227405
अमेठी में दर्दनाक संघर्ष, भाई ने बहन पर किया जानलेवा हमला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के कोतवाली मोड पर देर रात हुआ एक संघर्ष हुआ जिसमें एक भाई ने अपनी बहन पर जानलेवा हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संघर्ष के आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर गैंगरेप: छह घंटे में गिरफ्तार दो आरोपी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। मामले की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में दी। थाना प्रभारी ने बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि SIMULDANGA गांव के पास सड़क किनारे एक महिला गंभीर हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी उसे डिमना लेक और मिर्जाडिह हाट की ओर ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बक्सर दौरे में मिथलेश तिवारी ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया
Buxar, Bihar:एंकर - एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा के लिए अभ्यास का चुनाव है। भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करते हैं। जिसका लाभ पार्टी को हर चुनाव में मिलता है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पैतृक विधानसभा सीट है और यहां का हर घर भाजपा का मजबूत कार्यकर्ता है। ऐसे में उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। वहीं, प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बुरा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से पूरी हमदर्दी है। बाइट मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार0
0
Report
प्रदीप मोदी के नेतृत्व वाले अडूकिया विद्यालय को मिला शिक्षा क्षेत्र में नई पहचान
Jhunjhunu, Rajasthan:प्रदीप मोदी (प्रधानाचार्य, राजकीय अडूकिया विद्यालय, चिड़ावा) प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी ने राजकीय जमनादास अडूकिया विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार नवाचार किए गए हैं। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रदीप मोदी ने भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय के विकास में जनसहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत की है। बिना सरकारी बजट पर अतिरिक्त भार डाले विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार कराया गया। उनका विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय आज क्षेत्र के उत्कृष्ट सरकारी शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर की मूसलाधार बारिश ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाउंड्री गिरा दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, आज सुबह से भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है। लगातार बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास बने लंदन मार्ट में बेसमेंट के निर्माण कार्य के दौरान पूरी बाउंड्रीवाल गिर गिर गई और पास की सड़क भी धस गई। दरअसल गुरुवार दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के द्वारा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है और बताया गया कि यह जगह श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास की है, जहां पर लंदन मार्ट मॉल बनाया जा रहा है लेकिन लगातार हुई बारिश के चलते इस माल की बाउंड्री वॉल नीचे गिर गई है क्योंकि उसके पास में ही बेसमेंट खोदा गया था और लगातार बारिश के चलते पानी का रिसाव हुआ और उसके बाद बाउंड्री वॉल नीचे जा गिरी और उसके साथ में सड़क भी नीचे धस गई है लोगों ने कहा कि यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है तो प्राधिकरण को जल्द से जल्द यहां सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए, गनीमत रही की बाउंड्री वॉल गिरने के साथ में सड़क का पास का हिस्सा गिरा, अगर सड़क और ज्यादा धस जाती तो लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती थी। गौरतलब है कि लगातार बारिश के चलते जगह-जगह से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है ।0
0
Report
नोएडा के सुपरनोवा स्पिरा टॉवर पर घने बादलों ने घेरा, दिखा अद्भुत नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित ऊंची इमारत 'सुपरनोवा, स्पिरा टॉवर' के ऊपरी हिस्से को घने, काले बादलों ने घेर लिया है।0
0
Report
Ajmer के शहरी क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने गंदगी का पहाड़
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ने शहरी क्षेत्र को कचरे-गंदगी के पहाड़ में तब्दील कर दिया। ठेका कर्मियों की हड़ताल को स्थाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया है। ऐसे विश्व प्रसिद्ध दरगाह क्षेत्र के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ डिपो बस में अवैध मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहे दो गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:zila - siikar vivaadshashan - lakshmangarh siikar location - lakshmangarh स्थानीय संवाददाता, — (removed reporter byline) हैडर/हैडलाइन- अवैध मादक पदार्थ लेकर हनुमाणगढ़ डिपो बस में यात्रा करते महिला व पुरुष यात्री गिरफ्तार एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ओर एएनटीएफ टीम ने लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के पास बस में अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि एएनटीएफ टीम से सूचना मिली की हनुमानगढ़ डिपो की बस में एक महिला ओर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के बाद नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सीकर की तरफ से हनुमानगढ़ डिपो की बस आ रही थी। बस को रोक कर तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के पीछे की सीट पर एक महिला ओर एक व्यक्ति मिला जिसके दो बैग थे। तलाश ली गई तो पुलिस को 1 किलो 450 ग्राम अफीम और 9 किलो 670 ग्राम डोडा पोस्त मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर झालावाड़ निवासी सज्जन कुमार पुत्र पर्वत सिंह और झालावाड़ निवासी महिला विमल बाई को गिरफ्तार किया गया। राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बाइट 1 राजकुमार यादव, थाना प्रभारी लक्ष्मणगढ़0
0
Report
कोटा के कुन्हाड़ी बाजार में युवक अफजल पर हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kota, Rajasthan:कोटा कुन्हाड़ी क्षेत्र में बीच बाजार युवक पर हमला, बाइक में तोड़फोड़; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बीच बाजार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया है, जिसमें बदमाश बाइक में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। घायल युवक की पहचान अफजल के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अफजल को पहले भी कुछ लोगों ने धमकाया था और जान से मारने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोप है कि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बढ़ गए। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम बदमाशों ने बीच बाजार अफजल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
बद्रीनाथ मंदिर दान गबन: धामी ने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:श्री बद्रीनाथ मंदिर में दान के कथित गबन के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "एक जांच समिति बनाई गई है और हमने पहले ही कहा है कि हम इस मामले में ज़ीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे, क्योंकि यह हमारी आस्था और श्रद्धा का पवित्र स्थल है—सनातन धर्म का एक प्रमुख केंद्र है। ऐसी जगह पर इस तरह की अनियमितताओं की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सच सामने लाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जहां तक इस मुद्दे के राजनीतिकरण की बात है—देखिए, जिनके पास असली मुद्दे नहीं होते, वे राजनीति का सहारा लेते हैं, जिससे हमारे पवित्र स्थलों का सम्मान और गरिमा ही कम होती है। इसलिए, ऐसी जगहों के मामले में किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए; आप निश्चिंत रहें, मेरी सरकार और मैं इस संबंध में बहुत सख्त कदम उठाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
कासगंज में कादरगंज पुल के पास हादसा: आठ घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में कादरगंज पुल के समीप एक के बाद एक एक करके वाहन आपस में टकरा गए जिसमें आठ लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कासगंज यूपी के कासगंज में कादरगंज पुल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जैसे ही ट्रैक्टर कादरगंज पुल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार (UP 80 GK 5431) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी दौरान तेज रफ्तार एक आर्टिगा कार और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।0
0
Report
अनुपम खेर की नई फ़िल्म श्री रामभूमि की शूटिंग अयोध्या में शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अनुपम खेर नई फ़िल्म “श्री रामभूमि” की शूटिंग का आज अयोध्या में पहला दिन है! श्री राममंदिर में जाकर रामलला से आशीर्वाद लिया! अपने, अपने परिवार/दोस्तों के लिए, फ़िल्म के लिए और आप सबके लिए भी! सुखद अनुभूति हुई! देश विदेश से आए हज़ारो राम भक्तों के साथ “जय श्री राम” की पुकार लगाई0
0
Report
बोकारो में 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में भारी मात्रा में चोरी का मोटरसाइकिल बरामद, 9 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार साथ ही एक किशोर निरुद्ध। बताये चले कि बोकारो के हरला थाना अंतर्गत बीएसएल के क्वार्टर 921, स्ट्रीट-37, सेक्टर-9/D से सुदेश कुमार की काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर हरला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जहां पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताये चले कि बोकारो में लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं हो रही है जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने नकेल कसनी शुरू की। अनुसंधान के बाद मिले सुरागों के आधार पर सेक्टर 6/C (क्वार्टर सं. 2096) निवासी एक विधि-विरुद्ध किशोर के निशानदेही पर कतरास थाना क्षेत्र के कैलुडीह खटाल, छाताबाद निवासी अरमान कुमार यादव उर्फ अमन कुमार (उम्र 23 वर्ष, पिता- मनोज यादव) के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अरमान के कब्जे से कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें शिकायतकर्ता सुदेश कुमार की चोरी हुई अपाचे भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में प्रकट हुआ है कि अरमान चोरी की मोटरसाइकिलों का क्रय-विक्रय करता था और यह नेटवर्क बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें जुटा रहा था। घटनास्थल से बरामद अधिकांश वाहनों की पहचान व स्वामित्व सत्यापित करने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हरला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदातें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सामूहिक छापेमारी कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर 9 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन जारी है और जिन लोगों की मोटरसाइकिलें चोरी हुई हैं वे संबंधित थानों पर संपर्क करके अपनी मालिकाना पहचान व कागजात प्रस्तुत कर लें। हरला थाना ने गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आबादी और वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने अतिरिक्त गश्त बढ़ाने व समन्वित कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
127वीं जयंती पर सत्यनारायण सिन्हा को राजकीय सम्मान, प्रेरणा का स्रोत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा की 127वीं जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री सह समस्तीपुर जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समस्तीपुर के शंभूपट्टी गांव में जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा की 127वीं जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा के स्वतंत्रता संग्राम और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण सिन्हा ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सांसद के रूप में समस्तीपुर के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें "प्रिंस ऑफ पार्लियामेंट" के नाम से भी जाना जाता था। वे लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे बिहार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राजकीय समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का भी दिन है।0
0
Report
मालदा के स्कूल ने मध्याह्न भोजन में आम जोड़कर बच्चों की खुशी पढ़ाई बढ़ाई
Malda, West Bengal:মালদহ: রাজ্য সরকারের মিড ডে মিল প্রকল্পে বরাদ্দ বৃদ্ধি pে মাথাপিছু ১০ টাকা ১৭ পয়সা হওয়ার পর যেখানে খিচুড়ি, ভাত, ডাল, রাজমা, সয়াবিন-সহ পুষ্টিকর খাবারের উপর জোর দেওয়া হচ্ছে, সেখানে মালদহের এক প্রাথমিক বিদ্যালয় নিজস্ব উদ্যোগে মিড ডে মিলের মেনুতে যুক্ত করেছে জেলার বিখ্যাত আম। এই অভিনব উদ্যোগ দেখা গিয়েছে মালদহের ইংরেজবাজার ব্লকের সেকেন্দরপুর ম্যানেজড প্রাথমিক বিদ্যালয়ে। শিক্ষক ও স্থানীয় অভিভাবকদের সহযোগিতায় আমের মরশুমজুড়ে প্রতিদিন মিড ডে মিলের সঙ্গে ছাত্রছাত্রীদের পরিবেশন করা হচ্ছে হিমসাগর, লক্ষ্মণভোগ, ল্যাংড়া-সহ বিভিন্ন প্রজাতির আম। নিয়মিত ভাত, ডাল ও তরকারির পাশাপাশি আলাদা করে আম দেওয়া হচ্ছে পড়ুয়াদের পাতে। বিদ্যালয়ের সহকারী ভারপ্রাপ্ত শিক্ষক বিবেক বরণ মণ্ডল জানান, আগে বিশেষ দিনেই ছাত্রছাত্রীদের আম বা অন্যান্য বিশেষ খাবার খাওয়ানো হতো। তবে এলাকায় প্রচুর আমবাগান থাকায় অনেক সময় স্থানীয় অভিভাবকদেরা স্বেচ্ছায় আম দিয়ে যান, আবার কখনও শিক্ষকরা নিজেদেরাই আম কিনে এনে ছাত্রছাত্রীদের খাওয়ান। তিনি জানান, আমের মরশুম যতদিন থাকবে, ততদিন এই উদ্যোগ চলবে। শুধু তাই নয়, গত তিন বছর ধরে বিদ্যালয়ে 'আম উৎসব'-ও আয়োজন করা হচ্ছে। চতুর্থ শ্রেণির ছাত্রী অদ্রিজা মণ্ডল জানায়, পড়াশোনা ও টিফিনের পর মিড ডে মিল খাওয়ানো হয়। ভাত, ডাল ও তরকারির পাশাপাশি আলাদা বাটিতে আম দেওয়া হয়। বাড়ির পাশাপাশি স্কুলেও প্রতিদিন আম খেতে পেয়ে তাদের খুব ভালো লাগে এবং স্কুলে আসার আগ্রহ আরও বেড়েছে। বিদ্যালয় সূত্রে জানা gিয়েছে, পঞ্চম শ্রেণি পর্যন্ত প্রায় ১২৫ জন ছাত্রছাত্রী রয়েছে এই স্কুলে। প্রতিদিনই অধিকাংশ পড়ুয়া উপস্থিত থাকে। ছাত্রছাত্রীদের স্কুলমুখী করে তোলার পাশাপাশি পুষ্টিকর খাবারের অভ্যাস গড়ে তুলতেই মিড ডে মিলের সঙ্গে আম পরিবেশনের এই উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে। এছাড়াও প্রতিদিন ছুটির আগে সামাজিক শিক্ষা নিয়ে একটি বিশেষ ক্লাসও নেওয়া হয়。 বিদ্যালয়ের এই ব্যতিক্রমী উদ্যোগ ইতিমধ্যেই স্থানীয় অভিভাবক, শিক্ষক মহল এবং এলাকার বাসিন্দাদের প্রশংসা কুড়িয়েছে।0
0
Report
रघुवीरपुरी में बच्ची चुराने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तारी
Aligarh, Uttar Pradesh:रघुवीरपुरी में बच्ची चुराने के आरोप में लोगों ने 3 युवकों को पकड़ा बरसात में घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाने आए थे चार युवक भीड़ इकट्ठा होता देख एक आरोपी फरार तीन को स्थानीय लोगों ने पकड़ा बच्ची को उठाने के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों को थाने ले गए लोग थाना बन्ना देवी में पुलिस से की गई लिखित शिकायत हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ कर रही पुलिस थाना बन्ना देवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी का मामला।0
0
Report
Advertisement
