने कहा कि लगातार उनके समर्थन में कमेटी के सदस्य सहित सिख संगत आ रही है। आज 7 सदस्यों ने समर्थन दिया है। कल इससे अधिक सदस्य धरने पर पहुंचेंगे। और जब तक उनको सवालों के जवाब नहीं मिल जाते वह धरना खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान जगदीश सिंह झींडा एक विफल प्रधान साबित हुए हैं। इसलिए वह प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर महिला हत्याकांड: रेलवे प्वाइंट्स मैन गिरफ्तार, 500 CCTV से खुलासा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तीन सितंबर को दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास मिले महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि रेलवे में तैनात प्वाइंट्स मैन अभय कुमार तिवारी है। पूछताछ में आरोपी ने महिला को सुनसान जगह ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती करने की बात कबूल की है। पुलिस का दावा है कि महिला ने दोबारा जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी के धक्का देने से महिला जमीन पर गिर गई। सिर में चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि पुलिस आरोपी तक महज एक मोबाइल फोन और करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए पहुंची। करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन से घटनास्थल तक का पूरा रूट खंगाला गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अभय ने घटना को लेकर जानकारी दी है । पुलिस का कहना है कि महिला उसे दो सितंबर की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी।महिला गूengi थी वह बोल नहीं पा रही थी। आरोप है कि अभय उसे सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी ने दोबारा जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की तो महिला ने उसका विरोध किया। इसी दौर में दोनों के बीच हाथापाई हो गई और वह धक्का दे दिया जिससे गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अभय ने महिला को धक्का दे दिया। महिला जमीन पर गिर गई और सिर में चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद अभय डर गया और महिला को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपी अभय कुमार तिवारी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी के परिवार से लेकर आसपास के लोग तक हैरान हैं। हालांकि पुलिस ने हत्या की गुत्प्घी सुलझाने का दावा किया है, लेकिन इस पूरे मामले की सबसे बड़ी पहेली अभी भी बरकार है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की पहचान के लिए पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम लगातार काम कर रही है। मोबाइल नंबर की CDR से मिली लोकेशन के आधार पर भी टीमों को लगाया गया है, ताकि महिला की पहचान हो सके और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके। गोरखपुर पुलिस ने करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज और 100 पुलिसकर्मियों की मेहनत के बाद महिला हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे का प्वाइंट्स मैन है और पूछताछ में उसने वारदात कबूल की है। हालांकि हत्या का खुलासा हो चुका है, लेकिन महिला की पहचान अब भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब पुलिस की कोशिश है कि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो और उसके परिवार तक इस दुखद घटना की जानकारी पहुंचाई सके।
0
0
Report

पश्चिमी जिला पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 149 घोषित अपराधी पहचान, 81 गिरफ्तार

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 48 घंटों में 149 घोषित अपराधियों की पहचान। राजस्थान के चूरू से लग्जरी फॉर्च्यूनर कार की बरामदगी। पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल, एटीएस स्पेशल स्टाफ और हरिनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वेस्ट जिला पुलिस ने 48 घंटे में ऐसा चक्रव्यूह रचा कि ऐसी कई अपराधिक घटनाओं में शामिल भगोड़े गिरफ्त में आ गए। पूरा जिला मिलकर 149 घोषित अपराधी पीओ की पहचान कर 81 की गिरफ्तारी कर चुका था। कुछ भगोड़ों को 25 सालों से गिरफ्तार नहीं कर पाया गया था. साथ ही लग्जरी कार चोर के बदमाश राजस्थान तक पीछा कर बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में हरिनगर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिन पर दर्जनों आपराधिक मामले थे और वे चोरी व burglarly कर रहे थे। उनके पास से काफी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया।
0
0
Report

आगरा विकास प्राधिकरण में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा बैन, तीन साल के लिये निलंबन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का एक्शन मोड ठेकेदारों के कागजों की पड़ताल में लगातार हो रहे नए खुलासे दो दिन पहले A S कंस्ट्रेशन की साल्वेंसी निकली फर्जी तो प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने फर्म को किया तीन साल के लिए डिबार अब एक और फर्म हनुमान एंटरप्राइजेज का अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी फर्म ने मथुरा विकास प्राधिकरण से निर्गत अनुभव प्रमाणपत्र दिखाकर कागजों में शामिल कर निविदा में लिया था हिस्सा जांच में फर्जी पाया गया अनुभव प्रमाण पत्र,मथुरा विकास प्राधिकरण ने ऐसा कोई अनुभव प्रमाणपत्र जारी न होने का हवाला आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरुण मौली ने हनुमा एंटरप्राइजेज को तीन साल के लिए किया डिबार दोनों फर्म अब तीन साल तक किसी निविदा में नहीं ले सकेंगी हिस्सा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top