पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Gogamau, Uttar Pradesh:अमेठी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिसके चलते बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर जांच एवं आवश्यक विधि कार्यवाही में जुटी है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेठी-प्रतापगढ़ रोड के मिश्रौली स्टेशन के पास की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
