icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन में फर्जीवाड़े का खुलासा: किसानों की जमीन दूसरे नाम से पंजीकृत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:슬ग: फर्जी ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन का खेल? किसानों की जमीन पर दूसरे नाम, कार्रवाई का इंतजार एंकर: हरदा जिले की गहाल सेवा सहकारी समिति में ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। किसान ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन और फसल की जानकारी का उपयोग कर कथित रूप से दूसरे लोगों के नाम पर पंजीयन कर दिए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पूरे मामले में फर्जी पंजीयन के जरिए किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ किया गया है। शिकायत के बाद जांच तो पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीओ-1: खिरकिया क्षेत्र के मुक्तापुर निवासी किसान पवन गुर्जर ने गहाल सेवा सहकारी समिति में हुए ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि उनकी जमीन सहित कई किसानों की भूमि का पंजीयन कथित रूप से दूसरे लोगों के नाम पर दर्ज किया गया। आरोप है कि ग्राम चारुवा निवासी रमेश राय और उनके परिजनों के नाम से एक ही क्षेत्र की जमीन पर अलग-अलग पंजीयन किए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह कोई सामान्य त्रुटि नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया फर्जी पंजीयन है। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि समिति स्तर पर पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद समय रहते सुधार नहीं किया गया। इतना ही नहीं, कृषि विभाग और पुलिस में शिकायत देने के बाद भी लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वीओ-2: मामले के सामने आने के बाद कृषि विभाग ने जांच समिति गठित की थी। उप संचालक कृषि विभाग हरदा प्रकाश ठाकुर के अनुसार गहाल सेवा सहकारिता समिति से संबंधित मूंग पंजीयन की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो दोषियों पर कार्रवाई कब होगी। किसानों का कहना है कि फर्जी पंजीयन के कारण उनकी उपज के विक्रय और भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस कथित फर्जीवाड़े के पीछे जिम्मेदार कौन हैं और उन पर क्या कार्रवाई होती है। बाइट 1,पवन गुर्जर, शिकायतकर्ता किसान बाइट2 ,प्रकाश ठाकुर, उप संचालक कृषि विभाग, हरदा।
0
0
Report

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 270 अधिकारियों के तबादले, CO समेत अधिकारी स्थानांतरित

Patna, Bihar:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 270 अधिकारी बदले गए. CO और अन्य अधिकारी का हुआ तबादला... राजभर के बंदोबस्त पदाधिकारी सहित राजस्व अधिकारी का हुआ तबादला... 1 श्री सुभाषेय शेखर राजस्व अधिकारी, अंचल कार्यालय, धरहरा, मुंगेर अंचल अधिकारी को नावानगर, बक्सर भेजा गया है... 2 श्री नरेंद्र कुमार सिंह रोहतास अंचल अधिकारी, बाढ़, पटना अंचल अधिकारी, राजपुर, बक्सर 3 श्री अनुज कुमार झा झारखंड अंचल अधिकारी, सुल्तानगंज, भागलपुर अंचल अधिकारी, धोरैया, बांका 4 श्रीमती अलका आर्या भागलपुर राजस्व अधिकारी, अंचल कार्यालय, आजमनगर अंचल अधिकारी, बेलहर, बांका 5 श्री आलोक कुमार वैशाली अंचल अधिकारी, करपी, अरवल अंचल अधिकारी, चांदन, बांका 6 श्री मनीष कुमार लखीसराय राजस्व अधिकारी, अंचल कार्यालय, बिक्रम, पटना अंचल अधिकारी, बेगूसराय सदर, बेगूसराय 7 श्री आकाश कुमार मुंगेर अंचल अधिकारी, उजियारपुर, समस्तीपुर अंचल अधिकारी, बलिया, बेगूसराय 8 श्री उज्ज्वल हिमवान भागलपुर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय, शेखपुरा अंचल अधिकारी, बछवाड़ा, बेगूसराय 9 श्रीमती मेधा कुमारी पटना अंचल अधिकारी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर अंचल अधिकारी, मंसूरचक, बेगूसराय 10 श्री दीपक कुमार शेखपुरा अंचल अधिकारी, गोगरी, खगड़िया अंचल अधिकारी, तेघड़ा, बेगूसराय
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ पुलिस ने आधी रात बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन कर अपराधियों के घर दबिश दी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केसीजी पुलिस ने आधी रात बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों और संदिग्धों के घरों पर दबिश दी गई। वहीं देर रात बिना वजह घूमने वालों को थाने लाकर समझाइश भी दी गई। खैरागढ़ पुलिस की टीम ने खैरागढ़ और गंडई थाना क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की। बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, लॉज, ढाबों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 स्थायी वारंट तामील किए। 9 निगरानीशुदा बदमाशों और 25 गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने उनसे वर्तमान आय-व्यवसाय की जानकारी लेते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। अभियान के दौरान देर रात बिना उचित कारण घूमते मिले लोगों को भी थाने लाया गया। उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया और भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात बाहर न घूमने की हिदायत दी गई।
0
0
Report

जालना में पीकविमा घपला: किसान अधिकारी से जवाब और मुआवजे की मांग

Jalna, Maharashtra:जालना : जिल्ह्यात पीकविमा कंपन्यांकडून चुकीचे कापणी प्रयोग,तांत्रिक उत्पादनाची फेरतपासणी करून शेतकऱ्यांना पीकविमा द्या,भाजपा किसान मोर्चासह शेतकऱ्यांची मागणी जालना : जालना जिल्ह्यात पीक विमा कंपनीने 2025-26 च्या खरीप हंगामात चुकीच्या पद्धतीने पीक कापणी प्रयोग केले असून पीकविमा कंपन्यांच्या या चुकीच्या कार्यपद्धतीमुळे जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांना पिकविम्यापासून वंचित राहावे लागले आहे त्यामुळे त्यामुळे जिल्ह्यात पीक विमा प्रयोग आणि तांत्रिक उत्पादनाची फेरतपासणी करून शेतकऱ्यांना पीकविमा देण्यात यावा अशी मागणी भाजपा किसान मोर्चासह शेतकऱ्यांनी जिल्हाधिकारी आणि जिल्हा अधीक्षक कृषी अधिकाऱ्यांकडे केली आहे.गेल्या वर्षी अतिवृष्टी होऊनही पीकविमा कंपनीकडून शेतकऱ्यांना आर्थिक मदत मिळाली नाही.असंही या शेतकऱ्यांनी म्हटलं आहे.
0
0
Report

हिमाचल में मानसून दस्तक, मनाली में बारिश और येलो अलर्ट जारी

Kullu, Himachal Pradesh:मानसून की दस्तक, हिमाचल में मौसम हुआ मेहरबान | मनाली में बारिश, प्रदेश में येलो अलर्ट. हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो चुका है और घने बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया है। कुल्लू-मनाली में भी बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मनाली से दिखाते हैं ताजा मौसम के हालात। मानसून का ताज़ा दृश्य
0
0
Report
Advertisement

हर्षिल संकट: बरसात के साथ भागीरथी नदी का जलस्तर तेज बढ़ा, लोग डरे

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से पर्यटन स्थल हर्षिल और बगोरी गांव के लोग रात-रात भर जागकर देखते हैं कि नदी का जलस्तर कितना बढ़े. धराली की आपदा को लोग अपनी आंखों से देख चुके हैं इसलिए हर्षिल के लोग डर और सतर्क हैं. उनका कहना है कि शासन प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा措施 नहीं किए, जिससे पूरा हर्षिल खतरे में है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और सुरक्षा कार्यों की मांग की. पूर्व प्रधान बसंती देवी के अनुसार 11 माह तक सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए और अब बरसात शुरू होने से नदी का जलस्तर और बढ़ेगा. स्थानीय अधिकारी क्षेत्र में गढ़वाल मंडल विकास निगम, पुलिस थाना आदि नदी मुहाने पर मौजूद हैं पर अब भी स्थाई कार्य संभव नहीं दिखते. यदि अभी सुरक्षा कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण धरने पर बैठेंगे. यह भी कहा गया कि बरसात के आगमन के साथ भागीरथी नदी जलस्तर बढ़ रहा है; जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखने योग्य है.
0
0
Report

चांदपुर बासटा युवक की हापुड़ में पीट-पीट कर हत्या परिवार में मचा कोहराम कस्बे में पुलिस फोर्स तैनाद

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow2m ago
Chandpur, Uttar Pradesh:बिजनौर:- बासटा कस्बे का रहने वाला युवक मोहसिन किसी काम से दिल्ली वाली बस में जा रहा था तभी पीछा कर रहेे कार सवार हत्यारो ने मोहसिन को गढ़मुक्तेश्वर ढाबे पर बस में से उतर कर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी और आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं मृतक ने पुलिस को अंतिम बयान में हथियारों के नाम बताए हैं जिसका शब बास्टा के बीबीपुर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया परिवार जनों ने जाम लगाकर न्याय की गुहार लगाई वही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने कस्बे की सभी मार्केट बंद करा दी आज मोहसिन का दफिना किया जाएगा , आपको बता दें मोहसिन कस्बा में फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था बताया जा रहा है मोहसिन की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। हालांकि पुलिस द्वारा टीमें बनाकर हथियारों की तलाश की जा रही है फिलहाल पुलिस द्वारा दो आऱपियो को उठाकर पूछताछ की जा रही है। बाकी फरार हथियारों की तलाश जा रही है
0
0
Report
Advertisement

रुड़की में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप पर हिंदू संगठनों का विरोध

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार, रुड़की रुड़की में मुस्लिम युवक पर 14 साल नाबालिग किशोरी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म का आरोप। हिंदू किशोरी का गर्भपात कराने के लिए अस्पताल लाने के आरोप पर आधी रात बवाल खड़ा हो गया। रामपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिडकुल क्षेत्र से एक मुस्लिम युवक किशोरी को अस्पताल लेकर आया था, जिसके बाद मामला गरमा गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया, जबकि संबंधित युवक को पूछताछ के लिए सिडकुल पुलिस अपने साथ ले गई। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा का नाम फिर आया सामने, आरोपी कबूले

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों ने कबूली चोरी, उगले कई राज अनिल मिश्रा का नाम फिर आया सामने पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद कल जेल में बंद राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से करीब दो घंटे पूछताछ की है। सबसे लंबी पूछताछ आरोपी अविनाश मिश्रा से की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने करोड़ों की चोरी स्वीकारते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में भी बताया। इस दौरान ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम फिर सामने आया। जिसमें बताया गया कि दान राशि की गणना संबंधी प्रक्रिया में अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका रहती थी। प्रकरण में पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया था। शुक्रवार को चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव, गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और गणनाकर्मी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश व अवनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल जाकर आरोपियों से पूछताछ की。 सूत्रों के मुताबिक क्योंकि सबसे अधिक बरामदगी अविनाश के पास से हुई थी, इसलिए उससे लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि टिन्नू यादव के पास गणना कक्ष की चाबी रहती थी। दूसरी चाबी बैंक कर्मियों के पास होती थी। इन सभी की मिलीभगत से रकम पार की जाती थी। टिन्नू व बैंककर्मी चोरी की रकम में हिस्सा लेते थे। एक आदमी करता था चोरी, बाकी उसे घेर कर खड़े होते थे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि टिन्नू की मिलीभगत होने से चोरी आसानी से होती थी। कोई भी सवाल करने वाला नहीं रहता था। उनको पता था कि कैमरे कहां-कहां लगे हैं। इसलिए कैमरे से बचकर चोरी को अंजाम देते थे। कैमरे की नजर से बचने के लिए एक आदमी रकम पार करता था और बाकी लोग उसे घेर लेते थे। फिर रकम बाथरूम में छिपाते थे और मौका पाकर बाहर ले जाते थे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के करीबी होने की वजह से उनकी कहीं पर कोई चेकिंग नहीं होती थी। मंदिर परिसर में बने कंट्रोल रूम में सभी कैमरों का कंट्रोल रहता है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि निगरानी के लिए जो लोग लगाए गए थे, वह सिर्फ औपचारिकता करते थे। कोई भी निगरानी नहीं करते थे। ये बात भी आरोपियों को पता थी, इसलिए बेफिक्री से वह रकम पार करते रहे। सूत्रों के मुताबिक, चोरी की रकम के इस्तेमाल पर आरोपियों ने जमीन और मकान में रकम खपाने की बात कबूली है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि पूरा खेल इतनी जल्द खुल जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कुंजा ग्रांट में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर सफल, NDPS कानून की जानकारी

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के कुंजा ग्रांट गाँव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया... तेजी से नशे की चपेट में आए इस क्षेत्र में जागरूकता शिविर के जरिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया... इस खास जागरूकता शिविर में पहुंचे जुडिशियल मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल ने ग्रामीणों को NDPS एक्ट के सख्त कानून के बारे में जानकारी दी... जुडिशियल मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास नशा बेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को जरूर दें... इस دوران नालसा के द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई... बताया गया कि इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति मुफ्त मे कानूनी मदद के साथ-साथ कानूनी जानकारी ले सकता है。
0
0
Report

युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल धमकी: कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश

Kanpur, Uttar Pradesh:युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी - आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज एंकर-कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम आवास विकास की रहने वाली एक युवती ने कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मोंटी यादव पर लगातार उत्पीड़न, पीछा करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवार दोपहर को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top