icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर में बाढ़ से 8 लाख 56 हजार लोग प्रभावित, राहत जारी

Naya Chak, Bihar:एंकर -भागलपुर में कोसी और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद बाढ़ का संकट अब भी बरकरार है। जिले के 450 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से करीब 2 लाख 102 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रभावित आबादी का आंकड़ा 8 लाख 56 हजार 379 तक पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 24 हजार 812 लोगों को सुरक्षित निकालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर लाया जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिले में 122 नावों का परिचालन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों तक जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने का भी काम लगातार जारी है। बाढ़ का असर इंसानों के साथ-साथ पशुओं पर भी पड़ा है। जिले में करीब 79 हजार 390 पशु प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए अब तक 22 हजार 83 क्विंटल पॉलीथिन का वितरण किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 317 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, बाढ़ के बीच राहत की खबर यह है कि गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर हो गया है। भागलपुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर 34.62 मीटर से घटकर 34.40 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर में कमी जरूर आई है, लेकिन गंगा अभी भी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुल्तानगंज और नवगछिया में भी गंगा के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, कोसी का जलस्तर स्थिर होने से भी लोगों के साथ साथ प्रशासन को थोड़ी राहत मिली है। बावजूद इसके, गंगा के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है.
0
0
Report

उत्तराखंड: ED चार्जशीट के बाद 2015-16 भर्ती पेपर मामला सियासत बन गया

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2015-16 के एक पुराने भर्ती पेपर से जुड़े मामले में ED की चार्जशीट के बाद सियासत पूरी तरह गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे चुनाव से ठीक पहले विपक्ष को दबाने की साजिश बताया है, तो वहीं BJP ने पलटवार करते हुए कहा है कि ये कानून का विषय है और जांच एजेंसी पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने ED की कार्रवाई पर सीधा हमला बोला। उन्होंने याद दिलाया कि इस मामले में गड़बड़ी की शिकायत पर खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही इंटरनल जांच और फिर SIT जांच के आदेश दिए थे। बाइट - सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी, कांग्रेस वहीं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का किसी को फंसाने का कोई इरादा नहीं है। तो कुल मिलाकर 2015-16 का ये पुराना केस अब 2027 से पहले उत्तराखंड की सियासत का नया अखाड़ा बन गया है। एक तरफ कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की राजनीति बता रही है, तो दूसरी तरफ BJP इसे निष्पक्ष जांच बता रही है।
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग book donation drive collects over 2500 books

Routhiya, Uttarakhand:स्लग: एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं... रुद्रप्रयाग में 2500 से ज्यादा किताबें जुटीं स्थान: रुद्रप्रयाग, 12 सितंबर रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अब एक बड़े जनअभियान का रूप लेती जा रही है। महज एक हजार पुस्तकों से शुरू हुए इस अभियान में अब तक ढाई हजार से ज्यादा किताबें जुट चुकी हैं। खास बात यह है कि आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की है, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 151 पुस्तकें दान की हैं। अब इन पुस्तकों को व्यवस्थित कर जल्द ही पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। किताबें सिर्फ कागज के पन्ने नहीं, बल्कि किसी के भविष्य की दिशा बदलने का माध्यम भी बन सकती हैं। इसी सोच के साथ रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हरेला पर्व के अवसर पर ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान की शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य घरों में रखी उपयोगी पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाना है। शुरुआत में एक हजार पुस्तकों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोगों की भागीदारी से अब तक 2500 से अधिक पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, साहित्य, उपन्यास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक साहित्य समेत विभिन्न विषयों की किताबें शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी अभियान के तहत 151 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपनी पुस्तकों का दान किया है। प्राप्त पुस्तकों की सूची तैयार कर ली गई है। कुछ पुस्तकों को बाइंडिंग की जरूरत है, जिन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रशासन की योजना है कि एक सप्ताह के भीतर पुस्तकों को पुस्तकालय में स्थापित कर दिया जाए, वहीं, पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे बच्चों की ओर से जिन किताबों की मांग की गई है, उन्हें भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। खास तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जिलाधिकारी का कहना है कि अभियान का मकसद केवल किताबें एकत्र करना नहीं, बल्कि जिले में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। एक व्यक्ति की अलमारी में रखी किताब भले ही उसके लिए पुरानी हो चुकी हो, लेकिन वही किताब किसी विद्यार्थी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, ज्ञान हासिल करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का जरिया बन सकती है।
0
0
Report

उन्नाव में शराबी ड्राइविंग से हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रैफिक भारी बाधित

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में कार सवारों ने किया जमकर हंगामा। रईसजादों ने नशे की हालत में सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा। शराब के नशे में गलत ढंग से चलाते रहे कार। कार के पीछे चल रहे ट्रक में कार बैक कर कई बार मारी टक्कर। ट्रक में कई बार टक्कर मारने से यातायात हुआ प्रभावित। घटना की सूचना पर पीआरवी 6118 मौके पर पहुंची। सिपाहियों ने किसी तरह रईशजादो कों कार से बाहर निकाला। दोनों कों कार समेत हिरासत में लेकर थाने ले गए। पास मौजूद लोगों ने घटना अपने मोबाइल में की कैद। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल । दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास की घटना ।
0
0
Report
Advertisement

जलमीनार साफ-सफाई के लिए विशेष सचिव का निरीक्षण, 24 घंटे मरम्मत का निर्देश

Munger, Bihar:जलमीनारों की सफाई को व्यवस्था का विशेष सचिव ने लिया जायजा। डाढ़ा सरौन, पनसाईं और मकवा में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया गया। मुंगेर: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार के विशेष सचिव संजीव कुमार ने असरगंज प्रखंड के डाढ़ा सरौन, पनसाईं और मकवा में जलमीनारों की सफाई व्यवस्था एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलमीनार के ऊपर चढ़कर टंकी के अंदर घुसकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सचिव को बताया कि आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति ठप हो जाती है, जिससे पेयजल के लिए परेशानी होती है, और वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। इस पर विशेष सचिव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पनसाईं गांव में जलमीनार से करीब 650 घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। पनसाईं में पांच वार्ड, डाढ़ा सरौन में तीन वार्ड और मकवा में छह वार्ड इस योजना से जुड़े हैं। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोटर खराब होने या जलने की स्थिति में 24 घंटे के अंदर उसकी मरम्मत सुनिश्चित करें। विभाग ने बताया कि हर जगह टंकी सफाई अभियान चलाया जाना है, बरसात के मौसम में माइक्रोब्स के पनपने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए पानी की टंकी की नियमित सफाई जरूरी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि लगभग 5 वार्ड पूरी तरह इसी जल योजना पर निर्भर हैं। बिजली न रहने पर योजना ठप हो जाती है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सोलर प्लेट लगाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विभाग में चर्चा करके निर्णय लिया जाएगा। विभाग का निर्देश है कि हर जगह टंकी सफाई अभियान चलाया जाए और सफाई के बाद स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो। इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यापक अभियान शुरू किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता मुंगेर अजय कुमार, तारापुर की सहायक अभियंता कुमारी सुरभि और कनीय अभियंता खुशबू कुमारी मौजूद थीं।
0
0
Report

भारत-ईरान रिश्ते नया दौर: मौलाना यासूब अब्बास की इरान राष्ट्रपति से मुलाकात

Lucknow, Uttar Pradesh:मौलाना यासूब अब्बास की ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान से मुलाकात, भारत-ईरान रिश्तों को मजबूत करने पर जोर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से मुलाकात की। उन्होंने भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान मौलाना अब्बास ने भारत के शिया समुदाय की ओर से राष्ट्रपति पेज़ेशकियान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती और आपसी समझ को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। मौलाना यासूब अब्बास ने ईरानी राष्ट्रपति को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया और ईरान पर हुए हमलों की निंदा की गई। भारत-ईरान रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर मौलाना अब्बास ने कहा कि भारत और ईरान दो प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक, कनेक्टिविटी और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के नेतृत्व में भारत-ईरान संबंध एक नए और मजबूत दौर में प्रवेश करेंगे। पश्चिम एशिया में शांति की अपील मौलाना यासूब अब्बास ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर गहरी चिंता जताई और संघर्ष को जल्द खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान के जरिए ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता लाई जा सकती है। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनेई की शहादत पर भी शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही मीनाब के शजरेह तैयेबेह एलीमेंट्री स्कूल पर हुए हमले में मासूम बच्चों, शिक्षकों और आम नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष बच्चों की हत्या ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरी मानवता की अंतरात्मा को झकझोर दिया है。 आतंकवाद और हिंसा की कड़ी निंदा मौलाना यासूब अब्बास ने आतंकवाद, उग्रवाद और हर तरह की हिंसा की निंदा की। उन्होंने ईरान पर हुए हमलों की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत के लोग, खासकर शिया समुदाय, शांति, बातचीत, मानवता और न्याय के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने ईरान की शांति, प्रगति और पुनर्निर्माण के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि भारत और ईरान की ऐतिहासिक दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी।
0
0
Report

बेतिया में चार लापता नाबालिग लड़कियां दिल्ली से बरामद, परिजनों को खुशी

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है मझौलिया थाना अंतर्गत खैरवा टोला से चार लापता नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है चारो लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है बता दे की कल दिन में खैरवा टोला गांव से चार लड़कियां गायब हो गई थी देर शाम परिजनों ने खोजबीन के बाद मझौलिया थाना में आवेदन दिया था जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था बेतिया एसएसपी ने एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया पुलिस ने लड़कियों के रिश्तेदारी में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया पुलिस को सूचना मिली कि लड़कियों की रिश्तेदारी दिल्ली में भी है वहां भी पुलिस ने संपर्क किया सभी लड़कियां सकुशल बरामद कर ली गई है सभी लड़कियों को दिल्ली में बरामद कर उनके मामा को सुपुर्द किया गया है बतादे की चार लड़कियों में से तीन लड़कियां नाबालिग थी कल दिन में तीन चारों लड़कियां बुर्का पहन घर से फरार हो गई थी ट्रेन से दिल्ली चली गई थी परिजनों के आवेदन देने के बाद पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया रेल पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस से लेकर स्थानीय स्तर तक पुलिस लड़कियों की बरामदगी के लिए कार्य कर रही थी चारो लड़कियों की बरामदगी से बेतिया पुलिस ने राहत की सांस ली है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लड़कियां क्यों और कैसे घर से गायब हुई थी पुलिस तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है चारो लड़कियां आपस में चचेरी बहन है
0
0
Report
Advertisement

मासूम से दरिंदगी के दोषी को मृत्युदंड दिलाने वाली दुर्ग पुलिस टीम को SSP विजय अग्रवाल ने किया सम्मान

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी सोमेश यादव को मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम को एसएसपी विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया। पुलिस ने डीएनए, एफएसएल और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए मजबूत केस तैयार कर कोर्ट में पेश किया था। उत्कृष्ट विवेचना के लिए एएसपी पद्मश्री तंवर, मोहन नगर टीआई शिवप्रसाद चंद्रा, महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक, एसआई चेतन चंद्राकर, पारस ठाकुर, सउनि राजेंद्र देशमुख, संगीता मिश्रा सहित मोहन नगर व एसीसीयू टीम को पुरस्कृत किया गया।
0
0
Report

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पांच माह में 13.59 मिलियन टन माल लादकर लाइमस्टोन देशभर पहुंचाया

Jaipur, Rajasthan:उत्तर-पश्चिम रेलवे की पहल, पूरे देश में पहुंच रहा राजस्थान का लाइमस्टोन - 5 माह में 13.592 मिलियन टन माल का लदान, राजस्थान के लाइम स्टोन को देशभर में पहुंचाया - 88.96 प्रतिशत रहा NWR का ऑपरेटिंग रेश्यो, रेलवे की पहल से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा जयपुर। राजस्थान के खनिज उत्पाद अब देशभर में आसानी से पहुंच पा रहे हैं। खनन साइट्स के पास रेलवे प्रशासन द्वारा लोडिंग साइट्स विकसित किए जाने से अब खनिजों को देशभर में भेजना आसान हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष के 5 माह में 13.592 मिलियन टन माल का परिवहन किया है। राजस्थान के लाइमस्टोन को अब रेल द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है। लाइमस्टोन सीमेंट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण खनिज है। यह खनिज राजस्थान में बहुतायत में पाया जाता है। यहां तक कि देशभर के कुल उत्पादन का 29 प्रतिशत यानी करीब एक तिहाई उत्पादन राजस्थान में होता है। पहले लाइमस्टोन को बाई रोड ही देश के अन्य हिस्सों तक भेजा जाता था। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के खनिज उद्यमियों की इस परेशानी को समझा और जल्द इसे देशभर में पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू किए। मौजूदा हालात यह हैं कि अब लाइमस्टोन आसानी से मालगाड़ियों के जरिए देशभर में पहुंच पा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित मालगाड़ियों से केवल यही खनिज नहीं, बल्कि अन्य विभिन्न तरह के उत्पादों को भी देशभर में भेजना आसान हो गया है। व्यापारियों व उद्यमियों की सुविधा और माल परिवहन के क्षेत्र में आय बढ़ाने के लिहाज से उत्तर-पश्चिम रेलवे ने माल लदान पर फोकस किया है। इससे स्थानीय उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। इतना रहा है माल परिवहन - अप्रैल से अगस्त 2026 तक 13.592 मिलियन टन माल लदान - 5 माह की इसी अवधि में पिछले वर्ष 12.129 मिलियन टन था माल लादन - इस वर्ष माल लदान में 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई - अकेले अगस्त 2026 में 2.741 मिलियन टन माल लदान किया गया - यह पिछले अगस्त की 2.386 मिलियन टन माल से 14.9 प्रतिशत अधिक रेलवे की बढ़ी आय उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि माल लदान बढ़ाने से रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 88.96 प्रतिशत रहा है। दरअसल ऑपरेटिंग रेशيو यह दर्शाता है कि 88.96 रुपए खर्च करने पर रेलवे प्रशासन 100 रुपए की आय अर्जित कर पा रहा है। यह रेलवे की आय और व्यय के बेहतर प्रबंधन तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए माल लदान को और अधिक सुगम बनाने तथा नई कमोडिटीज को रेल परिवहन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इससे माल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में कोठी हटाने के दौरान चार लोग करंट की चपेट में, दो गंभीर

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदीरी-भवानंदपुर वार्ड संख्या 11 में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अनाज रखने वाली कोठी को हटाने के क्रम में चार लोग विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए. हादसे में दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को मामूली करंट का झटका लगा। गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान रामजी ठाकुर (50), पिता स्व. सीताराम ठाकुर, निवासी रामदीरी-भवानंदपुर वार्ड संख्या 11 तथा सुमन कुमार उम्र 30 पिता उमाशंकर सिंह, निवासी रामदीरी-भवानंदपुर वार्ड संख्या 11 के रूप में हुई है। दोनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, अनाज रखने वाली कोठी को हटाने के दौरान विद्युत तार के संपर्क में आने से चारों लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top