229305
Raebareli - दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया, एक महिला सहित तीन घायल
Jais, Uttar Pradesh:अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजापुर में निवासी व्यास नारायन पुत्र रामफेर बाइक से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे जभी उनके पडोसी ने उन पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया,जिससे पीड़ित घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, इतना ही नहीं बल्कि दबंगों ने पीड़ित के घर तक उसका पीछा किया और घर में घुसकर पीड़ित के परिवार को भी पीटा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ के नवागांव जंगल में जुआ रेड: 6 जुआड़ी गिरफ्तार, 14,160 रुपए जब्त
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही जुए की महफिल पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम नवागांव स्थित कंसेला मंदिर के पास जंगल में घेराबंदी कर रेड की, जहां 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹14,160 नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनयम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। केसीजी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उर्वरक बिक्री मामले में प्रशासन की कार्रवाई: 5 दुकानों पर प्रतिबंध, एक लाइसेंस निरस्त
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर उर्वरक बिक्री को लेकर प्रशासन की कार्यवाही उर्वरक बेचेने वाली 5 दुकानों को किया गया प्रतिबंधित एक दुकान का लाइसेंस हुआ निरस्त मूल्य से ज्यादा दाम पर बेची जा रही थी उर्वरक कृषि विभाग एवम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही वाड्रफनगर विकासखंड क्षेत्र में हुई कार्यवाही0
0
Report
लखीसराय में शराब के नशे में ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम गिरफ्तार: निलंबन जारी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ उत्पाद पुलिस ने लखीसराय के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम नया बाजार गौशाला गली स्थित अपने किराए के मकान में शराब का सेवन कर रहे हैं जिसके बाद उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर घर से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। कुछ माह पूर्व तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल करने के मामले में भी सुर्खियों में रहे। इनके उपर रामगढ़ चौक थाना में भी एक अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज है। फिलहाल दीपक कुमार राम निलंबित चल रहे हैं। उत्पाद थाना में ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम शराब के नशे में हंगामा करते दिखे।0
0
Report
Advertisement
बख्तियारपुर के नामकरण पर नया विवाद: बाबा फतेह विहार बनाने की प्रस्तावित योजना
Barh, Bihar:बख्तियारपुर शहर का नाम बदलने की मांग इन दिनों जोर पकड़ रही है, पर नाम पर सहमति नहीं बनने से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अब नामों की इस लड़ाई में इतिहासकार भी मैदान में उतर आए हैं। बख्तियारपुर नगर परिषद ने कुछ महीनों पहले मगध द्वार के नाम का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। आलम यह है कि बख्तियारपुर में हर चौक चौराहों पर मगध द्वार के नाम का बैनर पोस्टर भी दिखने लगा है। वहीं फ्रीडम फाइटर्स के परिजन आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के करीबी रहे स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के नाम पर शीलभद्र याजी नगर की मांग दशकों से उठा रहे हैं। यह मांग अभी गृह मंत्रालय के पास कई वर्षों से पेंडिंग है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृहक्षेत्र होने के कारण कुछ लोग नीतीश नगर के प्रस्ताव को भी आगे बढ़ा रहे हैं। अब बख्तियारपुर शहर के नामकरण आंदोलन में कुछ इतिहासकार भी मैदान में हैं। डॉ रामविनोद सिंह ने बख्तियारपुर शहर का नाम सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के सबसे छोटे बेटे बाबा फतेह सिंह के नाम पर फतेह विहार रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक तरफ सनातन धर्म का सबसे बड़ा दुश्मन बख्तियार खिलजी है, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म के सबसे बड़े रक्षक बलिदानी बाबा फतेह सिंह हैं। फतेह विहार नाम से सिखों और सनातनियों का सुंदर संगम भी बख्तियारपुर में देखने को मिलेगा। इससे बख्तियारपुर शहर एक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। गुरु गोविंद सिंह के जन्मस्थल पटना साहिब और राजगीर में गुरु नानक शीतल कुंड के बीच बख्तियारपुर की पहचान बाबा फतेह विहार होने से यह सिखों का धार्मिक केंद्र बन जाएगा। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनका बख्तियारपुर नाम से खास लगाव है। वे बख्तियारपुर शहर को अपनी पहचान और इतिहास से जोड़कर देखते हैं। बख्तियारपुर शहर के सामने अब नाम का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ऐसे में बख्तियारपुर का नाम बदले, इससे ज्यादा विवाद अब बख्तियारपुर शहर के नए नए नाम को लेकर खड़ा हो गया है। मुगलों की पहचान से जुड़े शहरों के नामकरण को लेकर विवादों में उलझी सरकार के सामने अब एक नया संकट पैदा हो गया है। बाइट पवन कुमार सिंह, चेयरमैन, नगर परिषद, बख्तियारपुर डॉ रामविनोद सिंह, इतिहासकार0
0
Report
मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर को लेकर प्रशासन-समाज के बीच तनाव: धरना शुरू, फिर सुलझा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर कावड़ सेवा शिविर लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न, सामाजिक संगठन व पुलिस प्रशासन में कावड़ सेवा शिविर लगाने को लेकर विवाद, कावड़ सेवा शिविर का टेंट लगने से पहले पुलिस ने रोका सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष, सामाजिक संगठन व वरिष्ठ पत्रकार व संपादक धरने पर बैठे, तकरीबन 2 से 3 घंटे चला पुलिस प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, मीनाक्षी चौक पर परंपरागत लगने वाले कावड़ सेवा शिविर को लेकर विवाद, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल धरने के बीच पहुंचे सुलझाया विवाद, पुलिस प्रशासन की माने तो मानक के अनुरूप लगाया जाये कावड़ सेवा शिविर, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त, मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक स्थित धरना प्रदर्शन।0
0
Report
कन्नौज गौकशी मामले के फरार आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी और तमंचा बरामद
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज: गौकशी मामले का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद कन्नौज में गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को बीट आरक्षी मोनू कुमार की तहरीर पर कोतवाली कन्नौज में मुकदमा संख्या 392/2026, धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम के तहत मन्ना पुत्र आजाद, बड़ंका पुत्र आजाद, इरशाद उर्फ सुल्ताना पुत्र उस्मान गनी निवासी ग्राम घमाइचमऊ समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुस्तबील पुत्र वकील, रिजवान पुत्र शमशाद और सादिक उर्फ शाहिद पुत्र वाहिद उर्फ बैदू के नाम भी प्रकाश में आए। इस मामले में इरशाद उर्फ सुल्ताना, मन्ना और मुस्तबील को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 9 जुलाई को हुई एक अन्य पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सादिक उर्फ शाहिद के पैर में गोली लगी थी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। उस समय बड़ंका मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी बड़ंका बहापुर मोड़ की ओर जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बड़ंका के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में मॉनसून ट्रफ से मौसम स्थिर, अगले 7 दिनों में तापमान में मामूली बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ़ अब अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, छपरा, मालदा और वहाँ से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर मिज़ोरम से होकर गुज़र रही है। मध्य पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) बना हुआ है। इसके साथ ही, मध्य ट्रोपोस्फेरिक वेस्टर्लीज़ में ऊपर की ओर एक ट्रफ़ भी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 72°E देशांतर के साथ और 32°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में 1-2°C की वृद्धि हुई। • दिल्ली के कुछ अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा, कुछ जगहों पर सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी/घंटा की गति से हवाएँ चलीं पालम में 2030 IST पर हवा की गति 33 किमी/घंटा तक पहुँच गई थी।0
0
Report
द्वारका सेक्टर-7 में कूड़े के ढेर पर रिपोर्ट के बाद सफाई तेज हुई
New Delhi, Delhi:स्टोरी :PALM विधानसभा के अंतर्गत द्वारका सेक्टर-7 स्थित अर्जुन अपार्टमेंट और डीडीए पार्क के बीच सड़क पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर की खबर ZEE मीडिया के संवाददाता चरणसिंह सहरावत ने मौके पर पहुंचकर प्रमुखता से दिखाई। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले कई-कई दिनों तक यहां से कूड़ा नहीं उठाया जाता था। एकमात्र कूड़ेदान जल्दी भर जाने के कारण कूड़ा सड़क पर फैल जाता था, जिससे बदबू, गंदगी और कीड़े-मकोड़ों की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। खबर का असर यह हुआ कि अब संबंधित विभाग नियमित रूप से कूड़ा उठाने पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, जहां पहले केवल एक कूड़ेदान रखा हुआ था, वहां अब तीन कूड़ेदान स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे कूड़ा सड़क पर फैलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई पर खुशी जताते हुए कहा कि मीडिया द्वारा जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लोगों ने ZEE मीडिया और संवाददाता चरणसिंह सहरावत का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र की समस्याओं को इसी तरह प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।0
0
Report
पुनपुन नदी किनारे अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का छापा, अर्धनिर्मित शराब नष्ट
Masaurhi, Bihar:रात के अंधेरे में सुनसान जगह बन रही थी शराब,पुलिस को देख फरार हुए तस्कर। ।।मसौढ़ी।। पुनपुन नदी किनारे मनोरा गांव के सुनसान जगहों पर देर रात अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान चूल्हे पर चढ़े सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया। हालांकर्ण निर्माण कार्य में लगे धंधेबाज फरार हो गए। जिनकी पहचान की जा रही है। मामला बीते रात की है। पुलिस रात को कुछ वारंटियों की तलाश में क्षेत्र में निकली। नदी किनारे उठते हुए धुएं की तरफ नजर गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गईं। वहां कई जगहों पर मिट्टी के चूल्हे पर शराब बन रही थी। खाना बनाने के बर्तनों को उपकरण बनाकर प्रयोग किया गया था। जिससे होकर तैयार शराब बोतलों में भरने को व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने वहां मौजूद सभी भट्ठियों को ध्वस्त किया। बाद में जमीन में गाढ़कर रखे गए अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट किया गया। पुनपुन थाना के एसएचओ बेबी कुमारी ने बताया कि मामले में आरोपियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। मौके से पाँच सौ लीटर से ऊपर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया है।0
0
Report
Advertisement
ओबीसी बालक छात्रावास चौकीदार नशे में, जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
Sagar, Madhya Pradesh:ओबीसी बालक छात्रावास में चौकीदार नशे की हालत में मिला, वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कहा जांच होगी.... छात्रावास से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। छात्रावास का चौकीदार नशे की हालत में छात्रों के कमरे के भीतर मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकीदार खुद यह स्वीकार करता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसने नशा किया हुआ है। जिस छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार पर होती है, वहां उसकी इस हालत ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रावास प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं थी। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो जब जिले की कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने फौरन एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए है। डीएम के मुताबिक जांच रिर्पोट आने के बाद कड़ी कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: आज अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की अनुमति मिलेगी
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का का दूसरा दिन प्रश्नकाल से शुरू होगी दूसरे दिन की कार्यवाही डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन, गजेंद्र यादव देंगे जवाब नक्सलवाद खात्मे पर CM विष्णुदेव साय आज केंद्र सरकार का सदन में आभार जताएंगे सदन में आज अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की मांगी जाएगी अनुमति वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे ध्यानाकर्षण में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण का गूंजेगा मुद्दा जांजगीर में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का गूंजेगा का मामला विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा, रोहित साहू याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री टंक राम वर्मा शासकीय विधि विषयक कार्य पुनःस्थापित करेंगे प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम के तहत शासकीय संकल्प पेश करेंगे मंत्री ओपी चौधरी0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश से मौसम बदला, ठंडी हवाओं ने राहत दी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश ये बारिश रात को हुई है ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश पिछले 24 घंटे से उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में आई गिरावट बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में ओवरलोडेड छोटा हाथी पलटा, चालक को हल्की चोट
Noida, Uttar Pradesh:हाथी थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लोहे के तार से भरा एक छोटा हाथी ओवरलोडिंग होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन सड़क से गुजर रहा था। वाहन में भारी मात्रा में लोहे का तार लदा हुआ था। वाहन पलटने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही यह हादसा ट्रैफिक और परिवहन विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है कि किसकी शह पर इस तरह से ओवरलोडिंग वाहन गाजियाबाद में बेधड़क घूम रहे हैं।0
0
Report
इलाहाबाद HC: अलग रहने से भी पत्नी के अधिकार नहीं खत्म, 11 साल बाद आवेदन स्वीकार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, लंबे समय से पति से अलग रहने पर पत्नी के कानूनी अधिकार समाप्त नहीं होते हैं, हाईकोर्ट ने कहा यदि पति पत्नी कभी साझा गृहस्थी में साथ रहें हैं तो पत्नी घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत राहत मांग सकती है, हाईकोर्ट ने 11 साल बाद दायर आवेदन को देरी के आधार पर खारिज करने से इंकार किया, पति का आरोप है कि पत्नी 30 अक्टूबर 2000 से मायके में रह रही है, नवंबर 2011 में पत्नी ने पति के खिलाफ घरेलू अधिनियम की धारा 12 के तहत आवेदन दाखिल किया, पति ने पत्नी के आवेदन को 11 साल की देरी से दाखिल करने के आधार पर खारिज करने की मांग की, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यदि पति पत्नी कभी साझा गृहस्थ जीवन में साथ रह चुके हैं तो घरेलू संबंध माना जाएगा, पीड़ित महिला अधिनयम के तहत संरक्षण, निवास और अन्य वैधानिक राहत पाने की हकदार होगी, हाईकोर्ट ने उक्त टिप्पणी के साथ पति द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया।0
0
Report
कुशीनगर के पास मुठभेड़ में मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू घायल, हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:आज दिनांक 13.07.2026 समय लगभग 11 बजे रात रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुदीन निवासी खुदन पुर थाना मेहनगर आजमगढ़ जिसके ऊपर पूर्व से हत्या ,हत्या के प्रयास तथा पुलिस हिरासत से फरार होने समेत कुल 10 अभियोग पंजीकृत है मुठभेड़ में घायल हो गया था उक्त मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया है। घटना स्थल से एक अदद पिस्टल 32 बोर एक मोटरसाइकइल और भारी मात्रा में खोखा कारतूस बरामद हुए।आपराधिक इतिहास मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन नि० खुन्दनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़। (1)-मु०अ०स०-131/2003 धारा-379 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ (2)-मु0अ0स0-15/2008 धारा-307/323/504/506 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ़ । (3)-मु0अ0स0-240/2011 धारा-147/148/149/307/504/506 थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (वर्ष 2011 से फरार) भ०८०वि० (4)-मु0अ0स0-150/2012 धारा-147/148/149/302/120 भ०८०वि० थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (वर्ष 2013 में 82 व 83 सीआरपीसी की कार्यवाही वर्ष 2012 से फरार) (5)-मु0अ0स0-29/2021 धारा-147/148/149/120 बी/302 भ०द०वि० थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (82 व 83 सीआरपीसी की कार्यवाही वर्ष 2021 से फरार रु0 25000 इनाम घोषित) MTG (6)-मु0अ0स0-188/2021 धारा-174-ए भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ । (7)-मु0अ0स0-214/2021 धारा-506 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ़। थाना-मेहनगर (8)-मु0अ0स0-490/2024 धारा-(3) (5), 351 (3) बी०एन०एस० (9)-मु0अ0स0-464/2024 धारा-262 बी०एन०एस० थाना-नांदगांव खंडेश्वर जनपद-आजमगढ़। जनपद-अमरावती ग्रामीण महाराष्ट्र (दिनांक-10-12-2024 पुलिस हिरासत से फरार) (10)-मु०अ०स०-308/2026 धारा-303 (2) बी०एन०एस० थाना-बिलग्राम जनपद-हरदोई।0
0
Report
Advertisement
