229305
अमेठी में मोहर्रम जुलूस पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मौनी महाराज ने की कार्यवाही की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में मोहर्रम त्यौहार पर निकाले गए जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और मुसाफिरखाना कोतवाली के सामने भड़काऊ नारे लगाए गए। इस घटना पर सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने बयान जारी कर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द कार्यवाही की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार राजस्व विभाग का 45 दिवसीय कैंप: जमीन रिकॉर्ड त्रुटियाँ दूर करने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जमाबंदी और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की जमाबंदी या रैयत के नाम समेत जमीन के रिकॉर्ड में किसी भी तरह की त्रुटि है, वे अपने पंचायत में लगाए जा रहे कैंप में जाकर उसे ठीक करवा सकते हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को सही करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। मंत्री के मुताबिक, लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी वजह से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं चुनाव आयोग को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग की प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि देश में स्थिर सरकार न रहे। उन्होंने विपक्ष पर भी सत्ता की चाह में मीडिया और न्यूज़ चैनलों के जरिए इस तरह के मुद्दे उठाने का आरोप लगाया। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में CJI की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि हर चीज की जिम्मेदारी CJI की हो, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस विषय पर विचार किया जा सकता है और जरूरत के अनुसार प्रक्रिया में बदलाव पर भी चर्चा होगी। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध और हालिया समस्तीपुर मामले पर मंत्री ने कहा कि जिस तरह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसी तरह आगे भी अपराध करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में हाल ही में प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया ज्ञ है , और गिरफ्तारी भी हुई है आगे भी ऐसे एक्शन लिए जाएँगे0
0
Report
गांदरबल की ज़ज़ना फ्रूट मंडी में पानी और शौचालय की कमी से ड्राइवर परेशान
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: Drivers and local residents visiting the Zazna Fruit Mandi in Ganderbal are facing difficulties due to inadequate water supply and poorly maintained washroom facilities. The washrooms constructed at the mandi are reportedly not fully functional, while the overall sanitation and cleanliness conditions are also poor. The lack of adequate water supply has further added to the problems faced by drivers and locals. Drivers arriving from different parts of the country, along with local residents, said that despite paying an entry fee of ₹130, they are unable to properly access basic facilities such as clean washrooms and water. One driver said that they pay the entry fee before entering the mandi, but once inside, neither adequate water nor properly functional washroom facilities are available. The drivers and locals have urged the administration to take immediate steps to make the washrooms fully functional, ensure a regular water supply, and improve cleanliness and sanitation at the mandi, so that visitors and drivers do not face inconvenience.0
0
Report
16 दिवसीय पितृपक्ष आज से: नर्मदा किनारे तर्पण व पिंड दान का महत्त्व
Narmadapuram, Madhya Pradesh:आज भाद्रपद पूर्णिमा से 16 दिवसीय पितृपक्ष शुरू हो रहा है। वैदिक परंपराओं के अनुसार पितृपक्ष पूर्वजों की पूजा का विशेष समय है जिसमें तर्पण व पिंड दान किया जाता है, जिसे श्राद्ध कर्म कहा जाता है। श्राद्ध का मतलब श्रद्धा पूर्वक किया गया कर्म है। पितृ पक्ष में श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और श्राद्ध पूजा खास तीर्थ स्थलों पर की जाती है। पुण्य सलिला मां नर्मदा के किनारे श्राद्धकर्म या पितृ पूजा का विशेष महत्त्व माना गया है, क्योंकि नर्मदा स्नान से दान का प्रभाव कई गुना हो जाता है। नर्मदा घाट पर श्रद्धालु तर्पण और पिंड दान कर पूर्वजों के लिए पुण्य कमा रहे हैं, सेठानी घाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ दिख रही है。0
0
Report
Advertisement
बालोद के खरखरा जलाशय के प्रतिबंधित लकड़ियों के बड़े जखीरे का पर्दाफाश
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के खरखरा जलाशय किनारे ग्राम घोरदा स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए महंगी प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल उजागर हुआ है। रिसॉर्ट की आड़ में लकड़ी की वर्कशॉप संचालित होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी। जांच के दौरान मौके पर भारी मात्रा में लाखों रुपये मूल्य की बीजा समेत अन्य प्रतिबंधित व मिश्रित प्रजातियों के चिरान, दरवाजे, चौखट, बेड और तैयार फर्नीचर बरामद किए गए और वन विभाग अभी आसपास जंगलों को खंगाल रही है कि कहीं जंगल से लकड़ी कांटी गई होगी तो और कार्रवाई की जा सके。 अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में परिसर में मौजूद सभी लकड़ियों व फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। वन विभाग इस बात की गहन जांच में जुटा है कि प्रतिबंधित लकड़ियों की यह बड़ी खेप कहां से और किसके माध्यम से पहुंचाई गई थी। जांच के बाद मामले में वन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
कर्वर्धा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नालों में पानी बढ़ा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नालों और बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कवर्धा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। निचले क्षेत्रों और सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतें हुईं। वहीं नदी-नालों में पानी बढ़ने के साथ कई जगह बहाव भी तेज हो गया है। लगातार बारिश से किसानों के खेतों में भी पानी जमा हो रहा है। पर्याप्त बारिश खेती के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन लगातार बारिश जारी रहने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी-नालों, पुल-पुलियों और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से तेज बहाव वाले पानी में जाने और जलभराव वाले रास्तों को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है और लोगों की नजर नदी-नालों के जलस्तर तथा मौसम की आगामी स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
जमुई में राजद का चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विरोध, पुतला दहन और इस्तीफा मांग
Jamui, Bihar:जमुई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमुई के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन राजद की ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित विरोध कार्यक्रम के तहत किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, उससे धीरे-धीरे कई बातें उजागर हो रही हैं। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद शमशाद आलम ने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है तो भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप क्यों उठ रहे हैं। राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को झाझा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों की आपत्तियों को दरकिनार कर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर शराब धोखाधड़ी मामला: 21.3 करोड़ का घोटाला, ठेकों और गोदाम फिर सील
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में शराब कारोबार से जुड़ा 21 करोड़ 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बड़ी शराब फर्मों ने एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के सरकारी सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद अब पूरे हरियाणा में इस तरह के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग ने यमुनानगर में 6 शराब ठेकों और एल-13 गोदाम को दोबारा सील कर दिया है। शिकायतकर्ता अभिनव कोहली के मुताबिक, इस मामले में 100 से ज्यादा फर्जी ई-जीआरएन नंबर जनरेट किए गए, जिनके जरिए कथित तौर पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। कुल धोखाधड़ी की राशि 21.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि अब तक करीब 5 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम सील होने के महज दो दिन बाद उन्हें दोबारा खोल दिया गया। उन्होंने दोनों फर्मों के लाइसेंस रद्द करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जितेंद्र कुमार, DETC में यह कह रहे हैं कि पूरी रकम की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार करीब 31 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज विभाग के पास हैं। गोदाम खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि इसका असर शराब ठेकों पर पड़ता है और विभाग का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि बाजार में अवैध, जहरीली या घटिया शराब न पहुंचे। अब विभाग ने यमुनानगर-जगाधरी के 6 शराब ठेके और एल-13 गोदाम दोबारा सील कर दिए हैं। अधिकारियों की सख्ती के बाद करीब 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी विभाग के पास जमा कराई गई है। पूरे प्रदेश में जांच शुरू होने के बाद अन्य जिलों में भी इसी तरह की अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
राजसमंद नगर परिषद के सभापति के मुद्दे पर धरना—FIR दर्ज
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद नगर परिषद में कुमावत समाज के सभापति बनाने की मांग और 12 पार्षदों को बाड़ेबंदी से मुक्त करने से जुड़े धरना-प्रदर्शन पर पुलिस की FIR राजसमंद जिला मुख्यालय पर 19 सितंबर के प्रदर्शन मामले में 19 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ था धरना-प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन में 500 से 700 लोग हुए थे शामिल पुलिस की ओर से दर्ज FIR में शाम 4 बजे से रात 10:30 बजे तक धरना प्रदर्शन और नारेबाजी का आरोप 24 सितंबर की जांच रिपोर्ट के आधार पर राजनगर पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR0
0
Report
खाजूवाला समेत मंडियां बंद, पानी मुद्दे पर अहम बैठक तय
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बङी खबर किसान आंदोलन के समर्थन में आज एक बार फिर सभी मंडियां पूर्णतया बंद, खाजूवाला,रावला,घड़साना, अनूपगढ़ के सभी बाजार अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद, सिंचाई पानी के मामले पर आज होगी बड़ी और अहम बैठक, आज शाम 4:00 बजे हनुमानगढ़ में जल परामर्श दात्री समिति की होगी बैठक, चीफ इंजीनियर अरुण कुमार सिडाना की अध्यक्षता में होगी बैठक, जनरल चीफ अमरजीत मेहरड़ा भी रहेंगे मौजूद, क्षेत्र के विधायक जनप्रतिनिधि भी बैठक में होंगे शामिल, घड़साना, अनूपगढ़, किसान आंदोलन के 5-5 लोग भी बैठक में करेंगे शिरकत, किसानों का दो टूक, मांग के अनुरूप पानी नहीं मिला तो करेंगे अनिश्चितकालीन चक्का जाम, किसान आंदोलन से जुड़े पूरे मामले पर देर शाम तक स्थिति होगी साफ।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, रेस्क्यू टीम ने शव निकाला
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत से निकाला शव अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कुएं से बाहर निकालने के लिए राजगढ़ की भौरंगी गौशाला टीम तथा मालाखेड़ा की छावा टीम को सूचना दी。 सूचना मिलते ही दोनों रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवती को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोतीवाड़ा गांव निवासी निशा पुत्री मुकेश चंद मीना, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल भी राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती कुएं में किन परिस्थितियों में गिरी, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
भागलपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी नदी में कूदकर फरार, CCTV वीडियो वायरल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जगदीशपुर में आर्म्स एक्ट का आरोपी संतोष यादव हथियार के साथ पकड़ा गया, लेकिन पुलिस उसे थाने ले जाती उससे पहले ही वह सिपाही को चकमा देकर उफनती चांदन नदी में कूद गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोपी के नदी में कूदने के बाद सिपाही तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन संतोष यादव तेज बहाव में बहकर आगे चला गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं है। घटना सैदपुर घाट के पास की है। पुलिस ने संतोष यादव को देसी मास्कट और कारतूस के साथ पकड़ा था। इसके बाद उसे चचरी पुल के रास्ते पुलिस वाहन तक ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अचानक नदी में कूद गया। सवाल यह है कि हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस की निगरानी में था, फिर वह पुलिस को चकमा देकर नदी तक कैसे पहुंच गया। क्या आरोपी को ले जाते वक्त पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। आखिर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के निकलने की नौबत क्यों आई। जगदीशपुर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की इस पूरी कार्रवाई पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि कानून की पकड़ कैसी है कि पुलिस के साथ आरोपी नदी में कूद जाता है क्या इसी तरह पुलिसिंग को बिहार पुलिस बेहतर पुलिसिंग कहती है0
0
Report
रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का कारवां रवानी से निकला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम मे इस बार अनंत चतुर्दशी की रात कजस उत्साह दिखा, बड़ी संख्या मे लोग सड़कों पर झाँकियाँ देखने निकले, इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर सालों पूराने रुट से झांकियों का कारवां निकला जो लम्बे समय से रुट बंद था, इस बार शहर के दो बत्ती चौराहा न्यू रोड़ छतरीपूल से झंकियाँ करवा निकला जिसने शहर के लोगों को झांकियाँ देखने में काफी सुगमता हो गयी, ये बड़े चौड़े मार्ग होने से भीड़ का दबाव कम रहा, और लोग आसानी से अखाड़े और झांकियों को देख पाए, सालों बाद इस रुट पर झांकियाँ आने से फिर से उत्साह बढ़ गया, रातभर झांकियाँ और अखाड़ों का कारवा निकला ,0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में निजी बस में भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में खड़ी प्राइवेट बस में लगी भीषण आग देर रात्रि सड़क किनारे खड़ी थी बस आग लगते ही धू-धूकर जलने लगी बस दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर पाया काबू गनीमत रही घटना के वक्त बस में कोई मौजूद नहीं था आग से बस पूरी तरह जलकर हुई राख जलती बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की जताई जा रही है आशंका नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव की घटना।0
0
Report
ऑटो-रिक्शा चालक की मौत मौके पर, एक-दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, एक-दो और लोग घायल हुए हैं।0
0
Report
अयोध्या के मीरनघाट रेंज में तेंदुए की पुनः दृष्टि से दहशत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ। उसी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे लोगों ने दीवार पर बैठा देखा तेंदुआ। वन विभाग की टीम ने पहले से ही लगाए हैं पिंजरे। वायरल वीडियो की जी मीडिया नहीं करता पुष्टि。0
0
Report
Advertisement
