227405
अमेठी में परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में यूपी परिवहन की एक बस को धक्का लगने का मामला सामने आया है। यह घटना अमेठी बस स्टॉप के अंबेडकर चौराहे पर हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। लोग इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रावतसर में कुम्हार धर्मशाला का भव्य उद्घाटन; मंत्री समेत कई नेतागण पहुँचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के रावत्तर से खबर श्री कुम्हार धर्मशाला रावतसर का हुआ भव्य उद्घाटन राज्य मंत्री व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय तक रहे मुख्य अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में सभी समाजों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची भी रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की कुम्हार धर्मशाला समिति अध्यक्ष अर्जुनराम ढूंढाडा ने जताया सभी का आभार0
0
Report
पीलीभीत में वृहद मेगा शिविर आयोजित: 196 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत केगांधी प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लगभग 196 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विश्वकर्मा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट के चेक, आवास व पेंशन प्रमाण पत्र, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, लैपटॉप, टूलकिट और सिलाई मशीनें वितरित की गईं।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।इस अवसर पर जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र शुरू: हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत
Pilibhit, Uttar Pradesh:, विदेशी सैलानियों ने भी की शिरकत पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन वन विभाग के अधिकारियों और वन मंत्री की मौजूदगी में हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सत्र के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके (ब्रिटेन) जैसे देशों से विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिला है। तराई के नज़ारे और बाघों की बढ़ती संख्या खींच रही है पर्यटकों को वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया पीलीभीत अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बना रहा है। जंगलों में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या और तराई क्षेत्र के सुंदर नज़ारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए कई बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आसानी से सफारी का आनंद ले सकते हैं।साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए थारू हट, वाटर हट और ट्री हट की विशेष सुविधा शुरू की गई है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए 'सप्त सरोवर' पर एक नई कैंटीन खोली गई है, जहां पर्यटकों को खास बंगाली व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।9 नवंबर तक की सभी बुकिंग्स फुल प्रवेश द्वार से लेकर जंगलों तक जबरदस्त उत्साह का माहौल है। स्थिति यह है कि सत्र के पहले दिन से लेकर 9 नवंबर तक की सभी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस बार के सत्र को और भी खास बना दिया है। डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग, गेस्ट हाउस और बंगाली व्यंजनों से जुड़ी कैंटीन शामिल हैं। पर्यटन सत्र की शुरुआत में ही विदेशी मेहमानों का यहां पहुंचना एक सकारात्मक शुरुआत है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभइया नल्ला मुत्थो ने बताया कि वे यहां पहली बार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। वे यहां की नहरों, बाघों और वन्यजीवों पर अध्ययन कर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इससे पहले भी इको-टूरिज्म और जंगलों से जुड़ी कई फिल्में की हैं।0
0
Report
Advertisement
महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से प्रत्यर्पित, भारत पहुंचा; रायपुर कोर्ट में होगी पेश
Raipur, Chhattisgarh:देश के बहुचर्चित अवैध महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। CBI और ED के पुख्ता दस्तावेजों के आधार पर ओमान ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। भारत आगमन के बाद मेडिकल जांच और औपचारिकताएं पूरी कर उसे रायपुर ले जाया जाएगा, जहां सोमवार को विशेष CBI अदालत में उसकी पेशी होगी। Mahadev Betting App Kingpin Saurabh Chandrakar Extradited from Oman to India, to Face Raipur Court0
0
Report
पैराग्लाइडिंग चुड़ैल हैलोवीन को नई ऊँचाइयों तक ले गई
Noida, Uttar Pradesh:Paragliding witch takes Halloween to new heights0
0
Report
गुलाबी डॉल्फिन दुनिया की सबसे दुर्लभ डॉल्फिनों में से एक
Noida, Uttar Pradesh:Pink dolphins are among the rarest dolphins in the world0
0
Report
Advertisement
तेज़ कार ने मोटरसाइकिल को उड़ा दिया, व्यक्ति फोन पर था, बिना खरोंच
Noida, Uttar Pradesh:SPEEDING CAR WIPES OUT MOTORBIKE in India — man LEANING ON IT walks away WITHOUT A SCRATCH and STILL ON HIS PHONE0
0
Report
डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर खिलाफ प्रदर्शन तेज किया
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के जगजीवन स्टेडियम से पूरे शहर में निकाला पैदल मार्च, सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दर्जनों डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में भभुआ शहर में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। जगजीवन स्टेडियम भभुआ से शुरू हुआ यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी जायज मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्य धनंजय पांडेय ने बताया कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपने जीवन का सबसे बहुमूल्य समय राज्य सरकार की सेवा में समर्पित कर दिया है। अधिकांश कर्मियों की सरकारी नौकरी में जाने की अधिकतम आयु सीमा भी अब समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सरकार को मानवीय और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी कर्मियों की सेवा का समायोजन कर उन्हें बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देना चाहिए। वहीं, मोर्चा के सदस्य अभिषेक पांडेय ने कर्मियों की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में अपनी 29 वर्षों की लंबी सेवा देने के बाद सैकड़ों कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी लंबी अवधि तक सेवा देने के बावजूद उन्हें बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ या पेंशन के खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में डाटा एंट्री ऑपरेटर रीढ़ की भूमिका निभाते हैं। सरकारी कार्यालयों में टाइपिंग से लेकर तमाम ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन इन्हीं कर्मियों के कंधों पर है, फिर भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में शामिल ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।0
0
Report
बेगूसराय: बर्थडे पार्टी के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप परिवार ने लगाया
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से निकलने वाला युवक 50 किलोमीटर दूर लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टाल प्लाजा के समीप कार की पिछली सीट से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसे शराब में जहरीले पदार्थ देकर हत्या की गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संसारपुर पूर्वी हरदासचक निवासी मनोज कुमार सिंहा के 29 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो खगड़िया में जिओ कंपनी में कार चलाता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया था और परिवार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। ang परिजनों के अनुसार रात 9 बजे तक राजा से बात हुई थी, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह राजा के मोबाइल से ही एक दोस्त ने उसकी तबीयत खराब होने और बेगूसराय ले जाने की बात कहकर परिजनों को बुलाया। बेगूसराय पहुंचने पर परिजनों ने लाखों थाना क्षेत्र के शाहरपुर टाल प्लाजा के समीप कार देखी और राजा को पीछे की सीट पर देखकर चकित रह गए। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसके सभी दोस्त गांव के ही हैं और उनमें एक शराब कारोबार व अपराध से जुड़ा है। आशंका है कि शराब व ड्रग्स पार्टी के दौरान ओवरडोज से मौत हुई होगी। मृतक के पिता ने भी उसके दोस्तों पर शव को कार में छोड़ कर फरार हो जाने की आशंका जताई है। नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में शादी के इरादे से प्रेमी के घर पहुंची युवती, छत पर हंगामे के बाद विवाद
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - शादी की जिद में प्रेमी के घर पहुंची युवती - छत पर चढ़कर किया हंगामा - शादी नहीं होने पर हाथ की नस काटने और जान देने की दी धमकी - पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद युवती को छत से उतारा - थाने से लौटने के बाद प्रेमी की कपड़े की दुकान में पहुंचकर फिर किया हंगामा - प्रेमी की बहनों पर मारपीट करने का युवती ने लगाया आरोप - करीब दो सप्ताह पहले युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप - पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा - दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कर रही कार्रवाई - घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने - हाटा कोतवाली क्षेत्र हाटा नगर का मामला।0
0
Report
रोडवेज बस स्टेशन के पास मारपीट से युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मारपीट में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार स्थल- रूद्रपुर, उधम सिंह नगर रोडवेज बस स्टेशन के पास युवक पर पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दरअसल, 30 अक्टूबर की देर रात रोडवेज स्थित अमन टी स्टॉल के सामने रम्पुरा निवासी राजेश के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बरेली के राधिका अस्पताल में राजेश की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेतन वर्मा को रोडवेज बस अड्डे के पास से, जबकि प्रेम प्रशांत और गौरव कुमार को आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर मौके से वह पत्थर भी बरामद किया जिससे राजेश के सिर पर बार किये गए थे, और फोरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए हैं।0
0
Report
यह रोबोट असली महिला जैसी दिखती है, टेक expo में लोगों को खींच रहा
Noida, Uttar Pradesh:THIS ROBOT LOOKS LIKE A REAL WOMAN. BUT HER FACE IS ONLY PART OF THE TECHNOLOGY. A humanoid robot at a tech expo is drawing a crowd. She stands behind a barrier, smiles, turns her head, and responds to people interacting with her. Visitors can get close, test her reactions, and watch how naturally she moves.0
0
Report
Advertisement
रोबोटों को मिठाई मिलने की बात कही गई—हैलोवीन का नया सच
Noida, Uttar Pradesh:The robots were told there’d be candy.0
0
Report
PET परीक्षा दौरान जिले की छात्रा बेहोश, उपचार बाद भर्ती; परीक्षा छूट गई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी में PET-2026 की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सिर में तेज दर्द के बाद छात्रा परीक्षा केंद्र में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में केंद्र प्रशासन ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां करीब आधे घंटे के इलाज के बाद उसे होश आया। हालांकि, तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने के चलते छात्रा की परीक्षा छूट गई। दरअसल, फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय मुस्कान सिंह रविवार को मंझनपुर के ओसा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में PET-2026 की दूसरी पाली की परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। इसी दौरान शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ और वह अपनी सीट पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। करीब आधे घंटे के इलाज के बाद मुस्कान को होश आया। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बेटी की हालत में सुधार होने से परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन परीक्षा छूटने का मलाल जरूर रह गया。0
0
Report
हापुड़ में NH-9 सर्विस रोड पर ट्रक पलट; चालक-परिचालक घायल, इलाके में हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में कोतवाली देहात थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच-09 से सर्विस रोड पर उतरते समय सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच-09 से सर्विस रोड पर टर्न हुआ, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और भारी-भरकम ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे में घायल चालक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के सिगनपुर निवासी तनवीर और परिचालक की पहचान हापुड़ नगर के अच्छेजा निवासी सलमान के रूप में हुई है. ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ भिजवाया. इसके बाद क्रेन मंगाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाकर यातायात को सुचारू कराया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
