229302
Raebareli - FDDI में एलुमनी कार्यक्रम
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज के FDDI संस्थान में WELCOE ALUMNI कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के पुराने छात्रों वर्तमान सफल बिजनेस ने संस्थान पहुंच कर अपनी सफलता की कहानी सुनाई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निम्बाहेड़ा दशहरा मेले में 76.6 फीट रावण दहन, 101 फीट का सपना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा से राष्ट्रीय दशहरा मेले की भव्य तस्वीर सामने आई, जहां पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रिमोट का बटन दबाकर 76.6 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मेघनाद और कुंभकरण के 51-51 फीट ऊंचे पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर परिषद की ओर से आयोजित दस दिवसीय मेले में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला मंच के संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि रावण दहन से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। तीनों पुतलों को तैयार करने में करीब एक माह 22 दिन लगे। मुख्य कारीगर छोटू सिंह पिछले 25 वर्षों से रावण के पुतले बना रहे हैं। अब उनका सपना निम्बाहेड़ा में 101 फीट ऊंचा रावण बनने का है।0
0
Report
जमशेदपुर के कदमा में पेट्रोल पंप के पास हिंसक बवाल, मारपीट और पथराव
Jamshedpur, Jharkhand:कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा, मारपीट और पथराव से मची अफरा-तफरी जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद में कदमा बस्ती के कुछ युवक शामिल थे। बताया जाता है कि युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक हो गया। आरोप है कि उपद्रव के दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान पत्थरबाजी की गई और डंडे-लाठी से मारपीट हुई। अचानक हुई इस घटना से पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही。 सार्वजनिक स्थान पर हुई इस तरह की हिंसा से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है。 फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।0
0
Report
बेरमो के दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़, मां जगदंबा के दर्शन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा के दर्शन को उत्सुक दिखे भक्त。 बोकारो के बेरमो के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत दुर्गा पूजा को लेकर बेरमो कोयलांचल में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य पूजा पंडाल और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। फुसरो बाजार, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, करगली बाजार, सेंट्रल कॉलोनी, मकोली, सिंह नगर फुसरो, कल्याणी, करगली गेट, सुभाष नगर, जवाहर नगर, करगली नावाखाली, करगली तीन नम्बर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा माँ जगत जननी जगदंबा के चरणों में शीश झुकाकर सभी ने परिवार की सुख- शांति-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पूजा को लेकर खासा उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
डांग के जंगल से 10 भैंस और एक गाय बरामद, एक चोर गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी सदर पुलिस ने डांग के जंगल से चोरी गई 10 भैंसें और एक गाय को बरामद किया है। ग्राम रायसिंह पुरा में चुराए गये पशु रात के अंधेरे में ले गए थे। 26 सितंबर 2026 को भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया। धारा 303 (दो) बीएनएस के तहत आरोपी Bhains चोरों की तलाश शुरू की गई। मानव इनपुट, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर ASI रामनरेश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। डांग के जंगल से चोरी गई 18 भैंसों में से 10 भैंस और एक गाय बरामद की गई हैं; एक चोर रामदुलारे पुत्र प्रताप सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य आरोपियों और चोरी गई शेष भैंसों के बारे में पूछताछ जारी है।0
0
Report
जिलाधिकारी ने आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जायजा लिया
Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा Location - Dharchula adi Kailash -आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली इस मैराथन में देशभर से धावक हिस्सा लेंगे। आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गूंजी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान धावकों की सुरक्षा से लेकर मैराथन मार्ग और आपातकालीन सुविधाओं तक, हर पहलू की समीक्षा की गई। देखिए ये रिपोर्ट। आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को परखने जिलाधिकारी आशीष भटगांई गूंजी पहुंचे। उन्होंने आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन की समीक्षा की और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मैराथन के दौरान धावकों की सेहत और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पूरे मार्ग पर डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती के साथ स्नैक्स एवं हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे। वहीं, बीआरओ को मार्ग से मलबा और पत्थर हटाकर रास्ता सुरक्षित रखने को कहा गया है। धावकों के ठहरने और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। टेंट, बैठने की व्यवस्था, शौचालय और साफ-सफाई के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने साफ किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आत्पात स्थिति में मदद पहुंचाने के लिए छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित होगी और संपर्क नंबर जारी किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य केवल मैराथन का सफल आयोजन ही नहीं, बल्कि आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान दिलाना भी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से धावकों को बेहतर अनुभव देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बाइट - आशीष भटगाई जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ।0
0
Report
गोंडा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन: सुरक्षा के बीच धार्मिक उत्साह भारी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज बुधवार सुबह 4:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं विसर्जन का कार्यक्रम चला है जहां सुबह 4:00 बजे तक गोंडा जिले की लगभग 1800 के करीब दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल किया गया है। यह विसर्जन का कार्यक्रम मंगलवार देर शाम 4:00 बजे शुरू हुआ है जो आज बुधवार सुबह 4:00 बजे तक चला है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाचते हुए गाते हुए झूमते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल उड़ा करके प्रसाद वितरण करके लोग अलग-अलग घाटों पर पहुंच करके मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया है। अगर बात करें गोंडा जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित खैरा भवानी मंदिर पोखरा की तो यहां पर बड़ी मूर्तियां के विसर्जन के लिए क्रेन मंगाई गई थी। जहां रस्सी और पट्टे के सहारे मूर्तियों को बांधकर खैरा भवानी मंदिर पोखरे में विसर्जित की गई है। यहां पर विसर्जन का कार्यक्रम सुबह 4:00 बजे तक चला है हालांकि कुछ मूर्तियों का विसर्जन सुबह 4:30 बजे तक भी हुआ है। यहां पर लगभग 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है यह प्रतिमाएं गोंडा शहर और आसपास के क्षेत्र की है। जबकि कर्नलगंज जिला सरयू कटरा घाट पर भी सुबह 4:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चला है यहाँ पर भी 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह प्रतिमाएं तरबगंज, बेलसर क्षेत्र की है जिनका विसर्जन बड़ी ही धूमधाम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया है। वही 800 के करीब दुर्गा प्रतिमाएं लोग पड़ोसी जिले अयोध्या ले जाकर के विसर्जित किया है और वहां से विसर्जित करके लोग अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। दोनों घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर के बाकायदा बैरिकेडिंग की गई थी एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी को भी तैनात किया गया था। लगातार प्रत्येक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस का निरीक्षण किया जा रहा था कहीं भी कोई भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन गोंडा में नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
विंग्स ओवर गंगा: वाराणसी के नमो घाट पर 22–25 अक्टूबर को ऐतिहासिक एयर शो
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय वायुसेना द्वारा वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस शो में प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और करीब 100 विमान गंगा के ऊपर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे स्थान: नमो घाट से दशाश्वमेध घाट और काशी के गंगा तट • 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 * प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दो स्लॉट में (करीब डेढ़ घंटे का प्रदर्शन) • 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सूर्यकिरण टीम का विक्ट्री साइन, चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा गंगा में पुष्पवर्षा और 'ऑपरेशन सिंदूर' का फॉर्मेशन दिखेगा। भारतीय वायुसेना द्वारा अपनी 94वीं वर्षगांठ पर आयोजन इस एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के अलावा राफेल, तेजस, सुखोई-30 MKI, प्रचंड हेलीकॉप्टर, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 जैसे अत्याधुनिक विमान हिस्सा लेंगे0
0
Report
महराजगंज कस्बे में विजया दशमी पर्व पर हनुमान गढ़ी मेला मैदान में मेले व रावण दहन का आयोजन।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज,रायबरेली। महराजगंज कस्बे के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम करीब छः बजे चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू और कोतवाल जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्वलित रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।रावण दहन से पहले पूरे दिन मेला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे मेले में काफी रौनक रही। रावण दहन के उपरांत संगमवीर बाबा नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। मंच पर कलाकारों ने प्रभु श्री राम के चरित्र और रावण दहन का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ईओ रामआशीष वर्मा एस एस आई देवेंद्र भदौरिया, सभासद कमलेश, विजय धोनी, नूरुल हसन, अंकुर वैश्य, रामकुमार यादव, अलीम, और सूर्य प्रकाश वर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
दुर्गा जी के विसर्जन के लिय जाते समय ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक दुर्घटना में दो की मौत आठ घायल
Gonda, Uttar Pradesh:दुर्गा जी के विसर्जन के लिय जाते समय ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक दुर्घटना में दो की मौत आठ घायल मूर्ति विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की दुर्घटना में दस लोग घायल,घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई,क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने मौत और दुर्घटना की पुष्टि की है।घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है।0
0
Report
Advertisement
भटनी में आग का तांडव- झोपड़ी में जिंदा जले तीन लोग, 3 साल की मासूम भी शामिल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में गुरुवार की देर रात एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 32 वर्षीय युवक, एक अन्य व्यक्ति और तीन साल की मासूम बच्ची शामिल है। वहीं, इस हादसे में युवक की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव में चीख-पुकार मच गई। तीन मौतों के बाद पूरे गांव में मातम पसरा गया। आखिर झोपड़ी में आग कैसे लगी, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब डेढ़ बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी थी। आग में झुलसे लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र पुत्र लालचंद्र, उम्र 32 वर्ष, बालकिशन पुत्र अदालत और जितेंद्र की महज तीन वर्षीय बेटी शनि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की पत्नी लीला गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची की मौत से हर आंख नम है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर झोपड़ी में आग लगी कैसे? क्या आग किसी दुर्घटना के कारण लगी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। अब जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नोनापार गांव में इस दर्दनाक अग्निकांड के बाद शोक का माहौल है। एक ही झोपड़ी में लगी आग ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। अब सभी की निगाहें जांच पर टिकी हैं कि इस हादसे की वजह क्या थी।0
0
Report
दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग,एक व्यक्ति हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती,मौके पर पुलिस
Sisolar, Uttar Pradesh:दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, घायल अस्पताल में भर्ती यूपी के हमीरपुर जिले में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा एक के बाद एक घटना सामने आ रही है। बीती रात दो पक्षों के विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गांव के घायल वरदानीै ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले दीनानाथ, राजू प्रजापति और उसके साथी सलमान ने उसके घर पर आकर गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस के मुताबिक उसके हाथ में चोट है। वही पुलिस का कहना है की दूसरे पक्ष के सलमान की भी पिटाई की गई, जिससे उसे चोटें आई हैं, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। एक के हाथ में हल्की स्वेलिंग है और दूसरे का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
UP पुलिस स्मृति दिवस: कानून से ऊपर कोई नहीं, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था। उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए हमारे वीर पुलिस अधिकारियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा। आज नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है। पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है। 2.26 लाख से अधिक पुलिस भर्तियाँ, प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि, 7 बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली, प्रत्येक जनपद में साइबर थाने तथा प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई और ₹15 हजार करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की जब्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज इस अवसर पर हमारा संकल्प है कि वीर पुलिस कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जय हिंद।0
0
Report
Advertisement
सतना महादेवा में दिनदहाड़े उपद्रव: बदमाशों ने घर के बाहर मारपीट कर कार तोड़ी
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। फरियादी अनुज पांडे के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है वहीं पुलिस ने , इस घटना में महादेवा क्षेत्र के ही रहने वाले बंटा यादव, रामू और शैलेंद्र पांडे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है हैं। नकाब पोश बदमाशों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ का यह पूरा घटना क्रम महदेवा इलाके में रहने वाले राजीव पाण्डेय के घर के बाहर का है जहाँ बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर न केवल गाली-गलौज और हंगामा किया, बल्कि मारपीट व तोड़फोड़ की इस घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है । घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी की माने तो मामले की पूरी छानबीन की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
नवी मुंबई के ऐरोली में पहली बार 50 फुट का रावण दहन; रामराज्य की आशा में नागरिक एकजुट
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील ऐरोली येथे भाजपातर्फे यंदा प्रथमच 50 फुटी रावण दहनाचा कार्यक्रम संपन्न झालाय. ऐरोलीतील अहंकारी व अत्याचारी विचार नष्ट करुन ऐरोलीतही रामराज्य आणण्यासाठी नागरिकांनी एकत्र येण्याची गरज असून त्याचं दृष्टीने ऐरोली सेकटर 10 येथे रावण दहनाचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी हजारो नागरिकांनी उपस्थित राहत या रावण दहन कार्यक्रमात सहभाग घेतला होता.0
0
Report
गोकुळ मुद्दे पर गोरे का जवाब, संदिग्ध रिश्तों पर नया मोड़
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - गोकुळ मध्ये काय झाले हे उदय सामंत यांच्या पक्षालाही माहिती आहे. गोकुळ मध्ये जे घडलं तिथे उदय सामंत यांचाही पक्ष आहे. त्यामुळे अहंकाराचा प्रश्न नाही. ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांचे प्रत्युत्तर मी शिवसेना पुरस्कृत उमेदवार सानप यांना ओळखत नाही हे 200 टक्के खरे आहे. खरच सानप यांना विचारा जयकुमार गोरे आणि तुमची ओळख आहे का. मी ज्याला ओळखत नाही त्याला ओळखतच नाही म्हणलं पाहिजे. माझा स्वभाव रोखठोक आहे. यावेळी खासदार धैर्यशील मोहिते पाटील यांनी लाचारी पत्करू नका असे वक्तव्य पदवीधर शिक्षक मतदार मेळाव्यात केलं होत त्याला ही मंत्री जयकुमार गोरे यांनी सडेतोड उत्तर दिले आहे. जे असे म्हणतात ते दावणीतच होते. दावणीतील दाव अजून सुटले नाही. यावरून मोहिते पाटील यांची भाजपची असलेली जवळीक कायम असल्याचा सूचक इशारा दिला आहे0
0
Report
Advertisement
