227801
अमेठी में पुलिस अधिकारियों के तबादले, मोहनगंज कोतवाल लाइन हाजिर
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए। विवादों में घिरे मोहनगंज कोतवाली के रिपोर्टिंग कोतवाल को एसपी ने लाइन हाजिर किया। जगदीशपुर कोतवाल राकेश सिंह को मोहनगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। फुरसतगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव जगदीशपुर कोतवाल बने। पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर राम पांडेय को फुरसतगंज थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने ली अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (आईपीएस) ने पुलिस अधिकारी कार्यालय में अपराध गोष्ठी लेकर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी एवं सभी थानाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, नियमित गश्त, नाकाबंदी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।0
0
Report
पिता ने अपने बच्चों की प्रैंकिंग को हँसी में बदला, निराश नहीं किया
Noida, Uttar Pradesh:Their father didn't disappoint his children who wanted to prank him0
0
Report
पूल कवर खोलते ही मजदूर हैरान, परिवार चौंक गया
Noida, Uttar Pradesh:A family called in a worker to fix the pool's protective fence, thinking it was just a routine job... but the moment he unscrewed the cover and saw what was underneath, he backed away immediately, and his reaction was shockingly unexpected.0
0
Report
Advertisement
गांव चानौत में खुशी का माहौल, लोग उत्साह से झूम उठे
Noida, Uttar Pradesh:गांव चानौत में खुशी का माहौल0
0
Report
सटीक तरीके से विध्वंस किया गया
Noida, Uttar Pradesh:A demolition carried out with precision.0
0
Report
कवर्धा में दिनदहाड़े 3.5 लाख रुपए लूट की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग: कवर्धा में दिनदहाड़े 3.50 लाख रुपये लूट की कोशिश。 स्टेट बैंक के पास बुजुर्ग से रुपयों से भरा बैग छीना。 लूटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर दबोचा。 स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की。 आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया。 बैंक से 3.50 लाख निकालकर लौट रहे थे बुजुर्ग。 बुजुर्ग के शोर मचाते ही लोगों ने किया पीछा。 पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ。 वारदात में अन्य साथियों की भूमिका की जांच शुरू。 दिनदहाड़े लूट की कोशिश से शहर में हड़कंप。 कवर्धा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
आगरा के कमला नगर में दबंगई: मामा-भांजी पर लाठी-डंडों से हमला
Sitapur, Uttar Pradesh:आगरा के कमला नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है..राजवाड़ा बल्केश्वर इलाके में घर के बाहर मामा और भांजी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.. दबंगों के हमले से परिवार दहशत में है0
0
Report
खेत में धान रोपाई करते विधायक पल्लवी पटेल ने किसानों से सीधी बातचीत की
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल का अलग अंदाज देखने को मिला। एक कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने रास्ते में अपनी गाड़ी रुकवाई और खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के बीच पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। सिराथू विधानसभा क्षेत्र की बड़ी ग्रामसभा कोखराज गांव में धान की रोपाई चल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही विधायक पल्लवी पटेल ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे खेत में उतर गईं। उन्होंने महिलाओं के साथ धान की रोपाई की और खेती-किसानी से जुड़ी चुनौतियों तथा मौजूदा हालात की जानकारी ली। खेत में मौजूद किसानों और महिलाओं से बातचीत के दौरान विधायक ने फसल की लागत, उपज और उचित मूल्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की। किसानों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। खेत में धान की रोपाई करते हुए विधायक की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि किसान देश की पहचान है और कड़ी मेहनत से अन्न पैदा करता है, लेकिन कई बार उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मेहनत और उनकी समस्याओं को करीब से नहीं समझा जाएगा, तब तक उन्हें उनकी मेहनत का सही दाम दिलाना मुश्किल होगा।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पहला आगमन, संगठन मजबूत
Naugarh, Uttar Pradesh:ऐंकर के बिना: सिद्धार्थनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिला मुख्यालय पर प्रथम आगमन हुआ। जिले में पहुंचने पर सिद्धार्थनगर नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चिलचिलाती धूप के باوجود हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। स्वागत समारोह के बाद जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण 'जिला बैठक' भी आयोजित की गई। मीडिया से मुखातिब होते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनका लक्ष्य है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी साल 2017 से भी अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचे। इसके लिए वे हर मंडल में प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। बाइट विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर भाजपा इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विनोद राय जी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के दुख-सुख में हमेशा खड़े रहते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिली है, जिसका असर आने वाले समय में साफ तौर पर देखने को मिलेगा। इस भव्य स्वागत ने यह साबित कर दिया है कि सिद्धार्थनगर में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बेहद मजबूत और एकजुट है। बाइट उपेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में फूड विभाग की छापेमारी: बिरयानी में रंग और लाइसेंस नहीं मिला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 15-07-2026 लोकेशन: गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित 'आलम मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी' दुकान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिली थी कि बिरयानी में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग मिलाया जा रहा है और खराब गुणवत्ता वाले मीट का इस्तेमाल हो रहा है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बिरयानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही जांच में दुकान के पास वैध फूड लाइसेंस भी नहीं मिला, जिसके बाद विभाग ने संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सबकी नजर लैब रिपोर्ट पर टिकी है, जो आगे की कार्रवाई तय करेगी. बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम अचानक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित 'आलम मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी' की दुकान पर पहुंची। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां तैयार की जा रही बिरयानी में आकर्षक रंग देने के लिए संदिग्ध फूड कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही चिकन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर बिरयानी, मसालों और अन्य खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिरयानी के नमूने लेकर उन्हें विधिवत सील कर प्रयोगशाला भेज दिया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें इस्तेमाल किया गया रंग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। निरीक्षण के दौरान एक और बड़ी अनियमितता सामने आई। अधिकारियों को दुकान पर वैध फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत बिना वैध लाइसेंस के खाद्य कारोबार करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इस पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में हानिकारक रंग, खराब गुणवत्ता का मीट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन साबित होता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
ईको कार चोरी के मामले में यूनुस गिरफ्तार, मीरगंज में गिरफ्तारी
Bareilly, Uttar Pradesh:বरेलি ব্রেকিং चोरी की कार के साथ एक युवक गिरफ्तार चोर यूनुस ने ढाई महीने पहले चोरी की थी ईको कार मोहल्ला खानपुर से चोरी हुई थी ईको कार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मीरगंज थाना क्षेत्र के मनकरा तिराहे से हुई यूनुस की गिरफ्तारी ।0
0
Report
जालौन में दबंग घर में घुसकर मारपीट, CCTV में कैद वीडियो; पुलिस पर आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर की अभद्रता, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप, पीड़ित को ही धमकाकर किया चालान, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जालौन से की मामले की शिकायत, जालौन के उरई कोतवाली के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र के शांति नगर इलाके के मामला।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में ई-रिक्शा स्टैंड के लिए जगह मिलते ही आंदोलन स्थगित
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में ई-रिक्शा चालकों को स्टैंड के लिए स्थान चिहिन्त किए जाने के बाद बड़ी राहत मिली। जिला प्रशासन ने स्टैंड के लिए जगह निर्धारित कर दी है। ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान नक्षत्र सिंह ने बताया कि काफी समय से स्टैंड के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। जिला कलक्ट्रेट गेट के निकट, शहीद भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी तथा बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा खड़े करने के लिए जगह निर्धारित की गई है। यूनियन ने प्रशासन को बुधवार तक के अल्टीमेटम दिया था, और प्रशासन के साथ वार्ता सकारात्मक रहने से आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
शिक्षा संबल योजना के खिलाफ निजी स्कूलों का राजस्थान में विरोध तेज
Jodhpur, Rajasthan:एंकर शिक्षा संबल योजना के विरोध में बुधवार को गैर-सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जोधपुर जिले के निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रहे। जिलेभर के छोटे-बड़े निजी स्कूलों ने स्वेच्छा से शिक्षण कार्य बंद रखकर सरकार के निर्णय का विरोध जताया। इसके बाद समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि शिक्षा संबल योजना निजी विद्यालयों पर अनावश्यक प्रशासनिक बोझ डालने वाली है। समिति का कहना है कि आरटीई के तहत पहले से ही निजी विद्यालयों की नियमित जांच होती है, ऐसे में अलग से इस योजना के तहत जांच का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने इसे छोटे और मध्यम वर्ग के निजी विद्यालयों के लिए नुकसानदायक बताया। समिति ने सरकार से आरटीई की लंबित पुनर्भरण राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा हाईकोर्ट के डबल बेंच के फैसले के अनुसार प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भुगतान भी जारी करने की मांग की। साथ ही सत्र के बीच आरटीई विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि सरकार पूर्व की तरह पुस्तकों की राशि सीधे अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित करे। प्रदर्शन में स्कूल क्रांति संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र गौड़, स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष महेंद्र विश्नोई सहित विभिन्न निजी विद्यालय संगठनों के पदाधिकारी और जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों विद्यालय संचालक एवं शिक्षक शामिल हुए। संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र गौड़ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षा संबल योजना वापस नहीं ली और निजी विद्यालयों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को पूरे राजस्थान में और व्यापक किया जाएगा। बाइट - जोगेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष, निजी स्कूल संघर्ष समिति。 नोट - विजुअल बाइट व्हाट्सएप किया है。0
0
Report
अहियापुर चोरी मामले में चार शातिर गिरफ्तार, 11.37 लाख नकद बरामद
Muzaffarpur, Bihar:अहियापुर थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले मिथुन महतो के गिरोह समेत अन्य चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों के बाद पूछताछ के आधार पर 11,37,080 रुपये नकद, 3 सोने की अंगूठियां, 2 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र, 1 मांगटीका, 1 नथूनी, 4 नोजपिन, 1 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी कान के आभूषण, 6 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 4 मोबाइल फोन, 1 हीरो साइकिल, 1 कैमरा, 5 गैस सिलेंडर, 2 बैग, जैकेट, कोट और तकिया के खोल जैसी चोरी के सामान बरामद हुए। अहियापुर थाना क्षेत्र के चार चोरी कांडों का खुलासा किया गया है और अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं की also की जा रही है। विशेष जांच टीम ने इन्हें दबोचा और पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
