227412
सांसद किशोरी लाल शर्मा के अध्यक्षता में हुई "दिशा" की बैठक, भाजपा और सपा के नेता भी रहे शामिल
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में ‘’दिशा'' की बैठक आयोजित हुई। 5 घंटे तक चली मैराथन बैठक में 2 एमएलसी एक भाजपा और एक सपा के शामिल हुए जबकि दिशा की बैठक से राज्यमंत्री मनकेश्वर शरण सिंह और विधायक महाराजी प्रजापति ने दूरी बनाये रहे। बैठक में जिले के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कई प्रस्ताव पर मोहर लगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा के मेन रोड पर छठ बाजार मचा रहा बड़ा उत्साह; सुरक्षा चुस्त
Nawada, Bihar:नवादा के मेन रोड पर छठ की खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़, 14 प्रखंडों के 1099 गांवों से पहुंच रहे लोग, फल और पूजन सामग्री से सजा बाजार, सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी छठ महापर्व को लेकर नवादा का मेन रोड बना खरीदारी का बड़ा केंद्र, प्रशासन ने संभाली सुरक्षा की कमान नवादा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर नवादा शहर में उत्साह और रौनक देखते ही बन रही है। छठ महापर्व के अवसर पर शहर का मेन रोड पूरी तरह से पूजा सामग्री और फलों के बाजार में तब्दील हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर सजी दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में छठ पूजा से जुड़ी हर जरूरी सामग्री उपलब्ध है। खासकर फलों की दुकानों पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। नवादा का मेन रोड इस अवसर पर जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र बन गया है। बताया जाता है कि जिले के 14 प्रखंडों के 1099 गांवों से बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की खरीदारी करने नवादा पहुंचते हैं। इसके अलावा आसपास के दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां बाजार करने आते हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार केला, सेब, संतरा, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न प्रकार के फल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि छठ पूजा को लेकर इस बार बाजार में अच्छी रौनक है। वहीं फल विक्रेताओं के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि छठ महापर्व के कारण बिक्री में तेजी आई है और सुबह से ही ग्राहकों का आना-जाना लगा हुआ है। इधर, बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को खरीदारी के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कुल मिलाकर छठ महापर्व को लेकर नवादा का मेन रोड आस्था, उत्साह और बाजार की रौनक से गुलजार है। चारों तरफ छठी मइया के गीत और खरीदारी की चहल-पहल से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।0
0
Report
बदरीनाथ धाम पर बर्फबारी से हिमाकारी दृश्य, कपाट बंदी के पूर्व दिखा स्वर्गीय नजारा
Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट ले ली है। धाम में बर्फबारी होने से पूरा बदरीनाथ क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। पहाड़ों, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ की सफेद परत बिछने से यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई इस बर्फबारी ने बदरीनाथ धाम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. बदरीनाथ धाम में मौसम इन दिनों काफी ठंडा हो गया है। लगातार गिरते तापमान के बीच बर्फबारी ने सर्दियों के आगमन का एहसास करा दिया है। ऊंची चोटियों से लेकर धाम के आसपास के इलाकों तक बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र किसी स्वर्गलोक जैसा नजर आ रहा है। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए इस वर्ष की यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन की प्रक्रिया शीतकाल के लिए विराम ले लेगी। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में धार्मिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। परंपरानुसार कपाट बंद होने से पहले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ संपन्न कराए जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल पर विधि-विधान के साथ जारी रहेगी। बदरीनाथ धाम में हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और सफेद वादियां धाम की अलौकिक सुंदरता को दर्शा रही हैं। बदरीनाथ धाम में हर वर्ष सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होती है। इसी कारण शीतकाल के दौरान यहां जनजीवन काफी कठिन हो जाता है और मंदिर के कपाट परंपरानुसार बंद कर दिए जाते हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होती है। श्रद्धालु शीतकाल में भी भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुल मिलाकर, कपाट बंद होने से ठीक पहले बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी ने इस पवित्र धाम को सफेद चादर में लपेट दिया है। एक ओर जहां कपाट बंद होने के साथ यात्रा का समापन होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम प्रकृति की अद्भुत छटा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।0
0
Report
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; कपाट 16 नवंबर को बंद
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ धाम में रविवार को हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। धाम में तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके बावजूद भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। वही सोमवार 16 नवंबर को शाम 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया को लेकर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बस्सी-तुंगा में चौथा चरण: कल मतदान, 1.28 लाख बस्सी व 63 हजार तुंगा मतदाता
Dudu, Rajasthan:बस्सी(जयपुर ग्रामीण) बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव चौथा चरण, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन। बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट। बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 412 वार्ड पंच पदों, तुंगा की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 210 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान। बस्सी SDM एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह और तुंगा ACM एवं रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन चुनावी व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे, सुरक्षा एवं व्यवस्ठाओं पर प्रशासन की नजर रहेगी।0
0
Report
भाजपा ने गोठड़ा-नवलगढ़ के प्रधान पद के लिए देव-दर्शन यात्रा शुरू की
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं प्रधान पद को लेकर भाजपा की बाड़ेबंदी! गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में भाजपा ने शुरू की बाड़ेबंदी विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाली प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कमान भाजपा प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले विधायक विधायक खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर ले जा रहे प्रत्याशियों को बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल मंदिरों और देवस्थलों पर धोक लगाकर कर रहे जीत की कामना प्रधान पद पर कब्जे को लेकर भाजपा ने तेज की सियासी जोड़-तोड़ झुंझुनूं जिले की गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधान पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने अपने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों और समर्थित सदस्यों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा नेता प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले हैं। इस पूरी कवायद की कमान क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाल रखी है। इस बीच विधायक विक्रम सिंह जाखल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।विधायक जाखल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी देव-दर्शन यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान प्रत्याशी क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों और देवस्थलों पर पहुंचकर धोक लगा रहे हैं। विधायक भी प्रत्याशियों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। धार्मिक यात्रा के बहाने प्रत्याशियों को एकजुट रखने और उन्हें साथ लेकर चलने की रणनीति भी इस पूरे घटनाक्रम में नजर आ रही है।गौरतलब है कि नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ था। अब पंचायत समिति में प्रधान बनाने को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए बहुमत जुटाना दोनों ही दलों के सामने चुनौती है। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी और देव-दर्शन यात्रा को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।अब सबकी नजर प्रधान पद के चुनाव पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी रणनीति के जरिए दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कितनी सफलता हासिल कर पाती है.0
0
Report
मौसम बदलाव से अस्पतालों में मरीज बढ़े, AQI पार, सांस रोग बढ़े
Kota, Rajasthan:मौसम में बदलाव के साथ संभाग के सबसे बड़े MBBS मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक तरफ डेंगू और स्क्रबटाइफस के मरीजों की संख्या घट रही है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि आतिशबाजी से बिगड़ी आबोहवा के बाद अब श्वास रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालाँकि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक आसमान साफ हो गया है और AQI सामान्य स्तर तक पहुंच रहा है। लेकिन मौसम के बदलाव और आतिशबाजी से बिगड़ी आबोहवा के कारण अस्थमा, श्वास रोग, TB और फेफड़ों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धालु डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे, उगते सूर्य को उषा अर्घ्य
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धालु आज, 15 नवंबर को डूबते सूर्य को 'संध्या अर्घ्य' देंगे और कल, 16 नवंबर को उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' देंगे।0
0
Report
भाभी के इश्क़ में भाई ने चचेरे भाई पर हमला, हालत गंभीर
Jaspur, Uttarakhand:स्लग - भाभी के इश्क़ में तहेरे भाई ने किया भाई पर पर खूनी नरसंहार। हालत गम्भीर किया हायर सेंटर को रैफर। स्थान - जसपुर एंकर - एक बड़ी खबर जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरी से सामने आ रही है जहां तहेरे भाई ने चचेरे भाई की बहू से इश्क मुश्क की बारदात का का पुनः खुलासा हो जाने पर प्रेमिका महिला का जेठ गौरव समझाने गया तो प्रेमी तहेरे भाई पवन ने चचेरे भाई गौरव के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया अन्य परिजनों को बुरी तरह धक्का मुक्की मारपीट कर घर से भाग गया। घटना में घायल 24 वर्षीय युवक को परिजन जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां ईएमओ अभिनव चौहान ने प्रथम दृष्टया उपचार कर गंभीर हालत देख हायर सेंटर को रैफर कर दिया। घटना की सूचना जसपुर कोतवाली पुलिस की दे दी गई पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच कर घटना की जानकारी ली परिजनों को तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मीडिया को जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता धर्मेंद्र सिंह कश्यप ने बताया आज गौरव स्कूल में अपने साथियों के साथ स्कूल के पास बैठा था कि इतने में गोरब की मां ने गौरव को बुला कर मामले की जानकारी दी जिसपर गौरव अपने तहेरे भाई पवन को समझाने गया था कि पवन ने कुछ कहा सुने बैगर तलबार से सिर पर हमला कर दिया पिता धर्मेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले भी पवन का बेटे की बहू संबंध होने वो मोबाइल फ़ोन पकड़ा गया था जिसपर गांव के ग्राम प्रधान तथा गणमान्य लोगों के फैसले पर समझा बुझा दिया गया था लेकिन आज फिर घटना सामने आने पर समझाने गये पुत्र गौरव पर प्राण घातक हमला कर दिया । घटना के बाद पवन अपनी माँ को लेकर घर से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।0
0
Report
हापुड़ में रोडरेज के विवाद में युवक की गोली, आरोपियों की तलाश जारी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली रोडरेज के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी. देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए आरोपियों ने युवक के सीने में गोली दाग दी. घायल युवक को गंभीर हालत में गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात एक फाटक के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए एक युवक ने रसूलपुर गांव के रहने वाले परमजीत उर्फ पम्मी पुत्र स्वर्गीय गुड्डू पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे परमजीत के सीने में जा लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल परमजीत गाड़ी की सीट पर लेटा हुआ है और दर्द से बुरी तरह कराह रहा है. वीडियो में आसपास मौजूद लोग उससे हमलावरों के बारे में पूछ रहे हैं, जिस पर घायल युवक बता रहा है कि हमलावरों के साथ कई लोग मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया. फिलहाल घायल परमजीत का गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
तरन तारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर बस हादसा: 6 मौत, 16 घायल
Noida, Uttar Pradesh:तरन तारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी आया सामने बसों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर रिकॉर्ड हुई इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत और 16 घायल हैं0
0
Report
रायबरेली: पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, दहशत का माहौल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पासी समाज के नेता पर हमला हुआ है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के सहजनपुर सड़वा का है। यहां बीती रात समारोह में शामिल होने आए पासी समाज के नेता देशराज पासी पर दबंगों ने उस समय हमला कर दिया जब वो खाना खा रहे थे। बताया जा रहा है कि नेता इस हमले मे बच गए,लेकिन दबंगों ने उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले से गांव में दहशत फैल गई है। नेता व ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म पर जाफरी ने फतवा और माफी की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल के अध्यक्ष, सज्जादा नशीन, दरगाह जिन्दाशाह मदार के प्रबंधक सैयद इंतखाब आलम जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म 'ऐ मेरे वालिदे मोहतरम' को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि नज़्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में जिंदाशाह मदार की ओर से उलेमा-ए-किराम से फतवा लिए जाने की बात भी कही। जाफरी ने कहा कि इस्लाम में तौहीद यानी अल्लाह की एकता और सर्वोच्चता ईमान की बुनियाद है। कुरान की सूरह इखलास सहित कई आयतों में स्पष्ट किया गया है कि अल्लाह का कोई साझीदार या बराबरी करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा और उनकी जायज़ बातों का पालन करना इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी इंसान की तुलना अल्लाह से करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नज़्म के एक शेर से इस्लामी मान्यताओं के विपरीत संदेश जाता है। जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, अल्लाह की बारगाह में सच्चे दिल से तौबा करने और कलमा पढ़कर तजदीदे ईमान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी के अपमान के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्थाओं और ईमान की हिफाजत के लिए है।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद: किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसके बाद किशोरी ने प्रेमी से शादी न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। उसकी इस धमकी से मौके पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतरी। जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि, युवक के गैर बिरादरी का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति से नाराज किशोरी ने अपनी बात मनवाने के लिए सुबह करीब पांच बजे शौच के बहाने घर से निकल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी किशोरी बार-बार प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी भी दे रही थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयास के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गई जहां उसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को मोबाइल टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कन्नौज: पंकज चौधरी ने 209 उम्मीदवारों के नाम पर अटकलें सिरे से खारिज
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा 209 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों पर कहा, "यह बिलकुल असत्य है...अभी मेरे साथ किसी की कोई बैठक नहीं हुई है और भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और टिकट फाइनल करने से पहले जिला और क्षेत्रीय स्तरों से भी सुझाव लिया जाता है, और फिर प्रदेश में हमारी कोर कमेटी बैठती है, चुनाव समिति बैठती है...भाजपा संगठनात्मक आधार पर ही निर्णय लेती है...भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाता है...भाजपा संगठन के बल पर ही सरकार बनाती है और जो सरकार बनती है, उनकी अच्छाइयों को धरातल तक ले जाने का काम संगठन के लोग, हमारे कार्यकर्ता ही करते हैं...भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है..."0
0
Report
यातायात माह : वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
Moradabad, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पीलीकोठी चौराहे पर वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर मुरादाबाद में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस और फिनेसको परिवार की ओर से पीलीकोठी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टर लगे होने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाते हैं और हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर वाहन चालकों से सेफ ड्राइविंग की अपील की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
