227813
मुसाफिरखाना में ताजिया जुलूस में आपत्तिजनक नारे, कोतवाली के बाहर भीड़ जमा
Musafirkhana, Uttar Pradesh:मुसाफिरखाना में ताजिया जुलूस के दौरान का आपत्तिजनक नारा लगाया गया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद कोतवाली के बाहर भीड़ जमा हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीतेश राणे के बयान पर विवाद: मुस्लिमों को कॉर्पोरेट नौकरी से रोक का दावा
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे अब वक्त आ गया है की मुस्लिम समुदाय के लोगो को कॉर्पोरेट जगत में भी काम ना करने दिया जाये, ताकि ये लोग कॉर्पोरेट जिहाद ना फैला सकेl पहले दुकानदारों ने इस तरह का फैसला लिया था की किसी भी मुस्लिम को ना समान बेचना है और न इनसे सामान खरीदना हैl आजकल जिस तरह से कॉर्पोरेट जिहाद सामने आ रहा है उसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब एक टोल नंबर जारी करने पर काम कर रही है जिस पर किसी भी तरह के जिहाद में फंसी पीड़िता कॉल करके अपना मामला बता सकती है, इससे इनकी पहचान को गुप्त बनाये रखा जायेगाl0
0
Report
राजगढ़ में अवैध खनन धमाल: ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी रोक की मांग
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में अवैध खनन पर बवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की गुहार राजगढ़ (अलवर) कस्बे में पहाड़ी की तलहटी में हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में गिर्राज सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी सीमा मीना को एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि पुराने सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल भवन के पास, पुराना पुलिस थाना मार्ग पर स्थित रियासतकालीन भगवान राम मंदिर के पीछे किले की पहाड़ी की तलहटी में बिना खनन विभाग की अनुमति के अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया जा रहा है। आरोप है कि यहां से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पत्थर निकाले जा चुके हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मंदिर के पास स्थित पुजारी के पुराने निवास स्थान वाली भूमि पर खड़े हरे-भरे पेड़ों को भी बिना किसी अनुमति के काट दिया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान एडवोकेट रमेश चंद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल शर्मा और देवराज चेयरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवर पर प्रशासन ने पितर हटाए, परिजनों में भारी रोष
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पवित्र स्नेहित सरोवर के तट पर पिछले 40 वर्षों से स्थापित पितरों पर आज प्रशासन ने कार्यवाही कर दी है। प्रशासन ने पितरों पर पीला पंजा चला कर निर्माण को हटा दिया है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया ताकि कोई लड़ाई झगड़ा ना हो सके। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और रोष जताया कि उन्हें नोटिस नहीं दिया गया, जिससे वे अपने पितरों को हटाते। लोग बोले कि उनके पित्र यहां 36 से 40 वर्षों से स्थापित थे और ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा से परमिशन लेकर ही यहाँ स्थापित किए थे। लेकिन आज प्रशासन ने अचानक से उनके पितरों पर पीला पंजा चला दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी ईंटें भी यहां नहीं मिलेंगी। मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के CEO पंकज सेतिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अखबारों में सार्वजनिक सूचना दी गई थी, फिर भी लोगों ने पितरों को हटाने से इनकार किया; अतः प्रशासन ने कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
झज्जर के सफाईकर्मियों का रोष: अस्थाई नियमितीकरण के लिए हड़ताल चेतावनी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झज्जर में सड़कों पर उतरे; शहरभर में प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा हड़ताल का नोटिस; अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर हाईकोर्ट का फैसला लागू करने की रखी मांग; दो दिनों तक शहर में झाडू प्रदर्शन करने और काले बिल्ले लगाकर रोष जताने की कही बात; एक व दो मई को रखेंगे हड़ताल, सरकार ने नहीं सुनी तो जा सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर; प्रधान शिवम चावरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान जमकर की नारेबाजी0
0
Report
धौलपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल पर गंभीर आरोप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के तगावली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतका दुर्गावती पुत्री पूरन सिंह निवासी सीगपुरा थाना पोरसा, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) का विवाह करीब पाँच वर्ष पूर्व मुकेश पुत्र रामचरण निवासी तगावली थाना कोतवाली धौलपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि विवाह के दौरान मायके पक्ष द्वारा नगद राशि, सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर और घरेलू सामान सहित पर्याप्त दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त एक लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल की मांग करता रहा। इस मांग को लेकर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, मृतका के देवर द्वारा उसकी छोटी बहन से शादी करने का दबाव भी बनाया जा रहा था, जिसे लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। मृतका ने चार माह पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। परिजनों का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 को ससुराल पक्ष के कई सदस्यों ने मिलकर दुर्गावती के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग तगावली पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया और मृतका का शव तक नहीं देखने दिया गया। मृतका के परिजनों ने महिला थाना में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
जेजेपी नेता चौटाला ने हिसार में कुलपति कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की
Hisar, Haryana:जननायक जनता पार्टी के युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव किया। उनके साथ जजपा के छात्र विंग के सदस्य भी मौजूद रहे। दिग्विजय चौटाला के साथ वहाँ मौजूद छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि निगम के जल्द होने वाले चुनाव और दूसरे मुद्दों पर सवालों से दिग्विजय सिंह चौटाला आज बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज वह सिर्फ छात्रों के संघर्ष को लेकर हिसार पहुंचे हैं। कुलपति के यहाँ न मिलने पर जल्द ही छात्र और इनसो अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर उठाई। फिलहाल जननायक जनता पार्टी की छात्र विंग ने इन तमाम मांगों को लेकर 27 अप्रैल को गुजवी में एक बार फिर से राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।0
0
Report
Advertisement
सहरसा के कृषि महाविद्यालय में छात्र की हादसे से मौत, तालाबंदी और मुआवजे की मांग
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ मण्डन भारती कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की हादसे से मौत के बाद कॉलेज के छात्र - छात्राओं ने कॉलेज में अनिश्चित कालीन तालाबंदी कर दी है. नाराज छात्र - छात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. दरअशल सिवान के रहने वाला 22 वर्षीय छात्र जो कि मण्डन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में BCS एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का स्टुडेंट था और बीते 13 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ टोटो रिक्सा से कॉलेज जाने के दौरान मत्स्यगंधा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद उसे पटना के एम्स में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्र छात्राओं का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज के लिए किसी तरह की सुविधा नही दी गई, अगर कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज में सजगता दिखाई जाती तो छात्र रोहित की जान बच सकती थी. छात्र छात्राओ का यह भी आरोप है कि इतने बड़े कॉलेज में इमरजेंसी के लिए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नही की गई जिससे किसी तरह की अनहोनी होने पर किसी को अस्पताल तक पहुंचाया जाए. धरने पर बैठे छात्र - छात्राओं की मांग है कि मृतक छात्र के परिजनों को कॉलेज प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दी जाए. जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी उनका धरना प्रदर्शन और कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा.0
0
Report
बेतिया वार्ड 24 पार्षद एनामुल हक पदमुक्त, निर्वाचन पुनर्रचना के निर्देश
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां दो से अधिक संतान होने के तथ्य छुपा वार्ड पार्षद को महंगा पड़ गया है निर्वाचन आयोग ने जांच कर बेतिया नगर निगम में वार्ड नंबर 24 के पार्षद एनामुल हक को पदमुक्त कर दिया है।जांच रिपोर्ट सौंपने में देरी करने वाले नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई के बेतिया डीएम को निर्देश भी मिले है। बता दे दो से अधिक संतान होने का तथ्य छुपाने में नगर निगम में वार्ड 24 के नगर पार्षद एनामुल हक को निर्वाचन आयोग ने तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वाद संख्या 04/2025 (जेबा जबीं बनाम एनामुल हक) की सुनवाई पूरी करते हुए यह सख्त फैसला बुधवार को सुनाया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि एनामुल हक ने 04 अप्रैल 2008 के बाद दो से अधिक जीवित संतान होने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य थे। इसके बावजूद उन्होंने वैधानिक बाध्यताओं के विरुद्ध के तथ्यों को छिपाते हुए गलत शपथ पत्र तथा अंतिम संतान का भ्रामक जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वार्ड संख्या 24, नगर निगम बेतिया से पार्षद पद पर निर्वाचन हासिल किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 18(1)(एम) एवं 18(2) के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश दिया है। साथ ही वार्ड 24 का पद रिक्त घोषित कर नियमानुसार पुनः निर्वाचन कराने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि एनामुल हक के विरुद्ध गलत हलफनामा दायर करने और तथ्य छिपाने के आरोप में अधिनियम की धारा 447 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वही आयोग के आदेश के विपरीत मामले में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में अप्रत्याशित विलंब को गंभीर मानते हुए आयोग ने संबंधित जांच पदाधिकारी से स्पष्टीकरण लेने तथा दो सप्ताह के भीतर मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।आयोग के इस सख्त आदेश से बेतिया नगर निगम में हड़कंप मच गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नगर निगम में वार्ड 24 के पदमुक्त नगर पार्षद एनामुल हक पर वादिनि के द्वारा पद के दुरुपयोग और बैठकों में बवाल मचाकर सरकारी विधायी कार्यों व्यवधान का भी आरोप लगाया गया था। जिसका उल्लेख भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपने फैसले करते हुए कृत्य की निंदा की गई है। पूर्व में एनामुल हक और उनके सहयोगी द्वारा नगर आयुक्त के चेंबर में नग्न होकर हंगामा करने का मामला भी सामने आया था।0
0
Report
हेमा मालिनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा: महिलाओं के सम्मान का दिन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, "आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज भावनात्मक दिन है। सभी लोग बहुत भावुक हैं। आज तमाम महिलाओं को सम्मान देने का दिन है। इसमें तो उन्हें(विपक्ष) समर्थन करना चाहिए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं और आज सबसे महत्वपूर्ण दिन है..."0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर पर कार में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:- दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर पर कार में भीषण आग - धू-धुकर जली कार - आग लगने से कोई हताहत नहीं - दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया - दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर दमकल विभाग को जानकारी मिली0
0
Report
कश्मीर में रोबोटिक सर्जरी बना रहा मरीजों के लिए नया मानक
Srinagar, श्रीनगर, 16 अप्रैल: क Kashmir में रोबोटिक सर्जरी एक बढ़ता हुआ ट्रेंड बन रहा है, हिमालयी इलाके के लोग तेज़ी से इस एडवांस्ड मेडिकल प्रोसीजर को चुन रहे हैं। क Kashmir के अपने दौरे के दौरान, नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुजॉय भट्टाचार्य ने रोबोटिक सर्जरी की लेटेस्ट टेक्नीक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों, खासकर घुटने और जोड़ों की दूसरी दिक्कतों से परेशान मरीज़ अब रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी ज़्यादा एक्यूरेसी और तेज़ी से रिकवरी देती है, जिससे यह इस इलाके के मरीज़ों के बीच पसंदीदा ऑप्शन बन गया है。0
0
Report
हाथरस में जलेसर रोड पर कैंटर की टक्कर से राज मिस्त्री की मौत, चालक फरार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में जलेसर रोड पर बर्फ खाने के निकट बीती रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राज मिस्त्री था। जानकारी के अनुसार, प्रदीप अपने गांव से हाथरस आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल प्रदीप को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक प्रदीप अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
ASI निलंबित, बिलासपुर में बदसलूकी के आरोपी एएसआई पर कड़ा एक्शन
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ASI हुआ निलंबित खाकी को शर्मसार करने वाले एक एएसआई पर गाज गिरी है। रतनपुर थाने में फरियादी के साथ बदसलूकी और मारपीट करना एएसआई दिनेश तिवारी को भारी पड़ गया। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी बात बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह का वह सख्त संदेश है, जिसने महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामला रतनपुर थाने का है, जहाँ अपनी फरियाद लेकर पहुंचे विनोद जायसवाल के साथ एएसआई ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर हाथ भी उठाया। बताया जा रहा है कि एएसआई ने दोनों पक्षों से पैसा लेकर कार्यवाही नहीं कर रहा था। और जब प्रार्थी ने कहा कि मैं आपको पैसे दिए हैं उसके बाद भी आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो आवेश में आकर इसी ने प्रार्थी की पिटाई कर दी। जैसे ही यह मामला बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिये।पुलिस विभाग को कड़ा संदेश देते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ तौर पर कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह आम आदमी हो या वर्दीधारी पुलिसवाला। वर्दी पहनकर किसी को भी कानून हाथ में लेने या जनता के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। एसएसपी की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस प्रशासन में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है।एसएसपी रजनेश सिंह की इस कार्यवाही की जनता में काफी सराहना हो रही है। यह संदेश उन पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो पद की गरिमा भूलकर आम लोगों के साथ अभद्रता करते हैं।0
0
Report
नरसिंहपुर में तंत्र मंत्र के जाल में महिलाओं के जेवर लाखों में उड़े, दो ठग गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:अपने बहुत सी ठगी की खबरें देखी होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ठगी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर तंत्र-मंत्र करने वालों से आपका विश्वास उठ जाएगा, जी हा जिसमें रात के अंधेरे में तंत्र मंत्र के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए के जेवर ले उठे थे ठग पूरा मामला नरसिंहपुर का हैं जहां रहने वाली एक महिला को दो शातिर ठगो ने अपने तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया और उस महिला से कहा कि हम तुम्हारे जेवर तीन गुना कर देंगे बस शर्त एक हैं कि तुम्हारे पास रखे जेवर को अंधेरी रात में किसी सुनसान जगह पर गडकर रखना होगा और फिर उस पर हम ऐसा तंत्र मंत्र करेंगे कि तुम्हारा जीवन तीन गुना हो जाएगा,,, महिला इन शातिर ठगो की बातों में आ जाती है और रात के अंधेरे में एक सुनसान जगह पर जाकर अपना सारा जेवर रख देती है मौके का फायदा उठाते हुए दोनों साथ में ठग सुनसान जगह पर रखे जेवर को लेकर फरार हो जाते हैं और महिला से कह देते हैं कि अगर यह बात आपने किसी से कहीं तो तुम्हारे घर अनहोनी हो जाएगी,, इन ठगो की बातों से डरी सहमी महिला ने पहले तो यह घटना किसी को नहीं बताई लेकिन जब जेवर नहीं मिले तो महिला ने इसकी शिकायत नरसिंहपुर एसपी ऑफिस जाकर की नरसिंहपुर एसपी ने तत्काल पूरी घटना पर संज्ञान लेते हुए दोनों तो के बारे में जानकारी उठाई तो पता चला कि एक शातिर ठग अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा डोभी का रहने वाला है तो दूसरा ठग अजय मेहरा बॉसकुंवारी गांव का रहने वाला है,, पुलिस ने आरोपी अनिल राय उर्फ मुला बाबा को आगरा से और अजय मेहरा को नरसिंहपुर से गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की तो उन्होंने पूर्ति घटना स्वीकार कर ली पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूरा जेवर जिसकी कीमत 10 लख रुपए बताई जा रही है जप्त कर लिया है और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है इस दौरान नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के तंत्र मंत्र और लोभ लालच में ना आए0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा दौरे में करोड़ों रुपये विकास परियोजनाओं की शुरुआत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के सिवनी मालवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ आगमन। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रोड शो में शामिल हुए, जहाँ उनका स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सिवनी मालवा में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे हैं। वे करीब 972 करोड़ रुपये की लागत वाली बड़ी सड़क परियोजना का भूमि पूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही मुख्यमंत्री 100 करोड़ रुपये से अधिक के अन्य विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए उनका लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं में सुधार होने की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
